देवर संग अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की कराई हत्या...! दिवाली की रात पार्टी के बहाने आरोपी ने बुलाया और घोंट दिया गला...!
महिला सहित तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। नोएडा फेज-दो पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए शनिवार रात को आरोपी पत्नी और आरोपी चचेरे भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि देवर-भाभी के अवैध संबंध में पति बाधक बन रहा था। इस कारण महिला ने देवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बदायूं निवासी संतोष (30) भंगेल में पत्नी सीमा के साथ रहता था। कुछ दूरी पर ही संतोष का चचेरा भाई आरोपी रिकेंद्र भी रहता है। संतोष गाड़ी चलाने के लिए सुबह चला जाता था और रात को वापस आता था। दिन में आरोपी रिकेंद्र का घर पर आना-जाना था। इससे देवर-भाभी में अवैध संबंध हो गए। जब संतोष को इसका पता चला तो आरोपी रिकेंद्र से कहासुनी हो गई। कुछ दिन से आरोपी रिकेंद्र भाभी से नहीं मिल पा रहा था। इस पर आरोपी सीमा ने आरोपी रिकेंद्र को बुलाया और पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। दिवाली की रात आरोपी रिकेंद्र ने संतोष को शराब पार्टी के लिए पार्क में बुलाया। आरोपी रिकेंद्र का दोस्त आरोपी पिंटू पहले से मौजूद था। दोनों ने संतोष को अधिक शराब पिलाकर धुत कर दिया। इसके बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। फिर संतोष के चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया। संतोष की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर घटना की जानकारी पुलिस को हुई। जब शनिवार को संतोष की पहचान हुई तो जांच के बाद आरोपी रिकेंद्र और आरोपी पिंटू को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात मान ली। उन्होंने बताया कि आरोपी सीमा के कहने पर उन्होंने हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रिकेंद्र, आरोपी पिंटू और आरोपी सीमा को गिरफ्तार कर लिया।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment