सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल: मणिपुर ने महाराष्ट्र को हराया
अमृतसर. हेइगुरुजम दया देवी के दो गोल की मदद से मणिपुर ने शनिवार को यहां सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप बी मैच में महाराष्ट्र को 3-1 से हराया। डांगमेई ग्रेस के मणिपुर के लिए पहला गोल किया था जबकि दया देवी ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे। महाराष्ट्र के लिए इकलौता गोल आर्या मोरे ने किया। ग्रुप के अन्य मैचों में बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को 4-0 और हरियाणा ने रेलवे को 2-1 से हराया।
Leave A Comment