अमरेंदु प्रकाश को सेल का चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश
नयी दिल्ली. लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने अमरेंदु प्रकाश को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश की है। प्रकाश झारखंड में स्थित सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक हैं।
पीईएसबी ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा कि उसने सेल चेयरमैन पद के लिए अमरेंदु प्रकाश के नाम की सिफारिश की है। प्रकाश के अलावा इस पद के लिए आठ और उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था।
साक्षात्कार देने वालों में सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता भी शामिल थे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment