- Home
- छत्तीसगढ़
- -स्वर्णप्राशन के प्रति लोगों को जागरूक करने पाम्पलेट वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया-आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशनरायपुर। बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1480 बच्चों को स्वर्ण अमृत प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। महाविद्यालय के चिकित्सकों डॉ. नीरज अग्रवाल और डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने स्वर्णप्राशन के लिए आए बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन समन्वयक डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह काफी लाभदायक है। महाविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्रएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय द्वारा इस वर्ष की अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 9 जनवरी को 831, 4 फरवरी को 1124, 3 मार्च को 1137, 29 मार्च को 1290, 27 अप्रैल को 860, 24 मई को 835, 20 जून को 1012, 18 जुलाई को 1145, 14 अगस्त को 1188, 10 सितम्बर को 1140, 7 अक्टूबर को 1270, 4 नवम्बर को 1261 और 1 दिसम्बर को 1245 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया था।
-
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का 8वां दिन*
भिलाईनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर का आज 8वां दिन खुर्सीपार शिवालय प्रांगण और सेक्टर 04 बोरिया मार्केट आयोजित हुआ। संकल्प यात्रा शिविर में महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर प्रदान किया जा रहा है, शिविर में सिलेण्डर मिलने से महिलाएं खुशियों से उत्साहित नजर आई, अब खाना बनाने के दौरान चूल्हे के धुंए से मुक्ति मिलेगी। आज निगम क्षेत्र के दो स्थान पर लगे शिविर 5703 नागरिक शामिल हुए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लगाए गए स्टाॅल में जानकारी लिए और योजना का लाभ लेने 1196 लोगो ने आवेदन फार्म भी भरे। शिविर में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, पार्षद पीयूष मिश्रा ,विनोद सिंह, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद ईश्वरी साहू, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह, पूर्व सभापति श्याम सुन्दर राव, पूर्व पार्षद रिंकू साहू, स्वीटी कौशिक, सत्यम व्यास, रामप्रित पासवान, श्रीनूराव, मंजीत सिंह, मनीष चौधरी, सुदर्शन राव, राजू श्रीवास्तव ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित के पश्चात उपस्थित नागरिको को भारत को विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाये।
शुक्रवार को शिवालय प्रांगण एवं सड़क 15 बोरिया मार्केट के समीप आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला एवं बाल विकास, जिला स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, पेंशन योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड आदि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाये गये है।
मेरी कहानी मेरी जुबानी
शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में कमलेश कौर, शीला वर्मा को गैस किट प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना गोद भराई के तहत अश्वनी, नीलू को, उसी प्रकार स्वस्थ शिशु के जैनब भंसुसी, प्रभाती बारिक को तथा स्वनिधि योजना में अजय कुमार जायसवाल, डी हरिबंधु, हेमा साहू, नीलिमा श्यामराव पाहेकर, सरिता देवी यादव को विधायक रिकेश सेन ने प्रमाण पत्र तथा पोषण आहार किट प्रदान किये। इसी प्रकार सेक्टर 04 में आयोजित शिविर में जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं ईश्वरी साहू ने महिलाओं को उज्जवला सिलेण्डर कीट प्रदान किये।
-
*बढ़ाई गई अविकसित जबड़े की लंबाई-उंचाई*
बिलासपुर/संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिम्स के दंतरोग विभाग के डॉक्टरों द्वारा प्रदेश का पहला ऑर्थाेमोर्फिक सर्जरी किया गया, जिसमें उन्हें सफलता मिली है। सिम्स से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा ब्लॉक के दुर्जनपुर निवासी 22 वर्षीय मरीज (कविता बदला हुआ नाम) के बचपन में 12 साल के पश्चात् बांया तरफ का जबडा बंद हो जाने के कारण विकास धीरे धीरे रुक गया तथा नीचे और उपर का जबडा टेढ़ा होता चला गया और दांतों का विन्यास भी बिगड़ गया था, जिससे चेहरा असंतुलित हो गया था। इससे मरीज हीनभावना से ग्रस्त होने लगी थी।
युवती को पूर्व में अन्य मरीजों का सिम्स के दंतरोग विभाग द्वारा टेढ़े जबड़ो का सफलतम ऑपरेशन किये जाने की जानकारी मिलने पर वह दंतरोग विभाग में अपनी समस्या लेकर पहुंची। यहां पर मरीज का पूर्ण जांच की गई। सभी आवश्यक जांच एवं एक्सरे, चेहरे का 3डी सीटी स्केन करने के पश्चात इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया, कि युवती का बाएं तरफ का उपर और नीचे का जबडा और ठुड्डी अविकसित है तथा उसे टीएमजे एंकीलोसिस है। युवती की समस्या को ध्यान में रखकर बहुस्तरीय डिस्ट्रेक्शन ऑस्टियोजेनेसिस की योजना बनाई गई। जिसमें आधुनिक तकनीक द्वारा चेहरे का 3डी प्रिंटिंग मॉडल बनाकर 1-2 घंटे का ऑपरेशन कर उपर और निचले जबड़े में इंट्रा ओरल डिस्ट्रेक्टर नामक डिवाईस लगांकर प्रथम चरण का ऑपरेशन जून 2023 में किया गया। पांच महीने के बाद पुनः दूसरे चरण का 8-9 घंटे ऑपरेशन दिसंबर 2023 महीने में सिम्स के दंतरोग विभाग द्वारा किया गया है, जिसमें प्रथम चरण के ऑपरेशन के दौरान जो इंट्रा ओरल डिस्ट्रेक्टर डिवाईस लगाया गया था, उसे भी निकाल दिया गया। उसको इंटर पोजिशनल ऑर्थाेप्लास्टी करके उसमें लेफ्ट टेम्पोरिल्स मसल डाला गया फिर युवती का अविकसित ठुड्डी का ऑपरेशन जेनियोप्लास्टी करके और आगे हाईट बढ़ाया गया, जिसे ऑर्थाेमोर्फिक सर्जरी कहते है। यह प्रदेश का पहला ऑर्थाेमोर्फिक सर्जरी जिसमें अविकसित जबड़े की लम्बाई एवं उचाई बढ़ाई गई।
इस सफलतम ऑपरेशन का योगदान सिम्स के दंतरोग विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप प्रकाश (ओरल एण्ड मेक्सिलोफेसियल सर्जन) और उनकी टीम के समस्त डॉक्टरो डॉ जंडेल सिंह ठाकुर डॉ भूपेंद्र कश्यप डॉ. हेमलता राजमणी, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. सोनल पटेल, तथा अन्य स्टाफ सिस्टर ग्रेसी लैब अटेंडर उमेश साहू वार्ड बॉय ओमकार नाथ यादव तथा विभागाध्यक्ष निश्चेतना डॉ. राकेश निगम और उनकी पूरी टीम को जाता विगत वर्ष 2019 एवम 2020 में भी सिम्स के दंतरोग विभाग द्वारा इसी तरह की बीमारी जॉ डिर्मोफिटिस का अन्य दो मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उपचार करके मरीजो को लाभान्वित किया जा चुका है। - भिलाईनगर। निगम भिलाई क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शहर में किरायेदारी के रूप में निवासरत व बेघर परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास ’’मोर मकान-मोर आस’’ एवं ’’मोर मकान-मोर चिन्हारी’’ घटक अंतर्गत भिलाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर स्थल पर 3 जनवरी 2024 को प्रातः 11ः00 बजे वार्ड क्रं. 40 शहीद चुम्मन यादव छावनी मंगल बाजार में आवासो का आबंटन लाॅटरी पद्वती से किया जायेगा।
-
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नया रायपुर द्वारा जारी निर्देश के संदर्भ में कोविड-19 के संक्रमण की संभावनाओ को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आयुक्त रोहित व्यास एवं कोरोना महामारी नियंत्रण दुर्ग के नोडल अधिकारी डाॅ. सी.बी.एस बंजारे ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि देश के अन्य राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कोविड-19 के रोकथाम एवं प्रबंधन किये जाने हेतु संक्रमण की त्वरित पहचान, जाॅच एवं उपचार किया जाना आवश्यक हैं जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ की ओ.पी.डी. में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षणों के साथ आने वाले रोगी एवं एसएआरआई के भर्ती मरीजों का शत-प्रतिशत कोविड जाॅच अनिवार्य रूप से किया जाना है। संक्रमण की संभावना वाले व्यक्ति का आरटीपीसीआर विधि से जाॅच किया जाना होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलो को निर्देशित किया है कि वर्तमान में भारत के कुछ राज्यो में कोविड संक्रमण में वृद्वि दर पायी गई है, यघपि कोविड-19 को संक्रमण नियंत्रण में है, परन्तु कोविड-19 का विषाणु के संक्रमण के प्रसार पर निगरानी रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आगामी नववर्ष एवं त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कोविड गाईडलाईन के अनुसार दो गज दुरी, मास्क की अनिवार्यता जैसे नियमो का पालन नागरिको से करवाना होगा। जिले के प्रत्येक शासकीय एवं निजी चिकित्सालयो में कोविड-19 के क्रियाशीलता दवाओ की उपलब्धता एवं अन्य तैयारियो की आकलन के लिए माॅकड्रिल किया जायेगा। दुर्ग जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय, सुपेला अस्पताल आदि स्थानो पर कोविड-19 के जाॅच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।बैठक में भिलाई क्षेत्र के नोडल डाॅ, पियान सिंह, सीपीएम तुषार वर्मा, रितिका सोनवानी के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं निगम क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालो के कर्मचारी उपस्थित थे।