एक व्यक्ति ने अपने मासूम बेटे के साथ फंदे से लटकर आत्महत्या की !
जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे के साथ घर में फांसी से लटकर कथित आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी कपूराराम ने बताया कि शिव गार्डन कॉलोनी निवासी कानाराम कोली (23) ने अपने बेटे विक्रम कोली (3) के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी चंपा देवी और ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दर्ज शिकायत के आधार पर पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (सांकेतिक फोटो)

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment