हरदीप पुरी, हेमा मालिनी ने मथुरा-वृंदावन पर किताब का विमोचन किया
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और भवनों की तस्वीरों के साथ एक किताब (चल मन वृंदावन) का विमोचन किया। इस किताब (कॉफी टेबल बुक) का लेखन तथा संपादन अशोक बंसल ने किया है तथा इसे बिमटेक फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है। मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ‘‘चल मन वृंदावन'' की मुख्य संपादक हैं। यह किताब हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा दोनों में प्रकाशित की गयी है। केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने उन्हें इस पुस्तक के विमोचन का हिस्सा बनाने के लिए हेमा मालिनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस किताब को ‘‘ब्रज भूमि के संक्षिप्त इतिहास के साथ वृंदावन के आकर्षणों और त्योहारों का जीवंत और समृद्ध विवरण'' बताया। इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि सूरदास, रसखान से लेकर चैतन्य महाप्रभु तक कई संतों और आध्यात्मिक कवियों ने वृंदावन के सौंदर्य और भगवान कृष्ण की लीलाओं का सजीव ढंग से वर्णन किया है, जो आगामी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। यहां नए महाराष्ट्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य भी शामिल हुए।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment