- Home
- छत्तीसगढ़
- -कार्नीवाल के माध्यम से जन-जन को शत्-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने निकाली रेली-कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर मतदान जागरूकता रेली को किया रवानादुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जिला पंचायत दुर्ग में कार्नीवाल का आयोजन किया गया। जिसमें कार्नीवाल के माध्यम से ’जन-जन को साक्षर बनाना है शत्-प्रतिशत मतदान कराना है’ टैग लाइन के साथ जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्नीवाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री चौधरी एवं सीईओ ने हरी झण्डी दिखाकर रेली को रवाना किया। इस कार्यकम का उद्देश्य कार्नीवाल के माध्यम से उल्लास नवभारत साक्षर कार्यक्रम का आगाज करना एवं जिले के मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर जागरूक करना है। कार्यकम में 10 से 12 महाविद्यालय, विद्यालय एवं स्वयंसेवी संस्था के लगभग 450 युवाओं को शामिल किया गया। जिन्होंने स्वयं मतदान करने व स्वयंसेवी बनकर कार्नीवाल के माध्यम से जन-जन को मतदान करने व असाक्षरों को साक्षर करने का संदेश दिया।कलेक्टर सुश्री चौधरी एवं सीईओ ने मतदान की शपथ ली साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यकम से जुड़कर असाक्षरों को शिक्षा प्रदान करने की प्रतिज्ञा ली एवं स्वंय मतदान करने व दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कलेक्टर ने कहा दुर्ग जिले को पूरे राज्य में ही नही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर शत्-प्रतिशत साक्षर जिले के रूप में गौरवान्वित बनाना है। उन्होंने कार्निवल माध्यम से आमजनों को मतदान करने के संदेश के साथ अपने घर, वार्ड एवं ग्राम के आस-पास असाक्षरों का चिन्हांकन कर मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, डीईओ अभय जायसवाल व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण, युवोदय संस्था के साथ दुर्ग कल्याण महाविद्यालय सेक्टर 07 मिलाई, शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय हुडको, रूंगटा महाविद्यालय कुरूद, सेंट थॉमस महाविद्यालय रिसाली, खालसा महाविद्यालय दुर्ग, सेठ बद्रीनाथ खंडेलवाल महाविद्यालय दुर्ग, बी.आई.टी दुर्ग, शास. आदर्श कन्या उ.मा. विद्यालय दुर्ग एवं शास. उ. मा. विद्यालय तिलक दुर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वयं सिद्धा समूह रिसाली भिलाई के महिला सदस्य भी शामिल रहें।
- भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रजत बिल्डर्स शांति नगर कोहका में निर्मित मकानो का 29 फरवरी को लाॅटरी पद्वति से आवास आबंटन किया जाना है। योजना के तहत प्राप्त 421 आवेदनो में से 156 हितग्राही जिन्होने अपने अंशदान की राशि 10 प्रतिशत जमा किये है ऐसे हितग्राहियो को निगम के आवास शाखा द्वारा लाटरी में भाग लेने सूचना प्रेषित किया गया है। ये हितग्राही 29 फरवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य कार्यालय सुपेला निगम प्रागंण में आयोजित लाॅटरी में भाग लेकर अपनी किस्मत आजमाएगें।बता दें कि रजत बिल्डर्स में निर्मित कुल 36 आवासों का लाॅटरी निकालकर 156 लोगो में आबंटन किया जाना है। जिसमे से भूतल के 12 आवास दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए आरक्षित होगा। जिसकी लाॅटरी प्रथम क्रम में निकाला जायेगा, इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय तल के 24 मकानो का आबंटन भी लाॅटरी से किया जायेगा।भिलाई निगम के अन्य क्षेत्र में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानो के आबंटन के लिए निगम मुख्य कार्यालय कक्ष क्रमांक-16 के काउन्टर में आवेदन जमा करने का कार्य भी किया जा रहा है। किराये में निवासरत पात्र हितग्राही अपने स्वयं के मकान के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
- -स्कूलों और कॉलेजों में अभियान चलाकर नशा मुक्त दुर्ग के लिए किया जाएगा जागरूक-नशा मुक्ति में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने किए जाएंगे आयोजनदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान योजना की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में नशे संबंधित होने वाली गतिविधियों की गहन समीक्षा की।बैठक में उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान (एन.एम.बी.ए.) के बैनर तले युवाओं, बच्चों, शैक्षणिक संस्थानों, महिलाओं और जन समुदाय की भागीदारी के साथ मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए सभी एसडीएम को अपने अपने विकासखण्ड में हॉटस्पॉट का चिन्हांकन कर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्कूल व कॉलेजों में निरंतर अभियान चलाए जाए व शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक कर उन्हें रोका जा सके। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 21 जून को योगा दिवस के अवसर पर स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं, खेल एवं योगा के माध्यम से शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति संदेश देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पुलिस विभाग एवं की मदद से भी जागरूकता अभियान चलाए जाने को कहा।कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के मानसिक विकास में बहुत सहायक होता है। खेल खेलने वाले बच्चों की मानसिक दृढ़ता के कारण उनमें नशे की ओर जाने की संभावना कम होती है। उन्होंने कहा जिले के सभी खेल मैदानों की अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएं तथा खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएं ताकि अधिक से अधिक बच्चों का खेल की तरफ रूझान बढ़े और नशे के अभिशाप से बच्चों को दूर किया जा सके।