- Home
- छत्तीसगढ़
- -पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए उपयोगी और न्याय वितरण प्रणाली में सहायक साबित होगारायपुर / मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज शाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में ‘‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के सहयोग से इंडियन लॉ रिपोर्ट्स समिति, छत्तीसगढ़ श्रृंखला द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का प्रकाशन किया गया है।मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा एवं न्याय वितरण प्रणाली में सहायक होगा। इस अवसर पर न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी तथा न्यायाधिपति श्री संजय के. अग्रवाल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।इस अवसर पर महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल व न्यायिक अधिकारीगण, ऑल इंडिया रिर्पाेटर, नागपुर के श्री आदित्य वैद्य व रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।
-
रायपुर । विधानसभा क्षेत्र आरंग के अधीन आने वाले ग्राम कुटेसर के उपकार पंथी लोकनृत्य दल ने अयोध्या में अपने शानदार प्रदर्शन से अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया। इस दल ने बीते शनिवार को अयोध्या में शानदार प्रस्तुति दी ।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व केनरा बैंक के सौजन्य से उत्तर प्रदेश के तुलसी उद्यान पार्क में सोनचिरैया के नाम से किये गये इस आयोजन में कुटेसर के उपकार पंथी दल ने अपनी प्रतिभा की छटा बिखेर प्रशंसा बटोरी । 16 सदस्यीय इस दल को प्रतीक चिन्ह दे सम्मानित किया गया । - रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रदेश के मुखिया को देखने आतुर रहे।
- -पंडितों ने विधि विधान से कराई महानदी आरती-महानदी का त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमयरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम कुंभ में पहुंचकर महानदी के तट पर महानदी आरती में शामिल हुए। साथ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र सहित अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई। मुख्यमंत्री श्री साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्जवलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को भावविभोर कर दिया। महाआरती में शिव स्त्रोत के बाद सामूहिक महाआरती की गई। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगणों के आरती से जय-जय श्री राम के जयकारे से आरती घाट गूंज उठा।उल्लेखनीय है कि महानदी की आरती करने का उद्देश्य केवल पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं है। बल्कि छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी को संरक्षित करने का एक प्रयास है। इसी प्रयास की कड़ी में राजिम कुंभ में साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन भव्य एवं दिव्य महानदी की आरती की जा रही है। धरती में प्रकृति के शुद्ध जल स्त्रोत का संरक्षण और नदियों सरोवर जो हमारे आस्था के सनातन धर्म के केन्द्र रहे हैं। गंगा, गीता, गायत्री उन सभी का संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति का शतत् अभियान का विचार साध्वी प्रज्ञा भारती के मन में आने के बाद देश के प्रमुख नदियों के घाट पर महाआरती की शुरुआत की। नदियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके प्रति समर्पण, आस्था और संकल्प का भाव सभी के मन में जागृत करने हेतु महानदी की महाआरती की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प के प्रारंभ से वेदरतन सेवा प्रकल्प के संयोजन और संरक्षिका साध्वी प्रज्ञा भारती के मार्गदर्शन में प्रतिदिन राजिम कुंभ में महानदी आरती की जा रही है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण से आज दिल्ली में मुलाकात की। श्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से छत्तीसगढ़ की वित्तीय व्यवस्था के संबंध में गहन चर्चा की एवं आवश्यक सहयोग का निवेदन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने हेतु श्री ओपी चौधरी से हर संभव सहायता करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-

-उत्सव विग्रहों को पालकी में रख की गई परिक्रमा-नवग्रह और लक्ष्मी-गणपति हवन में दी गई आहुतिटी सहदेवभिलाई नगर। बालाजी मंदिर में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की वैदिक यूनिवर्सिटी से प्रधान पंडित डी फणी कुमार के नेतृत्व में आए 20 सदस्यीय दल ने रविवार को सुबह ब्रह्मोत्सव शुरू किया। आंध्र साहित्य समिति की अगुवाई में शुरू हुए ब्रह्मोत्सव के पहले दिन गरुड़ ध्वजारोहण अनुष्ठान, नवग्रह हवन और श्रीलक्ष्मी-गणपति हवन किया गया। यह उत्सव 6 मार्च तक होगा। ब्रह्मोत्सव में शामिल होने मंदिर परिसर तथा यज्ञशाला में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ परिवार अपने साथ दुधमुंहे बच्चे, तो कुछ परिवार वयोवृद्ध सदस्यों को लेकर आए थे। अनुष्ठान की शुरुआत विष्वक्सेन तथा पुण्याहवचनम कलश की पूजा-अर्चना से हुई। जिसमें यजमान के तौर पर पीएस राव, एनएस राव, वाईवीएस शर्मा तथा पद्मकिशोर दंपति बैठे थे।