ब्रेकिंग न्यूज़

 बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

पटना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार 72 वर्षीय मोदी ने सोमवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। चौधरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ओम शांति शांति।'' बिहार के एक अन्य उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट पर लिखा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह संपूर्ण भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।'' सुशील मोदी ने तीन अप्रैल 2024 को खुद के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘‘मैं पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं। अब मुझे लगता है कि लोगों को इसके बारे में बताने का समय आ गया है। शायद मैं लोकसभा चुनाव के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा।'' उन्होंने लिखा था, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सब कुछ बता दिया है। मैं हमेशा देश, बिहार और पार्टी के प्रति आभारी और समर्पित रहूंगा।'' अपने तीन दशकों से अधिक के राजनीतिक जीवन के दौरान सुशील कुमार मोदी ने विधायक, एमएलसी और लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। सुशील मोदी 1990 में पहली बार पटना मध्य निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने और उन्हें भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया। वर्ष 1996 से 2004 तक वह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वह 2004 में भागलपुर से लोकसभा सदस्य बने। उन्होंने 2005 में अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ दी और बिहार विधान परिषद के सदस्य बन गए, जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। वह 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए और इस साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त bहुए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english