निगम लोककर्म विभाग सलाहकार समिति की बैठक में पहुंची महापौर मीनल चौबे
0- निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के लोक कर्म विभाग की सलाहकार समिति की बैठक महात्मा गांधी सदन, नगर निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति में शहर के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में नगर निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल सहित सलाहकार समिति सदस्य जोन 5 अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश कुमार साहू, पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन, श्री आशु चंद्रवंशी, श्री राजेश गुप्ता एवं श्री कृष्णा सोनकर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी जोनों के जोन आयुक्त, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में बीटी सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों, नवीन कार्यों की निविदा प्रक्रिया, मुख्यालय की प्रमुख योजनाओं, बड़े निर्माण कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या के निराकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाने, कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा विकास कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। भूगर्भ जल के विषय पर पृथक प्रावधान रखने हेतु भी चर्चा की गई।












.jpg)
Leave A Comment