उत्सव विग्रहों को पालकी में रख की गई परिक्रमाविष्वक्सेन तथा पुण्याहवचनम कलश की आराधना के बाद गरुड़ ध्वजारोहण अनुष्ठान के आरंभ में गरुड़-ध्वज की आरती की गई। आरती के बाद भगवान बालाजी और माता श्रीदेवी-भूदेवी के उत्सव विग्रहों को पालकी में सवार कर मंदिर की परिक्रमा की गई। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच अतिथि पंडितों ने मंदिर की आठों दिशाओं तथा मध्य में नवसंधि अर्पित की, स्थानीय विशेष के कुछ लोग इसे बलिहारा के नाम से भी जानते हैं। भक्तों को दर्शन-सुख मिल सके इसके लिए मंदिर के कपाट पहले से ही खोल दिए गए थे।पंचामृत से अभिषेक कर किया गरुड़ ध्वजारोहणध्वजारोहण शुरू करने से पहले ध्वजस्तंभ पीठम का पंचामृत से अभिषेक किया गया और उसके बाद वेंकट रमणा गोविंदा श्रीनिवासा गोविंदा के जयकारे के बीच प्रधान पंडित के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। तिरुमला तिरुपति की परंपरा के अनुसार गरुड़ध्वज को फहराया नहीं जाता, सिर्फ इसका आरोहण किया जाता है। गरुड़ ध्वजारोहण का अपना धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि ध्वजारोहण के माध्यम से आकाश में विचरण कर रहे देवी-देवताओं का ब्रह्मोत्सव के लिए आह्वान किया जाता है।नवग्रह और लक्ष्मी-गणपति हवन में दी गई आहुतिध्वजारोहण के उपरांत यज्ञशाला में अतिथि पंडितों के सान्निध्य में नवग्रह यज्ञ-हवन किया गया, जिसमें यजमान के रूप में बड़ी संख्या में दंपति शामिल हुए। इस अनुष्ठान में सबसे पहले नवग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, वृहस्पति, शनि, शुक्र, राहु और केतु का आह्वान करते हुए उन्हें वेदी पर स्थापित किया गया और उसके बाद नवग्रह मंत्र तथा गरुड़ध्वज मंत्र का उच्चारण करते हुए वैदिक विधि-विधान से पूजा की गई। पूजोपरांत नवग्रह यज्ञ-हवन कर पंडितों द्वारा आहुति दी गई, जिससे कि नवग्रहों का नकारात्मक प्रभाव दूर हो सके और भक्तों की सुख-शांति में वृद्धि हो। शाम को श्रीलक्ष्मी-गणपति का यज्ञ-हवन भी किया गया, जिसमें पंडितों ने आहुति देकर विश्वकल्याण की कामना की। अनुष्ठान के आयोजन में समिति के अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, संयुक्त सचिव एनएस राव समेत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। - रायपुर।. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे प्राचीन और विशाल शिवालय बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बुढ़ेश्वरनाथ चंद्रशेखर स्वरूप धारण कर विवाह रचाएंगे. इसे हेतु पूरे मंदिर को भव्य वैवाहिक स्थल के रूप में मंडप का स्वरूप दिया जा रहा है. इसके लिए तैयारियां जोर-जोर से प्रारंभ हो गई है.रायपुर पुष्टिकर समाज के मुख्य ट्रस्टी चंद्र प्रकाश व्यास ने बताया कि बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर लगभग 400 वर्ष प्राचीन है और यहां पर स्वयंभू शिवलिंग है जिसके दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है. इसका संचालन प्राचीन काल से रायपुर पुष्टिकर समाज द्वारा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारी मंदिर परिसर में जोरों से चल रही है पूरे शिवालय को एक वैवाहिक मंडप का स्वरूप दिया जा रहा है जिसमें भगवान भोलेनाथ की बारात का दृश्य मंदिर के बाहर स्थल में देखने को मिलेगा वहीं मंदिर के गर्भ गृह को वैवाहिक वेदी का स्वरूप दिया जा रहा है जहां पर भगवान शिव पार्वती फेरे लेते हुए नजर आएंगे और सभी देवता गण उन पर पुष्प वर्षा करते हुए दिखेंगे.प्रबंधक ट्रस्टी श्रीमती विजयलक्ष्मी बोहरा ने बताया कि महाशिवरात्रि के आयोजन के लिए समाज के युवाओं की पूरी टीम पिछले 10 दिनों से सक्रिय है. 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 4:45 बजे भस्म आरती पंचामृत अभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात प्रातः 7:00 बजे से आम भक्तगण जलाभिषेक कर सकेंगे उसके बाद दोपहर 12:00 बजे भगवान भोलेनाथ को राजभोग अर्पित किया जाएगा उसके बाद शाम 4:00 बजे से भगवान भोलेनाथ के चंद्रशेखर स्वरूप के दर्शन प्रारंभ होंगे जो देर रात्रि तक चलेंगे उसके पश्चात रात्रि 12:00 बजे से महानिशा पूजा का आयोजन भी किया गया है.क्या है भगवान भोलेनाथ का चंद्रशेखर स्वरूपभगवान शिव के विवाह का प्रसंग है। पार्वती की माता मैना के भीतर अहंकार था। भगवान शिव इस अहंकार को नष्ट करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने भगवान विष्णु और ब्रह्माजी से कहा- आप दोनों मेरी आज्ञा से अलग-अलग गिरिराज के द्वार पर पहुंचिए। शिवजी की आज्ञा मानकर भगवान विष्णु सबसे पहले हिमवान के द्वार पर पधारे। मैना (पार्वतीजी की माता) ने शुभ आरती सजाई और उनके साथ की स्त्रियां उत्तम मंगलगीत गाने लगीं। सुंदर हाथों में सोने की थाल शोभित है, इस प्रकार मैना हर्ष के साथ शिवजी का परछन करने चलीं। जब मैना ने विष्णु के अलौकिक रूप को देखा तो प्रसन्न होकर नारद जी से पूछा है- क्या ये ही मेरी शिवा के शिव हैं?तब नारद जी बोले, ‘‘नहीं, ये तो भगवान श्री हरि हैं। पार्वती के पति तो और भी अलौकिक हैं। उनकी शोभा का वर्णन नहीं हो सकता।’’इस प्रकार एक-एक देवता आ रहे हैं, मैना उनका परिचय पूछती हैं और नारद जी उनको शिव का सेवक बताते हैं। फिर उसी समय भगवान शिव अपने शिवगणों के साथ पधारे हैं। सभी विचित्र वेश-भूषा धारण किए हुए हैं। कुछ के मुख ही नहीं हैं और कुछ के मुख ही मुख हैं। उनके बीच में भगवान शिव अपने नाग के साथ पधारे हैं। शिवजी से द्वार पर शगुन मांगा गया है। बाबा ने पूछा कि शगुन क्या होता है?किसी ने कहा कि आप अपनी कोई प्रिय वस्तु दान में दीजिए। बाबा ने अपने गले से सर्प उतारा और उस स्त्री के हाथ में रख दिया जो शगुन मांग रही थी। वहीं मूर्छित हो गई। इसके बाद जब महादेवजी को भयानक भेस में देखा तब तो स्त्रियों के मन में भारी भय उत्पन्न हो गया। डर के मारे भागकर वे घर में घुस गईं और शिवजी जहां जनवासा था, वहां चले गए। कुछ डर के मारे कन्या पक्ष (मैना जी) वाले मूर्छित हो गए। जब मैना जी को होश आया तो रोते हुए कहा- चाहे कुछ भी हो जाए मैं इस भेस में अपनी बेटी का विवाह शिव से नहीं कर सकती हूं।उन्होंने पार्वती से कहा- मैं तुम्हें लेकर पहाड़ से गिर पड़ूंगी, आग में जल जाऊंगी या समुद्र में कूद पड़ूगी। चाहे घर उजड़ जाए और संसार भर में अपकीर्ति फैल जाए, पर जीते जी मैं इससे तुम्हारा विवाह नहीं करूंगी।नारद जी को भी बहुत सुनाया। मैंने नारद का क्या बिगाड़ा था जिन्होंने पार्वती को ऐसा उपदेश दिया कि उसने बावले वर के लिए तप किया। सचमुच उनको न किसी का मोह है, न माया, न उनके धन है, न घर है। यह सब सुनकर पार्वती अपनी मां से बोली- हे माता! कलंक मत लो, रोना छोड़ो, यह अवसर विषाद करने का नहीं है। मेरे भाग्य में जो दुख-सुख लिखा है, उसे मैं जहां जाऊंगी, वहीं पाऊंगी।ऐसा कह कर पार्वती शिव के पास गई और उन्होंने निवेदन किया हे भोले नाथ! मुझे सभी रूप और सभी वेश में स्वीकार हो। लेकिन प्रत्येक माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका दामाद सुंदर हो।तभी वहां विष्णु जी आ जाते हैं और कहते हैं पार्वती जी! आप चिंता मत कीजिए। आज जो शिव का रूप बनेगा उसे देखकर सभी दंग रह जाएंगे। आप यह जिम्मेदारी मुझ पर छोड़िए। भगवान विष्णु ने भगवान शिव का सुंदर शृंगार किया और सुंदर वस्त्र पहनाए। करोड़ों कामदेव को लज्जित करने वाला रूप बनाया शिव का। शिव के इस रूप को भगवान विष्णु ने चंद्रशेखर नाम दिया।
- -न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गयारायपुर । मंदिरहसौद पुलिस ने कार में गांजा रख उसे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नारा निवासी 34 वर्षीय आरोपी रमेन्द्र साहू को कार में गांजा रख बेचते रंगे हाथ धर दबोचा । नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर गांजा व कार को जप्त कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।मुखबिर की सूचना पर बीते शुक्रवार को पुलिस ने यह कार्यवाही की । संध्या समय पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नारा में आरोपी कार में गांजा रख बेच रहा है । पुलिस को देख कार में बैठा आरोपी घबरा गया । तलाशी पर कार में एक थैले में रखा करीबन 1 किलो गांजा मिला । गैरजमानतीय अपराध के आरोप में उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया ।
-
मुख्यमंत्री श्री साय के राजिम प्रवास के संबंध में आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा
संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल, लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन
रायपुर। धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार की देर रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आज जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के राजिम आगमन के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री श्री अग्रवाल ने मेला स्थल में निर्मित संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल एवं लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दंडी स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से लेजर एवं लाइट शो का अवलोकन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच एवं गंगा आरती स्थल में जानकी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के सुचारू संचालन की जरूरी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री रोहित साहू, मेला सुरक्षा अधिकारी आईपीएस श्री भोजराम पटेल, उप संचालक पर्यटन विभाग श्री प्रताप पारख़ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। -
