- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/होमगार्ड विभाग द्वारा 1715 महिला (छात्रावास ड्यूटी) एवं 500 पुरूष (जनरल ड्यूटी) नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा में शामिल होने पात्र अभ्यर्थियों को 30 मई 2025 के शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन सबमिट करना होगा। लिखित परीक्षा 22 जून 2025 को राज्य के जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होगी।
- दावा-आपत्ति 15 मई तकबिलासपुर/मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत प्रयास बालक एवं कन्या अवासीय विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी जिसका मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में दावा-आपत्ति 15 मई 2025 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय बिलासपुर में प्रमाणित दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
- बिलासपुर,/जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोग अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये है।आवेदन करने के लिए आवेदक को जिले का निवासी, अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग, आयु 18 से 50 के मध्य, आवेदक के परिवार की वार्षिक आमदनी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आय, जाति, निवास, आधार, राशन कार्ड, पूर्व में किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न होने संबंधी शपथ पत्र, पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने होंगे। इच्छुक आवेदक पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 17 के जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति एवं संबंधित जनपद पंचायत से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है। आवेदन की फोटोकॉपी, आवेदन में कांट-छांट, ओव्हरराईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यह योजना बैंक प्रवर्तित योजना है। योजनान्तर्गत संबंधित का ऋण प्रकरण संबंधित सेवा क्षेत्र की बैंक शाखा को प्रेषित किये जाएंगे।
- बिलासपुर/जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने बताया कि विभाग के अंतर्गत जिले के शासकीय निष्प्रयोज्य घोषित भण्डार सामग्रियों की नीलामी की कार्यवाही 26 मई को सवेरे 11 बजे कुदुदण्ड स्थित होमगार्ड कैम्प परिसर में की जाएगी। निष्प्रयोजित घोषित कंडम समानों में होमगार्ड जवानों की वर्दी सामग्री जैसे पेन्ट, शर्ट, टोपी, जूता, कम्बल, दरी, बेल्ट, मोनो, बेल्ट, वेब, मच्छरदानी, बरसाती, किट बाक्स, ग्रेट कोट, जर्सी खाखी, अंगोला शर्ट, वॉटर-बाटल, पलंग नेवाड़, प्लास्टिक चेयर, फायर होज रील पाईप एवं अन्य अनुपयोगी कंडम सामग्री भी शामिल है। सम्पूर्ण सामग्री एक ही लाट में नीलामी की जाएगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि के एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री देख सकते हैं।प्रत्येक खरीददार को बोली लगाने से पहले 1 हजार रूपए की नगद प्रतिभूति राशि जमा करना होगा, जिन खरीददारों की बोली स्वीकार नहीं होगी, उन्हें जमा की गई प्रतिभूति राशि वापर कर दी जावेगी। खरीददार की उच्चतम बोली परिवेक्षक अधिकारी द्वारा स्वीकार किये जाने पर संपूर्ण राशि जमा कर उसी दिन संपूर्ण सामग्री को उठाना होगा। बोली लाट में जहां है, जितना है, के आधार पर स्वीकार होगी। नीलामी बोली की स्वीकृति अथवा अस्वीकृति का अधिकार नीलामी कमेटी को होगा।
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिलआमजनों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें: सांसद बृजमोहन अग्रवालरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आरंग ब्लॉक के नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।समाधान शिविर में किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका), दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, आमजनों को राशन कार्ड, मजदूरों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पेयजल की समस्या से आमजनों को राहत दिलाने पर जोर दिया। सासंद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों के छोटे-छोटे काम हो रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब शासकीय कार्यालयों में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर तक सरकार पहुंच रही है, तुरंत आवेदन दो और प्रमाण पत्र बनवाओं, इस पद्धति से कार्य किया जा रहा है।विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। आपके हर आवेदन को गंभीरता से लेकर हमारे अधिकारी कर्मचारी का उनका समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- नवा रायपुर में अवैध शराब बिक्री से सांसद नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकारसमाधान शिविर में अनुपस्थित रहने पर DFO को नोटिस जारी करने के निर्देशरायपुर/सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत मंगलवार को सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के शंकर नगर नगर निगम जोन 3 और आरंग विधानसभा क्षेत्र के नवा रायपुर अंतर्गत ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा किसरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। समाधान शिविर जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर, तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाते हैं।उन्होंने कहा कि मैं यहां सांसद नहीं, आपके सेवक के रूप में आया हूँ। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि हर गांव को मूलभूत सुविधाएं पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा प्राथमिकता से मिले।उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वे किसी भी पद या स्थान पर हों।शंकर नगर में आयोजित समाधान शिविर में नगर आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, श्रीमती साधना साहू, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, श्री मुरली शर्मा, श्री किशोर महानंद, निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप साहू समेत पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय जन उपस्थित रहे।@*नवा रायपुर में अवैध शराब की बिक्री न रुकने पर अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें: बृजमोहन अग्रवाल*सांसद बृजमोहन ने ग्राम राखी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुने उन्होंने सभी ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास की कोई भी योजना बिना भेदभाव के हर गांव तक पहुंचेगी और उनके क्षेत्र का निरंतर विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने रीवा और राखी सहित आस-पास के सभी ग्रामों में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना, खंभों की मरम्मत अथवा स्थानांतरण को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।वन विभाग के डीएफओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और जिला पंचायत के सीईओ को तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा।नवा रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों पर श्री अग्रवाल ने आबकारी विभाग को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी इस दिशा में सतर्कता बरतने को कहा।इस अवसर पर सांसद ने क्षेत्रीय विकास की कई घोषणाएं भी कीं, जिनमें* 23 नंबर नाली मार्ग पर 5 किलोमीटर लंबी WBM सड़क के लिए मनरेगा मद से 50 लाख रुपए की स्वीकृति* ग्राम राखी में आबादी भूमि का रकबा बढ़ाने के निर्देश* NRDA के माध्यम से 14 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण* ग्राम पंचायत बरौदा में सहकारी समिति भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।समाधान शिविर में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वरंजन, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- रायपुर /पाकिस्तान के आतंकियों के द्वारा भारत के कश्मीर पहलगांव के आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों के मौत के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने जिस प्रकार शौर्य का प्रदर्शन किया,सेना के जवानों ने जिस तरह लाहौर कराची रावलपिंडी में घुस कर पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया उससे प्रत्येक भारतीय का सर गर्व से ऊंचा हो गया है।इस क्रम में आज सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ ने सुंदरकांड का पाठ कर हनुमानजी की पूजा अर्चना कर लड्डू बांट खुशी मनाई। वही सेना के तेज बल पराक्रम में वृद्धि की कामना करते हुए विश्व में भारत का नाम ऊंचा रहने की कामना की।सरयूपारिण समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने तुलसी दास की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चातसुंदरकांड का पाठ सामूहिक रूप से सर्व श्री कैलाश तिवारी, राममूर्ति तिवारी आर एल द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी ,डॉ सुरेश शुक्ला,राजेंद्र शर्मा,प्रवीण चौबे ,संगम लाल त्रिपाठी,प्रमोद शर्मा,शैलेश शर्मा ,शिव प्रसाद मिश्रा ,लक्ष्मण मिश्र आनंद पांडे डॉ अजय त्रिपाठी दिनेश शुक्ल ,शतीश त्रिपाठी अभय तिवारी,सन्तोष शुक्ला आचार्य यदुवंश मणि त्रिपाठी ,के एन तिवारी संजय तिवारी प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने पाठ किया ,अंत में भारत की शानदार विजय पर लड्डू बांटे गए एवं प्रसन्नता का इजहार किया गया ।श्री संजय तिवारी प्रवक्ता प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रं. 01 अंतर्गत वार्ड क्रं. 04 नेहरू नगर चौंक रोड किनारे संचालित विभिन्न व्यापारियों द्वारा रोड नाली के उपर अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालन कर रहे थे। आज स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम जांच करने पहुंची। तो पाया गया कि दुकान संचालकों के पास अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं रखा गया था एवं सिंगलयूज प्लास्टिक पर सामान डालकर ग्राहको को बेचा जा रहा था। दुकान से प्लास्टिक को जप्त किया गया और उन पर 54200 रूपये का चालानी कार्यवाही करते हुए रसीद प्रदान किया गया।प्रमुख दुकानें द ग्रीन दे पाॅर्लर सेंटर 5000, रूंगटा सुपर डेंटल क्लिनिक 15000, माॅ लक्ष्मी कम्प्युटर 1000, पूजा गुप्ता पैथोलाजी लैब 5000, तीरथ सोनकर फल सेंटर 1500, प्रहलाद हेल्थ केयर 5000, किडस केडम कैफे रेस्टोरेंट 6000, चंदन डेली नीडस 1200, अंसारी आटो पाॅटस 1000, महेश यादव डेली नीडस 1500, माॅ लक्ष्मी जलपान 1000, ढिल्लन चिकन सेंटर 2500, सूरज फल सेंटर 1000, देवांगन डेली नीडस 500, अन्ना नाश्ता सेंटर 500, बाबा फूड सेंटर 500, गुलशन खातून मटका सेंटर 500, अकबर ताला चाबी सेंटर 1000, धनेश्वर देवांगन इटली डोसा 1500, मोनिका फ्लावर सेंटर 1000, कमल गुमनाम रेडिमेंट 1500 एवं आशीष साहू फल ठेला से 500 इस प्रकार कुल 54200 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये है कि जो भी व्यापारी नाली के उपर अतिक्रमण कर दुकान संचालित कर रहे। उनके उपर कार्यवाही की जावे। अधिकांश देखने में आ रहा है कि सड़क के उपर अतिक्रमण कर देने एवं विज्ञापन बोर्ड लगा देने से रास्ता सकरा हो जा रहा है, दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। सभी व्यापारी अपने गुमस्ता एवं अनुज्ञप्ति लाईसेंस को अपने दुकान में ही रखें। निगम का दल जाएगा, उसे चेक करेगा, किसी प्रकार का कमी पाए जाने पर नगर निगम अधिनियम 1956 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज, किस्टोपर आदि उपस्थित रहे।
- दुर्ग/ जिले में नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड़ अंतर्गत विकासखण्ड पाटन एवं धमधा में वेल्यू चैन कलस्टर संचालन के तहत कृषकों का चयन, बीज वितरण, स्वाइल हेल्थ जॉच, कृषक प्रशिक्षण, कृषक खेत पाठशाला, कृषि मैपर में पंजीयन, कृषकों को उत्पाद विक्रय हेतु लिंकेज / प्लेटफार्म उपलब्ध कराने, सलाहकार सेवाओं का प्रसार सबंधी कार्यों के क्रियान्वयन मूल्य श्रृखंला भागीदार (वेल्यू चैन कलस्टर) के माध्यम से किया जाना है।उप संचालक कृषि श्री संदीप भोई से मिली जानकारी अनुसार मूल्य श्रृखंला भागीदार के चयन हेतु इच्छुक एफ.पी.ओ./ स्व सहायता समूह/सहकारी संस्था आदि से 22 मई 2025 को अपरान्ह 05.30 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में मुहर बंद आवेदन आमंत्रित की गई है। प्राप्त आवेदन 23 मई 2025 को अपरान्ह 3.00 बजे खोला जाएगा। आवेदन केवल रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि कलेक्ट्रेट परिसर जिला-दुर्ग के सूचना पटल पर एवं जिला दुर्ग के बेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटडीयूआरजीडाटजीओभीडाटइन पर देखी जा सकती है।
- बालोद/ आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल श्री श्याम लाल धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 10 मई को आरोपी व्यास नारायण, टिकरा पारा जिला धमतरी के पास से कुल 13.935 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। थाना बालोद क्षेत्र के अंतर्गत लावेन्द्र कुमार के पास से 2.70 लीटर देशी मदिरा जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)ख के तहत 01 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर 01 प्रकरण कायम किया गया है। इसी तरह थाना डौण्डी बालोद क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के बिना नंबर के सायकल से 80 लीटर कच्ची महुआ जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत 01 प्रकरण कायम किया गया है।इसी तरह 11 मई को थाना गुरूर के अंतर्गत आरोपी युगल किशोर निर्मलकर के पास से कुल 9.18 लीटर देशी शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह थाना बालोद के अंतर्गत आरोपी सुदाराम के पास से कुल 7.2 लीटर देशी शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 12 मई को थाना राजहरा के अंतर्गत आरोपी सुरेश चिकवा के पास से कुल 12.6 लीटर देशी शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इस प्रकार कुल 06 प्रकरणों में 45.615 देशी, विदेशी मदिरा एवं 80 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 125.615 लीटर शराब एवं 02 दोपहिया वाहन तथा 01 सायकल जप्त किया गया।जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2025 से 12 मई 2025 तक 180 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 89 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 157.91 लीटर अवैध शराब एवं 02 दोपहिया वाहन तथा 01 सायकल (कुल बाजार मूल्य 01 लाख 37 हजार 265 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 07 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आम जनों की समस्याओं का हो रहा निराकरणरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पलोद में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 8,841 आवेदनों का निराकरण किया गया।समाधान शिविर में आठ किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका), दो दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, हितग्राहियों को राशन कार्ड, पंचायत विभाग की ओर से जॉब कार्ड, छह बुजुर्गों को मेटल छडी़, तीन हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, सात मजदूरों को श्रमिक कार्ड दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और पांच बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना का पासबुक दिया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत चार लोगों को 25-25 हजार रूपयों का चेेक, उद्यानिकी विभाग की ओर से पांच किसानों को सब्जी बीज किट और दो हितग्राहियों को मत्स्य विभाग की ओर से जाल दिया गया।अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
- जोन 4 के तहत 15 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शिविरआयुक्त के आदेश पर अपर आयुक्त ने तैयारियों का किया निरीक्षणरायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन किया गया. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देंगे और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देंगे, ताकि पात्र हितग्राहीगण शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं से सहजता और सरलता से पूर्ण लाभान्वित हो सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोनवार सभी 10 जोनों में विभिन्न 10 सार्वजनिक स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे. जोन 4 के तहत दिनांक 15 मई को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, जोन 5 के तहत 19 मई को डीडी नगर सामुदायिक भवन सेक्टर -2, जोन 6 के तहत 20 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला टिकरापारा,जोन 7 के तहत 23 मई को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग, जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कम्युनिटी हाल जोरा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में समाधान शिविर लगाया जायेगा.आज नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने जोन 4 के तहत सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दिनांक 15 मई 2025 क़ो सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के तहत समाधान शिविर की तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया और सुशासन तिहार समाधान शिविर की व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.
- - महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने किया पोस्टर का विमोचन, 31 मई तक भेज सकेंगे प्रविष्टियांरायपुर। रायपुर नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए स्वच्छता टैगलाइन और मैस्कॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महापौर श्रीमती मीनल छगन चौबे द्वारा मंगलवार को मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में प्रतियोगिता के डिजिटल पोस्टर लॉन्च किए गए। माननीया महापौर महोदया ने नगरवासियों को दोनों प्रतियोगिता में प्रतिभागिता लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आकर्षण और प्रभावशाली प्रविष्टि स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन भेजें। यह पहल न केवल स्वच्छता को प्रोत्साहित करेगी बल्कि नागरिकों को सीधे अभियान से जोड़ने में मदद भी करेगी। भारत के 4800 शहरों में यह टैगलाइन और मैस्कॉट स्वच्छता के प्रति जागरूक नागरिकों के माध्यम से रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करेगी।*टैगलाइन और मैस्कॉट से दीजिए रायपुर को नई पहचान, विजेता को मिलेगी 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि*स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और अभियान को और व्यापक व प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। ऑनलाइन गूगल फॉर्म पर प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ टैगलाइन और मैस्कॉट को नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ टैगलाइन व मैस्कॉट का चयन समिति द्वारा किया जाएगा। विजेता को 11 हजार रुपए पुरस्कार राशि, स्मृति-चिन्ह और सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया जाएगा। टैगलाइन प्रतियोगिता में गूगल फॉर्म लिंक http://bit.ly/3YKLQXU पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती है। मैस्कॉट प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म लिंक https://bit.ly/4k0vovi पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। प्रतियोगिता के लिए 31 मई तक प्रविष्टियां भेजी जा सकेंगी। प्रविष्टि के साथ नाम, उम्र, पूरा पता और मोबाइल नंबर भी लिखें। नीचे दिए गए क्यूआर कोड को मोबाइल कैमरे से स्कैन कर भी उपरोक्त गूगल फॉर्म लिंक ओपन किया जा सकता है।
.jpeg)
- -51 एकड़ क्षेत्र में बन रहा है भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विधानसभा परिसर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षारायपुर /नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ भूमि पर छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का निर्माण तीव्र गति से जारी है। अब तक 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और इसे सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक चेतना और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बनेगा। इसकी भव्यता और कार्यक्षमता नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।नवीन विधानसभा भवन के निर्माण कार्यों को तीन प्रमुख विंगों में विभाजित किया गया है—विधानसभा सचिवालय, विधानसभा सदन और सेंट्रल हॉल परिसर। इनमें दर्शक दीर्घा, मीडिया दीर्घा, सभागृह कक्ष, पुस्तकालय, विद्युतीकरण, वातानुकूलन, डामरीकरण, उद्यानिकी, जल एवं विद्युत आपूर्ति, आंतरिक साज-सज्जा और फिक्स्ड फर्नीचर का कार्य तीव्र गति से जारी है।हर विभाग की जिम्मेदारी तय: समन्वय से बनेगा आदर्श परिसरबैठक में लोक निर्माण विभाग, उद्यानिकी, संस्कृति विभाग और चिप्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण का समावेश: फायर फाइटिंग से लेकर सोलर पैनल तकविधानसभा परिसर में फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो प्रणाली, 300 किलोवॉट सोलर पैनल और 500 सीटर ऑडिटोरियम की स्थापना की जा रही है, जिससे यह परिसर पर्यावरणीय दृष्टि से भी आदर्श उदाहरण बने।संस्कृति का संगम: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति पर आधारित संग्रहालय भी होगा शामिलसंस्कृति विभाग द्वारा परिसर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति को समर्पित संग्रहालय का निर्माण भी किया जाएगा, जो राज्य की सांस्कृतिक विविधता और धरोहर को प्रदर्शित करेगा।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानन्द, श्री मुकेश बंसल, डॉ. बसवराजू एस, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
रायपुर /केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत "जशप्योर" ब्रांड के उत्पादों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने "जशप्योर" के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'जशप्योर' न केवल एक ब्रांड है, यह छत्तीसगढ़ी माटी की महक, आदिवासी बहनों की मेहनत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का प्रतीक बन चुका है।
उल्लेखनीय है कि मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें जशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार की गई जशप्योर ब्रांड की खाद्य पदार्थों से सुसज्जित विशेष परंपरागत टोकरी भेंट की।छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके "जशप्योर" ब्रांड की यह टोकरी केवल उपहार नहीं थी, बल्कि आत्मनिर्भरता, परिश्रम और स्वदेशी कौशल का एक जीवंत प्रतीक थी। छींद कांसा की हस्तनिर्मित टोकरी में सजाए गए उत्पादों में डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, टाऊ पास्ता, महुआ कुकीज, रागी, मखाना लड्डू, महुआ गोंद लड्डू, महुआ च्यवनप्राश, ग्रीन टी, शहद और हर्बल सिरप जैसे विविध उत्पाद शामिल थे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और प्रत्येक वस्तु की जानकारी बड़े उत्साह से ली। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय समुदाय का परिश्रम और गौरव झलकता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को आत्मसात करते हुए, ऐसे लोकल ब्रांड्स को सशक्त बना रही है जो न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की स्व सहायता समूहों की महिलाएं केवल उत्पाद नहीं बना रहीं, बल्कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नींव गढ़ रही हैं। - रायपुर /पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क में नारियल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नारियल के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को और मजबूत किया।केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन का रूप दें।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में हरित आवरण को बढ़ाने हेतु संकल्पित है और वृक्षारोपण को एक जन-भागीदारी अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, कृषि संचालक श्री राहुल देव, उद्यानिकी संचालक श्री एस. जगदीशन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
-सुशासन तिहार में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा को मिला नौकरी की सौगात
रायपुर, / सुशासन तिहार की रोशनी प्रदेश के कोने -कोने में फ़ैल रही है लेकिन ग्राम बल्दाकछार के बेरोजगार आदिवासी युवा टिकेश्वर के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। सुशासन तिहार से विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा टिकेश्वर प्रसाद के जीवन में नई रोशनी आई है। विगत 9 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर जब अचानक विकासखण्ड कसडोल के ग्राम बल्दाकछार में उतरा तो ग्रामवासियों के लिए यह किसी कौतूहल से कम नहीं था। प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने अपने स्नेह और आत्मीयता से ग्रामीणों का दिल जीत लिया। इसी बीच जब विशेष पिछड़ी जनजाति के कमार युवा ने मुख्यमंत्री जी से परिवार चलाने नौकरी करने की इच्छा जताई तो उन्होंने तत्काल कलेक्टर श्री दीपक सोनी को इस प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। श्री सोनी ने मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कसडोल के शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में चतुर्थ श्रेणी में रिक्त पद पर कलेक्टर दर पर टिकेश्वर को नियुक्ति दी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने टिकेश्वर प्रसाद को मंगलवार को नियुक्ति आदेश प्रदान किया।उल्लेखनीय है कि टिकेश्वर प्रसाद का परिवार बाँस की टोकनी, सूपा, पर्रा इत्यादि निर्माण का पारंपरिक व्यवसाय करता है जिसमें बहुत कम आमदनी होती है। टिकेश्वर 12 वीं तक की पढ़ाई करने के बाद इस काम में माता पिता का हाथ बंटा रहा था। किसी तरह परिवार की गुज़र बसर हो रही थी। जब मुख्यमंत्री जी ने उससे बातचीत की तो उसने नौकरी करने की इच्छा व्यक्त की ताकि वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने टिकेश्वर की सिर्फ़ इच्छा पूरी नहीं की बल्कि उसके जीवन में नई उम्मीद भी जगाई है। टिकेश्वर ने इस उपहार के लिए मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार व्यक्त किया है और ख़ुशी ज़ाहिर की है कि अब वो अपने अपने माता पिता का सहारा बन पाया है।मुख्यमंत्री के निर्देश का हुआ अनुपालन-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुपालन पर ग्राम बल्दाकछार में राजस्व एवं वन विभाग की टीम के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को वन अधिकार पत्र के संबंध में जानकारी दिया गया एवं वन अधिकार पत्र हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में बल्दाकछार के पांच ग्रामीणों के द्वारा वन अधिकार पत्र हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार ग्राम बल्दाकछार में शिविर की जानकारी हेतु कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराया गया। - -स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में सेटेलाइट ओ.एस.टी. केन्द्र का किया शुभारंभरायपुर,। प्रदेश में एच.आई.वी. संक्रमण की रोकथाम और इससे जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के जिला चिकित्सालय में सेटेलाइट ओपियोइड सब्स्टीट्यूशन थैरेपी (ओ.एस.टी.) केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।वनांचल बहुल इस अंचल में इंजेक्शन के माध्यम से मादक पदार्थों का सेवन करने वाले युवाओं को एच.आई.