एकल यात्रा में हुई बढ़ोतरी, जम्मू-कश्मीर और मनाली पसंदीदा पर्यटन गंतव्य : रिपोर्ट
नयी दिल्ली। देश में एकल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है और ऐसे यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर, मनाली और शिमला पसंदीदा गंतव्य हैं। यात्रा रुझानों पर हाल ही में पेश हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। अग्रणी यात्रा वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनी संकाश द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि लगभग 35 प्रतिशत एकल पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर को तरजीह देते हैं, जिसके बाद मनाली (25 प्रतिशत) और फिर शिमला (14 प्रतिशत) हैं। इनके बाद मसूरी नौ प्रतिशत, सिक्किम सात प्रतिशत और गोवा पांच प्रतिशत एकल यात्रियों की पसंद हैं।
संकाश के सह-सस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आकाश दाहिया ने कहा, “अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध स्थलों की लोकप्रियता में वृद्धि देखी गई है। मार्च 2023 तक, घरेलू यात्रा अधिक लोकप्रिय हो रही।” रिपोर्ट यात्रा रुझान में एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत देती है, जिसमें यात्री ‘एकांत, रोमांच और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने' के प्रति एक मजबूत झुकाव दिखाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे दिलचस्प प्रवृत्ति एकल यात्रा की ओर झुकाव है, क्योंकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में इसमें ‘250 प्रतिशत' की भारी वृद्धि हुई है।

.jpg)





.jpg)

.jpg)
Leave A Comment