मकान ढहने से दो लोगों की मौत, एक घायल
जम्मू।जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को मिट्टी का एक मकान ढहने से एक किशोरी और उसकी चाची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुंछ कस्बे के मंगनार गांव में अशक हुसैन का ‘कच्चा' मकान अचानक ढह गया, जिससे तीनों अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि हादसे में हुसैन की पत्नी जरीना अख्तर (26) और भतीजी रहीला कौसर (14) की मौत हो गई जबकि स्थानीय लोगों ने दंपती की आठ वर्षीय बेटी अस्मा को बचा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मकान ढहने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
Leave A Comment