निगम द्वारा वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर के आदर्श नगर बीएसपी पानी टंकी हनुमान मंदिर के आस-पास सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव स्प्रे के माध्यम से किया गया है एवं नालीयों की सफाई कर चुना, ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया गया है। - राजनांदगांव। नगर निगम ने मवेशियों के लिए धरपकड़ अभियान शुरू किया है। निगम की टीम ने शहर की सड़कों से दस बेसहारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाया है। निगम की टीम ने बीते दिनों 17 मवेशियों को पकड़ा था। बता दें कि पशु मालिक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते व बैठे रहते है। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बेसहारा मवेशियाें को पकड़ने टीम गठित की है। जिनके द्वारा सड़क पर बैठे व घूमते हुए बेसहारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी में गुरुवार को मुख्य मार्गो में निगम के सामने, अंबेडकर चौक, फुरसत के पल के सामने, कमला कालेज चौक से बेसहारा मवेशियों की धरपकड के तहत दस मवेशियों को पकड़ा है। वहीं पिछले दो दिन में राजीव नगर, लालबाग, महावीर चौक, पोस्ट आफिस चौक व अन्य क्षेत्रों से 17 मवेशी को पकड़कर निगम की टीम ने कांजी हाउस पहुंचाया है। मवेशियों को कांजी हाउस से छोड़ने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोडा जाता है। आयुक्त ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिकों को अपने पशुओं को निर्धारित स्थल में बांधकर रखने और चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला नहींं छो़डने की अपील की है।
- राजनांदगांव। सर लुईस ब्रेल की 216 वी जयंती के अवसर पर संस्कार श्रद्धांजलि के तत्वावधान में दृष्टिबाधित संघ व माहेश्वरी पंचायत के विशेष सहयोग से दो दिवसीय अखिल भारतीय दृष्टिहीन महासम्मेलन कराया जा रहा है। यह आगामी तीन व चार जनवरी को माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ ने बताया कि दृष्टिहीनो के समग्र उत्थान के उद्देश्य से आयोजित यह सम्मेलन सन 2006 से सतत जारी है। इस वर्ष भी मेडिकल कैंप, विवाह परिचय सम्मेलन, उनके बौद्धिक विकास हेतु ज्ञानवर्धक विभिन्न प्रतियोगिताएं, रोजगार, उच्च शिक्षा हेतु काउंसीलिंग सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दो जनवरी के शाम से ही माहेश्वरी भवन में रुकने के साथ जलपान भोजन, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से भवन तक आने जाने की परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। तीन जनवरी के प्रात: साढ़े दस बजे अखिल भारतीय महासम्मेलन का शुभारंभ होगा। उदयाचल व सीआरएस सेंटर की टीम के द्वारा सभी नेत्रहीनो के आंख की स्केनिग के साथ विशेष जांच की जायेगी, वही छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज की टीम भी सभी उपस्थित जनों का दंत परीक्षण व उपचार करेगी। इसके उपरांत बे्रल शुद्ध लेखन वाचन, केबीसी के तर्ज पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सुगम संगीत व लोक संगीत के चयनित विजेताओं को चार जनवरी को मुख्य अतिथ्यि के हार्थो पुरस्कृत किया जायेगा। प्रात: दस बजे सर लुई ब्रेल की स्मृति में नगर में एक रैली निकाली जायेगी। समापन समारोह व पुरुस्कार वितरण के लिए विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन में सीआरसी सेंटर द्वारा पचास गरीब दृष्टिहीन बच्चो को उच्च शिक्षा के सहायतार्थ मोबाइल, ब्रेल कीट, स्मार्ट केन को समाज कल्याण द्वारा 100 नेत्रहिनो को छड़ी एवं पांच गरीब दृष्टिहीन बच्चो को उच्च शिक्षा हेतु डीडीटी व देश भर से आए सभी दृष्टिहीन मेहमानो को गर्म स्वेटर वितरण किए जायेंगे।
-
*- अशोक खपरे वाले छत को पक्के छत में करेंगे तब्दील*
*- बोनस राशि से बनाएंगे पक्का छत*
दुर्ग/ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के वर्षो का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान ऑनलाइन बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। दो साल की बोनस राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर आ गई है। किसानों ने जिस राशि की कभी उम्मीद नही की थी उस राशि को अपने खाते में देखकर एक नई उम्मीद जगी और अपने सपनों को साकार होता देख रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम आमटी के किसान श्री अशोक कुमार ने अपनी आप बीती बाते बताई।
किसान श्री अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 दिसम्बर को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दो वर्षाे का बकाया राशि खाते में 61 हजार 200 रूपए का अंतरण किया गया। पूर्व वर्षो की बकाया राशि मिलने की उन्हें बिल्कुल उम्मीद नही थी, लेकिन जब अपने एकाउंट में लगभग 61 हजार रूपए की राशि देखा तो उनके परिवार में खुशी का ठीकाना नही रहा। उनकी 18 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें धान एवं चना की फसल ली जा रही है। आलबरस समिति के धान उपार्जन केन्द्र में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में 1980 क्विंटल धान बेचा गया, जिसका 300 रूपए की दर से बोनस का भुगतान किया गया। उनके तीन लड़के हैं, जिसमें से दो लड़के खेती-किसानी में उनका हाथ बटाते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि से वह खपरे वाले छत को पक्का छत बनाएंगे। बारिश का मौसम आने पर टपकती छत से परेशान थे, अब पक्के छत में रहने का सुख प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों से किए गए वादे को पूरा करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
