- Home
- छत्तीसगढ़
-
-टी सहदेव
पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह में विजेता बच्चे और महिलाएं पुरस्कृत
भिलाई नगर। नव वर्ष के पूर्व दिवस पर सेक्टर 01 पार्क में अखिलोत्कल अग्निकुल क्षत्रिय समाज का पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की मांग पर समाज को साउंड सिस्टम तथा तीस कुर्सियां देने की घोषणा की। विधायक की ओर से समाज को यह पहली सौगात है। समारोह में ओड़िशा के गंजाम जिले के अंतर्गत आने वाले गांव शोलबिंदा, बक्सिपल्ली, दुमदुमी, एकसिंग एवं सोन्नापुर के भिलाई निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत माता कांची कामाक्षी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह में फैशन शो, बॉल थ्रो, हूपला रिंग, बॉल हिट, हाउज़ी, चित्रकला, दौड़, डिस्पोजल गिलास दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जहां अपनी कला का प्रदर्शन और दमखम दिखाया वहीं महिलाओं ने फैशन शो में अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा पहेली बुझाओ प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें बच्चों ने सटीक जवाब दिए। विजेताओं को देने के लिए बी तुलसीराव की तरफ से पुरस्कारों का इंतजाम किया गया।नतीजों के मुताबिक फैशन शो में आर आरती को फैशन क्वीन घोषित किया गया, जबकि सुमन फर्स्ट रनरअप तथा रेणुका सेकंड रनरअप रहीं। हूपला रिंग के कपल गेम में श्याम सुंदर राव को पहला, उमापति को दूसरा और वेंकट दंपति को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में अक्षित फर्स्ट, कनिष्का सेकंड और हर्षिता थर्ड रही। वहीं सीनियर में ई पावनी को प्रथम तथा रीतेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में ए रमना राव, टी सहदेव, पी पापाराव, आर राममूर्ति, आर मोहनराव, ई नोइदास, टी तुलसाराव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। - -सांसद मोहन मण्डावी ग्राम बोहारा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल- हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारीबालोद ।केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। सांसद श्री मोहन मण्डावी आज ग्राम बोहारा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में ग्रामीणोें को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को पे्ररित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को गांव में स्वच्छता बनाए रखने शपथ दिलाई तथा अभिनंदन पत्र भी सौंपा।आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1743 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 111 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 30 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 157 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 142 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 13 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम कन्नेवाड़ा एवं हथौद और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम किसना, रानीतराई कि, गंेजी एवं सहगांव तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम नवागांव डू एवं रेहची में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारा एवं पराली तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम उकारी एवं ठेमाबुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम कन्नेवाड़ा में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 125 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम हथौद में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 44 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 06 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 08 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम किसना में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 110 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 14 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 14 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम रानीतराई कि में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 74 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 10 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 16 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 17 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम गेंजी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 116 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 20 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम सहगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 66 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 03 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम नवागांव डू में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 40 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 20 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम रंेहची में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 52 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 37 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 09 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 12 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 18 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम उकारी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 57 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 30 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 18 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 20 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम ठेमाबुजुर्ग में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 41 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 23 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 24 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोहारा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 513 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 01 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम पलारी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 401 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 36 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 04 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
- -अमानक नमूने वाले विक्रेता संस्थानों को कारण बताओ नोटिसरायपुर / कृषि विभाग द्वारा चालू रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जाने वाले रासायनिक उर्वरकों, बीज एवं कीटनाशक औषधि की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में खाद-बीज विक्रेता संस्थानों से रासायनिक उर्वरक, बीज और कीटनाशक औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन-2023-24 में अब तक जांच पड़ताल में बीज के 37 नमूने, रासायनिक उर्वरक के 03 तथा पौध संरक्षण औषधि के 18 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।संयुक्त सचिव कृषि श्री के. सी. पैकरा ने बताया कि चालू रबी सीजन में बीज के 2000 उर्वरक के 700 तथा पौध संरक्षण औषधि के 510 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अब तक बीज के 1765 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला भेजकर परीक्षण कराया गया है। परीक्षण में 1569 नमूने मानक स्तर के तथा 37 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं, जबकि 159 नमूने अभी परीक्षण की प्रक्रिया में हैं।इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 582 नमूने विभिन्न संस्थानों से एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, अभी तक प्राप्त रिपोर्ट में 39 नमूने मानक स्तर के तथा 03 नमूने अमानक स्तर के मिले हैं। 538 नमूने अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम कीटनाशक औषधियों के गुणवत्ता की भी लगातार जांच कर रही है। जांच पड़ताल टीम ने अब तक कुल 341 सेम्पल विभिन्न फर्मों से लिए हैं, जिसमें से 119 सैम्पल मानक स्तर के और 18 अमानक पाए गए हैं। 182 सैंपल अभी जांच की प्रक्रिया में हैं। file photo
- रायपुर / राज्य शासन के निर्देशानुसार चालू रबी सीजन के लिए 900 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक किसानों को 337 करोड़ 80 लाख रूपए का ऋण रबी फसलों के लिए दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 37.53 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 202 करोड़ 22 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था। बीते रबी सीजन 2022-23 में किसानों को 964 करोड़ रूपए का कृषि ऋण प्रदाय किया गया था।
- रायपुर /चालू रबी सीजन में राज्य के किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न रबी फसलों के 1 लाख 63 हजार 50 क्विंटल प्रमाणिक बीज प्रदाय किया गया है, जो कि इस साल रबी सीजन के बीज वितरण लक्ष्य का 50.23 प्रतिशत है।गौरतलब है कि राज्य में रबी की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 3 लाख 24 हजार 565 क्विंटल है, जिसके विरूद्ध 1 लाख 86 हजार 145 क्विंटल बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 57 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 1 लाख 63 हजार 50 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है, जिसमें 99 हजार 311 क्विंटल गेंहू बीज, 45 हजार 49 क्विंटल चना, 1408 क्विंटल मटर , 2186 क्विंटल सरसों तथा 15 हजार 96 क्विंटल अन्य रबी फसलों के बीज का वितरण शामिल है।
- -नया साल सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लाए: विष्णु देव सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। श्री साय ने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो वर्ष के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है। हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए आएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे। नया वर्ष सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। विमोचन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा के साथ पदाधिकारीगण श्री अविनाश तिवारी, श्री युगल किशोर, श्री सत्येन्द्र देवांगन, श्री रवि गढ़पाले, श्री जीके देशमुख, श्री लीलेश्वर देवांगन भी मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी तक मालखरौदा तहसील के ग्राम- कुरदी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय रामनामी महासभा के वार्षिक सम्मेलन- 'बड़े भजन मेला' में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिनधिमण्डल को बड़े भजन मेला में आमंत्रण हेतु आभार जताया और मेला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा से अध्यक्ष पं रामप्यारे रामनामी, आचार्य महेत्तर राम रामनामी, श्री गंगाराम टण्डन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 1 जनवरी को बिलासपुर स्थित अपने शासकीय आवास में जनदर्शन करेंगे। वे 1 जनवरी को बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव बिलासपुर में तिलक नगर में 1 जनवरी को सवेरे नौ बजे अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण हेतु निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे रतनपुर में मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे रतनपुर से खूंटाखाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पौने 12 बजे खूंटाखाट पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे खूंटाखाट से कोटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे से छह बजे तक बिलासपुर में अपने शासकीय निवास कार्यालय में जनदर्शन करेंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रेमेश्वर मठ महादेव संस्थान कानपुर के सदगुरु नाथ जी महाराज (महामंडलेश्वर काशीमठ) ने सौजन्य मुलाकात की। सदगुरु नाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश नित-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
-
भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई, जिला एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति मे सुपेला से गदा चौक तक लगने वाले सण्डे मार्केट में सडक की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तोडफोड़ की कर्रवाही करते हुए दुकान के बाहर मार्किंग के बाद किये गये फ्लोरिंग ,टाईस,तथा पेवर ब्लाक को उखाड कर अतिरिक्त कब्जो को मुक्त कराया गया।
आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर सुपेला संडे मार्केट मे सडक पर होने वाले व्यापार तथा आबंटित दुकान के बाहर ठेला,तखत,टेबल लगा कर किये गये अतिरिक्त कब्जे को हटाने निगम के जोन 1एवं 2 की टीम ने शनिवार को निगम द्वारा बनाएंगे नाली की सीमा मे सफेद पेंट से स्थानी मार्किग कर मुनादी कराया था कि व्यापारी अपने विक्रय की सामाग्री को निर्धारित सीमा मे रख कर अपना व्यापार संचालित करे. ठेला,खोमचे तथा पसरा लगा कर सडक को बाधित न करे और ऐसा पाये जाने पर तोडफोड तथा जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को सुबह 6 बजे निगम की टीम जिला एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे मौके पर पहुच कर कार्रवाई प्रारंभ किया और दुकानो के सामने लगे बांस बल्ली,टीन टप्पर के शेड को हटा कर जप्त किया । टीम के साथ चल रहे पाँच जेसीबी से सडक के दोनो किनारे दुकान के सामने दुकानदार द्वारा किये गये सीमेंट फ्लोरिंग, पेवर ब्लाक,टाईस को उखाडा गया ताकि उस पर समान रख कर यातायाता तथा पार्किंग को बाधित नही किया जाए।बता दे कि निगम द्वारा संडे मार्केट गदा चौक से सुपेला चौक तक सडक पर व्यापार फैला कर यातायाता को प्रभावित करने की लगातार शिकायत प्राप्त हो रहा था जिस पर विगत माह रविवार को कार्रवाई कर सडक को खाली करवाया गया था किंतु फिर से व्यापारी अपना व्यवसाय सडक तक फैला दिए थे जिसे पर 31 दिसम्बर की सुबह से कार्रवाई कर सडक को वाहनो के आवागमन के लिए मुक्त कराया गया । कार्रवाई मे तहसीलदार, जोन आयुक्त, सहायक अभियंता, उप अभियंता,सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ अधिकारी, वार्ड सुपरवाइजर,सहित पुलिस के महिला एवं पुरूष जवान शामिल रहे। - रायपुर ।आज केन्द्र सरकार के लोकहितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के तहत दिन की पहली पाली में शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के टिकरापारा में हरदेवलाला मन्दिर के समीपस्थ आमजनों की सुविधा हेतु केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों को प्रत्यक्ष लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया। शिविर में छात्राओं ने मंच पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए जन - जन को समाजहित में पर्यावरण संरक्षण का सुन्दर सकारात्मक सन्देश दिया. विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अन्तर्गत आज दिन की पहली पाली में लगाये गये नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के तहत शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड नम्बर 63 के विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण विधायक प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, निगम उप नेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद श्री चन्द्रपाल धनगर गुड्डू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण धीवर भुण्डा, नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित नगर पालिक निगम, रायपुर, जिला प्रशासन रायपुर सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।आज दिन की पहली पाली में जोन क्रमांक 6 के शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत शिविर में रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी एवं रायपुर दक्षिण विधायक प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों में जाकर किया । रायपुर लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी एवं रायपुर दक्षिण विधायक प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल ने सम्बंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की सभी जन कल्याण कारी योजनाओं का रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र के रहवासी समस्त पात्र नागरिकों को शिविर के माध्यम से सहजता व सरलता से दिलवाया जाना प्रशासनिक व्यवस्था के तहत सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैँ । आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में लगभग 1080 से अधिक पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में पहुंचकर लगभग 4700 से अधिक नागरिकों ने केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत आज दिन की पहली पाली में शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में 181 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दवाइयों सहित दिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 63 में लगाये गये शिविर में 740 नागरिकों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 160 नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना से 254 नागरिक लाभान्वित हुए। वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में पीएम स्वनिधि योजना से पात्र 58 नागरिक और आयुष्मान कार्ड योजना से पात्र 200 नागरिक प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए. शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड के शिविर में स्थल पर 285 नागरिकों को तत्काल आधार कार्ड बनाकर दिये गये. वार्ड क्रमांक 63 के शिविर में 70 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, जबकि 182 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।
- बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण सर के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए आज तखतपुर क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई।1)कायम प्रकरण-032)जप्तसामाग्री- 61.5लीटर कच्ची शराब एवं1500किलोग्राम महुआ लाहान3)गिरफ्तारआरोपी-024)अजमानतीय प्रकरण-031.श्रीराम पिता मालिकराम लोनिया निवासी करहिपारा निरतु थाना कोनी से 09लीटर महुआ शराब2.जानकी पति रामस्नेही लोनिया निवासी करहिपारा थाना कोनी से 7.5 लीटर महुआ शराब जब्त किए जाकर आरोपियो को आब. अधि. की धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के अंतर्गतप्रकरण कायम कर जेल निरुद्ध किया गया।*3.अज्ञात प्रकरण में ग्राम गनियारी थाना कोटा तालाब के किनारे45लीटर महुआ शराब एवं 100 डिब्बों में भरा कुल 1500किलोग्राम महुआ लाहान कच्ची शराब उतारने योग्य जब्त किये जाकर अज्ञात आरोपी केविरुद्ध आब. अधि. की धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किये जाकर प्रकरण विवेचना में लियाकार्यवाही में स.जि.आब.अधि. सुश्री कल्पना राठौर, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी,आरक्षक प्रकाश ठाकु जयशंकरकमलेश,अनिल पाण्डे साथ रहे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कापू निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व.श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री शर्मा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ जनजाति समुदाय के कल्याण उत्थान की दिशा में सदैव कार्यरत रहे। उन्होंने रायगढ़ जिले में जनजाति लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य किया। उनके यशस्वी जीवन से हम सब ने प्रेरणा ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा के परिवार से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति ईश्वर शर्मा परिवार को प्रदान करें।
- -माँ बम्लेश्वरी देवी प्रांगण, डोंगरगढ़ से पैदल निकले हैं भारत भ्रमण के लिए-मुख्यमंत्री ने उनकी इस यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री श्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।गौरतलब है कि श्री मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में श्री मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।
- -मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल-बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रम-सेम्हराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मंजूरी की घोषणारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा और विधायक श्री व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर सेम्हराडीह में उपस्वास्थ केंद्र की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र श्री दीपक वर्मा को शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की मंजूरी की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘‘परिणय पुष्प’’ और ‘‘अरपा छत्तीसगढ़’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, अतिथियों ने नवविवाहित दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कुर्मी समाज की पहचान एक राष्ट्रभक्त और मेहनतकश समाज के रूप में है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन में इस समाज के महापुरूषों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पांच वर्षों में आम जनता से किए हर वायदे को पूरे करेंगे। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक में हमने 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लेकर मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुसार विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सालाना 12 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं की शिक्षा महत्वपूर्ण होती है। पहले महिलाएं घर के कामकाज तक सीमित रहती थी, सामाजिक गतिविधियों में केवल पुरुषों का ही योगदान रहता था, लेकिन संवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें आरक्षण का भी लाभ मिल रहा है और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, समाज के पदाधिकारी श्री चोवा राम वर्मा, श्री धर्मेंद्र सरसिहा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
