ब्रेकिंग न्यूज़

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा, छठी बार बना चैंपियन

 नई दिल्ली।  अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी।

 हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। भारत को 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।
 आयुष म्हात्रे 51 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 89 रन जोड़ते हुए भारत को 251 के स्कोर तक पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए।
 सूर्यवंशी के आउट होने के बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने 51 रन की साझेदारी कर टीम को 300 के पार पहुंचाया। विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर भारत का स्कोर 411/9 तक पहुंचा दिया।
 इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मैनी लम्सडेन को 1 सफलता मिली।
 412 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रन पर सिमट गई। इंग्लिश टीम ने 19 के स्कोर पर जोसेफ मूर्स (17) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की।
 बेन मेयस 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डॉकिन्स ने थॉमस रेव के साथ 49 रन और कैलेब फाल्कनर के साथ 32 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने 20.4 ओवरों में 174 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया और 21.6 ओवरों तक टीम का स्कोर 177/7 हो गया। यहां से कैलेब फाल्कनर ने मोर्चा संभाला और 67 गेंदों में 7 छक्कों व 9 चौकों की मदद से 115 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
 भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 सफलता मिली, जबकि एक विकेट आयुष म्हात्रे ने हासिल किया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english