ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में वर्षाजनित हादसों में चार की मौत, बिहार में बिजली गिरने से 10 की मृत्यु


नई दिल्ली। बिहार के सात जिलों में बिजली गिरने से रविवार को 10 लोगों की मौत हो गयी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। यहां भारी बारिश के कारण कई झुग्गियां ढह गईं और निचले इलाकों में पानी भर गया। असम में इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 84 लोगों की मौत बाढ़ संबंधी घटनाओं और 26 लोगों की मौत भूस्खलनों के कारण हुई। राज्य में बाढ़ के हालात के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात की। असम के 33 जिलों में से 24 जिलों में बाढ़ से 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई स्थानों पर मकान, फसलें, सड़क एवं पुल तबाह हो गए। दिल्ली में कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। यहां बारिश संबंधी हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया तथा कई मार्गों पर यातायात ठप हो गया। आईटीओ के पास स्थित झुग्गी बस्ती इलाके अन्ना नगर में कम से कम दस झुग्गियां ढह गई जिससे लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 67.6 मिमी बरसात धर्मशाला में हुई। पंजाब एवं हरियाणा में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आस पास रहा। इसके अलावा दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.7, लुधियाना में 35.2 एवं पटियाला का अधिकतम तापमान क्रमश: 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लुधियाना में एक मिमी से कुछ अधिक वर्षा दर्ज की गई। हरियाणा में अम्बाला में अधिकतम तापमान 35.3, हिसार में 35, करनाल में 33.5 और नारनौल में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english