मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को कार ने कुचला...! दो की मौत, 5 गंभीर...!
पटना। पटना में मंगलवार को एक कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को कुचल दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने दो कार सवारों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को बंद कर दिया।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवारों को छुड़ाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें दो सिपाही घायल हुए हैं। लोगों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया और हादसे वाले कार में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। कार सवार दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मृतकों की पहचान रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के लालू पथ निवासी घनश्याम त्रिवेदी (65) और अशोक कुमार (50) के रूप में हुई है। घायलों में रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित सोरंगपुर निवासी धीरज कुमार, छोटू कुमार, चांगर निवासी कृष्णा राय और दो अन्य शामिल हैं।
रामकृष्णा नगर थानेदार सिकंदर खान ने बताया कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। अशांति फैलाने वालों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment