एच एस प्रणॉय और लक्ष्य सेन जापान ओपन बैडमिंटन के पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
नई दिल्ली। बैडमिंटन में एच.एस. प्रणॉय ने जापान ओपन 2023 में अपने हमवतन एस. किदाम्बी को 19-21, 21-09, 21-09 से हराया। इससे पहले भारत के लक्ष्यसेन ने जापान के कान्ता त्सूनेयामा को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत के साथ एच.एस. प्रणॉय और लक्ष्य सेन दोनों खिलाडियों ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
पुरुष डबल्स वर्ग में भारत की स्टार जोडी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने डेनमार्क की जोडी लेस्से मोलहेडे और जेप्पे बे को सीधे सेटों में 21-17, 21-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। भारत की गायत्री गोपीचन्द और ट्रीसा जॉली जापान की नामी मत्सुयामा और चिहारू शिदा से 21-23, 19-21 से हारकर दूसरे दौर से बाहर हो गयी हैं।
यह स्पर्धा 750 स्पर्धाओं की पांच सुपर स्पर्धाओं में एक है। निप्पोन बैडमिंटन संघ 1977 से प्रत्येक वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। मौजूदा स्पर्धा तोक्यो के योयोगी नेशनल जिमनेजियम में हो रही है। अबतक किसी भी भारतीय खिलाड़ी इस स्पर्धा को नहीं जीत सका है। सभी की नजरें लक्ष्य सेन, एच.एस. प्रणॉय, सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी पर रहेंगी। भारत लक्ष्य सेन और एच.एस. प्रणॉय के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस बार इस स्पर्धा को जीतने की आशा कर सकता है।
Leave A Comment