बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के नौंवे दिन भारत ने तीन रजत पदक जीत लिए
बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के नौंवे दिन शनिवार को भारत ने तीन रजत पदक जीत लिए हैं। अविनाश साबले ने पुरुषों की तीन हज़ार मीटर स्टीपलचेज में और प्रियंका ने महिलाओं की दस हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। अविनाश ने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। अविनाश ने अपनी रेस आठ दशमलव एक-एक दशमलव दो-शून्य मिनट में खत्म की। इसके साथ ही उन्होंने तीन हजार मीटर रेस में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वो स्वर्ण पदक जीतने वाले अब्राहम किबिवॉट से सिर्फ शून्य दशमलव पांच सेकेंड पीछे रहे।लॉन बॉल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा है। 14 एंड के बाद भारतीय टीम यह मैच 18-5 से हार गई। भारत के लिए सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है।
कुश्ती में पुरूषों मे रवि दहिया, नवीन और महिलाओं में विनेश फोगाट ने अपने-अपने वर्ग में फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक पक्का कल लिया है। वहीं, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे। मुक्केबाजी में महिलाओं के 48 किलोग्राम में नीतू और पुरूषों के 48 किलोग्राम फ्लाईवेट में अंमित पंघल ने फाइनल में जगह बना ली है। टेबल टेनिस में भारत का एक पदक पक्का हो गया है। अचंत शरत कमल और साथियां गुणज्ञानशेखरन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के निकोलस लूम और फिन लू की जोड़ी को हराकर पुरुष डबल्स के फाइनल में जगह बना ली है। शरत कमल और साथियां ने इस मैच को 8-11, 11-9, 10-12, 11-1, 11-8 से अपने नाम किया। बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में पी.वी. सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टरफाइनल में सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराया आज ही आकर्षी कश्यप और लक्ष्य सेन अपने-अपने मैच खेलेंगे। पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत अब तक नौ स्वर्ण, दस रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर पांचवें स्थान पर बना हुआ है।
Leave A Comment