- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेश्राम के मार्गदर्शन में जिले में एक जुलाई 2023 से सिकल सेल उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया गया है। 0 से 40 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का सिकल सेल स्क्रीनिंग की जानी है। जिसके तहत दुर्ग जिले को एक जुलाई 2023 से मार्च 2024 तक 3,90,237 का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से मिली जानकारी अनुसार जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी एचडब्ल्यूसी, एसएससी, एसएसके एवं शिविर के माध्यम से सिकल सेल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। 04 मार्च 2024 तक 3,54,430 (91 प्रतिशत) लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें 403 रोगी, 2251 वाहक पाए गये है। रोगियों का उपचार प्रारंभ कर दिया है। लक्ष्य के अनुरूप सिकल सेल स्क्रीनिंग का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, लगभग 35,807 शेष का स्क्रीनिंग 31 मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा विशेष सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के क्रियान्वयन की सतत् समीक्षा की जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य पूर्ति की ओर अग्रसर है।
-
दुर्ग /भारतीय वायु सेना भारतीय /गोरखा (नेपाल की एक जाति) पुरूष उम्मीद्वारों को 28 मार्च से 05 अप्रैल 2024 तक लाल परेड ग्राउंड, भोपाल, मध्यप्रदेश में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए समूह ’वाई’ (गैर-तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए रैली का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक श्री आर. के. कुर्रे के अनुसार *वैवाहिक स्थिति एवं जन्मतिथिः-* चिकित्सा सहायक (10+2 उम्मीद्वारों के लिए) उम्मीद्वार अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 24 जून 2003 और 24 जून 2007 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो । चिकित्सा सहायक (फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी वाले उम्मीदवारों के लिए) अविवाहित उम्मीद्वार का जन्म 24 जून 2000 और 24 जून 2005 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। विवाहित उम्मीद्वार का जन्म 24 जून 2000 से 24 जून 2003 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
*शैक्षणिक योग्यताः-
द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोडों से भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 / इंडरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा (50 प्रतिशत अंकों से) उत्तीर्ण होनी चाहिए, तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोडों से गैर-व्यावसायिक विषयों (भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान) और अंग्रेजी के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यकम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण तवा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। उम्मीद्वारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा नामांकन के समय के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी अनिवार्य आवश्यकता होगी ।
*ग्रुप एवं ट्रेडः-* केवल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) में एयरमेन।
*रैली का समय एवं दिनांकः
रैली स्थल पर रिपोंटिंग का समय 28 मार्च 2024, 31 मार्च 2024 और 03 अप्रैल 2024 को सुबह 6 बजे और रिपोर्ट करने का अंतिम समय 10ः00 बजे।
*कवर किये गये राज्य/जिलेः
28 मार्च 2024 (केवल 10+2 वाले उम्मीद्वारों के लिए) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के आवेदक तथा 03 अप्रैल 2024 (केवल फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी अर्हताधारी छत्तीसगढ़ राज्य के आवेदक उक्त नियत स्थान समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु वेबपोर्टल www.airmenselection.cdac.in पर लॉग इन कर सकते है। -
स्व. श्री सरयू प्रसाद अग्रवाल स्डेडियम में
छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर सहित अन्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
बालोद । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जिला बालोद का शुभांरभ स्व. श्री सरयू प्रसाद अग्रवाल स्डेडियम बालोद में बुधवार 06 मार्च को दोपहर 02 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चैरड़िया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचैरी करेंगी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। -
नगर पालिका बालोद द्वारा टाउन हॉल में लाइव टेलीकास्ट का किया गया है आयोजन
बालोद । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं से कल 6 मार्च को प्रातः 9.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में संवाद करेंगे। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा इस आयोजन का लाइव टेलीकास्ट स्थानीय स्व. जालम सिंह पटेल मांगलिक भवन टाउन हॉल में किया गया है ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि कल 6 मार्च को आयोजित संवाद कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी 10.00 बजे से लाईव होंगे । जिसमे स्व सहायता समूहों व संगठनो से जुड़ी महिलाओं के साथ मान. प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम मे लाभांवित किया जाना है । श्री अग्रहरि ने स्व सहायता समूहों व संगठनो से जुड़ी महिलाओं से अपील की है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम का प्रसारण को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक महिलाए इस कार्यकम मे सहभागी बने । -
रायपुर,/शिक्षक सीर्धी भर्ती 2023 में शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की पंचम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 6 मार्च 2024 दोपहर 3 बजे से 7 मार्च 2024 रात्रि 10 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग में कुल 1021 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बस्तर/सरगुजा में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग में उपस्थिति प्रदान करेंगे। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।दस्तावेजों का सत्यापन 9 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक संभागीय संयुक्त संचालक, कार्यालय में किया जायेगा। पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं कार्यभार ग्रहण प्रारंभ में संभागीय संयुक्त संचालक, कार्यालय में दिनांक 9 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक किया जायेगा, इसके पश्चात् अभ्यर्थी विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। -
