भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और किरेन रिजीजू समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली से पहले यह बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, किरेन रीजीजू और अश्विनी वैष्णव शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी भी बैठक में मौजूद रहीं। बैठक में हुई चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि इसमें एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के लगातार अभियान और इससे निपटने के लिए पार्टी की जवाबी रणनीति पर चर्चा हुई। इससे पहले दिन में, नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक के बाद नवीन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, आज भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और आगामी कार्ययोजना तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment