ब्रेकिंग न्यूज़

 ये 5  पौधे होते हैं भाग्यशाली....घर में रखने से आर्थिक तंगी होती है दूर
हमारे जीवन में पेड़े-पौधे अहम हिस्सा निभाते  हैं।  वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें या फिर धार्मिक या फिर वास्तु शास्त्र की नजर से, ये पेड़ पौधे हमारे लिए लाभकारी ही साबित होते हैं। यूं तो पैसे कमाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, मगर कई बार ऐसा होता है कि ऐसा करने के बावजूद घर में तंगहाली ही बनी रहती है। इसके लिए कई वास्तु उपाय हैं।  आज हम जानते हैं, ऐसे पांच पौधों के बारे में, जिनके बारे में कहा जाता है कि यह जातक की आर्थिक स्थिति को संबल प्रदान करते हैं। 
  दरअसल वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है , जिन्हें घर में लगाना पेड़ों में पैसा उगाने जैसा माना जाता है। जी हां वास्तु में इन पेड़-पौधों को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। आइए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 पेड़-पौधे जो आपके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं लाने देंगे। 
मनीप्लांट
मनी प्लांट को काफी समय से लोगों के पसंदीदा पौधे के रूप में देखा जाता है। इसकी बेल देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है और साथ ही यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करता है। मनीप्लांट को आग्नेय कोण में लगाना उचित माना गया है और इस दिशा में यह खूब फलता और फूलता भी है। माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और पैसों की वजह से आपका कोई काम नहीं रुकता।
शमी का पेड़
शमी के पेड़ को वास्तु के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। शमी का पेड़ शंकरजी को सबसे प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि शमी के पेड़ को घर में लगाने से सारी दरिद्रता दूर होती है। कहा जाता है कि  सोमवार को शमी के पुष्प और पत्ते शिवजी को चढ़ाने से  घर में सुख समृद्धि आती है। इसे भी  पैसों का पेड़ कहा जाता है कि क्योंकि यह घर की गरीबी को दूर कर देता है। 
मनी ट्री
वास्तु में मनी ट्री नाम से एक पौधा आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी उत्पत्ति अमेरिका की है और इसे मनी ट्री के नाम से जाना जाता है। चाइनीज फेंगशुई और वास्तु में इस पौधे को बेहद ही खास माना जाता है। आजकल यह कुछ चुनिंदा नर्सरी में या फिर ऑनलाइन यह आपको आसानी से उपलब्ध हो सकता है।  इस पौधे को ही क्रासुला कहते हैं और यह एक फैलावदार पौधा है, जिसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं, मगर हाथ लगाने से मखमली अहसास होता है। इस पौधे की पत्तियों का रंग ना तो पूरी तरह से हरा होता है और न ही पूरी तरह से पीला। यह दोनों रंगों से मिश्रित होती हैं। मगर अन्य पौधों की पत्तियों की तरह कमजोर नहीं होतीं जो हाथ लगाते ही मुड़ या टूट जाएं।  मनी प्लांट की तरह इस पौधे के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप दो-तीन दिन बाद भी पानी देंगे तो यह सूखेगा नहीं। क्रासुला घर के भीतर छांव में भी पनप सकता है। यह पौधा अधिक जगह भी नहीं लेता। आप इसे छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं। अब अगर धन प्राप्ति की बात करें तो फेंग शुई के अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के पास ही लगाएं। जहां से प्रवेश द्वार खुलता है, उसके दाहिनी ओर इसे रखें। कुछ ही दिनों में यह पौधा अपना असर दिखाना शुरू कर देगा। घर में हर तरह की सुख-शांति भी बरकरार रहेगी।
अश्वगंधा
वास्तु में अश्वगंधा के पौधे को बेहद समृद्धशाली माना जाता है। घर में अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह एक औषधि के भी काम आता है और इसके कई प्रकार के लाभ हैं। अश्वगंधा के पुष्प भगवान की पूजा में भी काम आते हैं।
 श्वेतार्क 
यह एक दूध वाला पौधा होता है और इसे भी सौभाग्य का सूचक माना जाता है।  श्वेतार्क नामक इस पौधे को गणेशजी का प्रतीक माना जाता है। भगवान शंकर को भी इसके फूल अति प्रिय हैं।  वास्तु के अनुसार कोई भी सफेद पदार्थ निकलने वाले पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। बेहतर होगा कि आप इसे घर के अंदर के बजाए बालकनी या फिर बरामदे में लगा सकते हैं। इससे घर में सुख शांति और सदैव बरकत बनी रहती है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english