रायपुर।*भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय में ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ कैंपेन का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशियों ने *मैं हूं मोदी का परिवार कैम्पेन लॉन्च* किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सभी लोकसभा प्रत्याशी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मैं हूं मोदी का परिवार कैंपेन के शुभारंभ पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की डंका बज रहा है। 13 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास में जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आवास में जाने से पहले छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग, जो आवासविहीन हैं, उनको आवास दिलाने का संकल्प व्यक्त किया था, जिसके लिए भाजपा की सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में अपने किए वादे को निभाया। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जितने भी जरूरतमंद लोग थे उनके लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति प्रदेश की भाजपा सरकार ने दे दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानती है और उसी चिंता को लेकर के भाजपा ने अपना कैंपेन चलाया है। सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार को मानती है जबकि भारतीय जनता पार्टी वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को लेकर काम करती है। प्रदेश में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को अपना परिवार मानकर प्रदेश की भाजपा सरकार काम कर रही है।भाजपा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानती है, हर व्यक्ति की चिंता करती है, महिलाओं की, युवाओं की, पत्रकारों की, कलाकारों की सभी की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। संपूर्ण राष्ट्र की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग यह समझ नहीं पाएंगे क्योंकि उन्हें तो केवल एक ही परिवार की चिंता करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मिलने वाले अतिरिक्त 5 किलो चावल को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना काल में देश को एक परिवार मानते हुए कोरोना के संकट से देश को उबारने एवं बिना भेदभाव के सबको नि:शुल्क कोरोना टीका लगाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। -
*नबीन, देव, जम्वाल और साय ने किया मार्गदर्शन*
*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने मंगलवार को लोकसभा क्लस्टर प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा संयोजक-सहसंयोजक, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक-सहसंयोजक, लोकसभा विस्तारकों, लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर परिश्रम करने का आह्वान किया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी मार्गदर्शन किया।प्रदेश सह प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी के चुनावी प्रबंधन में कोई कसर बाकी नहीं रखें और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने के लिए कृत-संकल्पित हों। योजनाएँ बनाने के साथ-साथ उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देना है। प्रबंधन समिति के 36 विभागों में आपसी समन्वय पर भी उन्होंने बल दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त सकारात्मक वातावरण है और इसलिए किसी भी प्रकार के अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्यकर्ता केंद्रीय और प्रदेश फाजपा नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समय पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण करें। पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेंट करें। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने कहा कि पिछली कमियों को दूर करके अब लोकसभा चुनाव में सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डालनी है। भाजपा की गठित सभी समितियों के सुझाव लेने और आने वाली दिक्कतों से पार पाने के उपाय बताने के साथ ही श्री जम्वाल ने सभी समितियों के कार्यों और पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने आगामी 30 मार्च तक दीवार लेखन,प्रतिदिन 10 लाभार्थी परिवारों से और 200 लाभार्थियों से मुलाकात, हर घर में झंडा अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए इन कार्यक्रमों को पूर्ण करने का आग्रह किया। श्री साय ने विकसित भारत संकल्प सुझाव संग्रहण अभियान के तहत 15 मार्च तक प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव एकत्रित करने के बारे में भी बताया।भाजपा की मेराथन बैठकों के क्रम में सबसे पहले लोकसभा क्लस्टर प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा संयोजक-सहसंयोजकों की बैठक हुई। इसके पश्चात नैरेटिव टीम और सबसे अंत में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, लोकसभा प्रत्याशियों बैठक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, भरतलाल वर्मा, जगदीश रामू रोहरा, सभी लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विजय बघेल, संतोष पांडेय, महेश कश्यप, भोजराज नाग, रूपकुमारी चौधरी, तोखन साहू, कमलेश जांगड़े, राधेश्याम राठिया, चिंतामणि महाराज, सहित भाजपा पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे एवं प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इन बैठकों में विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, सौरभ सिंह, श्रीमती सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, विधायक पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, सच्चिदानंद उपासने, नीलकंठ टेकाम, जगन्नाथ पाणिग्राही, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, रसिक परमार, केदार नाथ गुप्ता, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, छगन मूंदड़ा, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, सुनील पिल्लई, मितुल कोठारी, सोमेश पांडेय, मोहन पवार, अंजय शुक्ला, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित -
*मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के मध्य नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण हेतु हुआ एमओयू*
