खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया खेल प्रमाण पत्र को डिजीलॉकर के साथ एकीकृत करने की घोषणा की
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेलमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय खेल प्राधिकरण खेलो इंडिया खेल प्रमाण पत्र डिजीलॉकर के साथ एकीकृत करेगा। इससे खिलाड़ी, सहयोगी कर्मचारी, तकनीकी अधिकारी और प्रतिस्पर्धा प्रबंधक खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र डिजिटली देख सकेंगे।
श्री ठाकुर ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि इससे खेलो इंडिया युवा खेल 2022 और इसके बाद में भागीदारिता और मेरिट प्रमाण पत्र तक पहुंच बनाने की प्रक्रिया सुगम और प्रभावी होगी। केन्द्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि इससे भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अपने प्रमाण पत्रों तक पहुंच सरल होगी और अपनी उपलब्धियां दिखाने में मदद मिलेगी।
Leave A Comment