- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ श्री व्ही. श्रीनिवास राव, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सचिव श्री अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभाग प्रमुख, मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
- -प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण का नया सूर्योदय हुआ है, उसके आलोक में अब एक नया छत्तीसगढ़ आकार लेने जा रहारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को नव आंग्ल वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि आने वाला वर्ष छत्तीसगढ़ महतारी के आँचल में सुख- समृद्धि, विश्वास, सफलता, आरोग्य, तमाम कठिनाइयों को पार करने की शक्ति और आनंद का वास वाला होगा। श्री देव ने कहा कि हम सब मिलकर बीते वर्ष के पवित्र जनादेश की भावनाओं को आत्मसात् करके एक नए छत्तीसगढ़ की रचना और उसे सँवारने के लिए संकल्पित हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अन्याय-आतंक और भ्रष्टाचार के अंधकार को चीरकर सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण का जो नया सूर्योदय हुआ है, उसके आलोक में अब एक नया छत्तीसगढ़ आकार लेने जा रहा है। युवाओं के साथ पूरा न्याय करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाकर उनकी प्रतिभा का सम्मान तो किया ही जाएगा, उनको रोजगार के विभिन्न अवसर मुहैया कराते हुए और नया रायपुर को मध्य भारत का इनोवेशन हब बनाकर रोजगार के अवसर पैदा करने का संकल्प करके भाजपा की सरकार उनके सुनहरे सपनों को एक नई उड़ान भरने का अवसर देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 लाख ग्रामीण परिवारों के लिए राशि स्वीकृत करके भाजपा की प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों को पक्की छत मुहैया कराने की पहल करके विश्वास की नई चमक उन आँखों में पैदा की है, जो वर्षों से अपने घर के सपने के पूरा होने के इंतजार में पथरा गई थीं। भाजपा सरकार द्वारा दो साल के बकाया बोनस का भुगतान करने और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के फैसले से किसानों की आर्थिक समृद्धि के द्वार खुले हैं। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत 12 सौ करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करके विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का फैसला तो आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक है ही, आतंक, असुरक्षा से प्रदेश की मातृ-शक्ति को पूर्ण सुरक्षा व सम्मान के साथ जीवनयापन के अवसर देने के लिए भी प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है। राजधानी में एक और नया नालंदा परिसर की स्थापना की घोषणा करके मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को जो नई सौगात दी है, वह छत्तीसगढ़ को एक नया आयाम देगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए अटल मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे सभी योजनाओं के क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री श्री साय सीधी निगरानी रखेंगे ताकि इसमें लाभार्थियों को इसका समुचित व सही समय पर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'मोदी की गारंटी देते हुए जितने भी संकल्प घोषित किए हैं, उन सभी गारंटियों पर इस साल पहल करके प्रदेश की सरकार विश्वास के नए आलोक में छत्तीसगढ़ को सँवारने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सब नए साल की बेला पर इसी संकल्प से जुड़ें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि दिसंबर माह भाजपा के मोदी की गारंटी पूरी करने के संकल्प रहा था तो जनवरी श्रद्धा का होगा। हम पूरे छत्तीसगढ़वासी भारत के मान बिंदु प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के युगांतरकारी उत्सव के साक्षी बनेंगे।
- दुर्ग / नए वर्ष का स्वागत लोग एक दूसरे से मिलकर, पार्टी कर, नाच गाकर आदि तरीके से करते है लेकिन दुर्ग के अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने राजस्व न्यायालय में राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे के लिए आए हुए पक्षकारों, ग्रामीणों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नए वर्ष की शुभकामना देकर किया। उत्साह के वातावरण में आम जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण की कार्यवाही की। समस्या के निदान हेतु आए लोगांे की बातों को गंभीरता से सुनकर, त्वरित गति से समाधान की कार्यवाही की गई। अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया की वे प्रतिवर्ष नए वर्ष का स्वागत कुछ इसी तरह से शुरुवात करते है। लोगो की समस्याओं का निराकरण अपने न्यायालय में खुशनुमा अंदाज में, सौम्य वातावरण में करने में मजा आता है। पक्षकार न्यायालय से खुश होकर संतुष्ट होकर जाते है तो आत्मिक संतुष्टि मिलती है।