*ऐसा एमओयू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य*रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। एमओयू के तहत नवीन कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवीन कानून छत्तीसगढ़ राज्य के कानूनी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। नवीन अपराधिक कानूनों पर छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को व्यापक रूप से प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना कानूनी प्रणाली को मजबूत करने एवं सभी के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार नवीन आपराधिक कानूनों की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के नागरिकों को त्वरित एवं समुचित न्याय प्रदान करने कृत संकल्पित है। हमारी नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यह भारतीय न्याय प्रणाली का बहुत बड़ा टर्निंग पाईंट है एवं देश में नये अध्याय की शुरूआत होती है। जहां अंग्रेजों के कानून में दंड पर जोर दिया गया है, वहीं देश के नवीन कानून न्याय की बात करता है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीन कानूनों के संदर्भ में जब चर्चा प्रारंभ हुई तब हमने भी राज्य में विचार विमर्श कर निर्णय लिया कि महिलाओं के विरूद्ध कोई अपराध घटित होता है तो इस मामले में समुचित कार्रवाई के लिए महिला थाना की संख्या बढ़ानी चाहिए । इसे हमने संकल्प के रूप में लेकर प्रथम बजट में ही जिलों में नवीन महिला थाना खोले जाने का प्रावधान किया है। 07 साल से अधिक के प्रकरण में फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। हम फोरेंसिक जांच को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस हेतु बिलासपुर यूनिवर्सिटी से करार कर एम.एस.सी इन फोरेंसिक की पढ़ाई हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। नवीन कानून में संगठित अपराध, आतंकवाद को परिभाषित किया गया है एवं माब लिंचिंग एवं अनाचार के मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। उद्बोधन के अंत में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को बधाई दी गई।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कानून में संशोधन हेतु गठित समिति के अध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह ने अपने उद्बोधन में नवीन कानूनों के ड्राफ्ट तैयार करने एवं इसे लागू कराने के सबंध में उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा नवीन कानूनों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जिज्ञासा के सवालों का उत्तर एवं परिचर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ‘छत्तीसगढ़ देश का प्रथम राज्य है, जिसने पुलिस अधिकारियों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज यह एम.ओ.यू. पर करार किया है।’इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत भाषण में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि भारत की संसद द्वारा पारित किये गये 3 नवीन कानून जो दिनांक 01 जुलाई, 2024 से पूरे देश में लागू हो रहे हैं। इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिल्ली एवं चंडीगढ़ द्वारा किये जा रहे कार्य का अध्ययन एवं अवलोकन कर देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों से चर्चा कर प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण व साफ्टवेयर/हार्डवेयर अपग्रेडेशन पर होने वाले व्यय का आंकलन कर शासन को बजट प्रस्ताव, नवीन कानून के आवश्यकता अनुरूप महिला विवेचकों के पद एवं अन्य प्रस्ताव, ‘विटनेश प्रोटेक्शन स्कीम’ का ड्राफ्ट एवं रीडिंग मटेरियल तैयार किया गया। जनमानस को नवीन कानून के बारे में जागरूक करने हेतु ‘गणतंत्र दिवस परेड स्थल’ पर विभिन्न पोस्टर, पाम्पलेट एवं झांकी तैयार कर प्रदर्शित की गई। जिला स्तर पर नवीन कानूनों के प्रति जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा।कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथि कुलपति, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रो.(डा.) व्ही.सी. विवेकानंदन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और एच.एन.एल.यू. के बीच आज जो करार हुआ है। वह पुलिस अधिकारियों को नये कानूनों के संदर्भ में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारें में व्यापक रूप से बताया।इस अवसर अपर मुख्य सचिव(गृह) श्री मनोज पिंगुआ, छत्तीसगढ़ शासन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एस.आर.पी.कल्लूरी, श्री पवन देव श्री प्रदीप गुप्ता, श्री विवेकानंद, श्री अमित कुमार एवं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहें। मंच संचालन उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा किया गया। -
घुलघुल में जिला स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी और मेला आयोजित*
*स्वस्थ पशु प्रतियोगिता में कृषकों और पशुपालकों ने लिया हिस्सा*रायपुर, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन का महत्व है। पशुधन का उपयोग कृषि कार्यों के साथ-साथ अन्य आर्थिक गतिविधियों में भी है। इस महत्ता के कारण हमारी संस्कृति में पशुधन को पूजनीय माना गया है। श्री वर्मा रायपुर जिले के ग्राम घुलघुल में जिला स्तरीय पशुप्रदर्शनी और पशु मेला में पशु मालिकों को सम्बोधित कर रहे थे।पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा आयोजित इस मेले में उन्नत नस्ल के पशु प्रदर्शित किए गए थे। साथ ही यहां स्वस्थ्य पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 230 कृषक और पशुपालकों ने हिस्सा लिया। मेले में बीमार पशुओं का उपचार कर दवाईयां वितरित की गई। प्रतियोगिता में दुधारू गाय वर्ग में श्री संजय शर्मा नेवरा, श्री आकाश अग्रवाल नेवरा, तथा शत्रुहन यादव रजिया के गाय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार श्री फेरहा यदु, श्री हितेन्द्र मिर्झा एवं श्री गंगा यदु के भैंस को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान (दुधारू भैंस वर्ग)तथा बकरा-बकरी वर्ग में श्री राकेश साहू कुम्हारी, श्री परस निषाद खपरीकला एवं श्री देवेश वर्मा के बकरा-बकरी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान, बैल जोड़ी वर्ग में श्री ईश्वर साहू, श्री रूपेन्द्र यादव, श्री रामजी साहू के बैल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान एवं उन्नत वत्स पालन में श्री यशकुमार यदु मोहगांव, श्री हेमंत यदु खपरीकला, श्री अशोक यदु आलेसुर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा कुक्कुट वर्ग में श्री बिसरू निषाद, श्री महाराज टण्डन एवं श्री बिसरू निषाद को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री राजू शर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवव्रत नायक, जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, सभापति जनपद पंचायत तिल्दा श्री शिवशंकर वर्मा, ग्राम कोहका के सरपंच श्री सहदेव कुर्रे, श्री भगवती साहू, श्री विजय ठाकुर, श्री तेजराम वर्मा, पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. शंकरलाल उइके तथा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। -
*राज्य ओपन स्कूल में ऑनलाइन क्लास का संचालन किया जाएगा: मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल*
*साल में तीन बार होंगी राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं*रायपुर | शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक ली। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बहुत से बच्चे किसी रोजगार में लगे होने से समय के अभाव के कारण ओपन स्कूल में दाखिला लेते हैं ऐसे में उनको पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके पूरा ध्यान रखा जाएगा।राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम पर शिक्षा मंत्री ने चिंता जताते हुए प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऑनलाइन क्लास आयोजित करने के निर्देश दिए। इन क्लास में ‘स्वयंप्रभा‘ के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा अब साल में तीन बार आयोजित की जाएगी।शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब माध्यमिक शिक्षा मंडल साल में दो बार परीक्षाओं का आयोजन कराएगा ऐसे में राज्य ओपन स्कूल को अपने विद्यार्थियों को एक मौका और देना चाहिए। बैठक में कुछ केंद्रों को बंद करने का सुझाव दिया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने 50 विद्यार्थियों से कम केंद्रों को बंद करने और सभी केंद्रों की निगरानी के निर्देश दिए। - रायगढ़। 6 मार्च को शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा।कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। उक्त कार्यक्रम के लिए कबीर चौक सामुदायिक भवन और निगम सभाकक्ष को तैयार किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोनों स्थानों पर शुरू होगा, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री 10.30 लाइव जुड़ेंगे। दोनों ही स्थानों पर प्रोजेक्टर, इंटरनेट सहित कंप्यूटर और आडियो, वीडियो संसाधन लगाए जा रहे हैं। निर्धारित दिन और समय पर दोनों स्थानों से कार्यक्रम प्रसारित किए जायेंगे। निगम प्रशासन द्वारा निगम अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। file photo
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करने कहा है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना गौरव की बात है। इस सर्वोच्च सेवा के लिए जिले के युवाओं को प्रेरित करें और उनसे फार्म भरवाएं। कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में अग्निवीर भर्ती के संबंध में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ ललित शुक्ला तथा विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, माधव राव सप्रे महाविद्यालय, आईटीआई गौरेला, आईटीआई पेंड्रा एवं आईटीआई मरवाही के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले से 500 युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। भर्ती हेतु 13 फरवरी से ऑनलाइन पंजीयन चल रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित है। कलेक्टर ने इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने, योजना के बारे में युवाओं को बताने और उन्हे कोंचिग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
- -राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श.गु.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ कियाजगदलपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श.गु.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ किया। राज्यपाल नेे अपने उद्बोधन में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रचुर प्राकृतिक सम्पदा एवं जैव विविधता से समृद्ध होने के कारण यहाँ कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में नवाचारी उद्योग एवं व्यवसाय की व्यापक सम्भावनायें हैं । उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं को आकर्षित करने तथा उनके उद्यमिता का विकास करने में “नवाचार मेलों” की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है । ऐसे नवाचार मेलों का आयोजन राज्य के हर सम्भाग में किया जाना चाहिए । श्री हरिचंदन आज यहाँ शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुम्हरावण्ड, जगदलपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ कर रहे थे । श्री हरिचंदन ने मेले में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा स्टार्ट अप्स द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का भ्रमण किया तथा इनकी सराहना की । इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज, भी उनके साथ मौजूद थे ।कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर नवाचार मेले में अपने उद्बोधन में यहाँ उपस्थित युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को को सम्बोधित करते हुए नवीन उद्योग स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया । छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज ने भी अपना उद्बोधन दिया । तकनीकी सत्र में संचालक अनुसंधान सेवायें, इं.गां.कृ.वि., रायपुर डाॅ. वी.के. त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में नवाचार मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । मनोहर गौशाला खैरागढ़ के संचालक, श्री अखिल जैन जी का जैविक उत्पाद “आॅर्गेनिक गोल्ड” को लाॅंच किया गया । इं.गां.कृ.वि., अन्तर्गत सफल स्टार्टअप भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी अनुभव तकनीकी सत्र में बताया, जिसमें श्री राजकुमार श्रीवासजी, शुभि एग्रोटेक स्टार्टअप रायपुर, श्री जीत चावड़ा, जीत एग्रोटेक रायपुर एवं श्री दीपक ध्रुव एग्री राईट्स, जगदलपुर भी मौजूद थे । नवाचार मेरे का महत्व पर डाॅ. अमित दुबे, प्रमुख वैज्ञानिक, छ.ग. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर पर प्रकाश डालते हुए युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को विस्तार से बताया । नवाचार का उद्यम के रूप में परिवर्तन विषय पर डाॅ. हुलास पाठक, प्राध्यापक एवं प्रभारी राबी, इं.गां.कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने अपना उद्बोधन दिया । संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र, डाॅ. एस.टुटेजा ने भी प्रतिभागियों को सम्बंोधित किया। डाॅ. आर.एस.नेताम, अधिष्ठाता, श.गुं.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर ने भी नवाचार मेले पर विस्तार से युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप के संबंध में बतलाया । तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपने प्रादर्शों की जानकारी दी गई, कृषकों द्वारा अपने नवाचार की जानकारी दी एवं सफल छात्र स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा अपने अनुभवों को इस अवसर पर साझा किया । उल्लेखनीय है कि नवाचार मेला 2024 का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सम्भावनाओं तथा चुनौतियों के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रमुख विषय जैसे सामान्य विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, कृषि एवं सम्बंधित विज्ञान, मौलिक नव प्रवर्तन पर पोस्टर प्रदर्शनी में 75 एवं नवाचार माॅडल में 148 तथा मौखिक प्रस्तुती में 09 प्रतिभागी शामिल हुए । नवाचार में पूरे छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं स्कूलों के विद्यार्थीगण, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के नवप्रवर्तकगण, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नव प्रवर्तक स्वसहायता समूहों के सदस्य व प्रगतिशील कृषक एवं उद्योगों के प्रतिनिधिगण कुल 1000 लोग शामिल होकर नवाचार मेला का लाभ लिये । इस अवसर पर कुलसचिव, श्री जी.के. निर्माम, डाॅ. वी.के. पाण्डेय, डाॅ. ए.के. दवे, सह संचालक अनुसंधान, डाॅ. धनंजय शर्मा, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे ।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में स्टॉल निरीक्षण के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए नन्हीं बालिका कु. अंजली का त्वरित उपचार कराने के निर्देश दिए। बस्तर जिले के ग्राम-टाकरा गुड़ा निवासी छः वर्षीय बालिका कु. अंजलि को हृदय रोग से पीड़ित है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कु. अंजली का ऑपरेशन चिरायु योजना के तहत रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा।
- - एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला में देशभर के प्रमुख ईएनटी विशेषज्ञों ने लिया भाग- एम्स में प्रतिमाह 150 टेंपोरल बोन सर्जरी, रोज पहुंच रहे 50 रोगीरायपुर। ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा की जाने वाली टेंपोरल बोन सर्जरी के बारे में अद्यतन जानकारी देने और नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें श्रवण संबंधी विकारों से बचने के लिए समय पर विशेषज्ञों से टेंपोरल बोन की सर्जरी करवाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। एम्स के चिकित्सकों ने इसमें विशेषज्ञता प्राप्त कर ली है यहां प्रतिमाह औसतन 150 टेंपोरल सर्जरी की जा रही हैं।कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा.) ने कहा कि ईएनटी संबंधी सर्जरी दिन-प्रतिदिन जटिल हो रही हैं। ऐसे में नई तकनीक के प्रयोग से इसकी जटिलताओं को दूर कर रोगियों को त्वरित राहत दी जा सकती है। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्रकार की कार्यशालाएं नए ईएनटी विशेषज्ञों को इसकी चुनौतियों को समझने में मदद करेगी। उन्होंने एम्स के ईएनटी विशेषज्ञों से अपनी विशेषज्ञता को प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेज के ईएनटी विशेषज्ञों तक पहुंचाने को कहा।चिकित्सा अधीक्षक और ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू राजगुरु ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ ऑटोराइनोलैरिंजोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में टेंपोरल बोन और वेसटीबुलर संबंधी चुनौतियों के बारे में नए चिकित्सकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि एम्स के ईएनटी विभाग में इस संबंध में सभी सर्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रतिमाह लगभग 150 टेंपोरल बोन सर्जरी की जा रही हैं।कार्यशाला संयोजक डॉ. रिपुदमन अरोड़ा ने बताया कि कार्यशाला में देश के प्रमुख ईएनटी विशेषज्ञों ने टेंपोरल बोन डाइसेक्शन, इसकी सर्जरी से जुड़ी चुनौतियों और नई तकनीक के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कान संबंधी छोटी और बड़ी सभी सर्जरी में टेंपोरल बोन सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसमें कान की हड्डी बढ़ जाना, मवाद आना, कैंसर, मेस्टॉयड, इंप्लांट आदि में इसकी नियमित आवश्यकता होती है। एम्स की प्रतिदिन औसतन 250 रोगियों की ओपीडी में 50 रोगी टेंपोरल बोन संबंधी विकारों के होते हैं। इन्हें एम्स में त्वरित चिकित्सा प्रदान की जाती है।कार्यशाला में देश के प्रमुख ईएनटी चिकित्सक डॉ. जीवीएस राव, हैदराबाद, डॉ. मंजूनाथ, हुबली और डॉ. अनीता भंडारी, राजस्थान ने नए चिकित्सकों को टेंपोरल बोन सर्जरी की बारिकियों के बारे में बताया। कार्यशाला आयोजन में विभाग की डॉ. रूपा मेहता, डॉ. शर्मिष्ठा चटर्जी और डॉ. सतीश सातपुते ने भी भाग लिया। इसमें प्रदेश सरकार के मेडिकल कालेज और अन्य प्रदेशों के 127 ईएनटी विशेषज्ञों ने भाग लिया।
- भिलाईनगर। भिलाई निगम के राजस्व अमले ने कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में मंजीत सिंह बग्गा के 6 दुकानो तथा स्मृति नगर मे श्यामा चरण पाण्डेय के 8 दुकान को संपत्तिकर की राशि नही पटाये जाने के कारण सील बंद किया।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्तिकर विभाग द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए भवन स्वामी को विधिवत नोटिस के बाद कुर्की वारंट जारी कर जोन को निर्देशित किये है कि बकायादारो द्वारा निगम के देय करो का भुगतान नहीं किये जाने पर कुर्की की कार्यवाही कर बकाया राशि की वसूली की जाये।इसी क्रम में कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में निवासरत मंजीत सिंह बग्गा के 6 दुकान जिसका संपत्तिकर बकाया राशि 6 लाख 82 हजार 3 सौ 32 रूपया तथा स्मृति नगर निवासी श्यामाचरण पाण्डेय के द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 3 लाख 25 हजार 7 सौ 45 रूपया जमा नहीं करने के कारण उनके 8 दुकानों को जोन 1 सहायक राजस्व अधिकारी की टीम ने 14 दुकान को सील बंद किया है।अवकाश दिवस मे खुले रहेंगे टैक्स काऊंटरवित्तीय वर्ष समाप्ति पर निगम द्वारा भवन स्वामियों को सुविधा प्रदान करने के लिए निगम मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के संपत्तिकर काउन्टर अवकाश दिनो में खुले रखने के निर्देश आयुक्त ने वसूली एजेंसी को दिये है। नागरिक अवकाश अवधि में भी निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर निगम संबंधी देय करो का भुगतान कर सकते है।
- श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर गहरा उत्साहरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी श्रीमती शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।ग्राम कोपरा के निवासी श्री चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।
- -श्रमिकों के लिए शुरू हुई 5 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था-श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बाल्को में किया शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का शुभारंभरायपुर /श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल कोरबा जिले के बाल्को में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी श्रमिकों को भोजन परोसने के साथ भोजन भी किए और श्रमिकों से अपील की कि वे इस दाल-भात केंद्र में भोजन अवश्य करें। श्रम मंत्री ने इस पहल को गरीब श्रमिकों के लिए लाभदायक बताते हुए श्रम विभाग अंतर्गत श्रमिकों और उनके परिवार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है। श्रमिकों ने सड़क, पुल-पुलिया, महल सहित अन्य बड़े-बड़े कार्य किए हैं। उद्योग मंत्री होने के नाते उनकी भी कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हों और छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिले।दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में भरपेट भोजन उपलब्ध होगा। श्रम मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी गरीबी को बहुत ही करीब से देखा है। इसलिए वे श्रमिकों की आवश्यकताओं को भलीभांति जान और समझ सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 21 स्थानों पर दाल-भात केंद्र प्रारंभ है। अन्य 22 स्थानों पर भी इसका संचालन किया जाएगा। कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बहुत से श्रमिक भाई कार्य की वजह से हड़बड़ी में घर से खाना खाकर नहीं आ पाते। ऐसे में दाल-भात केंद्र के माध्यम से कम कीमत पर भोजन उनके लिए लाभदायक साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने श्रमिकों को बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीबों और श्रमिकों के कल्याण के लिए सोचते हैं। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए देने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त चांवल भी दिया गया ताकि गरीब भूखे पेट न सोए। इसी तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। इनमें पंजीयन कराने वाले गरीब परिवारों को लोन देकर जीवन स्तर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। श्रम मंत्री ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी और उनका लाभ उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम में बाल्को के सीईओ श्री राजेश कुमार ने दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सरकार श्रमिकों के योगदान और उनके कल्याण के विषय में सोचती है। देश को विकास की राह में आगे बढ़ाने में श्रमिकों का बड़ा योगदान है। बाल्को में लगभग 14 हजार श्रमिक हैं, जो अपने परिश्रम की बदौलत एल्यूमिनियिम के उत्पादन में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुल कर इस योजना को अच्छे से चलाएंगे और सभी श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान, श्री नरेंद्र देवांगन, नर्मदा लहरे, ईश्वर साहू, नरेंद्र पाटनवार, प्रफुल्ल तिवारी, आकाश श्रीवास्तव सहित सहायक श्रम आयुक्त श्री राजेश आदिले, बाल्को के अवतार सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय तथा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।श्रमिकों के साथ भोजन कर श्रम मंत्री ने श्रमिकों से की अपीलश्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बाल्को में दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करने के साथ भोजन की गुणवत्ता को परखने तथा श्रमिकों का उत्साह वर्धन करने उनके साथ भोजन किया। उन्होंने भोजन भी परोसे। श्रम मंत्री ने एक साथ भोजन कर रहे श्रमिकों से अपील की कि वे बेझिझक इस केंद्र में आएं और निःसंकोच भरपेट खाना खाएं। उन्होंने श्रमिकों से भूखापेट रहकर काम नहीं करने तथा अन्य मजदूर साथियों को भी इस योजना का लाभ लेने सहयोग करने की अपील की।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चित्रकूट महोत्सव में अबूझमाड़ मल्लखम्ब और स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों से मुलाक़ात की और उनका अविश्वसनीय मल्लखम्ब प्रदर्शन देखा। उन्होंने मल्लखम्ब के खिलाड़ियों की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी।इस मौके पर वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, विधायक बस्तर श्री लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट श्रीमती बुटकी कश्यप भी उपस्थित थे।
- - मुख्य आतिथ्य विधायक श्री चैतराम अटामी होंगेदंतेवाड़ा । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत जिले में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं श्री जयंत नाहटा, अनुविभीय अधिकारी (रा0) दंतेवाड़ा के विशेष मार्गदर्शन एवं विधायक श्री चैतराम अटामी के आतिथ्य में 300 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, महिला एवं बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा के द्वारा 06 मार्च 2024 को हाई स्कूल मैदान दंतेवाड़ा में कराया जा रहा है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लागू की गई है। योजना के तहत कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 से अधिक होनी चाहिए। कन्या गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली अथवा अंत्योदय कार्डधारी परिवार की होनी चाहिए। साथ ही कन्या एवं उसके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए। योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार से संबंधित बालिकाओं के विवाह के लिए राशि 50000 रूपये का प्रावधान है, उक्त राशि में से प्रत्येक जोड़ों के लिए राशि 21000 रूपये का डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में एवं शेष राशि का उपयोग विवाह सामग्री, उपहार सामग्री एवं आयोजन के आकस्मिक व्यय, टेंट, भोजन, पानी, इत्यादि का व्यवस्था किया जाता है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की शादी हेतु मदद करने के लिए, बाल विवाह को रोकने, समाज में फिजूलखर्ची, दहेज के लेन-देन की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए यह एक विशेष पहल छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की गयी है। यह सामूहिक रूप में होने वाले विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कारक है जिसमें गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी सामूहिक विवाह समारोह में एकत्रित होकर कर सकते है।
- दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में संचालित पीईटी एवं पीएमटी कोचिंग केन्द्र कारली एवं बालूद कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में संचालित परीक्षा केन्द्र ’छू लो आसमान’ कन्या आवासीय परिसर कारली एवं बालक आवासीय परिसर बालूद में 22 मार्च 2024 को कराया जावेगा।उक्त संबंध में समस्त प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला प्राचार्य हाई, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र,छात्राओं से आवेदन फार्म भरवा कर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। जिले के चारो विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय एवं छूलो आसमान कारली एवं बालूद में परीक्षा फार्म उपलब्ध है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2024 समय 5 बजे तक कारली एवं बालूद में जमा कर प्रवेश पत्र प्राप्त करे। परीक्षा 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार समय 11 बजे से 02रू00 तक आयोजित किया जायेगा।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए गरियाबंद जिले के देवभोग निवासी 60 वर्षीय श्री लालधर यादव, श्री तुलसी राम यादव, श्री सुनाधर यादव, श्री मकरन नायक और 60 वर्षीय श्री चाम्पर नेताम ने बताया कि प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहली बार दर्शन करने जा रहे हैं। मन में एक अलग खुशी महसूस हो रही है।गरियाबंद जिले के 60 वर्षीय श्रीमती फूलकुंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। प्रशासन ने गरियाबंद जिले से रायपुर स्टेशन तक लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। हमारे गांव से और भी साथी लोग भी बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने एक साथ ट्रेन में जा रहे हैं।गरियाबंद जिले के गांव हरदीभाठा के 70 वर्षीय श्रीमती सोनबाई और श्रीमती उषा बाई पटेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था, साफ सुथरा ट्रेन, नाश्ता भोजन की भी उत्तम व्यस्था की गई है।रायपुर जिले के आरंग निवासी 60 वर्षीय श्री नंदलाल, सकरी गांव के 62 वर्षीय श्री छन्नूलाल साहू, 60 वर्षीय श्री मस्तराम ने बताया कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए मन बहुत उत्सुक है। छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उम्र के इस पड़ाव में तीर्थ यात्रा करने का मन सभी का रहता है। किंतु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण यात्रा नहीं कर पाते है। ऐसे परिवारों के बुजुर्गों को इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए सकरी गांव की 62 वर्षीय श्रीमती जानकी बाई और अकोली गांव की 60 वर्षीय श्रीमती सोनबती साहू ने बताया कि उन्हें प्रभु श्री राम का बुलावा आया है। दर्शन करने मन उत्सुक है।
-
लिफ्ट, किचन शेड सहित सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा करने दिए निर्देश
बिलासपुर/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तकरीबन घंटे भर सिम्स परिसर और वार्डाें का दौरा कर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए बनाए जा रहे किचन शेड और अस्पताल के सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। स्वीकृत दो नए लिफ्ट का काम भी तत्काल शुरू करने कहा।
कलेक्टर ने अस्पताल में बन रहे 12 बेडेड आपातकालीन चिकित्सा कक्ष (ट्राइएज) काम का भी निरीक्षण किया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. नायक ने बताया कि यह काम पूर्णता की ओर है। कलेक्टर ने अस्पताल में बनाए जा रहे किचन शेड का निरीक्षण किया। अंतःरोगी वार्ड के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर किचन शेड बनाया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के भोजन बनाने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस काम को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल सौंदर्यीकरण काम का भी जायजा लिया। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत यहां एलईडी डिस्पले गार्डन जैसे अन्य काम किए जा रहे है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर सभी वार्डाें का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पंजीयन विभाग में टोकन व्यवस्था एवं सिकल सेल सैम्पल कलेक्शन सेंटर को भी देखा। मरीजों से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। गायनिक वार्ड में कंचनपुर से आई श्रीमती नंदनी बिंझवार से भोजन के विषय में पूछा। उन्होंने बताया कि सुबह नाश्ते में अंडा, बिस्किट, केला मिला था। भोजन अच्छा मिल रहा है। कलेक्टर ने पैथोलाॅजी में जाकर भी मरीजों से चर्चा की। श्रीमती नर्मदा बाई ने बताया कि उन्होंने खून की जांच के लिए सैम्पल दिया है। कलेक्टर ने डाॅक्टरों को निर्देशित किया कि स्लिप में रिपोर्ट देने की तिथि भी अंकित की जाए। कलेक्टर ने दंत रोग विभाग, फिमेल सर्जिकल वार्ड, मेल वार्ड सहित अन्य वार्डाें का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में फर्श में हुई टूट-फूट के मरम्मत के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सिम्स अस्पताल अधीक्षक डाॅ. एसके नायक, उप अधीक्षक डाॅ. विवेक शर्मा, पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। -
-लोकधर्म का वैष्णव भाव निभा रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
-मुख्यमंत्री के आत्मीय आतिथ्य ने छुआ कोरवा आदिवासियों का दिल, कहा- आज रात यहीं रुको, कल खाना खाकर ही जाना-दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद दूरस्थ बटईकेला से आये आदिवासियों से देर रात मिले मुख्यमंत्री श्री साय-बहुत दिन बाद मिले पुराने साथी को मुख्यमंत्री ने पहचाना, स्नेहभाव में कहा- तोर साथ भोपाल गए रहेन, अब बुढ़ा गए हस-रायपुर / 'वैष्णव जन तो तेने रे कहिए जे पीड़ पराई जाणे रे'- बापू के इस प्रिय भजन में जिस वैष्णव भाव का ज़िक्र है, वो लोकधर्म की नींव है। इससे सुखद और क्या होगा कि जनता लोकतंत्र में जिन्हें अपना प्रतिनिधि चुने वे अपने पास आये पिछड़े से पिछड़े व्यक्ति के साथ इस लोकधर्म का पालन करे।लोगों के दुख दर्द को समझने का ऐसा ही वैष्णव भाव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अंदर भी है, जो उनसे मिलने वालों के दिलों को छू जाता है। इसी की बानगी एक बार फिर दिखाई दी, जब मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर के दूरस्थ ग्राम- बटईकेला से आये कोरवा आदिवासियों के उन भावों को भी समझ लिया जो संकोचवश वे व्यक्त करने से कतरा रहे थे। मुख्यमंत्री ने पहुना पहुंचे कोरवा आदिवासियों से बड़ी आत्मीयता से पूछा- जाने का किराया रखे हो ? और फिर अपनी जेब से निकाल कर उन्हें यात्रा खर्च दिया। साथ ही कहा कि आज रात यहीं रुको, कल खाना खाकर ही जाना।दरअसल कल देर रात जब बस्तर और राजिम के दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री साय पहुना पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तीन कोरवा आदिवासी ग्रामीण उनसे मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रात्रि के तकरीबन सवा बारह बज गए थे। मगर ये जानकर कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के कोरवा आदिवासी लम्बी दूरी का सफर कर उनसे मिलने आये हैं, मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें अपने कक्ष में बुलवाया। नंगे पांव आये कोरवा बिशुन राम, बालकिशुन राम और अजीर साय मुख्यमंत्री के कक्ष में दाखिल हुए। मुख्यमंत्री ने बड़े ध्यान से उनकी समस्या को सुना और हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।