ब्रेकिंग न्यूज़

 पूर्व हॉकी खिलाड़ी विरेंदर सिंह का निधन...ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाली टीम के सदस्य थे
नई दिल्ली।  भारत को ओलंपिक सहित कई  बड़े टूर्नामेंट में मेडल दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी विरेंदर सिंह  का निधन को गया।  वरिंदर सिंह 75 साल के थे। मंगलवार सुबह जालंधर में उनका निधन हुआ। 
 साल 1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे वरिंदर सिंह 1975 में कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।  यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक है।  भारत ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। 
 वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक  में कांस्य पदक और एम्सटरडम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।  वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता।  वह 1975 मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे।  वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था।  हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक जताया है।  हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english