- दुर्ग, / कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने श्रीमन डायग्नोस्टिक सेंटर पावर हाउस भिलाई, डॉ. रीता चाबा क्लीनिक पावर हाउस भिलाई, साई मेडिकल स्टोर्स डॉ ज्ञानेश मिश्रा न्यू बसंत टॉकिज के पास सुपेला भिलाई एवं एस.बी.एस. हॉस्पिटल विजय कॉम्प्लेक्स केम्प-02 पावर हाउस भिलाई सहित चार संस्थाओं के संचालकों को नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन करते पाये जाने पर नर्सिंग होम एक्ट की धारा 12 (क) (1) के तहत 20-20 हजार रूपये के जुर्माने से दण्डित किया है। साथ ही उन्होंने लायसेंस प्राप्त होने तक उक्त चारों संस्थाओं का संचालन बंद रखना निर्देशित किया है।ज्ञात हो कि प्रावधानों के परिपालन हेतु गठित जॉंच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान एस.बी.एस. हॉस्पिटल में मेडिकल डॉयरेक्टर की उपलब्धता नही पाई गयी एवं उससे संबंधित दस्तावेज संस्था संचालक द्वारा जांच दल को उपलब्ध नहीं कराया गया। चिकित्सकीय संस्थान में केवल 01 एम.बी.बी.एस. डॉक्टर की नियुक्ती पाई गयी, जबकि 20 बेड हॉस्पिटल संचालन हेतु मानक रूप से 3 एम.बी.बी.एस. डॉक्टर अनिवार्य है। नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा जारी संबंधित संस्था को अनुज्ञप्ति लायसेंस की वैधता समाप्त होना पाया गया, अस्पताल परिसर में उपलब्ध फार्मेसी में फार्मासिस्ट का आभाव पाया गया, एक्स-रे टेक्नीशियन नहीं पाया गया, महिला एवं पुरूष मरीजों के लिए पृथक-पृथक वाशरूम नहीं पाया गया, आई.सी.यू. में कार्यरत स्टॉफ एवं अस्पताल में कार्यरत अन्य स्टाफ निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नहीं पाये गये। इसी प्रकार डॉ. रीता चाबा क्लीनिक पावर हाउस भिलाई, श्री साई मेडिकल स्टोर्स एवं श्रीमन डायग्नोस्टिक सेंटर लैब अंतर्गत डॉ सुमन राव क्लीनिक सहित तीनों संस्थाओं का संचालन बिना नर्सिंग होम एक्ट लायसेंस के किया जाना पाया गया, जो कि नर्सिंग होम एक्ट 2010 व 2013 का उल्लंघन है। दण्डित जुर्माना राशि नोटिस जारी हाने के 5 दिन के भीतर ’’सुपरवाईजरी अथॉरिटी सी.जी. नर्सिंग होम एक्ट डिस्ट्रिक्ट दुर्ग’’ नाम पर बैंक ड्रॉफ्ट बनवाकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग में जमा करने निर्देशित किया गया है। साथ ही लायसेंस प्राप्त होने तक चारों संस्थाओं का संचालन बंद रखना निर्देशित किया गया है।
- विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का 11वां दिनभिलाईनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फाॅम वितरण किया जा रहा है। जिनका स्वंय का मकान नहीं है तथा किराए में निवासरत लोग जो स्वयं का मकान चाहते है शिविर में पहुंचकर आवास प्राप्त करने फाॅम खरीद रहे है। भिलाई निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर में गैस कनेक्शन हेतु उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि से लोन लेकर व्यापार बढ़ाने के लिए भी बड़ी संख्या में हितग्राही जानकारी लेने स्टाॅल में पहुंच रहे है।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में संकल्प शिविर का 11वां दिन खुर्सीपार जलाराम मंदिर और दुर्गा मंदिर स्कूल में आयोजित हुआ। 22 दिसंबर से आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास के लिए अब तक लगभग 14 हजार अधिक फाॅम बिक चुका है। स्वंय का आवास का सपना देखने वाले परिवार बड़ी संख्या आवास योजना का लाभ लेने संबंधी जानकारी ले रहे है। इसके अलावा कारीगरो और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें लाभान्वित किया जाना है। कारीगरों की क्षमता, योग्यता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक और टूलकिट प्रदान करने के उददेश्य से विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने विश्वकर्मा योजना के लिए स्टाॅल लगाया गया है। इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, नाई, धोबी, मूर्तिकार, लोहार सहित 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरो और शिल्पकारों को शामिल किया गया है जिन्हें ऋण सहायता, कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, किया जा रहा.है इस योजना मे हितग्राही को प्रशिक्षण प्रदान किया जा कर उनके व्यवसाय को आगे बढाने के लिए लोन भी प्रदान किया जाता तथा प्रशिक्षण अवधि का मानदेय भुगतान भी किया जाता है। योजना से जुडने आनलाईन भी आवेदन भरवाया जा रहा है।भिलाई निगम क्षेत्र के दो स्थान पर लगे शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिध शामिल हुए और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण करते हुए नागरिकों को शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ की जानकारी दिए। जलाराम मंदिर में पार्षद सरिता देवी, दुर्गा मंदिर स्कूल में योगेन्द्र सिंह जिला महामंत्री, एसएन सिंह, सत्यम व्यास, मुकेश सिंह, श्रीनू राव, अशोक जैन, विनोद मुन, जयशंकर चौधरी, केशव पासवान ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर में उपस्थित नागरिको को भारत को विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने में हम सबकी अनिवार्य सहभागिता को लेकर संकल्प दिलाये तथा भारत द्वारा जारी किए गए 2024 के कैलेण्डर का विमोचन कर नागरिकों में वितरण किया गया।
- रायपुर । आज केन्द्र सरकार के लोकहितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के तहत दिन की दूसरी पाली में महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 के धीमर समाज भवन महाराजबंध तालाब के समीप में आमजनों की सुविधा हेतु केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं कीसहज एवं सरल जानकारी देकर पात्रों को प्रत्यक्ष लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अन्तर्गत आज दिन की दूसरी पाली में लगाये गये नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के तहत महामाया मन्दिर वार्ड नम्बर 65 के विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति, पर्यटन मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल , नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, रायपुर दक्षिण विधायक प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, निगम उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 की पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, पूर्व पार्षद श्री नरेन्द्र फूल सिंह यादव, श्री सालिक सिंग ठाकुर, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल,स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री के. एस. पटले, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित नगर पालिक निगम, रायपुर, जिला प्रशासन रायपुर सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 के विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का शुभारम्भ प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्ववलन कर किया. उनका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आमजनों ने आत्मीय स्वागत किया. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से राजस्व विभाग के अधिकारियों को महाराजबंध तालाब परिक्रमा पथ को विकसित करने शीघ्र सर्वे करवाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ आमजनों के लिये प्रारम्भ करवा दिया जायेगा. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान कार्ड के लाभोँ की जानकारी आमजनों को दी. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से अब बीपीएल वर्ग के लोगों को 10 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त होगा. उज्जवला योजना में पात्र सभी हितग्राहियों को गैस सिलेंडर अब 500 रूपये में मिलेगा. मोदी सरकार की गारंटी वाली सभी लोककल्याणकारी योजनाओं से हर गांव, शहर, गली, मोहल्ला के रहवासी पात्रता अनुरूप शत - प्रतिशत संख्या में प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण - प्रतिष्ठा के बाद 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रभु श्री रामलला अयोध्या धाम के पुण्यदायक दर्शन श्रद्धालुओं को करवाने की घोषणा की. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा की कि रायपुर शहर में सभी पात्र आवासहीन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलवाएंगे. किसी भी गरीब नागरिक को रायपुर शहर में बेघर नहीं किया जायेगा. उन्होंने नागरिकों से आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनवा लेने का अनुरोध किया एवं कहा कि मोदी सरकार की सभी गारंटी वाली केन्द्र सरकार की योजनाओं का पूर्ण वांछित लाभ प्राप्त करने आधार कार्ड अनिवार्य है. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के सभी शिविरों में योजनावार प्राप्त आवेदनों को कप्यूटर ऑपरेटर की ड्यूटी लगाकर सूचीबद्ध करके सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहने पाये. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में 10 शिशुओं का अन्नप्रासन करवाया. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सभी विभागों के स्टालों में गये एवं सम्बंधित अधिकारियों को आमजनों को मोदी सरकार की गारंटी वाली सभी लोकहितकारी योजनाओं की सरल जानकारी देने निर्देशित किया, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पात्र शहरवासी इन योजनाओं का सहजता से प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त कर सकें. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र नागरिक प्रभा साहू, सादिक अली, राबर्ट अली, विमला यादव, मंजू साहू को अधिकार पत्र ससम्मान सौंपा. पीएम स्वनिधि योजना में पात्र नागरिक ज्योति बानो, रोहित साहू, लव कुमार साहू को प्रकरण स्वीकृति पत्र प्रदत्त किया. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में पात्र गीतांजलि जंघेल, मोनिका नायक को स्वीकृति पत्र दिया. आयुष्मान योजना कार्ड तरुण साहू, नागेश्वर नाथ यादव, सोहन लाल यादव, अभिषेक सिन्हा को प्रदत्त किया. मठपारा शासकीय स्कूल के विद्यार्थीगणों को सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने पर सम्मानित किया.मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर अपना बीपी चेक करवाया.विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के प्रत्येक शिविर में सैकड़ों की संख्या में पात्र नागरिक सहजता से मोदी सरकार की गारंटी वाली लोकहितैषी योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभान्वित हो रहे हैँ. मन्त्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिविर में सैकड़ों नागरिकों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलवाया. कार्यक्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन महामाया मन्दिर वार्ड की पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा ने किया.
- -जिले के विभिन्न विकासखंड से आए लोगों ने दिए आवेदन-आज जन चौपाल में 26 आवेदन आएरायपुर / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन मे अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई ने आज कलेक्टोरेट में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी।श्री पंचभाई ने जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करे।आज जनदर्शन में कुशालपुर निवासी विजय सोना ने वार्ड-66 के अंतर्गत नाली का निर्माण कराने, जीतू बाबर ने अवैध वसूली करने वाले कुली सुनील नायक पर कार्रवाई करने और मुरारी पटेल ने सफाई ठेकेदारों पर कार्रवाई करने, मोवा निवासी अरूण पाण्डेय ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जॉच के संबंध में, अश्वनी नगर के कौशल प्रसाद उपाध्याय ने स्वयं के मकान एवं जमीन का कब्जा सुरक्षित कराने, डी.के.एस पी.जी.आई एवं रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि नही मिलने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।इसी प्रकार डूंडा निवासी अविनाश साहू ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे व दुकान निर्माण की शिकायत कर कब्जा मुक्त कराने आग्रह किया। कटोरा तालाब निवासी विजय बजाज ने ग्राम काठाडीह स्थित शासकीय भूमि पर अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत और उचित कार्रवाई की मांग की, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने ग्राम अकोली के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में बालक शौचालय का निर्माण कराने, गांव के सडक की मरम्मत कराने और सड़क डामरीकरण के कार्य को शीर्घ पूरा कराने आवदन दिया इसी तरह अन्यों ने भी अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अपर कलेक्टर को दिए।
- - 07 जनवरी तक कर सकते है दावा आपत्तिरायपुर /जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 03 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 07 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अक्टूबर महीने मे आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का सारणीकरण, मूल्यांकन पश्चात् समिति मे दिए गए अनुमोदन के पश्चात् अंतरिम सूची बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगर निगम रायपुर के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है। आवेदिका या अभ्यर्थी को यदि प्रकाशित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति करना हो तो आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य के साथ 07 जनवरी 2024 तक लिखित दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी दावा आपत्ति कार्यालय में मान्य नहीं होगा।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लंबित 18 लाख आवास स्वीकृति हेतु प्रथम मंत्रीपरिषद की बैठक में लिए गये निर्णय अनुसार 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु स्वीकृती प्रदाय की गई है। जिले के सभी जनपदों में पात्र हितग्राहियों की सूची अनुसार आवास स्वीकृत कर समय-सीमा में पूर्ण किया जायेगा। शासन के निर्देश कि परिपालन में योजनांतर्गत जिले में आवास प्लस सूची के 8 लाख 19 हजार 999 हितग्राहियों का पात्रता परीक्षण किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत में 03 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक विशेष ग्राम सभा आयोजित किया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास साफ्ट पोर्टल में जनपद पंचायत के लॉगिन आईडी पर सर्वेक्षित परिवारों की सूची उपलब्ध है। राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार आवास साफ्ट की सूची में से विशेष ग्रामसभा की बैठक में योजनांतर्गत आवास स्वीकृत करने के लिए हितग्राहियों की पात्रता की निर्धारण किया जाना है।विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सूची में शामिल परिवारों में से ही संबंधित हितग्राही का पात्रता परीक्षण किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप ग्रामसभा में कार्यवाही सम्पन्न होगा। जिले के जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/ पाटन के जनपद सी.ई.ओ. को अधीन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि में विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रामसभा में पात्रता परीक्षण पश्चात् हितग्राहियों की ग्राम पंचायतवार पात्रता सूची जनपद पंचायत स्तर पर संधारित करने कहा गया है। साथ ही जनपद पंचायत अंतर्गत आयोजित ग्रामसभा में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग (पंचायत शाखा ) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।
- -जनदर्शन में प्राप्त हुए 65 आवेदनदुर्ग, /कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री गोकुल रावटे ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर कलेक्टोरेट पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 65 आवेदन प्राप्त हुए।ढौर निवासीयों ने एसीसी सिमेंट मैनेजमेंट के द्वारा नाला में एक पूल बांध दिया गया है। जिससे किसानों का फसल खराब होने की संभावना है। एसीसी को बार-बार निवेदन करने पर भी उनके द्वारा तोड़ा नहीं जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने ग्रामवासियों को उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया।थनौद निवासी ने बताया कि पिछले 2 वर्ष पूर्व से कचरा लाकर उनको जला दिया जाता है जिससे वायु प्रदुषण से बिमारी फैलने की आशंका को लेकर आवेदक जनदर्शन पहुंचा। इस पर अपर कलेक्टर ने सीइओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
- रायपुर। ब्राह्मणपारा, रायपुर (डॉ. बैस गली) निवासी श्री शुभम दुबे का 28 वर्ष की आयु में रविवार की रात को आकस्मिक निधन हो गया। वे जवाहर दुबे के सुपुत्र, डॉ. विरेन्द्र दुबे, प्रदीप दुबे, सुरेन्द्र दुबे, प्रमोद दुबे के भतीजे और मयंक दुबे के छोटे भाई थे। उनका अंतिम संस्कार आज मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
- - मुख्यमंत्री ने राज्य की समृद्धि और विकास का लिया आशीर्वादरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी श्री पांडु राम ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।
- - मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर अधिकारी घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं से हो रहे है अवगतरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने की तेज पहल की जा रही है। पोषण चौपाल व शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने उनके घर तक पहुंचकर जागरूक करने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला विशेष पिछड़ी जनजातियों के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करा रहे हैं।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंर्तगत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी शिविर के माध्यम से से अवगत हो रहे हैं । इनका चिन्हांकन कर सभी विशेष जनजातीय समूहों के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ प्रदान कराने व व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमहरिया में जिला प्रशासन कमार परिवारों के घर जाकर उनसे जानकारी एकत्र कर रहा है । प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन्हें संबंधित योजनाओ के बारे में जानकारी दी जा रही है।इसके साथ ही शिविर लगाकर योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष पिछड़ी जनजातियों को वीडियो संदेश के माध्यम से जानकारी दी जा रही है और हितग्राहियों को जनमन कार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड, आयुष्मान कार्ड , पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया अनुरोधरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।
-
रायपुर / महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
- -स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा कीरायपुर /लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में काम-काज संभाल लिया है। श्री जायसवाल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले भी मौजूद थीं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। श्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि वे शासकीय अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेें। उन्होंने नर्सिंग होम एक्ट को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के लिखे बिना दर्द निवारक दवाओं की बिक्री पर भी सख्ती से कार्यवाही करें।स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल एनीमिया कार्यक्रम, सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, संचालक स्वास्थ्य सेवायें श्री जे.पी.मौर्य, आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
-
रायपुर। आदर्श नगर कुशालपुर रायपुर निवासी शुभम शर्मा (28) का बीती रात (1 जनवरी) आकस्मिक निधन हो गया। वे स्व. राकेश शर्मा के पुत्र तथा विष्णु प्रसाद शर्मा ( आरंग वाले ) के पोते, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा और धीरेंद्र शर्मा के भतीजे, एडवोकेट अनादि शर्मा, आदित्य शर्मा के भाई थे।
-
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज कांकेर से लोकसभा सांसद श्री मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
-
रायपुर/ नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा अर्चना के पश्चात कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे । इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में समीक्षा ली। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।
-
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
-
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
-
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकुर को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
-
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
-
-टी सहदेव
पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह में विजेता बच्चे और महिलाएं पुरस्कृत
भिलाई नगर। नव वर्ष के पूर्व दिवस पर सेक्टर 01 पार्क में अखिलोत्कल अग्निकुल क्षत्रिय समाज का पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की मांग पर समाज को साउंड सिस्टम तथा तीस कुर्सियां देने की घोषणा की। विधायक की ओर से समाज को यह पहली सौगात है। समारोह में ओड़िशा के गंजाम जिले के अंतर्गत आने वाले गांव शोलबिंदा, बक्सिपल्ली, दुमदुमी, एकसिंग एवं सोन्नापुर के भिलाई निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत माता कांची कामाक्षी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह में फैशन शो, बॉल थ्रो, हूपला रिंग, बॉल हिट, हाउज़ी, चित्रकला, दौड़, डिस्पोजल गिलास दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जहां अपनी कला का प्रदर्शन और दमखम दिखाया वहीं महिलाओं ने फैशन शो में अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा पहेली बुझाओ प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें बच्चों ने सटीक जवाब दिए। विजेताओं को देने के लिए बी तुलसीराव की तरफ से पुरस्कारों का इंतजाम किया गया।नतीजों के मुताबिक फैशन शो में आर आरती को फैशन क्वीन घोषित किया गया, जबकि सुमन फर्स्ट रनरअप तथा रेणुका सेकंड रनरअप रहीं। हूपला रिंग के कपल गेम में श्याम सुंदर राव को पहला, उमापति को दूसरा और वेंकट दंपति को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में अक्षित फर्स्ट, कनिष्का सेकंड और हर्षिता थर्ड रही। वहीं सीनियर में ई पावनी को प्रथम तथा रीतेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में ए रमना राव, टी सहदेव, पी पापाराव, आर राममूर्ति, आर मोहनराव, ई नोइदास, टी तुलसाराव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।




.jpg)





















.jpg)