- कोरिया /अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पारंपरिक लोककथा या लोकगीत, लोकगायन, लोक नृत्य जैसे- पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी परंपरागत लोक वाद्य आदि से लोक कलाकारों के प्रतिभा की पहचान कर पुरस्कार देकर प्रोत्साहित एवं विकास करने के उद्देश्य से 31 दिसम्बर 2023 को आदर्श बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर, चरचा में कार्यक्रम दोपहर एक बजे आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार 31 दिसम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।बता दें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग तहत् 2023-24 में गुरूघासीदास लोक कला महोत्सव योजना नियम वर्ष 2005 अनुसार किया जा रहा है, इस सम्बंध में आदिवासी विकास विभाग कोरिया में कार्यरत कर्मी के मोबाइल नम्बर 9907203250 पर सम्पर्क किया जा सकता है।file photo
- -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुँचे कवर्धा, जनसंपर्क कर विधानसभा क्षेत्र की जनता का माना आभाररायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खारा, निवासपुर, उसरवाही, लोहारीडीह, भेलवाटोला, खम्हरिया में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री शर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार माना। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने श्री शर्मा को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। अब हमें कवर्धा के विकास के लिए मिलकर कार्य करना है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ कवर्धा की जनता को मिले और उनकी ज़रूरतें भी पूरी हो, इस दिशा में कार्य करना है। कांग्रेस राज के दौरान कवर्धा में जो अशांति फैली हुई थी, उसे दूर कर अब हमें मिलकर कवर्धा सहित पूरे छत्तीसगढ़ का विकास करना है। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ पूरी जनता को मिले इसके लिए भी हमें कार्य करना है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने जो घोषणाएँ की हैं, उन्हें पूरा करना प्रारंभ कर दिया गया है। सबसे पहले प्रदेश में लंबित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरा करने की दिशा में राज्यांश देने की घोषणा करके प्रदेश की गरीब जनता को पक्की छत देने का अनुकरणीय कार्य किए हैं। यह मोदी की गारंटी है जिसकी पूरी होने की पूरी गारंटी है। 2 वर्षों के धान का बकाया बोनस भी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 'सुशासन दिवस' के दिन प्रदेश के किसानों के खातों में सीधा भुगतान कर प्रदेश के किसानों को समृद्ध करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल की है। प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी भी प्रारंभ कर दी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास करने वाली पार्टी है और जनता के हित के लिए कार्य कर रही है।
- -सुशासन दिवस के अवसर पर लगाई गई है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनीरायपुर /राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाने के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर किया था। इस मौके पर अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित डॉक्युमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि अटलबिहारी बाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री काल के दौरान ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू कर गांवों को सड़कों से जोड़ने रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई।आकांक्षा रेसिडेंशियल स्कूल जांजगीर के छात्रों का एक दल रायपुर भ्रमण पर आया हुआ है जिन्होंने छायाचित्र प्रर्दशनी का अवलोकन किया। स्कूल के प्राचार्य श्री विक्रांत साहू ने बताया कि संस्था के छात्रों का एक दल रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एन आई टी) में टेक्निकल विज़िट पर आया हुआ है उन्हें जब फ़ोटो प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे यहाँ पहुँचे। विद्यार्थीगण अटल जी से जुड़ी स्मृतियों से रूबरू हुए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने उत्साह के साथ आ रहे हैं। रायपुर निवासी श्री ओमप्रकाश नायक, श्री सूर्यकांत चेलक, सुश्री दीप्ति गोयल, सुश्री अदिति चौधरी, सुश्री आंचल त्रिपाठी ने कहा कि वे नालंदा लाइब्रेरी में प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम लाहौद निवासी श्री देवेन्द्र पटेल यहां रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो यहां आकर बहुत अच्छा लगा। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी मिली। इसी प्रकार रायपुर के श्री अभिनव सोनी एवं श्री जागेश्वर ठाकुर पीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने भी कहा कि प्रदर्शनी में अटल जी के प्रधानमंत्री काल के दुर्लभ फोटोग्राफ दिखाये गये हैं। प्रदर्शनी 31 दिसम्बर तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
- - जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश-भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।
- रायपुर / प्रधानमंत्री आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए घर बनाने के सपने को साकार कर रही है। महासमुंद जिले के ग्राम गड़बेड़ा की श्रीमती धनेश्वरी साहू का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनका गांव गड़बेड़ा जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत जिला महासमुंद मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहले उन्हें कच्चे और जर्जर मकान में अपने परिवार के साथ रहना पड़ता था। उनका जीवन बहुत ही कठिनाई से भरा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और अपना पंजीयन प्राथमिकता से करा लिया।धनेश्वरी साहू को 2016-17 में आवास स्वीकृति दी गई। तीन किश्त के रूप में उन्हें एक लाख 20 हजार रूपए आवास बनाने के लिए राशि दी गई। प्रथम किस्त की राशि 48000 रुपये एफटीओ के माध्यम से अंतरित की गई, जिसके तुरंत बाद उन्होंने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ किया। दूसरे किस्त की राशि एफटीओ के माध्यम से खाते में अंतरित की गई इस राशि का उपयोग कर आवस निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। जिसके कुछ दिन के बाद अंतिम किस्त 24000 रूपए एफटीओ के माध्यम से खाते में अंतरित कर दी गई। आवास निर्माण के साथ-साथ धनेश्वरी ने राजमिस्त्री का प्रशिक्षण भी लिया है। मनरेगा से 90 दिवस की मजदूरी भुगतान की राशि भी मिली। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर में शौचालय की भी सुविधा है।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपाड़ी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की-गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया-पारंपरिक आदिवासी वाद्य यंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण-मुख्यमंत्री के पूर्वज स्व. सरदार भगत साय(सरदार बुढ़ा) की स्मृति में मंदिर का कराया गया है निर्माणरायपुर /मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पहली बार अपने गृह ग्राम बगिया आए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज बंदरचुवा के पास तुर्री गांव पहुंचकर कुल देवता का दर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपाड़ी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर स्थल में गांव के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधि विधान से पूजा पाठ कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही शुभ कार्य संपन्न होते हैं। आज तुर्री में अपने कुलदेवता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और जनहित में निरंतर कार्य करूंगा।मुख्यमंत्री के पूर्वज स्व. सरदार भगत साय(सरदार बूढ़ा) की स्मृति में मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीणजन मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री साय के पूर्वज ने बाघ के हमले से त्यागे थे प्राण,इसलिए बाघ में पूर्वज का वास मानकर बाघ स्वरूप देव की करते है पूजा पाठतुर्री गांव के निवासी श्री विकास कुमार साय ने बताया कि तुर्री में घनघोर जंगल और पहाड़ियों से घिरे इसी स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय के पूर्वजों के दो भाईयों भगत साय और दवेल साय में से स्व. भगत साय पर बाघ ने हमला किया था,जिससे वहीं पर उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। जहां उन्होंने प्राण त्यागे थे वहां उनका वास मानकर आस्था और विश्वास से पूजा अर्चना की जाती है। मूल स्थान के बगल में बाघ में भगत साय की देव स्वरूप वास मानकर इस स्थान पर बाघ की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है। दूसरे भाई दवेल साय के वंश वृद्धि के फलस्वरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आते है। साय परिवार के अलावा अन्य ग्रामीण भी तुर्री के इस स्थान को आस्था और अध्यात्म का विशेष स्थान मानते है। यह जगह चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है। इस देव स्थल के विशेष महत्व के कारण यहां से गुजरने वाले लोग फूल, पत्ती आदि अर्पित करने पश्चात ही यहां से आगे बढ़ते हैं ।
