शिव थापा ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सर्वाधिक छह पदक सुनिश्चित किए
अम्मान। जॉर्डन के अम्मान में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के शिव थापा, मोहम्मद हुसामुद्दीन और गोविंद कुमार साहनी अपने-अपने भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही इन्होंने भारत के लिए पदक पक्के कर दिये हैं। शिव थापा ने 63.5 किलोग्राम वर्ग में दक्षिण कोरिया के मिंसु चोई को 4-1 से हराया। यह एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में उनका छठा पदक है और वे चैम्पियनशिप में सर्वाधिक पदक जीतने वाले सबसे सफल मुक्केबाज बन गए हैं। 63 दशमलव पांच किलोग्राम के सेमीफाइनल में शिव थापा का सामना ताजिकिस्तान के बाखुदुर उस्मोनोव से होगा। 57 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद हुसामुद्दीन का मुकाबला कजाख्स्तान के सेरिक तेमिरज्हा से होगा। 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोविंद साहनी का सामना कजाख्स्तान के सनज्हर ताशकेनबे से होगा।
Leave A Comment