धोनी ने रखा फिल्म जगत में कदम, माइथोलॉजिकल साई-फाई वेब सीरीज का करेंगे निर्माण
मुंबई। भारतीय क्रिकेट के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश की है। इनमें अजय जडेजा से लेकर विनोद कांबली जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। इन कलाकारों ने फिल्मों में एक्टिंग करके लोगों के रिझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इन्हीं कलाकारों को देखते हुए अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते दिखेंगे तो ऐसा नहीं है। असल में महेन्द्र सिंह धोनी ने एक निर्माता के तौर पर फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो महेन्द्र सिंह धोनी जल्द ही एक माइथोलॉजिकल साई-फाई वेब सीरीज का निर्माण करेंगे, जिसे एक लीडिंग ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी ने साक्षी धोनी ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दी है और सभी से दुआएं मांगी हैं। साक्षी धोनी ने ट्विटर पर लिखा है, हम सभी को आपका प्यार और दुआएं चाहिए। यह एक नई शुरुआत है।
साक्षी धोनी ने बताया है, यह वेब सीरीज एक किताब के ऊपर आधारित होगी, जो एक अघोरी की जर्नी दिखाएगी। इस वेब सीरीज के माध्यम ऐसे कई मिथ्स को तोडऩे की कोशिश की जाएगी, जो सालों से समाज में चले आ रहे हैं। साक्षी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, हम कोशिश करेंगे कि इस वेब सीरीज का निर्माण ठीक ढंग से हो। इसी कारण हमने फिल्म की जगह वेब सीरीज बनाने का फैसला किया है क्योंकि इस किताब पर वेब सीरीज ही ठीक रहेगी। महेन्द्र सिंह धोनी की आने वाली वेब सीरीज में कौन-कौन से कलाकार दिखाई देंगे, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। मेकर्स वेब सीरीज की कास्टिंग करने में जुट गए हैं और जल्द ही कलाकारों के नाम सभी के सामने होंगे।
Leave A Comment