15 मंजिला इमारत में आग लगने से दो लोग झुलसे
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके कांदिवली (पश्चिम) में 15 मंजिला एक इमारत में शनिवार रात आग लगने से दो लोग झुलस गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग मथुरादास रोड पर स्थित ‘हंसा रिटेज' इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात साढ़े आठ बजे लग गई। अधिकारी ने कहा, “पुलिस, दमकल की चार गाड़ियां और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया तथा आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दोनों झुलसे लोगों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
-file photo










Leave A Comment