कलेक्टर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर मादक द्रव्यों के सेवन से संबंधित जागरुकता प्रचार-प्रसार कार्यक्रम करने, युवाओं, बच्चों, महिलाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं समुदायों को शामिल करके सेमीनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, नशा बंदी प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया के द्वारा प्रचार अभियान, नशा बंदी शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित कर जागरुकता कार्यकम किया जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग के आपसी समन्वयन से अवैध तरीके से हो रहे नशे के व्यवसाय पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते पूर्णतः विराम लगाए जाने की दिशा में कार्य करने कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जेपी मेश्राम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल, जिला परिवहन अधिकारी श्री शलभ साहू के साथ अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की 44 सदस्यी टीम मैसूर कर्नाटक में आयोजित 37 वां जोनल स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आज समापन दिवस पर घोषित परिणामों यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि यह जोनल स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता 22 से 26 फरवरी तक जेएसएस साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, मैसूर, कर्नाटक, में आयोजित हुई इसमें लगभग 60 से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग ढाई हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम 14 विधाओं में हिस्सा लिया था। इन विधाओं में एकल शास्त्रीय गायन, हिन्दुस्तानी समूह गायन, एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य, क्विज, तात्कालिक भाषण, वाद-विवाद, स्किट, सुगम संगीत, ऑन दी स्पॉट पेटिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, रंगोली तथा महेंदी शामिल है। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार आज घोषित परिणामों में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई का बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक शर्मा ने ऑन दी स्पॉट पेटिंग एवं कोलाज प्रतियोगिता दोनों में पृथक-पृथक तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी हासिल की।विश्वविद्यालय की शासकीय विश्वनाथ यादव तामरकर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की समूह लोक नृत्य के टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस टीम के सदस्य क्षमा देवांगन, डिलेश्वरी साहू, दामिनी वर्मा, एकता कौशल, खुशबू रमानी, मिनेश कुमार यादव, दुष्यंत, भूपेन्द्र निषाद, पोखराज देशमुख एवं तुकेश्वर साहू थे। संगतकारों में खुशी जैन, ए. सौम्या, गीतिका डोंगरे, रमाकांत पटेल, वेदांत सिंह, भूपेन्द्र साहू, राजा जैन, वेद प्रकाश रावटे, प्रमोद साहू आदि शामिल थे। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम ने जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित मार्चपास्ट में बस्तर, दशहरा तथा तृतीय वर्ग ट्रांसजेंडर विषय पर केन्द्रित शानदार प्रस्तुति दी तथा टीम को पंचम स्थान प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय की टीम की सफलता पर कुलपति, डॉ. अरुणा पल्टा, कुलसचिव, श्री भूपेन्द्र कुलदीप एवं समस्त अधिकारियों ने बधाई दी।टीम में 33 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के अलावा 09 संगतकार भी शामिल है। टीम मैनेजर के रूप में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की डॉ अंशुमाला चंदनगर तथा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई के डॉ संदीप जशवंत नेतृत्व कर रहे है।उल्लेखनीय है कि मार्चपास्ट के दौरान हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम बस्तर के दशहरा तथा ट्रांसजेंडर विषय पर अपनी प्रस्तुति देगी। युवा उत्सव नृत्य टीम के प्रशिक्षक, वेदांत सिंह एवं खुशी जैन ने भी इस अवसर पर अपनी सहभागिता की। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार मैसूर में 22 फरवरी को प्रथम दिन उद्घाटन सत्र तथा मार्चपास्ट का आयोजन होगा। 23 फरवरी को शास्त्रीय नृत्य, वाद-विवाद, क्विज, रंगोली मेहंदी तथा कोलाज मेकिंग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। 24 फरवरी को सुगम संगीत तात्कालिक भाषण तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग की प्रतियोगिता होगी। 25 फरवरी को स्किट, सामूहिक लोकनृत्य समूहगान तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी। 26 फरवरी को समापन समारोह आयोजित हुआ।
- बीजापुर। जिले के थाना जांगला क्षेत्र बड़े तुंगाली-छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 04 माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार, विस्फोटक, वाकी टॉकी एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया है। डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं सीआरपीएफ 80, 231 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली है।बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बड़े तुंगाली, छोटेतुंगाली के जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन पश्चिम बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 2 के प्लाटून कमाण्डर प्रशांत, माटवाड़ा एलओएस कमाण्डर अनिल पूनेम, भैरमगढ़ एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष एसीएम राजेश एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 40-50 माओवादियों व की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाईटर, सीआरपीएफ 80, 231 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी । अभियान के दौरान आज पूर्वान्ह सुबह बड़े तुंगाली और छोटे तुंगाली के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए अलग-अलग दो जगह मुठभेड़ में 4 माओवादी मारे गये एवं मौके से 315 देशी कटटा- 01, 04 नग जिंदा कारतुस, बीजीएल लांचर -01, भरमार-01, टिफिन बम-03, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक-10, सेफ्टी फ्यूज-15 मीटर, वाकी टॉकी वायरलेस सेट मय बैटरी-02, , तीर-धनुष, कुल्हाडी, चाकू, मेडिकल बॉक्स, डिजिटल मल्टी मीटर, माओवादी वर्दी, माओवादी पिटठू एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया । घटना में मृत माओवादियों के शव शिनाख्तगी एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
- सुकमा / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं तथा 12वीं बोर्ड का प्रश्न पत्र को कड़ी सुरक्षा के बीच सुकमा जिले के 16 केंद्रों में से 15 केंदों में भेजा जा चुका है। कलेक्टर श्री हरिस.एस के निर्देशानुसार आज शेष 01 केंद्र जगरगुण्डा का प्रश्नपत्र सुरक्षाकारणों के मद्देनजर रखते हुए केंद्राध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर में भेजा गया। हेलीकॉप्टर से भेजते समय जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितिन डंडसेना, सहायक जिला परियोजना समन्वयक ( परीक्षा प्रभारी) श्री आशीष राम, श्री दुशन लाल मार्गे केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे। ऐसा पहली बार हुआ सुकमा जिले में बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र वितरण का कार्य जिले के समन्वयक केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल सुकमा से किया गया। विदित हो कि पिछले वर्षों में जगदलपुर प्रश्न पत्र लेने केंद्राध्यक्ष जाया करते थे।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 मार्च से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा में सुकमा जिले के 16 परिक्षाकेंद्रो के दसवीं बोर्ड में नियमित 1883, स्वाध्यायी 18, बारहवी बोर्ड में नियमित 1495,स्वाध्यायी 33 छात्र/छात्राएं शामिल होंगे।
- -15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगेरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 27 फरवरी की स्थिति में 67 लाख 92 हजार 849 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है ताकि कोई पात्र हितग्राही नवीनीकरण कार्य वंचित न होने पाए। खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अन्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन एपीएल राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राशनकार्डधारियों के लिए खाद्य विभाग द्वारा एप तैयार किया गया है। एप के माध्यम से हितग्राही ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राएड मोबाईल की सुविधा नहीं है या नेटवर्क की समस्या है तो वे हितग्राही उचित मूल्य की दुकान में भी जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।
- -राजभवन में मनाया गया मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवसरायपुर। राजभवन में आज राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पूर्वजों के अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प ने हमे गौरवशाली विरासत दी है जिस पर हमे गर्व करना चाहिए।केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में राजभवन में मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी।राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देना है। ऐसे कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के लोगों को अपनी भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होती है।उन्होंने कहा कि हिमालय की ऊंची चोटियों से लेकर मिजोरम की शांत घाटी तक, दोनों राज्यों में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भाषाएं और जटिल परंपराएं हैं। अरुणाचल प्रदेश अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस राज्य का उल्लेख भारत के प्रमुख धार्मिक ग्रंथों जैसे कालिका पुराण और महाभारत में किया गया है। ऋषि परशुराम ने यहीं पर अपने पापों का प्रायश्चित किया था, ऋषि व्यास ने इस क्षेत्र के जंगलों में तपस्या की थी और भगवान श्री कृष्ण ने भारत के इस पौराणिक स्थल पर रुक्मिणी से विवाह किया था। तिब्बत भूटान और म्यांमर देशों की सीमाओं को छूती हुई इस प्रदेश की संस्कृति अद्वितीय है।राज्यपाल ने कहा कि जब वे मिजोरम राज्य के बारे में सोचते है, तो उन्हें पहाड़ी इलाके, घुमावदार नदियां, वनस्पतियां, अंतहीन विविध परिदृश्य और समृद्ध जीव-जंतुओं की कल्पना होती है। मिजोरम की जीवंत संस्कृति, अद्भुत कलाएँ और लोक कलाएँ इसकी समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं। यह प्रदेश शिक्षा दर में देश में तीसरा स्थान रखता है। मिजो जनजाति की पारंपरिक रूप से पोषित मान्यताएं, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक प्रथाएं उन्हें एक विशिष्ट पहचान देती हैं।उन्होंने कहा कि तेजी से आधुनिक होती दुनिया में, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी परंपराओं को संजोएं और सतत विकास के लिए प्रयास करें और इन राज्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।कार्यक्रम को मिजोरम राज्य की प्रतिनिधि डॉ. प्रीति मिश्रा और अरूणाचल प्रदेश की प्रतिनिधि सुश्री हेगे बी. यासीन ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने-अपने राज्यों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी और लोगों से आग्रह किया कि पर्यटन की दृष्टि से इन राज्यों मंे अवश्य भ्रमण करें।कार्यक्रम के प्रारंभ में मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कम्भापति और अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल क.े टी. परनाइक ने वीडियो संदेश के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इन राज्यों से संबंधी लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।इस अवसर पर मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश के लोक नृत्यों एवं जनजातीय संस्कृति से ओत-प्रोत नृत्यों का प्रदर्शन विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने किया। इन राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किये।कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, संबंधित राज्यों के प्रतिनिधि, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-
प्रतिदिन सैकड़ों लोग समझ रहे कार्य प्रणाली
बिलासपुर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय सहित सभी तहसील कार्यालयों में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन का इसकी कार्य प्रणाली से अवगत हो रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में इसके लिए दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग मशीन को देखकर दिलचस्पी के साथ इसकी जानकारी ले रहे हैं। संपूर्ण मशीन का सेट इस प्रकार जमाया गया है कि जिस प्रकार मतदान के दौरान ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाता है। मशीन के सेट में कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीपी पेट मशीन लगा हुआ है। लोगों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी इन कर्मचारियों द्वारा दी जाती है । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि लोग मशीनों की जानकारी हासिल कर बेझिझक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। कोई भी व्यक्ति कार्यालयीन समय में आकर मशीनों का अवलोकन कर प्रक्रिया समझ सकते हैं। -
सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन*
*रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण*
बिलासपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सवेरे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में शामिल हुए। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। विभागीय अभियंताओं को रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही सुरक्षित भी होने चाहिए। सड़कों के निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी उपायों और प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग के अभियंताओं के लिए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी होगा और वे रोड सेफ्टी ऑडिट तथा सड़क सुरक्षा की बारीकियों एवं व्यावहारिक व्यवस्थाओं को और ज्यादा बेहतर तरीके से जान-समझ पाएंगे। प्रमुख अभियंता श्री के.के. पिपरी और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र में मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं और उनमें मरने वालों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने रोड कमेटी ऑन रोड सेफ्टी का गठन किया है। सड़क दुर्घटनाओं के अन्य कारणों के साथ सड़क निर्माण में होने वाली त्रुटियां भी महत्वपूर्ण कारण हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए सड़कों के निर्माण व संधारण के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को उचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों एवं उप अभियंताओं के लिए सी.आर.आर.आई., नई दिल्ली के माध्यम से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। विभाग के 55 सहायक अभियंताओं/अनुविभागीय अधिकारियों और 95 उप अभियंताओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षु अभियंताओं को फील्ड विजिट भी कराया जाएगा। -
मरम्मत एवं रखरखाव पर कार्यशाला का आयोजन
दुर्ग / जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोमवार को दुर्ग के होटल गार्नेट इन में जल जीवन मिशन के महत्वपूर्ण घटक पेयजल योजनाओं का संचालन, मरम्मत एवम रखरखाव पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट संस्था के माध्यम से आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत सहायक समन्वयक एजेंसी के प्रतिनिधि , जिला स्तर पर कार्यरत पी.एच.ई. विभाग में पदस्थ जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, उप अभियंता के साथ ही ग्रामीण स्तर पर कार्यरत हैंडपंप मैकेनिक, ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समर्थन संस्था की ओर से ट्रेनर के रूप में देवीदास निमजे उपस्थित थे जिन्होंने विभाग के अधिकारी , फील्ड में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत हैंड पंप मैकेनिक से जल जीवन मिशन से जुड़े मरम्मत रखरखाव वी उनके संचालन में आने वाली समस्या से संबंधित एवम किस तरह उस समस्या को दूर किया जा सकता है इस संबंध में विस्तृत चर्चा की साथ ही ग्राम जल स्वच्छता समिति के दायित्व व मानव संसाधन उचित जल प्रबंधन को किस तरह निरंतर सुचारू रूप से चलाया जा सकता है इस पर कार्यशाला में प्रयोग भी किया गया। जिसमे जनप्रतिनिधि स्टाफ के कर्मचारी के साथ ही फील्ड में कार्यरत संस्थाओं ने मुख्य भूमिका अदा की। कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित लोगो ने इस कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इस कार्यशाला का असर जरूर दिखाई देगा जिससे जमीनी स्तर पर कार्य करने में आने वाली समस्या का समाधान करने में आसानी होगी साथ ही प्रतिभागियों का मानना था कि ऐसे कार्यशाला का आयोजन साल में 2 बार अवश्य किया जाना चाहिए जिससे सामूहिक रूप से समुदाय की सहभागिता बढ़े और जल जीवन मिशन अपने उद्देश्यों की प्राप्ति करने में सफल हो सके। इस कार्यशाला में प्राप्त सुझावो से संचालन एवं रख रखाओं पर 5-पॉइंट एक्शन प्लान का निर्माण कर ग्राम जल स्वच्छता समिति को प्रशिक्षित किया जायगा। - -चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री श्री अरुण साव ने की कड़ी कार्रवाई-प्रमुख अभियंता को निलंबित अधिकारियों के विरुद्ध 15 दिनों में आरोप पत्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश-कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को एक सप्ताह में प्रस्तुत करना होगा कारण बताओ नोटिस का जवाबरायपुर। लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्यस्थल के निरीक्षण और जांच के बाद उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य के लिए कटघोरा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता और उप संभागीय अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को इसके लिए कड़े निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा है।कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.3 कि.मी.) में कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व कम पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। मामले में उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.पी. साहू और उप अभियंता श्री राकेश वर्मा को निलंबित किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही अमानक कार्य और मार्ग का डामरीकरण कराकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत श्री एस.पी. साहू, अनुविभागीय अधिकारी एवं श्री राकेश वर्मा, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय, कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया जाता है। दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को 15 दिनों में दोनों अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्रादि तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।लोक निर्माण विभाग ने चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण में अमानक स्तर का कार्य एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण कराए जाने पर कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. वर्मा और कोरबा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.एन. दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन द्वारा दोनों अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व भी कम पाया गया है। दोनों अधिकारियों द्वारा कार्य अमानक स्तर का एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण कराकर अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। दोनों अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई है जो उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के अंतर्गत गंभीर कदाचार मानते हुए दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें नोटिस प्राप्ति के सात दिनों की समयावधि में अपना प्रत्युत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समयावधि में प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
- - जनचौपाल में लोगों ने आवेदन के माध्यम से बताई समस्याएं-प्राप्त हुए लगभग 102 आवेदन, अनेक आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरणरायपुर / कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में रायपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में 102 आवेदन प्राप्त हुए। सिलतरा निवासी श्री बलीराम साहू को कान से कम सुनाई देता था, जिसके समाधान के लिए वह कलेक्टर जनचौपाल पहुंच अधिकारियों से मदद मांगी, जिसपर मौके पर श्री बलीराम साहू को हियरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। अब उन्हें कान से सुनने में कोई तकलीफ नहीं होगी।श्री बलीराम साहू के पुत्र श्री पुरूषोत्तम साहू अपने पिता के बहरेपन का इलाज मेकाहारा में करा रहे थे। उन्हें लंबे समय से कान में सुनने की तकलीफ हो रही थी। वे स्पष्ट आवाज सुन नहीं पाते थे। आज जनचौपाल में उनके आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से हियरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। मशीन मिलने से बलीराम और उनके पुत्र ने खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन का धन्यवाद जताया।इसी प्रकार आज जनचौपाल में कई अनेक आवेदक जिनमें- लाखेनगर, हनुमान नगर निवासी श्री दीपक देवांगन ने छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने हेतु, धनसुली के श्री विरेंद्र कुमार ने प्रधान पाठक को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उपस्थिति, न्यू राजेंद्र नगर निवासी श्रीमती प्रीति यादव द्वारा पति के द्वारा गाली-गलौज मारपीट व बिना तलाक दूसरी शादी के संबंध में, भू-अभिलेख के नियमों के तहत संविलयन कर रिकाॅर्ड दुरूस्त करने, ग्राम पंचायत नरदहा के सरपंच द्वारा प्राथमिक शाला लोहराभाठा में सहायक शिक्षक की व्यवस्था करने, सुंदर नगर निवासी श्री चंद्रकीर्ति पांडे द्वारा आधार कार्ड बनवाने, तेलीबांधा निवासी श्री छोटे लाल बाघ द्वारा जाति प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति प्रदान करने के लिए अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। जनचौपाल में कुल 102 आवेदन आए जिन पर यथासंभव निराकरण करने के आदेश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए।
- बिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहंुचे ग्रामीणों एवं आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज लगभग सौ से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर निजी एवं सामुदायिक मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।जनदर्शन में कोटा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत परसापानी की सरपंच श्रीमती लैला कोरवा ने प्राथमिक शाला बहरी झरिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला परसापानी में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। मस्तूरी ब्लाॅक के ग्राम लोहर्सी निवासी सेवानिवृत्त श्री मनहरण लाल साहू ने पेंशन प्रकरण के निराकरण करने और अंतिम राहत पेंशन एवं उपादान राशि जारी करने कलेक्टर से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के पद पर मस्तूरी ब्लाॅक में कार्य करते हुए 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुआ। लेकिन आवेदन देने के उपरांत भी अभी तक राशि नहीं मिल पाई है। कलेक्टर ने सीईओ मस्तुरी के मामले को सौंपते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। पचपेड़ी तहसील के ग्राम भुरकुंडा निवासी श्री मनंशाराम ने किसान पुस्तिका बनवाने आवेदन दिया। खैरखुण्डी गांव के निवासी श्री मनमीत कुमार माथुर ने रोजगार सहायक द्वारा गलत तरीके से जाॅब कार्ड से नाम काटने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले को जिला पंचायत सीईओ को सौंपा। जगमल चैक निवासी श्रीमती सीता देवी यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। ग्राम कड़ार निवासी श्री सुखीराम केंवट ने पशु शेड निर्माण की राशि स्वीकृति करने के उपरांत भी शेड नहीं बनाये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को मामले के निराकरण के निर्देश दिए।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा के 22 कार्यो के लिए 93 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री भूपेश बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन निर्माण (गोंडवाना पारा में) ग्राम अमेरी के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, आहाता निर्माण सामुदायिक भवन यादव पारा में ग्राम अरमरीखुर्द के लिए 3 लाख रूपए, संविधान चौक निर्माण व सौंदर्यीकरण ग्राम असोगा के लिए 2 लाख 30 हजार रूपए, सार्वजनिक चौक सौंदर्यीकरण कार्य ग्राम उफरा के लिए 3 लाख रूपए, कलामंच निर्माण स्कूल में ग्राम उमरपोटी के लिए 3 लाख रूपए, शेड निर्माण शीतला मंदिर के पास ग्राम करगा के लिए 5 लाख रूपए, आहाता निर्माण सामुदायिक भवन आदिवासी पारा ग्राम खुडमुड़ी के लिए 5 लाख रूपए, सार्वजनिक चबूतरा निर्माण स्टील बाउंड्री सहित ग्राम खोला के लिए एक लाख 50 हजार रूपए, शेड निर्माण सार्वजनिक शहीद वीर नारायण चौक ग्राम खोला के लिए 3 लाख रूपए, सार्वजनिक युवा सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम गोंडपेण्ड्री के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, कक्ष निर्माण ग्राम घुघुवा (ज) के लिए 3 लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पचरी निर्माण सामुदायिक भवन के पास तालाब ग्राम छाटा के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, कलामंच निर्माण वार्ड क्रं 17 ग्राम जमराव के लिए 3 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण कार्य ग्राम तर्रीघाट के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम देमार के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, सामुदायिक भवन देवांगन पारा में ग्राम सुरपा के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, किचन शौचालय एवं शेड निर्माण सामुदायिक भवन आदिवासी पारा ग्राम बटरेल के लिए 3 लाख रूपए, कलामंच निर्माण बाजार चौक ग्राम बोरेंदा के लिए 3 लाख रूपए, सी.सी.रोड निर्माण मुख्य मार्ग से (चंदूलाल साहू के घर से तामेश्वर साहू के घर तक) ग्राम भनसुली (के) के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम महुदा के लिए 6 लाख 50 रूपए, सी.सी.रोड निर्माण मुख्य मार्ग से शत्रुहन सिंगौर के घर तक ग्राम मोतीपुर के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, सी.सी.रोड निर्माण ग्राम रवेली के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 03 कार्यो के लिए 14 लाख 97 हजार 543 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री ललित चन्द्राकर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उतई सरस्वती शिशु मंदिर के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 9 लाख 97 हजार 543 रूपए, गायत्री मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 4 लाख रूपए व शासकीय कन्या हाई स्कूल में साइकिल स्टैण्ड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत धमधा विकासखण्ड हेतु 02 कार्यो के लिए 05 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तरकोरी जय स्तंभ चौक से मेन रोड तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए एवं मेन रोड से शिवकुमार सिन्हा के घर तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए भिलाई नगर विधानसभा के 08 कार्यो के लिए 48 लाख 18 हजार 854 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 40 आईटीआई ग्राउण्ड आंगनबाड़ी के समीप सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख 99 हजार 605 रूपए, वार्ड क्र. 46 जीरो प्वाईट पर दो नग सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 15 लाख 99 हजार 807 रूपए, वार्ड क्र. 48 खुर्सीपार मांझी चौक राजभर मोहल्ला के समीप सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 99 हजार 546 रूपए एवं वार्ड क्र. 46 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार भिलाई अक्कूपल्ली युवाजन चौक के समीप सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 99 हजार 960 रूपए स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार वार्ड क्र. 43 बापू नगर खुर्सीपार भिलाई गुरूद्वारा के समीप सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रूपए, वार्ड क्र. 40 छावनी भिलाई उदय इंग्लिश मिडियम स्कूल के सामने पेयजल हेतु वाटर कूलर स्थापना कार्य के लिए 99 हजार 873 रूपए, वार्ड क्र. 61 सेक्टर 6 स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रजी मा. स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रूपए एवं वार्ड क्र. 65 सेक्टर 10 भिलाई चर्च ऑफ क्राइस्ट के समीप सार्वजनिक डोम शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागिता कर रहे छत्तीसगढ़ के युवा सिमरदीप स्याल व राजदीप स्याल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय को उन्होंने बताया कि वे दोनों आगामी 1 मार्च से 7 मार्च 2024 तक रुस के शहर सोची में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत के डेलीगेट के रूप में सहभागी होंगे। वे भारत से वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में शामिल हो रहे भारत 360 समूह का हिस्सा रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सिमरदीप स्याल व श्री राजदीप स्याल की वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में सहभागिता की सराहना की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।
- - राजश्री इंजीनियरिंग में लगने वाले एयरटेल टॉवर को हटाने की मांग-जनदर्शन में प्राप्त हुए 150 आवेदनदुर्ग / जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगां से अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। लोगों के आवेदन पर समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज 150 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन में आज अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की शिकायत लेकर पहुंचे किसानों ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि ग्राम खम्हरिया में कुछ वर्षो से व्यक्तियों द्वारा कृषि भूमि को अवैध तरीके से कॉलोनी निर्माण हेतु प्लाटिंग कर छोटे-छोटे टुकड़ों में विक्रय किया जा रहा है। प्लाटिंग कार्य हेतु किसी भी प्रकार की अनुमति नही ली जाती है। निजी कृषि भूमि को कब्जा कर कॉलोनी के लिए रोड नाली का निर्माण कर किसानों के कृषि कार्य हेतु रास्ते को कब्जा कर लिया जाता है, जिससे हम कृषि कार्य नही कर पा रहे हैं।इसी प्रकार अन्य किसानों ने भी अवैध प्लाटिंग के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि प्लाटिंग करने वाले बिना सीमांकन एवं किसानों की अनुपस्थिति में अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे है। रास्ते के जमीन को कब्जा करने के उपरांत पीछे स्थित किसानों को रास्ता नही दिया जा रहा है, जिससे किसान अपनी जमीन को बेचने के लिए मजबूर होते जा रहे हैं। अपर कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही उन्होंने इस संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करने को कहा।इंदिरा मार्केट व्यापारी यूनियन द्वारा उचित पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बाजार, मार्केट की पहचान के लिए नाम वाला ग्रीन साइन बोर्ड लगाने, हाई मास्क एवं एलईडी इत्यादि की व्यवस्था के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्रकार केलाबाड़ी निवासी ने घर के सामने अवैध अतिक्रमण कर ठेला को हटाने के लिए आवेदन दिया। केलाबाड़ी कॉम्पलेक्स के पास अवैध ठेला होने के कारण घर के सामने लोग शराब पीते हैं और गिलास व कचरा फेक देते हैं। लोग एक दूसरे को गाली-गलौच करते हैं। मना करने पर लड़ाई-झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं, जिससे मोहल्लेवासी पीड़ित है। इस पर अपर कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम अखोरा (ख) निवासियों ने अवैध उत्खन्न की शिकायत करते हुए बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम अखोरा में तालाब गहरीकरण कार्य किया गया है। खनन से निकलने वाले मिट्टी को खनन माफिया द्वारा मिट्टी को बेचा जा रहा है। अपर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। लक्ष्मीनारायण नगर के कॉलोनीवासियों ने राजश्री इंजीनियरिंग में लगने वाले एयरटेल टॉवर को हटाने के लिए आवेदन दिया। टॉवर लगने से रहवासियों को टॉवर के रेडिएशन से कई प्रकार की बीमारियों के चपेट में आने की समस्या बनी रहती है, क्योंकि यहां पर बड़े बुजुर्ग एवं बच्चे निवास करते हैं जिस पर बुरा असर पड़ेगा। इस पर अपर कलेक्टर ने आयुक्त भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
- दुर्ग /छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय - फाउंडेशन फॉर रूरल टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेंयूर्शिप द्वारा 26 एवं 27 फरवरी 2024, 2 दिनों तक आयोजित किए जाने वाले इवेंटआइडियाथॉन -1.0 कृषि संवर्धन का शुभारम्भ किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में स्टार्टअप एक्सपो और आइडिएथॉन जैसे विशेष आकर्षक प्रोग्राम आयोजित किये जायँगे, जिसके माध्यम से स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप क्षेत्र को बढ़ावा देना और नई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।इस दो दिवसीय इवेंट के दौरान पांच प्रमुख थीम पर स्टार्टअप्स से आईडिया आमंत्रित किया गए जिनमे से पैरा से खाद बनाना, केले के अपशिस्ट से केले का रेशा निकलना तथा उससे कपडे बनाना, केले के पत्तों से प्लेट वगैरह बनाना, ड्रोन से खेती में उपयोगी करके बीमारियों का पता लगाना व खेती के लिए छोटे उपयोगी टूल्स बनाना। इस कार्यक्रम में लगभग 85 आइडियाज सम्मिलित हुए है। जिनमे से 26 आइडियाज को जूरी में समक्ष प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न कॉलेज से भी स्टार्टअप प्रोडक्ट्स को इवेंट एक्सपो में सम्मिलित किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ राजुल के गज्जर जी शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी डॉ एम. के. वर्मा द्वारा की गई, अपने उद्बोधन में कुलपति जी ने कहा हमें स्टार्टअप्स को पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। हमें बच्चो में ओनरशिप की भावना विकसित करनी होगी जिससे वे आइडियाज को अपने बल पर आगे ले जा सके इसके लिए सरकार से भी विश्विद्यालय के अनुबंध की बात कही गई। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया गया की स्टूडेंट्स को केवल लैब से नॉलेज नहीं मिलेगा उन्हें फील्ड पर जाकर काम करना होगा। वर्तमान समय की समस्याओं को देखकर उनके अनुरूप उनके समाधान ही भविष्य में अच्छे स्टार्टअप बन सकते है, उनके द्वारा स्टार्टअप्स को प्रूफ ऑफ़ कांसेप्ट से लेकर मार्किट तक सपोर्ट की बात पर ज़ोर दिया गया। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, पटेंटिंग, रिमोट सेंसिंग में यह सभी चीज़ें को कृषि में सम्मिलित करना होगा।ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के निर्माण के लिए संस्थान ने आशा की है कि इस इवेंट के माध्यम से राज्य में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकेगा।
- बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत व सूचना प्राप्त होने पर दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 9 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहन जप्त किये गये हैं।खनिकर्म विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंगला, कोनी, निरतू, सेंदरी और कछार से लगे रेत उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया। ग्राम कछार में विभिन्न ट्रैक्टर चालकों द्वारा दिनांक 24 फरवरी को रात में खनिज रेत अन्यत्र मार्ग से निकालकर ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर डम्प की गई है, इसकी सूचना दूरभाष से प्राप्त होने पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए खनिज अमला बिलासपुर एवं पुलिस थाना कोनी की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 350 घ.मी. डम्प होना पाया गया। कछार के निवासियों के द्वारा उक्त रेत किनके द्वारा डंप किया गया है, के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई तथा कोई भी व्यक्ति उक्त डंप रेत को अपना कहने को तैयार नहीं हुआ। चूंकि रेत लावारिस हालत में डम्प पाया गया,इसी कारण उपरोक्त रेत को वाहन हाईवा एवं जेसीबी के माध्यम से रेत उठवाकर ग्राम सेंदरी स्थित अरपा नदी में ग्रामीणों की उपस्थिति में वापस नदी में डाल दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में अवैध रेत परिवहन हेतु निजी भूमि पर बनाये गये मार्ग को भी पुन क्षतिग्रस्त कराते हुए बाधित किया गया।ग्राम कोनी में स्थित रिवर व्यू कालोनी वासियों के द्वारा भी अवैध रेत निकासी करने की जानकारी दिये जाने पर खनि अमला द्वारा रेत के परिवहन मार्ग को भी कालोनी वासियों के समक्ष नष्ट कर क्षतिग्रस्त कराया गया। विगत दो दिनों में ग्राम धोबघाट एवं बेलगहना क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 6 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय द्वारा ग्राम पिरईया में एनीकट खोलकर रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 ट्रेक्टरों को जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।ग्राम सिलपहरी पोड़ी में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 1 नग जेसीबी एवं 1 नग हाईवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
- - वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का किया गया अनुमोदनबालोद। जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक शनिवार 24 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री मोहन मण्डावी, विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, जिला खनि अधिकारी श्रीमती मिनाक्षी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई के लिए अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया गया।बैठक में सांसद श्री मोहन मण्डावी ने नगर पंचायत चिखलाकसा में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बोईरडीह डेम से पानी की आपूर्ति कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने सांसद आदर्श ग्रामों में भी जरूरी सुविधाए सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री मण्डावी ने जिले में सोलर लाईट की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु सोलर लाईट में किसी प्रकार की खराबी आने पर उनके सुधार हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास की मद से मेकेनिक भी नियुक्त करने निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विधायकों के साथ-साथ जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.संजय कन्नौजे ने बताया कि जिला खजिन संस्थान न्यास के पास उपलब्ध निधि का कम से कम 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता क्षेत्रों में उपयोजित करने का प्रावधान हैं। इसके अतंर्गत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देख-भाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संम्बद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निशक्तजन के कल्याण, कौशल एवं विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, सतत् जिविकोपार्जन के अलावा जन कल्याण के कार्यो के लिए इस राशि का उपयोग किया जायेगा। इसी तरह न्यास के शेष 40 प्रतिशत राशि को अन्य प्राथमिकता वालें क्षेत्रों में उपयोजित किये जाने का प्रावधान है। इसके अतंर्गत न्यास के 40 प्रतिशत राशि का उपयोग अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अतंर्गत भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास, सर्वाजनिक परिवहन, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए किया जायेगा।
- बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में टीबी मरीजों के पोषण आहार सहयोग हेतु निक्षय मित्र (उपचार पूर्ण होने तक अधिकतम छः महीने तक पोषण आहार प्रदान करना) बनने अधिकारी, कर्मचारियों एवं आम नागरिक से अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में जिले को टी.बी. मुक्त बनाने की रणनीति बनायी जा रही है। जिसके अंतर्गत साइबर सेल अधिकारी जोगेन्द्र साहू, जिला कोषालय अधिकारी मुकुन्द सिह भारद्वाज, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेन्द्र देशमुख, सहायक कोषालय अधिकारी रोशन मांझी कार्यालय कलेक्टर बालोद द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को छः माह तक के लिए निःशुल्क पोषण आहार प्रदान करने का निश्चय किया। निक्षय मित्र के द्वारा खाने का तेल, फल्लीदाना, चना, दुग्ध पाउडर, सोयाबड़ी, गुड़, मिश्रित दाल आदि सामग्री टी.बी. मरीजों को छः माह तक दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों का सहयोग करें जिससे बालोद जिले को 2025 में टीबी मुक्त किया जा सके।
- बालोद। महतारी वंदन योजना के तहत बालोद जिले में 02 लाख 53 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा आवेदन पत्र भरा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि राज्य शासन स्तर पर इन महिलाओं द्वारा प्रस्तुत बैंक खाते में आधार सीडिंग संबंधी जानकारी का परीक्षण नेशनल पेमेंटस काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया (एनपीसीआई) से कराये जाने पर बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खाते में आधार सीडिंग न होने की सूचना प्राप्त हुई है। जबकि महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्रो को जमा कराते समय यह स्पष्ट रूप से सभी को सूचित किया गया था कि महिलाओं द्वारा प्रस्तुत बैंक खाता आधार सीडेड होना अनिवार्य है। उपरोक्त तथ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को आधार सीडिंग विहीन महिलाओं की सूची प्रेषित करते हुए उन्हें इन सभी महिलाओं की आधार सीडिंग तत्काल कराने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी बैंको के शाखा प्रबंधकों को महिलाआंे के खाते में आधार सीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु समुचित व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने हेतु संबंधित महिला को बैंक की पासबुक एवं आधार कार्ड की प्रति संबंधित बैकों में प्रस्तुत करना अनिवार्य है ताकि संबंधित बैकों के द्वारा खाते में आधार क्रमांक अंकित किया जा सके। राज्य शासन द्वारा यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि महतारी वंदन योजना के तहत केवल आधार सीडेड बैंक खातो के माध्यम से ही पात्र महिला हितग्राहियों को निर्धारित राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आवेदनकर्ता पात्र महिला हितग्राहियों से अपील कि है कि वे तत्काल संबंधित बैकों की शाखा में अपनी पासबुक तथा आधार कार्ड की प्रति के साथ जाकर अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराए तथा इसकी सूचना संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दे। जिनके माध्यम से यह जानकारी राज्य शासन को प्रेषित की जा सके। इस कार्य को त्वरित रूप से कराने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी अपने क्षेत्र की महिला हितग्राहियों से सम्पर्क करते हुए उन्हें आधार सीडिंग कराने हेतु सूचित भी किया जा रहा है।
















.png)
.jpg)








.jpg)