मगर फिर जो हुआ उसकी कल्पना भी इन ग्रामीणों ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले उनसे पुछा- खाना खाए हो ? जब उन्होंने बताया कि पहुना में ही उन्हें भोजन कराया गया है। तो मुख्यमंत्री ने पूछा कि रायपुर कब आये और किस रूट से आये हो? उन्होंने बताया कि कल वे बटईकेला से रायगढ़ बस से आये और रायगढ़ से ट्रेन के जनरल बोगी का टिकट लेकर रायपुर आये हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी ही आत्मियता से उनसे पूछा- जाने का किराया रखे हो ? इस प्रश्न के जवाब में ग्रामीण चुप रहे। मगर मुख्यमंत्री श्री साय ने इस खामोशी के पीछे के उन भावों को भी पढ़ लिया जिसे वे व्यक्त करने से कतरा रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपनी जेब से निकाल कर उन्हें यात्रा खर्च दिया और कहा कि आज रात आप यहीं रुको और कल खाना खाकर ही जाना। मुख्यमंत्री श्री साय की इस सहृदयता ने इन कोरवा आदिवसियों के दिल को छू लिया।पुराने साथी को पहचान कर स्नेहभाव में कहा- अब तैं बुढ़ा गए हसमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बहुत साल बाद मिल रहे पुराने साथी अजीर साय को पहचान लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद दिलाया कि मैं तोर साथ भोपाल गए रहेन। अजीर साय ने बताया कि वे कोरवा आदिवासियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से कई साल पहले तब मिले थे जब वे विधायक थे। उस समय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उन्हें अपने साथ लेकर भोपाल लेकर गए थे और तत्कालीन सरकार के मंत्रियों से उन्हें मिलवा कर कोरवा आदिवासियों की बात रखी थी। मुख्यमंत्री ने श्री अजीर साय से स्नेहभाव में कहा कि अब तैं बुढ़ा गए हस। इस बात को सुनकर सभी खिलखिला उठे।युवा कोरवा बिशुनराम और बालकिशुन राम का हौसला बढ़ायामुख्यमंत्री श्री साय ने पहुना आये कोरवा आदिवासी युवा बिशुनराम और बालकिशुन राम से उनका हाल चाल जाना और उनकी शिक्षा के बारे में पूछा । किशुन ने बताया कि उन्होंने बीएससी किया है और किशुनराम ने एमएससी। दोनों ने कम्प्यूटर का भी कोर्स किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन आदिवासी युवाओं के जज़्बे और योग्यता की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।मुख्यमंत्री ने लंबे लोकजीवन में समझा है लोगों का सुख-दुख, लगा रहता है मिलने वालों का तांतामुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की खासियत है कि वे हर तबके के व्यक्ति के दुख सुख को बहुत गहनता से समझते हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका लम्बा कार्यकाल रहा है। वे सरपंच से लेकर केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों की समस्याओं को हर स्तर पर रूबरू हुए हैं । यही कारण है जबसे उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सम्भाला है, प्रदेश भर से उनसे मिलकर अपनी समस्या रखने वालों का तांता लगा रहता है। उनसे मिलने वालों को उनका आत्मीय भाव छू जाता है। - -मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024‘‘ का किया शुभारंभ-प्रकृति को बचाने के लिए सभी अपनी भूमिका ईमानदारी के साथ निभाएं: वन मंत्री श्री केदार कश्यप-‘‘छत्तीसगढ़ स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज‘‘ का विमोचन: डेश बोर्ड लांचरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए विकराल समस्या है। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय में परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। इससे निपटने के लिए हमें रणनीति तय कर प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चंेज कॉन्क्लेव 2024‘‘ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक एवं पद्मश्री सम्मानित श्री अनुज शर्मा, पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, पद्मश्री श्री हेमचंद मांझी और पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनजाति समुदायों के प्रतिनिधि, वैद्यराज इस अवसर पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज्यादा सुख-सुविधाओं की ओर बढ़ रहे है। जिससे असंतुलन की स्थिति बनती है, विसंगतियां आती हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के समाधान के उपायांे के संबंध में वर्ष 2015 में पेरिस समझौता किया गया था। जिसमें 196 देश शामिल हैं और अपने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो जरूर सफल होंगे।उन्होंने ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चंेज कॉन्क्लेव 2024‘‘ के आयोजन के लिए प्रदेश के वन विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चंेज के अधिकारियों-कर्मचारियों बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। देश भर से इस कॉन्क्लेव में शामिल होने आए विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों द्वारा जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा किए जाएंगे। उनके विचार-विमर्श से निकले निष्कर्ष छत्तीसगढ़ और देश के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कॉन्क्लेव में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने ‘‘छत्तीसगढ़ स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज‘‘ तथा एक्शन प्लान की मॉनिटरिंग के लिए डेस बोर्ड, बस्तर में ट्रेडिशनल हेल्थ प्रेक्टिसेस पर केन्द्रित पुस्तक ‘‘एन्शिएंट विसडम‘‘ और बॉयोडायवर्सिटी इन कांगेर वैली पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए सभी अपनी भूमिका ईमानदारी के साथ निभाएं। जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए सबके सहयोग से काम करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। विशेषज्ञों के साथ-साथ जनजाति समुदायों के साथ भी। उन्होंने कहा कि हमारी जनजातियां प्रकृति को काफी नजदीक से समझती हैं। अंडमान निकोबार की जारवा जनजाति के लोग सैलाब या भूकंप आने के पहले जान जाते है और पहाड़ों पर चले जाते हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों, जनजाति समुदायों के प्रतिनिधियों, वैद्यराजों को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करना चाहिए। अपने ज्ञान के आदान-प्रदान से हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए सही दिशा में बढ़ सकेंगे। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीश्नर डॉ. एन्ड्रयू फ्लेमिंग ने जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।कार्यशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा फाउन्डेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के तकनीकि सहयोग से किया गया। इस कॉन्क्लेव में 15 राज्यों एवं राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।





.jpg)





.jpg)
.jpg)













.jpg)
