मछली पकड़ने के जाल में फंसे मगरमच्छ को निकाला गया
केंद्रपाड़ा (ओडिशा) ।ओडिशा के तटीय जिले केंद्रपाड़ा में पांच फुट लंबे मगरमच्छ को मछली पकड़ने के जाल से सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ भितरकनिका नदी से लुना नदी में आ गया था और महाकालपाड़ा थाना क्षेत्र के ओराटाघाट गांव के पास एक मछुआरे के जाल में फंस गया था। मछुआरे ने उसे फंसा देख पुलिस और वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने उसे जाल में से निकाला। वन अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। उसे वापस भितरकनिका नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ के वहां पहुंचने से स्थानीय मछुआरों में तनाव उत्पन्न हो गया था। भितरकनिका में खारे पानी के मगरमच्छ (क्रोकोडाइलस पोरोसस) की संख्या 1975 में 96 थी, जो अब बढ़कर 1,768 हो गई है।
Leave A Comment