शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला इंजीनियर पर एक व्यक्ति ने किया हमला !
हैदराबाद। विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कथिततौर पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है। चाकू के वार से महिला के शरीर पर कई जख्म हो गए हैं। यह घटना मंगलवार शाम को हुई।
महिला की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए पहुंची और हमले में वह भी मामूली रूप से घायल हो गयी।आरोपी एक नामी ब्यूटी और हेयर स्टायलिंग सलून में काम करता है और महिला को दो साल से जानता है। पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है महिला ने व्यक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिस कारण उसने हमला किया। मामले की जांच की जा रही है।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment