ब्रेकिंग न्यूज़

  हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम होगा : डीएमआरसी

 नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर स्टेशन का नाम बदलकर ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम' किया जाएगा। इससे कुछ घंटे पहले ही डीएमआरसी ने घोषणा की थी कि स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम सिटी सेंटर' किया जाएगा। यह स्टेशन हरियाणा के गुरुग्राम में पड़ता है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेहद व्यस्त सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं वाणिज्यिक केंद्र है और जिसे ‘मिलेनियम सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। डीएमआरसी ने पहले ट्वीट किया था, ‘‘येलो लाइन पर ‘हुडा सिटी सेंटर' मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘गुरुग्राम सिटी सेंटर' करने का फैसला लिया गया है। इसके अनुसार, सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड, घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे बदला जाएगा।'' सूत्रों ने बताया कि केंद्र तथा हरियाणा सरकार की ओर से स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया गया था।
 कुछ घंटों बाद, डीएमआरसी ने एक और ट्वीट किया, “येलो लाइन पर ‘हुडा सिटी सेंटर' मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में पहले की गई घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए, अब सक्षम अधिकारियों ने स्टेशन का नाम बदलकर ‘मिलेनियम सिटी सेंटर' करने का निर्णय लिया है।” बाद में एक ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा, ‘‘हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के संबंध में हमारे पहले के ट्वीट के संदर्भ में यह सूचित किया जाता है कि स्टेशन का पूरा नाम ‘मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम' होगा।'' डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी आधिकारिक दस्तावेजों, संकेतक बोर्ड और घोषणाओं आदि में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किस आधार पर लिया गया। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का टर्मिनल स्टेशन है। इस लाइन का दूसरा छोर उत्तर पश्चिमी दिल्ली में समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन है।
 दिल्ली मेट्रो के कई यात्री जानना चाहते हैं कि स्टेशन का नाम बदलने के पीछे क्या तर्क है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english