छग की पंडवानी गायिका उषा, कुंवर और मंडावी को पद्म पुरस्कार
-- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया। पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। दिग्गज नाचा कलाकार डाेमार सिंह कुंवर और शिल्प कलाकार अजय कुमार मंडावी को भी पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया।
Leave A Comment