-
- ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार देने के लिए विधायक रिकेश सेन, वार्ड 14 पार्षद अभिषेक मिश्रा और वार्ड 11 पार्षद महेश वर्मा ने की अनुशंसा
भिलाई। कोहका, भिलाई में एक ऐसे बालक की बहादुरी की चर्चा हो रही है, जो दोनों कानों से दिव्यांग हैं। ओम ....जी हां ओम उपाध्याय ने कुत्ते के हमले से कई बच्चों को बचाकर जिस तरह अपने साहस का परिचय दिया है, उसकी हर कोई भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है।
बात है 20 दिसंबर की। छोटे-छोटे बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे। उन बच्चों को पता ही नहीं था कि एक खतरा धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ रहा है। खेलते-खेलते एकाएक बच्चों के चेहरे पर डर सा उभर आया। दूर खड़े ओम उपाध्याय ने देखा कि कुछ खौफनाक कुत्ते बच्चों की ओर बढ़ रहे हैं। ओम को उस वक्त कुछ नहीं सूझा और उसने पहले कुत्तों को वहां से भगाने का प्रयास किया, लेकिन एक कुत्ता आक्रामक हो गया और बच्चों की ओर दौडऩे लगा। तब ओम ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कुत्ते को उठाया और अपनी गली से सड़क की ओर आक्रामक कुत्ते को छोडऩे दौडऩे लगा। इसी दौरान आक्रामक कुत्ते ने ओम के हाथ में दांत गड़ा दिए, लेकिन उसके बाद भी ओम नहीं रुके और कुत्ते को बच्चों की पहुंच से दूर गली से बाहर सड़क पर छोड़ दिया। वहां मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना ओम की मां सीमा उपाध्याय को दी। सीमा तत्काल ओम को लेकर प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कोहका भिलाई पहुंची और उनका इलाज शुरू कराया। जहां ओम को ओपीडी में तत्काल टिटनेस और एंट्रीरैबीज इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सक के अनुसार ओम को कुल 5 इंजेक्शन लगाया जाएगा। इस घटना में ओम ने अपनी सूझ बूझ और अपने साहस का परिचय देकर कई बच्चों की जान बचा ली। ओम की वीरता की मोहल्ले के सभी लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, वार्ड 14 के पार्षद अभिषेक मिश्रा और वार्ड 11 के पार्षद महेश वर्मा ने राज्य शासन से ओम उपाध्याय को राज्य वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा की है।
ओम पशु-पक्षियों के प्रति अति संवेदनशील हैं। पिछली बार कार की टक्कर में एक आवारा कुत्ता घायल हो गया था, तो ओम ने उसे पशु चिकित्सालय पहुंचाया और उसका इलाज कराया। वहीं एक बार उन्होंने गाय के बछड़े को भी कुत्तों से बचाया था। ओम के पिता नीरज उपाध्याय ने बताया कि अपने मोहल्ले में ओम निश्छल और सबकी मदद के लिए तैयार रहने वाले बच्चे के रूप में लोकप्रिय हैं। कोहका, भिलाई निवासी ओम उपाध्याय 16 साल के हैं। इस समय वे दिव्य अनुभूति विद्यालय कोहका, चांदनी चौक सिरसा रोड, भिलाई में 10 वीं के छात्र हैं। ओम प्रतिभा के धनी भी हैं और बिना किसी ट्रेनिंग के काफीअच्छे स्केच्स बना लेते हैं। कुशाग्र बुद्धि होने की वजह से वे चीजों को बहुत जल्दी सीख जाते हैं। यदि उन्हें मौका मिले, तो वे काफी आगे बढ़ सकते हैं।

-
रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी वादे के परिप्रेक्ष्य में किसानों के खाते में दो वर्षों का बकाया बोनस डालते ही इस राशि को निकालने सहकारी बैंकों में किसान टूट पड़े हैं । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का मौसम चलने के कारण इन बैंकों में किसानों की भीड़ तो पहले ही लग रही थी , बोनस निकालने वालों की भीड़ की वजह से बैंकिंग व्यवस्था चरमरा गयी है । भीड़ को सम्हालने लायक तात्कालिक स्टाफ की व्यवस्था न होने और समय पर मांग के अनुरूप बैंकों में राशि न पहुंचने के कारण किसानों की भीड़ देर शाम तक बैंकों के सामने जुटी रहती है ।
ज्ञातव्य हो कि संपन्न विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्तारूढ़ होने वाली भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादे के परिप्रेक्ष्य में 25 दिसंबर को किसानो के सन् 2014-15 एवं 2015-16 का बोनस प्रति वर्ष 300 रुपये प्रति क्विंटल के दर से उनके खाते में डाल दिया है ।इस राशि को जल्द से जल्द निकालने की होड़ में किसानों की भीड़ बैंकों में टूट पड़ी है । किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा नेइस बैंकिंग अवधि में कई बैंकों का दौरा करने के बाद जानकारी दी है कि प्रदेश के 95 प्रतिशत किसानों का खाता अपने - अपने क्षेत्र के केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखाओं में है । बीते 1 नवंबर से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने की वजह से इस साल बेचे जा रहे धान की राशि निकालने बैंकों में वैसे ही किसानों की भीड़ जुट रही है तिस पर बोनस की राशि इसी दरम्यान खाते में जमा हो जाने के कारण इस राशि को निकालने और किसानो की भीड़ टूट पड़ी है । इसकी वजह से बैंकिंग व्यवस्था चरमरा जाने की जानकारी देते हुये उन्होंने बतलाया है कि एक साथ टूट पड़ने वाले इस भीड़ को सम्हाल पाने बैंकों में कोई अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था नहीं है और तकरीबन सभी बैंकों में एक साथ भीड़ उमड़ने की वजह से केन्द्रीय सहकारी बैंक समय पर शाखाओं के मांग के अनुरूप प्रभावी ढंग से राशि भी नहीं पहुंचा पा रहा है जिसके चलते किसानों सहित अन्य खातेदारों को रकम प्राप्त करने घंटों इन्तजार करना पड़ता है और कभी-कभी निराश हो खाली हाथ भी वापस लौटना पड़ता है ।
खातेदारों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े ऐसी व्यवस्था की मांग बैंक प्रबंधको से करते हुये उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि राशि निकालने में थोड़ी संयम बरत बैंकों के बैंकिंग व्यवस्था को न चरमराने दें व अति आवश्यक होने पर ही राशि निकालने का कार्य करें अन्यथा कुछ दिन इंतजार करें ताकि न उन्हें कोई तकलीफ हो और न बैंक प्रबंधन को कोई परेशानी ।
-
नशे में वाहन चलाते पकड़े गये तो होगी जब्ती, पैदल घर जाना होगा
नव वर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन ने ली बैठक
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देशरायपुर/राजधानी में 31 दिसंबर शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाएं। देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरंेट एवं हॉटलों के आस-पासपुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाते पाया जाता है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जप्त कर लिया जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मदद करेगी। श्री चतुर्वेदी ने नव वर्ष की सुबह प्रमुख मंदिरों और नया रायपुर सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।प्रभारी एसपी श्री जी.आर. ठाकुर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम,एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। - -विशेषज्ञ चिकित्सकों की दो दिनों तक 24 घंटे विशेष ड्यूटीबिलासपुर / नए साल के उपलक्ष्य में दो दिनों के लिए किसी अनहोनी से निपटने के लिए सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। कल 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा 8 वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये डॉक्टर इन दो दिनों में 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल की नियमित व्यवस्था के अलावा इन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। नए साल के स्वागत और जश्न में आयोजित कार्यक्रमों में किसी तरह की अनहोनी की आशंका के मद्देनजर अस्पताल प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी की गई है। ताकि मरीज का तत्काल इलाज और निगरानी किया जा सके। सिम्स के डीन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है, उनमें अस्थिरोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.संजय घिल्ले, सर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.राजेंद्र कुमार सिंह व डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन,मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेकानंद मिश्रा व सह प्राध्यापक डॉ अमित ठाकुर, स्त्री रोग विभाग के सह प्राध्यापक डॉ दीपिका सिंह व सहायक प्राध्यापक डॉ रचना जैन तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सलीम खलखो शामिल हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना अथवा शिकायत के लिए सिम्स अस्पताल के मोबाइल फोन 75874/85907 पर संपर्क किया जा सकता है। इस बीच डीन डॉ. केके सहारे ने आज शाम 6 बजे अस्पताल के मेडिकल वार्ड 1, टीबी वार्ड और एनसीडी वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर दवाइयां और भोजन के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।पटेल/
- -प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लंघवाटोला तथा फुलवारी (एफ.) में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान, करुणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को हमेशा सत्य व सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरू घासीदास जी के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए हुए संदेशों को हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए। श्री साव ने कार्यक्रम में जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 31 दिसम्बर को बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर जाएंगे। वे 31 दिसम्बर को बिलासपुर से सवेरे आठ बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे रायपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे बेमेतरा में साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर ढाई बजे बेमेतरा से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सेमरडीह के लिए रवाना होंगे। वे शाम पौने चार बजे सेमरडीह में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे सेमरडीह से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव शाम छह बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।
- विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वितक्वीज एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का भी होगा आयोजनबालोद ।भारत सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के हितग्राही मूलक योजनाओ के संबंध में विकसित भारत संकल्प यात्रा का बालोद शहर में 02 जनवरी मंगलवार को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक सरदार पटेल मैदान में आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बालोद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टप इंडिया, स्टैण्डअप इंडिया, आधार कार्ड पंजीयन एवं संशोधन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में उक्त योजनाओ में हितग्राहियो का पंजीकरण का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल को फ्री-वाईफाई जोन भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में सुशासन दिवस पर 25 दिसंबर को स्थानीय गांधी भवन के सभागृह में पार्षदों, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको को भारत सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओ के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उनके प्रश्नो का समाधान करते हुए पंजीयन से संबधित आवश्यक पात्रता के संबंध में अवगत भी कराया।श्री अग्रहरि ने बताया कि इस अवसर पर क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। जिसमें भारत सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओ की पात्रता एवं अन्य संबंध में उपस्थित जनों से कार्यक्रम स्थल पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे एवं प्रतिभागियों द्वारा सही जवाब देने पर उन्हंे पुरूस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी तीन वर्गों में शाला स्तर पर हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी के छात्र-छात्राओं के लिए, महाविद्यालय एवं आईटीआई के लिए तथा ओपन समूह पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। इन प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरूस्कार 02 हजार रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 01 हजार रूपये तथा तृतीय पुरूस्कार 500 रूपये तथा सांत्वना पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इन प्रतिभागियो का चयन निर्णायक मण्डलों द्वारा स्थल पर ही किया जाकर समारोह स्थल पर ही पुरूस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम में स्केनर, बारकोड भी लगाये गये है, जिसमें सेल्फी लेकर अपलोड करने पर भारत सरकार के पोर्टल पर प्रविष्ट किया जायेगा। इसके लिए उक्त दिवस को कार्यक्रम स्थल फ्री-वाईफाई जोन भी बनाया जा रहा है। इन सभी प्रतियोगिताओं में जिन प्रतिभागी का चयन होगा उसे भारत सरकार के पोर्टल में दर्ज किया जायेगा और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों का चयन होने पर भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जनसुविधा के लिए फूड जोन भी बनाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने बताया कि क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन स्थल पर ही किया जाएगा और उसके लिए प्रतिभागी अपना नाम नगर पालिका में दर्ज करा सकते हंै। एकल और समूह नृत्य के लिए भी नियम शर्तें निधारित की गयी है और उनका नाम नगर पालिका में दर्ज किया जा रहा है। इस संबंध में कैशियर श्रीमती हेमलता जैन से सम्पर्क कर उनके पास नाम दर्ज कराया जा सकता है। उन्होने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों के अलग अलग स्टाॅल एवं कैम्प लगाये जा रहे है। जिसमें हितग्राहियो के पंजीयन के उपरांत उन्हे लाभाविन्त करने का कार्य भी किया जायेगा। शिविर में हेल्थ मैगा कैम्प भी लगाया जाएगा जिसमें विभिन्न बीमारियों के ईलाज के अलावा दवाईयां भी वितरण की जायेगी। स्थल पर आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला कार्ड व केन्द्र सरकार की अन्य योजनाआंे के कार्ड भी बनाकर हितग्राहियो को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। file photo
-
-पर्रेगुड़ा, सांकरा क, हसदा ,भिराई, देवरी, सुरसुली, खोलझर, पिंगाल, परना, परसतराई, नलकसा एवं कुमुड़कट्टा में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
-हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारीबालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1956 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 86 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 54 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 113 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 214 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 38 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम पर्रेगुड़ा एवं सांकरा क और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी, सुरसुली, खोलझर एवं पिंगाल तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम परना एवं परसतराई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम हसदा एवं भिराई तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम नलकसा एवं कुमुड़कट्टा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम पर्रेगुड़ा में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 67 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 16 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 08 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम सांकरा क में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 82 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 03 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 499 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 05 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 16 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम सुरसुली में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 188 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 180 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 35 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 14 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खोलझर में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 99 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 03 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 15 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम पिंगाल में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 266 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 16 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम परना में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 62 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 06 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 40 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 123 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम परसतराई में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 17 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 09 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 03 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 20 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम नलकसा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 237 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 08 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 12 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 01 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 15 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम कुमुड़कट्टा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 10 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम हसदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 49 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 04 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी तरह ग्राम भिराई में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 88 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 01 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। - दुर्ग /कृषि एवं किसान कल्याण, मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न केन्द्र परिवर्तित योजनाओं के आवरण में हितग्राहियों को सम्मिलित करने एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का जिले में क्रियान्वयन किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार जिले के कृषकों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित किये जाने के साथ-साथ नैनो उर्वरक का विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कृषकों के प्रक्षेत्रों पर ड्रोन के उपयोग से प्रायोगिक प्रदर्शन आयोजित कर नैनो उर्वरक का उपयोग कराकर कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना है।इसी अनुक्रम में आज दिनांक 29.12.2023 को ग्राम-बोरई, वि.ख.-दुर्ग में ड्रोन के माध्यम से गेंहू फसल में नैनो यूरिया एवं डी.ए.पी. का छिड़काव जीवंत प्रदर्शन आयोजित कर कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। उक्त कार्यक्रम में श्री एस.के.थापक, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा, श्री ओ.पी.भट्ट, कृषि विकास अधिकारी, श्री व्ही.सजिल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वि.ख.-दुर्ग, श्रीमति भाना बाई जनपद सदस्य, श्रीमति पदमा साहू सरपंच, कृषक श्री झावेन्द्र भूषण, श्री दीपक यादव, श्री लोचन सिन्हा, श्री भोपाल साहू, श्री परमान्द यादव एवं अन्य 30 कृषकगण के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।कृषक श्री झावेन्द्र भूषण द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में नव निर्वाचित विधायक जी श्री ललित चन्द्राकर के उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत बोरई में कृषकों की आय दुगुनी एवं उत्पाद समर्थन मूल्य बढाये जाने व फसलों में लगने वाली लागत को कम करनें के संबंध में कथन बताया।कृषक श्री लोचन सिन्हा द्वारा स्वायल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत उनके खेतों का मिट्टी जांच से उस पर लगने वाली लागत, अच्ची उत्पादकता के लिए क्या-क्या करना चाहिए तथा संतुलित उपज प्राप्त करने के संबंध में बात ही।कृषक श्री तोमन साहू प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित है जिन्होनें योजना के बारे में अपना अनुभव व्यक्त किये।श्री ललित मोहन भगत, उप संचालक कृषि ने बताया कि अबतक जिले में 161 ग्रामों में शिविर का आयोजन हो चुका है जिसमें 15419 कृषकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारें में जानकारी दी गई वही 961 कृषकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभ का व्याख्यान, 115 कृषक ने प्राकृतिक खेती का व्याख्यान, 91 कृषक स्वायल हेल्थ कार्ड का व्याख्यान कर मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपना अनुभव अन्य कृषकों के समक्ष प्रस्तुत किया है साथ ही मैदानी अधिकारियों को 43 कृषक किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्राप्त हुये है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)















.jpg)



.jpg)
