उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की सड़क दुर्घटना में मौत
ब्रह्मपुर (ओडिशा)। दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में नब्बे के दशक में आतंक का पर्याय रहे 50 वर्षीय सजायाफ्ता कैदी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी दिलीप नायक हादसे के वक्त पैरोल पर जेल से बाहर था। बृहस्पतिवार को सारधा बाली रोड पर अज्ञात वाहन और उसकी बाइक की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि नायक को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत ने हत्या के मामले में नायक को उम्रकैद की सजा सुनायी थी। वह गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में हत्या और डकैती के कई मामलों में संलिप्त रहा था। नायक 1998 से ही जेल में बंद था।





.jpg)


.jpg)

Leave A Comment