वी. व हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में यह केन्द्र एक सशक्त प्रयास साबित होगा। यहां प्रशिक्षित डॉक्टरों की देखरेख में नशे की लत से ग्रसित लोगों को सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि संक्रमण की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।हाल ही में राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव एवं आयुक्त सह परियोजना संचालक, राज्य एड्स नियंत्रण समिति के ने भाग लिया। बैठक में एच.आई.वी. के नए मामलों की शीघ्र पहचान और उपचार के लिए एकीकृत स्वास्थ्य शिविरों की कार्ययोजना बनाई गई।लक्षित समूहों की शीघ्र पहचान कर उन्हें एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी (ए.आर.टी.) केन्द्रों से जोड़ने और बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, एच.आई.वी. संक्रमित गर्भवती महिलाओं के शिशुओं में संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए प्रदेश में 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशील बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में भेदभाव की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।जनता से भी अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और समाज में एच.आई.वी. से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाएं।
- बलौदाबाजार, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जल संसाधन एवं क्रेड़ा विभाग के एसडीओ और सब इंजीनियर आज विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार पहुंचे और सर्वे का काम शुरू किया।मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप नदी तट को कटाव से बचाने के लिए महानदी में तटबंध निर्माण हेतु मंगलवार को जल संसाधन विभाग के इंजिनीयर द्वारा सर्वे किया गया । कार्यपालन अभियंता ने बताया कि महानदी के बाढ़ से प्रति वर्ष तेजी से हो रहे कटाव से ग्राम बल्दाकछार को सुरक्षित रखने हेतु नदी के दाएं तट में पक्का तटबंध बनाना आवश्यक है। इसके लिए सर्वे का कार्य जारी है।महानदी के तट में लगभग डेढ़ किलोमीटर की लम्बाई में हो रहे कटाव को रोकने के लिए लगभग 5 मीटर स्लांट हाईट में सीमेंट कांक्रिट की संरचना बनाकर कटाव को रोका जाएगा। इस कार्य की निर्माण लागत 888.00 लाख अनुमानित है। तटबंध निर्माण से महानदी के बाढ़ के पानी से हो रहे कटाव को रोका जा सकता है।इसीतरह मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप ग्राम बल्दाकछार में हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु क्रेड़ा विभाग के इंजीनियर ने सरपंच व ग्रामीणों के साथ सर्वे किया। क्रेड़ा के इंजीनियर ने बताया कि ग्राम बल्दाकछार में हाई मास्ट सयंत्र स्थापना हेतु गुड़ी चौक एवं कमारपारा का चयन सरपंच एवं ग्रामवासियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। स्वीकृति हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत 9 मई 2025 को आकस्मिक निरीक्षण में ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कई घोषणाएं की और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये थे।
- -नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र-जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी होंगे सम्मानितरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार 14 मई को शाम 4.30 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे।इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे।कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन विशिष्ट अतिथि होंगे।
- -चार लाख से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य-केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहानरायपुर /अम्बिकापुर में ‘‘मोर आवास मोर अधिकार’’ कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इन महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सरगुजा जिले के विकासखण्ड लखनपुर की ग्राम पंचायत लोसंगी निवासी बीसी सखी श्रीमती बालेश्वरी यादव को पाँच ग्राम पंचायतों के जरूरतमंद हितग्राहियों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अब तक 11.24 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन करने हेतु सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत केवरी की जेंडर रिसोर्स पर्सन श्रीमती अम्बे दास को महिला संगठन के माध्यम से घरेलू हिंसा के 37 प्रकरणों का समाधान करने एवं मानव तस्करी की शिकार 3 युवतियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने के लिए सम्मानित किया गया।विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम मेंड्राकला की संजीवनी स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती निर्मला एक्का द्वारा समूह से ऋण लेकर सेण्ट्रिंग प्लेट एवं मिक्सर व्यवसाय प्रारंभ किया गया। वे वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 10 घरों को सेण्ट्रिंग सामग्री उपलब्ध करा रही हैं। उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होने के कारण वे ष्लखपति दीदीष् के रूप में सम्मानित की गईं। इसी पंचायत की चंदा स्व-सहायता समूह की श्रीमती बबिता यादव द्वारा भी समूह से ऋण लेकर सीमेंट एवं गिट्टी व्यवसाय प्रारंभ किया गया। उनके द्वारा पंचायत एवं आसपास के क्षेत्र में भवन निर्माण में सक्रिय भागीदारी दी जा रही है। उन्होंने ऋण की समयबद्ध चुकौती के साथ व्यवसाय में आत्मनिर्भरता स्थापित की है।जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत राधा महिला स्व-सहायता समूह की श्रीमती चांदनी सिंह को बैंक लिंकेज एवं सामुदायिक निवेश निधि के माध्यम से मुर्गी पालन एवं सब्जी उत्पादन कार्य प्रारंभ कर वार्षिक 2.5 लाख रुपये की आय अर्जित करने हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। शाकम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम कोटिया (विकासखण्ड अम्बिकापुर) के कृषक श्री बृज कुमार एवं श्री मोहरलाल सिंह को दो एच.पी. के पम्प प्रदान किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, विधायकगण, निगम-मंडल अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -मछुवारा समिति और कृषकों की हुई सराहनारायपुर, / “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम के तहत आज अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राही मूलक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और लाभार्थियों से सीधी बातचीत की।इस दौरान उन्होंने आदिवासी मछुवारा समिति, बड़दमाली के सदस्य कृपा शंकर सिंह से संवाद किया और उनकी आय तथा सुविधा संबंधी जानकारी प्राप्त की। कृपा शंकर ने मंत्री को बताया कि समिति में कुल 45 सदस्य हैं और सभी को वर्ष भर में 50 हजार से 60 हजार रुपये का लाभ होता है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मछली पकड़ने का जाल अनुदान के तहत केवल 10 हजार रुपये में मिला है।कृषि विभाग की प्रदर्शनी में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कृषक बृज कुमार से भी बातचीत की। बृज कुमार ने बताया कि उन्हें 23 हजार रुपये का कृषि पंप सिर्फ 15 हजार रुपये में मिला, जिससे उन्हें 8 हजार रुपये की सीधी बचत हुई। कृपा शंकर और बृज कुमार दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री से आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिला, जो उनके लिए गर्व का क्षण रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंच रही हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
- -केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मंत्रियों ने पीएम आवास के हितग्राहियों के पाँव पखारेरायपुर / हम लोग पहाड़ी कोरवा है बाबू, जंगल से जुड़े हैं, जो कुछ है हमारा सबकुछ जंगल ही है, हमारे पुरखे ही नहीं, हम लोग का जीवन संघर्षों के साथ ही बीता है किसी ने आँसू तक नहीं पोछा...किसी ने हमारी सुध नहीं ली, आज हमें साफ पानी..गाँव तक सड़क..गाँव में स्कूल...बीमारी से इलाज के लिए आयुषमान कार्ड और पक्का मकान दिया जा रहा है..हमें पैरों में खड़ा करने के साथ ही..हमारे पांव पखारे जा रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है। धन्यवाद उन सभी लोगों का, जिन्होंने हमारी सुध ली और हमें सम्मान दे रहे हैं। यह कहना है विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की पहाड़ी कोरवा फूलो बाई और शनी राम कोरवा का।ये पहाड़ी कोरवा परिवार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आशियाना मिलने के बाद गृह प्रवेश से पहले केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों पाँव पखारने के पश्चात अभिभूत और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा अन्य अतिथियों ने आज अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पाँव को पखारकर गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर प्रदेश के 51 हजार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी।जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंडरापाठ की रहने वाली फूलो बाई बताती है कि उनका जीवन संघर्षों से गुजरा। दो साल पहले पति के मौत के बाद उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई थीं। उनका कहना था कि पति जब तक जीवित थे तब तक उनको पूरा भरोसा था कि पक्का मकान एक दिन बना लेंगे, लेकिन असमय उनकी मौत ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वनांचलों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों की सुध ली है। प्रधानमंत्री जी की पहल से हम पिछड़ी जनजातियों के भाग्य खुल गए हैं। हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं के साथ पक्का आवास भी मिलने लगा है।ग्राम ढेलवाडाँड़-बोकाई पंचायत जिला सरगुजा के पहाड़ी कोरवा शनी राम ने बताया कि जंगलों के आसपास रहते हमारी कई पीढ़ियां बीत गई। हमारी पीढ़ियों ने पानी भी ढोढ़ी का पीया। घास-फूस के घर में रहे और आंधी-तूफान, बारिश के दिनों में डर के साये में जैसे-तैसे जिंदगी काटी। हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन हमारी जिंदगी के कठिन दिन बहुरेंगे। अब पीएम जनमन से हमारे पक्के मकान बन गए। नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मिल रहा। इलाज के लिए कार्ड बन रहा है। गाँव तक पक्की सड़क बन रही है। हमारे पांव पखार कर सम्मान दिया गया वह एक सुखद अनुभूति है, यह हमारे आने वाली पीढ़ी की तकदीर बदलने की शुरूआत है, इसके लिए हम जितना भी आभार जताए..कम ही है।
- -नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर नालों व नालियों में कच्चे-पक्के अतिक्रमणों एवं अवरोधों को हटाने कहा-पेड़ों में लगे बोर्ड्स, साइन-बोर्ड्स, साइनेजेस, विज्ञापनों, बिजली के तारों तथा हाइटेंशन लाइन्स को भी हटाने के निर्देशरायपुर.। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वर्षा ऋतु के पहले नालों और नालियों की सफाई तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर नालों एवं नालियों पर कच्चे व पक्के अतिक्रमणों तथा अवरोधों को हटाने को कहा है। पेड़ों में लगे बोर्ड्स, साइन-बोर्ड्स, साइनेजेस, विज्ञापनों, बिजली के तारों तथा हाइटेंशन लाइन्स को भी हटाने के निर्देश विभाग ने दिए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भेजे परिपत्र में कहा है कि वर्षा ऋतु में प्रायः यह देखने में आता है कि शहरों में बारिश के पानी के निकासी के लिए निर्मित नालियों की समय पूर्व समुचित सफाई न होने तथा पानी निकासी के रास्तों के अवरोधों को दूर नहीं करने के कारण आकस्मिक वर्षा से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस स्थिति से बचाव के लिए बरसात के पहले सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।विभाग ने संचालनालय से निकायों को जारी परिपत्र में नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ गलियों व चौराहों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। नगर के सभी नालों व नालियों की पूर्ण एवं नियमित साफ-सफाई अंतिम छोर तक गहराई से किए जाएं। इस कार्य से किसी भी प्रकार से नदी या जल प्रदूषित न हों, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। विभाग ने निर्माणाधीन नालों एवं नालियों में पानी बहाव के रास्ते से निर्माण सामग्रियों को हटाने को कहा है, जिससे पानी के बहाव में निरंतरता बनी रहे। नालों व नालियों में निर्मित कच्चे-पक्के अतिक्रमणों और अवरोधों को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर आवश्यक अमले, टूल, मशीन आदि के साथ ही नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति करने को कहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की 24 घंटे वर्किंग सुनिश्चित करते हुए इसके फोन नम्बर आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने भी कहा है। निचली बस्तियों एवं संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के चिन्हांकन के साथ ही वहां प्रभावितों का अनुमान लगाकर प्रभावितों के लिए अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थल भी चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग ने संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ के दौरान एवं बाढ़ के प्रभाव के समाप्त होने पर संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति निर्मित होने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना देने कहा गया है। संचालनालय ने सभी नगरीय निकायों को वर्षा ऋतु के दौरान नागरिक सेवाओं के निर्बाध व सुचारू संचालन तथा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
- शासकीय महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय को बनाया गया परीक्षा केंद्रपरीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों की जिम्मेदारीबलरामपुर / छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा प्रदेश भर में 15 मई 2025 को पीएटी एवं पीव्हीपीटी 2025 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रवेश परीक्षा प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 तक आयोजित की गई है।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में उक्त परीक्षा शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में आयोजित होगी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा अपर कलेक्टर श्री रामेश्वर नाथ पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री रवि कुमार भोजवानी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनो परीक्षा केन्द्रों के लिए केन्द्राध्यक्ष एवं आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नन्द कुमार देवांगन मोबाईल नम्बर 99779-20198 को केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री महिपाल कुजूर मोबाईल नम्बर 80855-81140 को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के लिए प्राचार्य श्री चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता मोबाइल नम्बर 97544-62129 को केन्द्राध्यक्ष व कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी श्री ओमप्रकाश साहू मोबाइल नम्बर 99267-29958 को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र के लिए उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है। जिसमें सहायक संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो मोबाईल नम्बर 75873-42046 को दल प्रभारी एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री दिवाकर लाल टांडिया मोबाईल नम्बर 83197-78709 एवं नायब तहसीलदार डौरा-कोचली सुश्री रॉकी एक्का मोबाइल नम्बर 87703-40536 को सदस्य नियुक्त किया गया है।




















.jpg)






.jpg)