शादीशुदा भतीजी से थे संबंध! शख्स ने चाकू से गोद कर दी हत्या!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शादी-शुदा भतीजी के साथ उसके अवैध संबंध थे। जब वह ससुराल चली गई तो वहां जाकर चाकुओं से गोद कर उसने हत्या कर दी, उसने कहा कि वह धोखा देने से नाराज था।
पुलिस के अनुसार भतीजी की उम्र करीब 26 साल थी। उसके दो बच्चे भी थे। 14 फरवरी को इसी साल वह अपने रिश्तेदारों के यहां आ गई थी और आरोपी के साथ रह रही थी। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसे वापस भेजने के लिए काफी प्रयास किया। कई दौर की बातचीत परिजनों के बीच हुई।
इधर, ससुराल वाले भी उसे लगातार बुला रहे थे और इनके परिजनों पर दबाव डाल रहे थे कि वो उन्हें भेज दे। कई कोशिशों के बाद 7 मार्च को महिला को मना लिया गया कि वह अपने ससुराल जाएगी। इसके साथ ही यह भी फैसला हुआ कि दोनों अपना संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों को लगा कि अब मामला उन्होंने सुलझा लिया है। लेकिन, यह इस कहानी का नहीं बल्कि महिला के जीवन का ही अंत बन गया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस समस्या को वो खत्म मान कर चल रहे थे वह जानलेवा हो जाएगी। आरोपी व्यक्ति जैसे ही घर आया उसे इस बात की सूचना मिली की भतीजी को वापस ससुराल भेज दिया गया है। वह आग बबूला हो गया।
इस दौरान आरोपी को मेरठ भेज दिया गया था ताकि महिला को समझाने में आसानी हो और उसे अपने ससुराल भेजा जा सके। इस काम में तो परिजन सफल भी हो गए लेकिन आगे की घटना के बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। खबर सुनने के बाद आरोपी सीधे महिला के घर पहुंच गया। वहां उसने महिला पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर डाले। वह उस पर धोखा देने का आरोप लगा रहा था। इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसका जीवन बच नहीं पाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-file photo---






.jpg)


.jpg)
Leave A Comment