भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और ‘मोर्चा' प्रमुखों के साथ बैठकों की अध्यक्षता की और मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले कार्यक्रम और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में विभिन्न राज्यों जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में जारी पार्टी के अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से सीधे जनता से जुड़ने के लिए शुरू की गई महीने भर लंबी यह कवायद शुक्रवार को समाप्त हुई और इस दौरान केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रैलियां की। केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यों सहित संगठन के भीतर भी फेरबदल की चर्चा के बीच पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में कई बैठकें की। भाजपा अपनी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने और आगामी चुनावी चुनौतियों खासकर लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए छह, सात और आठ जुलाई को अपने राज्य नेतृत्व की तीन क्षेत्र-वार बैठकें भी आयोजित कर रही है।

.jpg)





.jpg)

.jpg)
Leave A Comment