ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री की ‘विष्णु के पाती’ पहुंची मेधावी छात्रा आफिया के घर

 *राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्र लिखकर दी शुभकामना*

*बोर्ड परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल करने पर की सराहना*
*उच्च शिक्षा के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का दिया संदेश*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आत्मीय पहल ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा स्नेह और शुभकामनाओं का संदेश अब मेधावी छात्रा आफिया खातून तक भी पहुंचा है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आफिया को पत्र लिखकर उसकी शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
 
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें आफिया की पढ़ाई और समाजसेवा से जुड़ने की इच्छा के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने विशेष रूप से बोर्ड परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल करने पर आफिया को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौतियों के बीच भी आफिया ने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा और अपनी मेहनत एवं दृढ़ निश्चय से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आफिया की शिक्षिका श्रीमती प्रीति आचार्य तक भी अपनी बधाई पहुंचाने की बात कही।
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने पत्र में आफिया के माता-पिता की खुशी और गर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवारने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आफिया को बीए की पढ़ाई के दौरान अपनी रुचियों को समझने, क्षमताओं को निखारने और निरंतर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि जब भी आगे की राह कठिन लगे, तब अपनी इस सफलता को याद करना, क्योंकि यह अनुभव उसका हौसला बढ़ाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने आफिया की समाजसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि किसी बच्चे को पढ़ाई में मदद करना या जरूरत के समय किसी के काम आना भी सेवा की अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कामना की कि आफिया शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बने और दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करे।
 
पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें आफिया जैसी नई Gen Z पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने आफिया को आगे बढ़ते रहने और सेवा की भावना को अपने जीवन में बनाए रखने का संदेश दिया। अंत में मुख्यमंत्री ने उसके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन के लिए हार्दिक आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english