- -मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की-मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे भगवान के मंदिर, लगाई परिक्रमा-गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित है देवो की मूर्तिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिला तहसील लैलूंगा के भुईयापानी ग्राम में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा द्वारा स्थापित भगवान शिव और बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और बजरंगबली से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर आगमन पर भुईयापानी ग्राम के लीला पार्टी के सदस्यों द्वारा ढोलक, शंख और मंजीरा बजाते हुवे अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंदिर परिसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशलयादेवी साय, चचेरी बहन श्रीमती शांता साय व अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और ॐ नमः शिवाय के मंत्रोचार के साथ मंदिर की परिक्रमा लगाई।मंदिर प्रांगण में भगवान बजरंगबली की मूर्ति पुराने वट वृक्ष के नीचे स्थापित है और विशालकाय प्रतिमा भी बनाई गई है। साथ ही सन 2009-10 में गुरुबाबा स्व. श्री धनपती पंडा के मार्गदर्शन में भक्तों द्वारा शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान बजरंगबली फिर गुरु बाबा और गुरु मां की प्रतिमा और भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। क्षेत्र में सत्य सनातन धर्म देवी संत समाज की स्थापना भी गुरु बाबा द्वारा की गई है।
-
ड्रोन की उपयोगिता देखकर किसान हुए उत्साहित, किसानों द्वारा ड्रोन के उपयोग हेतु जताई ईच्छा
बालोद। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी विकासखण्ड के ग्रामों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम ओझागहन में ड्रोन द्धारा नैनो यूरिया का छिड़काव किसान के खेत में किया गया तथा इस नई ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। उप संचालक कृषि श्री जी. एस. धुर्वे ने बताया कि अब तक जिले के 37 ग्रामों में ड्रोन प्रदर्शन के माध्यम से नैनो यूरिया/डी.ए.पी. का फसलों में छिडकाव किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ड्रोन की उपयोगिता देखकर सभी किसान व ग्रामीण उत्साहित हुए साथ ही उनके द्वारा इसके उपयोग हेतु ईच्छा व्यक्त भी किया जा रहा है। उप श्री जी.एस. धुर्वे ने बताया कि पी. सूक्ष्म पोषक तत्व, कीटनाशक आदि का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक कारगर है। यह लगभग 5 मिनट में 01 एकड़ का छिड़काव कर सकता है। इसके साथ ही ड्रोन से रसायनों का छिड़काव समान रुप से होता है जिससे फसलों को उर्वरक व दवाई की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की वृद्धि के साथ समय की बचत होती है। इस दौरान डेमोंस्ट्रेशन कृषि कार्य हेतु ड्रोन का सफल डेमोंस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे। -
भिलाईनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का पड़ाव आरसीसी पानी टंकी केम्प 02 एवं सेक्टर 10 गणेश मंच में गुरूवार को रहा । शिविर स्थल पर शासकीय योजना का लाभ उठाने नागरिकों की भीड़ रही। संकल्प शिविर में 5354 नागरिक शामिल हुए और योजनाओं से लाभान्वित होने 986 लोगो ने फार्म भरे। शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के पार्षद सत्यवती जायसवाल एवं पार्षद विनोद चेलक, त्रिलोचन सिंह, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले, डे नोडल वेशराम सिन्हा, संजय बागड़े, बी.के.वर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा, अजय गौर,आलोक पसिने दिप्ती साहू विनिता वर्मा, वशीम खान,श्वेता वर्मा, शरद दुबे ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित किये इसके पश्चात उपस्थित नागरिको ने भारत को विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लिए । शिविर में उज्जवला योजना के गैस कीट ए.धरधा नायडू, बेबी साव, स्वनिधि योजना के अरूण सिंदे, सुपोषित बच्चों के रूप में प्रियांश तांडी, अराध्या निषाद को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चंचल, पूजा देशलहरे का अतिथियों ने गोदभराई की रस्म अदायगी की।
शुक्रवार को शिवालय ग्राउण्ड ( वार्ड 38 एवं 39)एवं सड़क 15 के समीप (बोरिया मार्केट) के पास आयोजित किया गया है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला एवं बाल विकास, जिला स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, पेंशन योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड भारतीय डांक तार विभाग, आदि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाये गये जा रहे है। -
