आजादी के बाद अल्पसंख्यक आबादी पांच प्रतिशत बढ़ी, बहुसंख्यक आबादी घटी: लालपुरा
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बुधवार को कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या पांच प्रतिशत बढ़ी है तो बहुसंख्यक समुदाय की आबादी पांच प्रतिशत घटी है, जो इस बात का प्रमाण है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं। वह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।
लालपुरा ने कहा, आजादी के बाद से अब तक भारत में बहुसंख्यक आबादी पांच प्रतिशत घटी है और अल्पसंख्यक आबादी पांच प्रतिशत बढ़ी है। यह दिखाता है कि भारत ने अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान की है।'' उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पेशा नहीं है जो अल्पसंख्यकों के योगदान से अछूता हो।
अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉन बरला ने कहा कि राष्ट्रीय विकास में सभी लोगों को योगदान देना है और इस प्रयास में अल्पसंख्यकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अल्पसंख्ंयक आयोग के कार्यों की तारीफ भी की।




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment