दीपावली पर करें ये काम
मां लक्ष्मी आएंगी आपके द्वार
दीपावली का त्योहार दीपों का पर्व कहलाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपावली के दिन आपको कौन से काम करने चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हों। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं दिवाली पर क्या करना चाहिए।
दीपावली पर क्या करें
1. दीपावली के दिन घर की सफाई को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। लेकिन इस दिन आपको घर के मुख्य द्वार की अच्छी तरह से सफाई अवश्य करनी चाहिए।
2. दीपावली के दिन घर के बाहर रंगोली अवश्य बनाएं। अगर आप स्वंय रंगोली नही बना सकते तो बाजार से रंगोली का चित्र लाकर लगाएं। क्योंकि रंगोली को अति शुभ माना जाता है।
3. दीपावली पूजन के बाद काजल अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसलिए दीपावली के काजल को अधिक महत्व दिया जाता है।
4. आपको दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर जूते और चप्पल बिल्कुल न रखें। इस दिन जूते चप्पलों को कहीं पर छिपाकर ही रखें। क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी का आगमन मुख्य द्वार से ही होता है।
5. दीपावली के दिन रसोई में झूठे बर्तन बिल्कुल भी न छोड़ें। क्योंकि दीपावली के दिन घर की रसोई में भी दीपक जलाया जाता है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा का विधान है।
6. इस दिन आपको रात के समय सात पूड़ी बनाकर उस पर हलवा रखकर लाल रंग की गाय को खिलाकर उसका पूजन करें। इसके बाद गाय माता के पैरों के नीचे की मिट्टी को अपने माथे से लगाएं और घर पर लाकर अपने परिवार के लोगों के माथे पर भी लगाएं।
7. दीपावली के दिन आपको कम से कम 12 बजे तक जागना चाहिए और जब तक आप जागें तब तक घर के सभी दरवाजों को खोलकर ही जांगे और जब आप सो जाएं तो घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दें। लेकिन घर के अन्य द्वार खुले ही रखें।
8. इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास और मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अवश्य अर्पित करना चाहिए। क्योंकि यह वस्तुएं इन दोनों को अत्याधिक प्रिय है।
9. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद भगवान विष्णु को नए वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से भी आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
10. दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा के बाद अपने घर के बड़ों का आर्शीवाद अवश्य लें। बड़ों के आर्शीवाद के बिना आपको लक्ष्मी प्राप्ति नहीं हो सकती।
Leave A Comment