भिलाईनगर/ निगम भिलाई क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जे पर निगम टीम निगरानी करते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है, गुरूवार को जोन 04 शिवाजी मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने न्यू खुर्सीपार एवं आईटीआई ग्राउण्ड मैदान में हुए अवैध कब्जे को बेदखल किया। वही सुपेला संडे मार्केट में मार्किग कर आबंटित दुकानो का सीमा निर्धारित किया।
निगम क्षेत्र में यातायाता को बाधित करने वाले सड़क पर किये गये अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसते हुए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नियम विरूद्ध निर्माण एवं अतिक्रमण करने वालो पर शक्ति से कार्यवाही करें।
आयुक्त को प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन 04 शिवाजी नगर क्षेत्र के केनाल रोड में पीडीएस भवन के पास अतिक्रमणकारी ने निगम द्वारा किये गये बारबेड वायर के घेरे को उखाड़कर अवैध कब्जा किया है। जिस पर उन्होने राजस्व अमले को कार्यवाही के निर्देश दिये थे, निगम का बेदखली दस्ता पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुच कर आई.टी.आई. ग्राउण्ड में हुए बाॅस बल्ली, टीन एवं झिल्ली पन्नी के घेरे को उखाड़कर जप्त किया। निगम टीम ने अवैध कब्जाधारी को हिदायत दी है कि दुबारा कब्जा पाये जाने पर निगम द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
संडे मार्केट दुकान के सामने की गई मार्किंग
आयुक्त रोहित व्यास ने सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक यातायात को प्रभावित करने वाले संडे बाजार से वाहन आवागमन को सुगम बनाने सड़क पर होने वाले अतिक्रमित व्यापार, आबंटित दुकान के बाहर टीन टपरा से घेर कर किये गये अतिक्रमण सड़क पर तखत ठेला, गुमटी लगाकर बाधित करने वाले लोगो के विरूद्व सक्त कार्यवाही के निर्देश दिए है जिस पर जोन आयुक्त जोन-1 एवं 2 की टीम ने गुरूवार को घड़ी चौक से नाला तक तथा नाले के बाद गदा चौक तक आबंटित दुकान के बाहर नाली सीमा तक सफेद पेंट से स्थायी मार्किग कर व्यापारियो को हिदायत दी है कि उक्त मार्किग के बाहर जितने भी ठेला, गुमटी, टीन टपरा से हुए सड़क पर अतिक्रमण को तत्काल खाली कर दे। आमागी रविवार को आयुक्त के निर्देश पर जोन 1 एवं 2 की टीम मार्किग के बाद किये जा रहे व्यवसाय की जाॅच कर सड़क पर पाये गये अवैध कब्जो की बेदखली एवं सड़क पर पाये गये विक्रय वस्तु की सामग्री को जप्ती की कार्यवाही करेगा। -
केंद्रीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित
बिलासपुर/विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शहरों से लेकर गांवों तक केंद्रीय योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में 29 दिसम्बर को बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कडरी, बेलतरा, संबलपुरी एवं भोजपुरी में, कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करका, परसदा, दवनपुर, शिवतराई में, मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कौवाताल, ठाकुरदेवा, बरेली, डगनिया में, तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुटकू, तुर्काडीह एवं निरतू में यह वैन पहुंचेगी।-file photo
-
बिलासपुर/जी.टी.ईडन कोर्ट रेसिडेंसियल सहकारी समिति मर्यादित लिंगियाडीह, बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 7 जनवरी 2023 तक नामांकन पत्र लियेे जायेंगें। जिसके अनुसार 14 जनवरी को आमसभा, मतदान एवं मतगणना और 23 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का निर्वाचन सम्पन्न होगा।
-
आयात-निर्यात को लेकर उद्योगपतियों एवं अधिकारियों में विचार-विमर्श
डीजीएफटी द्वारा कार्यशाला का आयोजन*
बिलासपुर/विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) नागपुर द्वारा बिलासपुर जिले में निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री एम एल कुसरे, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पदाधिकारी, इंडिया पोस्ट के अधिकारी, डीजीएफटी नागपुर के अधिकारी उपस्थित थे।
एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न व्यापारी, उद्योग स्वामी तथा स्वयं सहायता समुह के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा निर्यात संबंधी अपने अनुभव साझा किया। डीजीएफटी के टीम द्वारा निर्यात कैसे करे, फायनेंस का भाग, आईईसी का पंजीकरण तथा डीजीएफटी के स्कीम का लाभ लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही जिले को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं जानकारी प्रदान की गई। डीजीएफटी के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक श्री एम एल कुसरे ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत मेक इन इंडिया एवं वोकल फॉर लोकल के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला से जिले में एक्सपोर्ट इकोसिस्टम डेवलप करने में सहयोग मिलेगा। बिलासपुर में वर्तमान में ब्लैक डायमंड मोटर्स का उत्पाद ट्रेलर बॉडी और कृष्णा स्पेशलिटी कैमिकल का कैमिकल प्रत्यक्ष रूप से निर्यात में सम्मिलत है। जिले में ऐसे अन्य और भी उद्योग है जिनमें निर्यात की क्षमता है लेकिन जानकारी के अभाव में वे निर्यात की प्रक्रिया से दूर है। उन्होंने कहा कि जिले को निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए हमें अन्य उद्योगांे और उत्पादों को चयनित कर निर्यातक बनाना होगा, जिससे हम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिलासपुर की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। -
बिलासपुर/ जिले के बेलगहना तहसील के केन्दा गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम केन्दा में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। मूल्यांकन में पाया गया कि केन्दा गांव में भू-अर्जन से 5 किसानों की 1.74 एकड़ भूमि एवं 25 किसानों के 10.34 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है एवं बसाहट से न्यूनतम दूरी का ध्यान रखा गया है। समाघात दल ने ग्राम केन्दा तहसील बेलगहना के अंतर्गत जल संसाधन संभाग पेण्ड्रारोड के नहर निर्माण हेतु ग्राम केन्दा में रकबा 4.184 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है। नहर निर्माण होने से ग्राम केन्दा एवं अन्य 3 ग्रामों के 1093 हेक्ट. कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
-
बिलासपुर/शासकीय कार्यालयों में पदस्थ लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के लिए माह मार्च से जून 2024 तक लेखा प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण बिलासपुर संभाग के कर्मचारियों के लिए है। जिसके लिए सभी शासकीय कार्यालयों के प्रमुखों को सूचित किया गया है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र को न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला में जमा करें। आवेदन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है। पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी पुनः आवेदन करना अनिवार्य है। कोविड के दोनों टीके लग चुके आवेदकों को प्रशिक्षण हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। कोविड 19 टीकाकरण का प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य है।
-
बिलासपुर/जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसिकल एवं सुगम्य केन के वितरण के पूर्व पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, बिलासपुर एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्का) जबलपुर, जिला पुनर्वास केन्द्र, समाज कल्याण विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों का चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर 19 दिसम्बर को शहरी बिलासपुर एवं बिल्हा में शिविर स्थान शा.अंधमुक बाधिर शाला, तिफरा में 132 मो.ट्राईसिकल एंव 4 सुगम्य केन, 20 दिसम्बर को मस्तूरी में 96 मो.ट्राईसिकल एवं 1 सुगम्य केन, 21 दिसम्बर को तखतपुर में 64 मो.ट्राईसिकल एवं 2 सुगम्य केन तथा 22 दिसम्बर को कोटा में 35 मो.ट्राईसिकल एवं 2 सुगम्य केन कुल 327 मो.ट्राईसिकल एवं 9 सुगम्य केन हेतु दिव्यांगजनों का चयन किया गया है। जिसका वितरण आगामी माह में किया दिव्यांगजनों को किया जाएगा।
-file photo
-
बिलासपुर/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) के तहत आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत विद्यमान निजी एवं नवीन सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों जैसे राईस मिल, पोहा मिल, केटल फीड, बेकरी, नमकीन उद्योग, रेडी-टू-इट उत्पाद, मसाला उद्योग, पापड़, बड़ी, आचार, मुरमुरा उद्योग, फुटा चना उद्योग आदि को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति पात्र उद्योंगो को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी परन्तु अधिकतम 10 लाख रू. दिये जाने का प्रावधान है एवं लाभार्थी का कुल लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत अंशदान राशि होगा एवं शेष राशि बैंक ऋण होगा।
आवेदक आवेदन हेतु पीएमएफएमई के ऑनलाईन पोर्टल http://pmfme.mofpi.gov.in में रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकता है। इस योजना एवं आवेदन की प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, प्रथम तल न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में संपर्क कर सकते है अथवा प्रबंधक श्री शुभम शुक्ला, मोबाइल नंबर 7697230751 एवं प्रबंधक श्री संदीप वर्मा, मोबाइल नंबर 9407775844 पर संपर्क कर सकते है।



.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)
















.jpg)