कोंडागांव। अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के आसपास के युवाओं को भी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराएं और उन्हें भी देश सेवा के लिए प्र्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का हित ही सैनिक का कत्र्तव्य है तथा वे युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर यह कार्य करें, जिससे दूसरे युवाओं का भविष्य भी उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निरंतर आपके साथ है तथा प्रशिक्षण को और अधिक बेहतर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने बड़ी संख्या मंे जिले के युवाओं का अग्निवीर हेतु चयन होने पर गर्व का अवसर बताया। उन्होंने सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम, अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद कोंडागांव के संयोजक श्री सुब्रत शाहा, अध्यक्ष श्री सूरज यादव, कोषाध्य श्री सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित थे। -
रायपुर। पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा में 2 मार्च को को हेमलाल मिर्चे द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रमुख रामदुलार वर्मा, कृष्ण कुमार देवांगन, कमलेश देवांगन, कुलेश्वर जांगड़े, कुंवर लाल मिर्चे, बिसहत टंडन, सुखीराम ढीढी, रामकुमार खुंटे, प्रधान पाठक श्रीमती एच खान, शिक्षक दीप बंजारे, लक्ष्मीचंद वर्मा, श्रीमती शबनम शेख, श्रीमती रोशनी ठाकुर एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित हुए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछले दिनों न्योता भोज का शुभारंभ किया था। इसके बाद कई स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

-
बिलासपुर/ जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को वर्ष 2024-25 में राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने हेतु 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित चयन परीक्षा आयोजित की गई है। जिस हेतु विकासखण्ड बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल, पुराना हाई कोर्ट के सामने, गुम्बर कॉम्प्लेक्स, गांधी चौक बिलासपुर निर्धारित किया गया है। विद्यार्थी अपने रोल नम्बर, प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केन्द्र की जानकारी संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा,कोटा,तखतपुर एवं मस्तूरी के कार्यालय एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
- - लगभग 81 प्रतिशत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया- जिले के शहरी क्षेत्रों में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बच्चों को संरक्षित करने सक्रिय भागीदारी की- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने युपीएचसी पोटियाकला में बच्चो को पिलाई ड्रॉप- जिला अस्पताल में 03 मार्च को जन्मे 22 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई- पल्स पोलियों की दवा पिलाने में पालकों में स्वस्फूर्त उत्साह देखा गयादुर्ग /राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चक्र के प्रथम दिवस 03 मार्च 2024 को सांसद श्री विजय बघेल द्वारा सेक्टर 09 हॉस्पिटल, विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव द्वारा शा. प्राथमिक शाला कसारीडीह साई मंदिर, नगर निगम भिलाई महापौर श्री नीरज पाल द्वारा लाल बहा. शास्त्री चिकित्सालय सुपेला भिलाई में, तथा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने युपीएचसी पोटियाकला में पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।जिला के विकासखंड पाटन अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम तर्रा के पोलियो बुथ में श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग एवं धमधा में श्री रमन लाल यादव पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, तथा विकासखंड निकुम (दुर्ग) अंतर्गत सामु. स्वास्थ्य केंन्द्र निकुम में श्री मनीष बेलचंदन उप सरपंच एवं श्री डिकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई और पार्षदगणो द्वारा टीकाकरण बूथों में उपस्थित होकर पोलियो ड्रॉप पिलाई ।पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम व जिला टीकाकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में 03 मार्च 2024 को निर्धारित आयु वर्ग के लगभग 81 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया गया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा रामय-समय पर अभियान की जानकारी एवं उपलब्धि के विषय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी लेते हुए सम्पूर्ण सफलता हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा 03 मार्च 2024 को प्रातः से शहरी क्षेत्र नगर निगम दुर्ग/भिलाई एवं विभिन्न विकासखण्डों के ग्रामों के टीकाकरण बुथां में मॉनिटरिंग की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव दुर्ग नगरीय क्षेत्र, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. के. मेश्राम नगर निगम क्षेत्र रिसाली, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सी.बी.एस. बंजारे भिलाई टाउनशिप क्षेत्र व वि.खं. धमधा एवं डॉ. आर.के. खण्डेलवाल ने वि.खं. निकुम तथा भिलाई टाउनशिप क्षेत्र, डॉ. अनिल शुक्ला जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विकासखण्ड पाटन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम श्री पदमाकर शिंदे नगर निगम भिलाई एवं चरोदा क्षेत्र एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा भ्रमण कर मॉनिटरिंग की। विकासखंड क्षेत्रों में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन निकुम्, डॉ. आशीष शर्मा पाटन एवं डॉ. डी.पी. ठाकुर धमधा में भ्रमण कर मानिटरिंग की।जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि अभियान के द्वितीय व तृतीय दिवस 04 व 05 मार्च 2024 को टीकाकरण दलों जिनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार आदि द्वारा जिले के कुल 3.31 लाख घरों का भ्रमण कर अभियान के प्रथम दिवस को निर्धारित बुथ में न आने वाले छुटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जायेगा। सिविल सर्जन डॉ. ऐ. के. साहू द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल दुर्ग में 3 मार्च को जन्म लिए 22 नवजात शिशुमों को पोलियो ड्राप पिलाया गया तथा सेक्टर 9 बी. एस.पी. अस्पताल, निजि नर्सिंग होम में नवजात बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र दुर्ग व भिलाई के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, टेम्पो स्टैण्ड में ट्रांजिट टीम व ओवर ब्रिज के आसपास के झुग्गी झोपड़ी में मोबाईल टीम विशेष रूप से भ्रमण की। ग्रामीण क्षेत्रों के मेलें एवं मड़ई स्थलों, ईट मट्टी व फैक्ट्री क्षेत्र के आसपास, बाडी, नदी के किनारे की बसाहट में टीकाकरण दल द्वारा भ्रमण कर पोलियो खुराक पिलाई गई तथा 04 एवं 05 मार्च को भी इन क्षेत्रों में पिलाई जायेगी।
- रायपुर। मुख्यमंत्री ने जशपुर के बगिया स्थित अपने निवास से जशपुर जिले में दो थाना चौकी का शुभारंभ कियामुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के बगिया स्थित अपने निवास से जशपुर जिले में दो थाना चौकी का शुभारंभ किया।जिसमें तपकरा थाना अंतर्गत उपरकछार थाना चौकी तथा तुमला थाना अंतर्गत कोल्हेन झरिया थाना चौकी शामिल है।
- रायपुर। सशक्त जशपुर के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में दिवांगजनों को सामग्री का किया वितरण। उन्होंने हितग्राही को दिव्यांग प्रमाण पत्र,बस पास, अन्य सामग्रियों का वितरण किया। सशक्त जशपुर अभियान का उद्देश्य जशपुर जिला को सभी क्षेत्रो में सशक्त करना है, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, सड़क, बिजली, पेयजल आदि को योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य की प्राप्ति कर सुविधओं को उपलब्ध कराना है कार्यक्षेत्र सर्व विकासखंड जिला जशपुर होगा।प्रथम कार्ययोजनाः सर्व प्रथम सशक्त जशपुर अभियान "निःशक्ता से सशक्ता की ओर" कार्यक्रम संपूर्ण जिले में चला रही है, इसके अंतर्गत जशपुर जिला के सभी दिव्यांगो का चिन्हाकन कर, सभी को समुचित इलाज कराना, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना, उन्हे आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराना एवं जो इच्छुक है रोजगार हेतु उन्हें कौशल विकास में प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदाय कराना ।जशपुर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड में प्रशासन के दल द्वारा सर्वे किया गया है, विकासखंड के प्राप्त आंकडे अनुसार जशपुर जिलें में कुल दिव्यांग 15488 है जिसमें 884 कौशल विकास में प्रशिक्षण उपरांत रोजगार हेतु इच्छुक है।
- -क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए खेल मंत्री श्री वर्मारायपुर / युवा नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा का जीवन को सफल बनाने वाले सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से हमें प्रेरणा लेना जरूरी है। खेल अनुशासन सिखाता है। अनुशासन से टीम भावना का विकास होता है। खेलों से युवाओं का जुड़ाव यह बताता है कि क्षेत्र के युवा सही दिशा में है।यह बात प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज रायपुर में देवपुरी प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हार और जीत का दौर चलता रहेगा, हमें कभी घबराना नही है। खेल हमें सिखाता है कि जिंदगी में हार भी जरूरी है, हार से हमें अपनी गलतियों को सुधारना भी है।इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू,कसडोल विधायक श्री संदीप साहू,रायपुर ग्रामीण पूर्व विधायक श्री नंदकुमार साहू,धरसींवा पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल,तिल्दा जनपद सभापति श्री शिवशंकर वर्मा,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
