पूर्व फुटबॉल खिलाडी कल्याण चौबे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष चुने गए
नई दिल्ली। भारत के पूर्व गोलकीपर और पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी नेता कल्याण चौबे अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ - ए.आई.एफ.एफ. के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। ए.आई.एफ.एफ. के चुनावों के लिये मतदान शुक्रवार को नई दिल्ली में हुआ। श्री चौबे ने चुनाव में दिग्गज फुटबॉल खिलाडी बाईचुंग भूटिया को 33-1 के बड़े अंतर से मात दी। ए.आई.एफ.एफ. के 85 साल के इतिहास में श्री चौबे पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जो खिलाड़ी के बाद अध्यक्ष बने हैं। एन.ए. हारिस उपाध्यक्ष जबकि किपा अजय कोषाध्यक्ष चुने गये हैं।
Leave A Comment