ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने महाराष्‍ट्र में उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

 नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में आज एक महत्‍वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने उप-मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्‍द्र फणनवीस पहले से ही उप-मुख्‍यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। पवार के अलावा राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरीफ, अदिति तटकारे, संजय बनसोडे, धरमराव बाबा अतराम और अनिल पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

 इससे पहले राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद श्री पवार ने विपक्ष के नेता पद से इस्‍तीफा दे दिया। इस बैठक में अन्‍य नेताओं के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्‍ल पटेल भी शामिल हुए।
 राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्‍य इकाई प्रमुख के रूप में कार्य करने का अवसर नहीं मिलने के बाद अजित पवार असंतुष्‍ट थे। इस सप्‍ताह की शुरूआत में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी ने विपक्ष के नेता पद से इस्‍तीफे की उनकी पेशकश पर चर्चा की थी। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस मामले पर अंतिम निर्णय दो महीनों में लिए जाने की संभावना है।
 शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजित पवार ने दावा किया कि अधिकतर विधायक उनके साथ है। उन्‍होंने कहा कि अब युवा नेतृत्‍व को आगे आने का समय है।
 मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजित पवार विकास में विश्‍वास करते है, इसीलिए वे सरकार के साथ जुडे।
 आगे की कार्रवाईयों को लेकर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पार्टी के विधायक और सभी वरिष्‍ठ नेता बागी नेताओं के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई के बारे में एक साथ मिलकर निर्णय लेंगे। पार्टी ने राज्‍य विधानसभा में जितेंद्र आव्‍हाड को विपक्ष का नया नेता नियुक्‍त किया है। इस बीच, राष्‍ट्रवादी काग्रेंस पार्टी के समर्थकों ने आज शिवसेना-भाजपा सरकार से हाथ मिलाने वाले पार्टी नेताओं के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english