ब्रेकिंग न्यूज़

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा-युवाओं को संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के युवाओं से बड़े सपने देखने का आह्वान करते हुए उन्हें संसाधनों और सहयोग की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने देश के स्टार्टअप परिवेश की वृद्धि और युवाओं के विचारों तथा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार के एक लाख करोड़ रुपये के नवाचार कोष का उल्लेख किया।स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य की यात्रा में युवाओं को केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में युवा न केवल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, बल्कि इसके सबसे बड़े लाभार्थी भी होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान के तहत देश में 2.5 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप शुरू हुए हैं। युवा उद्यमी न केवल अपने लिए रोजगार पैदा कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘आज स्टार्टअप इंडिया अभियान के माध्यम से देशभर में 2.5 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप बन चुके हैं। देश के युवा केवल खुद काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि कई अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।’’
पीएम मोदी ने सरकार के एक लाख करोड़ रुपये के नवाचार कोष का उल्लेख करते हुए मोदी ने युवाओं से अपने विचारों के साथ आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के नवाचार कोष की घोषणा की है। मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप अपने सपने लेकर आइए, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संसाधनों की कोई कमी न हो।’’ उन्होंने कहा कि इस कोष का उद्देश्य प्रतिभाओं और क्षमताओं को सशक्त बनाना है।इसके अलावा, पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया, सस्ती इंटरनेट डेटा सेवाओं और स्किल इंडिया जैसे कदमों का भी उल्लेख किया, जिन्हें उन्होंने युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार में मददगार बताया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुनिया में कहीं सस्ता डेटा है, तो वह भारत की धरती पर है। और इसने देश के युवाओं को नई ताकत दी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english