रेल्वे क्रॉसिंग पुशअप पाईप लाईन का तकनीकी सर्वे
0- रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा अशोक नगर गोगांव की जल समस्या शीघ्र दूर करने निरीक्षण का कार्य निरंतर प्रगति पर
रायपुर. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत के निर्देश पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 अंतर्गत अशोक नगर गोगांव क्षेत्र में जल समस्या को शीघ्र दूर करने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार गोगांव रेल्वे क्रासिंग पुशअप पाईप लाईन का तकनीकी सर्वे एवं परीक्षण का कार्य प्रगति पर है.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत के निर्देश पर अशोक नगर गोगांव में जलसंकट शीघ्र दूर करने नगर निगम रायपुर के मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर की उपस्थिति में गोगांव रेल्वे क्रासिंग पुशअप पाईप लाईन का सर्वे एवं स्थल पर पहुंचकर तकनीकी परीक्षण किया गया.












.jpg)
Leave A Comment