ब्रेकिंग न्यूज़

रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- देश में 2025 तक नौ नैनो यूरिया संयंत्र स्‍थापित किए जाएंगे

 नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि 2025 तक देश में प्रतिवर्ष नैनो यूरिया की 44 करोड़ बोतल का उत्‍पादन करने का लक्ष्‍य रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशभर में नौ संयंत्र स्‍थापित किए जाएंगे।

 श्री मांडविया ने  नैनो यूरिया के फायदे बताते हुए कहा कि फसलें नैनो यूरिया को 80 प्रतिशत अधिक सोखती है जबकि पारंपरिक यूरिया के सोखने की दर केवल 30 प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा कि नैनो यूरिया किफायती है और इससे फसल की पैदावार भी बढती है। नैनो यूरिया की निर्यात संभावनाओं पर उन्‍होंने कहा कि अमरीका और कई अन्‍य देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। उन्‍होंने कहा कि देश में नैनो यूरिया का उत्‍पादन बढ़ने पर इसका निर्यात बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
 श्री मांडविया ने कहा कि आयात पर निर्भरता कम करने और यूरिया उत्‍पादन में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने के लिए एक लक्ष्य तय किया गया है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍पादन बढाने के लिए पिछले सात वर्षों में देश में छह यूरिया उत्‍पादन संयंत्र स्‍थापित किए गए हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english