- -दुर्ग में संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश-बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद-एक सप्ताह में जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए कराए जमारायपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने दिनांक 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की । इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया , हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए ।अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर तथा गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू आदि बरामद गया है । फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी । जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसी व्यवसायी के राजनांदगाँव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे मे लिया गया है । यहाँ भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं।गौरतलब है की वित्त एवं जीएसटी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर जीएसटी का स्लैब सर्वाधिक है। टैक्स के अतिरिक्त इन पर सैस भी लगता है , इसलिए इनमे कर चोरी की आशंका भी अधिक रहती है । स्टेट जीएसटी की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नज़र रख रही है ।जीएसटी विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रु. टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था । इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था । जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गया ।
- - जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर चलित वैन के माध्यम से होगा श्रमिकों का पंजीयनरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को जशपुर के ग्राम बगिया से श्रम वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया । श्रम वैन जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर श्रमिकों का पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा।उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक तथा निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष का पंजीयन श्रमिक वैन के माध्यम से किया जाएगा और श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।जिले में छत्तीसगढ़ भवन एव अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 29 हजार 537 श्रमिको तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत 29 हजार 728 श्रमिको का पंजीयन किया गया है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना-नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारीरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।
-
ड्रोन की उपयोगिता देखकर कलेक्टर ने की सराहना
किसान हुए प्रसन्नचित, उपयोग हेतु जताई ईच्छा
बालोद. कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम बघमरा में किसान श्री लक्ष्मी नारायण साहू के खेत में कृषि कार्य मंे नई टेक्नोलाॅजी ड्रोन द्वारा नैनो डीएपी एवं यूरिया का छिड़काव के डेमोंस्ट्रेशन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से 07 मिनट से कम की अवधि में लगभग 01 एकड़ खेत में नैनो डीएपी एवं यूरिया का छिड़काव किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन को देखकर इसकी सराहना की तथा इसे किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं कारगर बताया। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि इस नई तकनीक के माध्यम से किसानों की समय एवं श्रम की बचत होगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन से खाद एवं कीटनाशक दवाईयों की छिड़काव करने से लागत भी बहुत कम आएगी। मौके पर उपस्थित किसानों ने बहुत ही कम अवधि में ड्रोन द्वारा लगभग 01 एकड़ क्षेत्र की सफलतापूर्वक छिड़काव करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इन सभी किसानों ने इस नई तकनीक को किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी बताते हुए इसे अपने खेतों में उपयोग करने की ईच्छा जताई।
कलेक्टर ने ड्रोन आॅपरेटर कुमारी चित्ररेखा साहू के द्वारा सफलतापूर्वक ड्रोन के संचालन की भी सराहना की। मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान समूह के सदस्य कुमारी चित्ररेखा साहू को इस ड्रोन के संचालन हेतु प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन आॅपरेटर सुश्री चित्ररेखा साहू द्वारा जिले के कुल 200 स्थानों में इस ड्रोन का डेमोंस्ट्रेशन एवं किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ड्रोन आॅपरेटर कुमारी चित्ररेखा साहू को ड्रोन संचालन प्रशिक्षण संस्थान ग्वालियर द्वारा प्रदान किए गए ड्रोन संचालन का प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उप संचालक कृषि श्री जीएस धुर्वे ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव सूक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशक आदि का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक कारगर है। यह ड्रोन लगभग 5 मिनट में 01 एकड़ का छिड़काव कर सकता है। इसके साथ ही ड्रोन से रसायनों का छिड़काव समान रुप से होता है जिससे फसलों को उर्वरक व दवाई की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की वृद्धि के साथ समय की बचत होती है। इस दौरान सहायक संचालक श्री एसएन ताम्रकार एवं अन्य अधिकारियों के अलावा कृषकगण उपस्थित थे। -
जनपद पंचायत सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की ली बैठक
बालोद. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने आज गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अर्जुनी एवं कनेरी में प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एन.आर.एल.एम., समग्र विकास एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लाभार्थियों से चर्चा कर शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
डॉ. संजय कन्नौजे विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में पहुँचकर जनपद पंचायत कार्यालय का औचन निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात् उन्होंने जनपद पंचायत सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समय-सीमा में कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त रोजगार सृजन करने हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम कनेरी में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों एवं मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। -
पंजीयन एवं नवीनीकरण
बालोद। राज्य के शिक्षित बेरोजगार अब अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण राज्य शासन की नई व्यवस्था के राज्य तहत अब ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन वेबसाईट पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगर मागदर्शन बालोद ने बताया कि संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हंै। जिसके अंतर्गत यदि आवेदक पूर्व से ही प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पंजीकृत है तो दोबारा नया पंजीयन न करें। यदि वह अपने पंजीयन में किसी प्रकार का अपडेट अथवा नवीनीकरण करना चाहता है तो अपना पुराना पंजीयन क्रमांक डालकर आगे बढ़े। इसी प्रकार यदि आवेदक प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में पूर्व में पंजीकृत नहीं है, तो नया पंजीयन बटन पर क्लिक करें। आवेदक पोर्टल में पंजीयन हेतु अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर मोबाईल ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें। तदुपरान्त मोबाईल पर प्राप्त ओ.टी.पी. की एंट्री कर मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। मोबाईल ओ.टी.पी. सत्यापित होने के पश्चात् आधार नंबर एवं आधार के अनुसार अंग्रेजी में अपना नाम दर्ज करें। आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति देवें, जिसके पश्चात् आधार ओ.टी.पी. भेजें बटन पर क्लिक करें। आधार में दर्ज मोबाईल नंबर पर प्राप्त आधार ओ.टी.पी. की एंट्री कर आधार ओ.टी.पी. सत्यापित कर बटन पर क्लिक करें। अन्य वांछित जानकारी भरकर सुरक्षित करें’ बटन पर क्लिक करंे। इसके पश्चात् आवेदक को नया पंजीयन क्रमांक प्राप्त होगा एवं आवेदक के मोबाईल पर ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर) एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। ई रोजगार पोर्टल पर लॉग-इन करने हेतु जॉब सीकर लाॅग इन पर क्लिक कर मोबाईल नंबर पर प्राप्त यूजर आई.डी. (आवेदक का रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर), पासवर्ड एवं कैप्चा कोड की एंट्री कर लाॅगन इन पर क्लिक करना है। लॉग-इनके पश्चात् आवेदक को अपना डैशबोर्ड दिखाई देगा जिसमें आवेदक अपना पंजीयन पहचान-पत्र (एक्स-10) कभी भी कहीं से भी प्रिंट कर प्राप्त कर सकता है। इस पहचान पत्र पर जिला रोजगार अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक पोर्टल पर अपना लॉग इन करके अपनी जानकारी केवल एक ही बार सुधार सकता है। जिसमें से आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम एवं जन्मतिथि में परिवर्तन नहीं किया जा सकता।
यदि आवेदक को अपना नाम या जन्मतिथि सुधरवाना है, तो सम्बंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क करना होगा। रोजगार कार्यालय भी एक बार ही किसी आवेदक के पंजीयन में सुधार कर सकते हैं। यदि त्रुटिवश रोजगार कार्यालय के द्वारा एक बार में ही सभी आवश्यक सुधार नहीं किये जा सके, तो रोजगार कार्यालय को संचालनालय स्तर पर अनुरोध करना होगा। रोजगार कार्यालय पुराने पोर्टल में पंजीकृत आवेदकों की जानकारी अपडेट करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस आवेदक का नवीनीकरण इस माह में नहीं किया जाना है। यदि आवेदक का नवीनीकरण इस माह में अथवा पिछले दो माहों में लंबित है तो उस आवेदक के लिए नवीनीकरण के विकल्प का चयन करें। यदि पंजीकृत आवेदक अपना पासवर्ड भूल गया हो तो उसे वेब पोर्टल ई रोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर जॉब सीकर लॉग इन पर क्लिक कर फाॅरगेट पासवर्ड पर जाना होगा। तत्पश्चात् उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर यूजर आईडी पर ओटीपी प्राप्त कर नया पासवर्ड बना सकते हैं। -
