ब्रेकिंग न्यूज़

एलसीए तेजस परीक्षण विमान ने भरी पहली उड़ान


नयी दिल्ली.
  हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस के परीक्षण विमान ने बुधवार को अपनी पहली उड़ान भरी। यह पहली श्रृंखला का उत्पादन है और इसके विनिर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इसे एक बड़ा मील का पत्थर बताया है। अधिकारियों ने कहा कि विमान ने बेंगलुरु में एचएएल के हवाई अड्डे से अपनी पहली उड़ान भरी। यह सफल उड़ान लगभग 35 मिनट तक चली। तेजस अत्यधिक तेज सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है, जिसका संचालन उच्च-खतरे वाले वातावरण में किया जा सकता है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने ट्वीट किया, ‘‘एलसीए तेजस कार्यक्रम के एक प्रमुख मील के पत्थर के तहत एचएएल द्वारा निर्मित मानक एलसीए परीक्षण विमान (एलटी 5201) ने एचएएल हवाई अड्डे से आज अपनी पहली उड़ान भरी और लगभग 35 मिनट की सफल उड़ान पूरी करने के बाद उतरा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english