गोवर्धन पूजा के शुभ संयोग, इस योग में पूजा का मिलेगा कई गुना लाभ
गोवर्धन पूजा का त्योहार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन पर्वत और गायों और बैलों का श्रृंगार करके उनकी पूजा की जाती है। साल 2020 में गोवर्धन पूजा पर कई शुभ योग बन रहे है। जिसमें गोवर्धन पूजा करके आप भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा पर बनने वाले शुभ संयोग। गोवर्धन पूजा के शुभ संयोग गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। इस दिन गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रत्येक साल यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा पर बहुत ही ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें पूजा करने से पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि गोवर्धन पूजा के दिन सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 3 बजकर 38 मिनट से शाम 5 बजकर 58 मिनट इस मुहूर्त में पूजा करने से आपको कई गुना लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
Leave A Comment