29 अप्रैल तक देश के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में इस महीने की 29 तारीख तक हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में वर्षा की भविष्यवाणी की है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी तीन से चार दिनों तक छिटपुट बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, रायलसीमा, सिक्किम, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ इलाकों में 5 दिन तक लू चलने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कल हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
Leave A Comment