बालोद. भारतीय थलसेना द्वारा थल सेना अग्निवीर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.व्ही. राजौरिया ने बताया कि ईच्छुक उम्मीदवार वेबसाईट जाईन इंडियन आर्मी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि थल सेना अग्निवीर की ऑनलाईन भर्ती परीक्षा 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है] जिसके अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर क्लर्क का नाम परिवर्तित कर अब अग्नि अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्नि अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की विस्तृत जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 या 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं।
-
रायपुर । संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन आज 3 मार्च रविवार को संध्या 6:00 बजे विप्र भवन में किया गया है । पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं रविंद्र चौबे,पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न द्रष्टा पुरोधा संत कवि पवन दीवान के 10 वीं पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा के बाद छत्तीसगढ़ के विभूति कवि व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
-
-कृतज्ञता प्रकट करने दी विशेष पूर्णाहुति- कर्नाटक शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजितटी सहदेवभिलाई नगर। बालाजी मंदर में शनिवार को आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में किए गए धार्मिक अनुष्ठान अष्टबंधन महासंप्रोक्षण के अंतिम दिन वैदिक विधि-विधान से भगवान बालाजी की 48 कलाओं का उनकी मुख्य मूर्ति में आह्वान किया गया। इन कलाओं का आह्वान अनुष्ठान के पहले दिन यज्ञशाला में प्रतिष्ठित किए गए मुख्य कलश पुण्याहवचनम कलश में किया गया था। इस कलश की पूजा-अर्चना उसी तरह की गई, जिस प्रकार मूल मूर्ति की पूजा की जाती है। इस अनुष्ठान में श्री चक्र महा मेरुपीठम के पीठाधिपति सचिदानंद तीर्थ महा स्वामी तथा सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल के साथ शामिल हुए। रविवार को चार दिनों तक होने वाला ब्रह्मोत्सव शुरू हो जाएगा।कृतज्ञता प्रकट करने दी विशेष पूर्णाहुतिरोज की तरह सुबह अनुष्ठान की शुरुआत विष्वक्सेन और पुण्याहवचनम कलश की आराधना से हुई। उसके बाद अग्नि देव की उपासना करके हवन कुंडों में पहले अग्नि प्रज्वलित की गई, फिर उक्तहोम यानी नित्यहोम का संस्कार किया गया। उसके पश्चात भगवान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए विशेष पूर्णाहुति दी गई। पूर्णाहुति के उपरांत महाआरती की गई, जिसमें भगवान की ओर से पंडितों द्वारा भक्तगणों को आशीर्वाद दिया गया।भक्तों ने पहले शीशे में देखी भगवान की छवि, फिर किए साक्षात दर्शनमहाआरती के बाद शुरू हुआ सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान कुंभातबिंब कलावाहनम, जिसकी सभी को प्रतीक्षा थी। इस अनुष्ठान में प्रधान पंडित डी फणी कुमार ने मुख्य कलश और अन्य पंडितों ने दूसरे कलशों को शिरोधार्य किया था। कलशों को सिर पर रखे हुए प्रधान सहित अन्य पंडित पहले यज्ञशाला पहुंचे और उसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज अपने चरम पर थी। प्रदक्षिणा के बाद कुंभातबिंब कलावाहनम का संस्कार किया गया, जिसमें पहले मुख्य कलश को मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया और उसके बाद इस कलश से अष्टचत्वारिंशत् (48) कलाओं का भगवान बालाजी की मूल मूर्ति में आह्वान किया गया, जिसमें लगभग दो घंटे लगे। इस दौरान भक्तगणों द्वारा पूरे उत्साह से गोविंद नामावली का जाप किया गया। नामावली जाप के पश्चात पंडितों ने राम परिवार समेत आठ उत्सव विग्रहों को मंदिर में रखा। विग्रहों को रखने के बाद पंडितों ने शीशे में दिखे मंदिरों के प्रतिबिंबों पर पवित्र और अभिमंत्रित जल का छिड़काव भी किया। कुंभातबिंब कलावाहनम के दौरान मंदिर के कपाट बंद थे, भगवान की एक झलक पाने के लिए भक्तगण तत्पर थे। लेकिन वे सीधे भगवान के दर्शन नहीं कर सकते थे। मूल मूर्ति में कलाओं के आह्वान के उपरांत जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं ने पहले शीशे में भगवान की छवि देखी, फिर बारी-बारी से साक्षात दर्शन किए।कर्नाटक शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजितशाम को हुए अनुष्ठान के अगले चरण में विष्वक्सेन आराधना, पुण्याहवचनम संस्कारों को फिर से दोहराया गया। इन धार्मिक कृत्यों के बाद मेदिनी पूजा, मृत्तिका संग्रह, अंकुरार्पण एवं गरुड़ शय्याधिवासम प्रतिष्ठा की गई। प्रधान पंडित डी फणी कुमार ने गरुड़ ध्वजारोहण के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गरुड़ ध्वजारोहण इसलिए किया जाता है, ताकि आकाश मार्ग में विचरण कर रहे देवी-देवताओं का आह्वान किया जा सके। इस मौके पर कर्नाटक शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलारत्न गायक एम सुधाकर, वॉयलिन वादक पी नागेश्वर राव, मृदंग वादक एम एडुकोंडलु तथा कंजरी वादक डॉ. एम रवि ने शानदार प्रस्तुति दी। उधर महिला कलाकार पूर्णिमा और नन्ही एस हिमाक्षी ने सेमी क्लासिकल डान्स पेश कर सबका दिल जीता।


























.jpg)
