- Home
- छत्तीसगढ़
- महानदी तटबंध निर्माण और हाई मास्ट लाइट लगाने शुरू हुई कार्यवाहीसुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के दौरे का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगारायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 9 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम बल्दाकछार में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप जिला प्रशासन ने तीव्रता से कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सर्वे एवं योजना निर्माण के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में आज जल संसाधन विभाग और क्रेड़ा (CREDA) विभाग के अभियंताओं की टीम बल्दाकछार पहुंची। टीम ने दो अहम कार्योंकृमहानदी तट पर तटबंध निर्माण और ग्राम में हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए सर्वे की प्रक्रिया प्रारंभ की।बाढ़ से सुरक्षा के लिए पक्का तटबंधहर वर्ष महानदी की बाढ़ से कटाव झेल रहे बल्दाकछार गांव के लिए राहत भरी खबर है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, ग्राम को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए महानदी के दाएं तट पर पक्के तटबंध का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बाई में 5 मीटर स्लांट हाइट के साथ सीमेंट-कांक्रीट संरचना बनाई जाएगी, जिससे कटाव को रोका जा सकेगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 888 लाख रुपये है।गांव में रोशन होगा अंधेरा: हाई मास्ट लाइट योजनामुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए क्रेड़ा विभाग ने भी ग्राम में हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु स्थल का चयन कर लिया है। इंजीनियरों ने सरपंच व ग्रामीणों के साथ मिलकर गुड़ी चौक और कमारपारा को उपयुक्त स्थल माना है। संबंधित प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।जनता की आवाज पर संवेदनशील निर्णयउल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान बल्दाकछार में आकस्मिक निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। जनता की प्राथमिकताओं को समझते हुए उन्होंने त्वरित घोषणाएं कीं और अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। अब प्रशासन द्वारा किए जा रहे तत्पर प्रयास इस बात का प्रमाण हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्य रूप में परिणित हो रही हैं।बल्दाकछार में शुरू हुई ये पहल न केवल गांव की सुरक्षा और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी प्रमाण है। जनता से किये वादों को त्वरित अमल में लाकर शासन ने यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ में सुशासन अब केवल शब्द नहीं, एक साकार होती प्रक्रिया है।
- तीन व्यक्ति भेजे गये जेलबलरामपुर/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री करूण कुमार डहरिया ने जानकारी दी है कि जिले के तहसील कुसमी के अंतर्गत ग्राम बरपाठ में छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग द्वारा खनिज सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। 12 मई को शासकीय भूमि में सर्वे कार्य के दौरान सुनील नगेसिया, श्याम देव नगेसिया एवं मंतू राम नगेसिया शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे एवं वहां उपस्थित कर्मचारियों से वाद-विवाद करने लगे। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम कुसमी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कुसमी एवं थाना प्रभारी कोरंधा तत्काल मौके पर पहुंचे। संज्ञेय अपराध कारित किए जाने से रोकने एवं लोक परिशांति को बनाए रखने हेतु उक्त तीनों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि खनिज सर्वे कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों पर सख्ती से प्रभावी कार्यवाही की जावेगी।
- समय-सीमा की बैठक लेकर निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देशकांकेर। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में सुबह समय-सीमा की बैठक आहूत की गई, जिसमें उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियां को निर्देशित किया। जिन विभागों में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो पेयजल, हैंडपंप सुधार, आवास, राशन आदि से संबंधित हैं, ऐसे विभाग जल्द से जल्द आवेदनों को निराकृत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है और सभी अधिकारी इसके तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करें। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की मांग का निराकरण शासन स्तर पर होना है तो इसके लिए आवेदनों को तत्काल संबंधित उच्च कार्यालय को अग्रेषित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक की हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मण्डावी को दिए। इसी तरह सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्रता से प्रारम्भ करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा वयोवृद्ध जनों का पंजीयन करने और सिकलसेल की स्क्रीनिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने निःशक्तता प्रमाण पत्र फौरी तौर पर जारी के के लिए भी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खाद-बीज की उपलब्धता में वृद्धि हुई है और किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बैठक में कलेक्टर राजस्व, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, वन, नगरीय निकायों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों में लम्बित आवेदनों की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी ।
-
-एक और विषय का विकल्प लेकर खूब मन लगाकर करें पढ़ाई, प्राप्त करें लक्ष्य: रमेन डेका
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली छात्राओं रुचिका साहू, पूर्वी साहू समेत रायपुर की अन्य शालाओं के 15 विद्यार्थियों को राज्यपाल रमेन डेका ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गवर्नर ने बच्चों को भावी शिक्षा की तैयारी को लेकर कई टिप्स भी दिए।
सीजी बोर्ड की 10वीं की प्रावीण्य सूची में आठवें स्थान पर पूर्वी साहू, नौवें स्थान पर वर्षा परिडा और 12वीं की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल करने वाली रुचिका साहू को सोमवार को अभिभावक सहित राजभवन में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही रायपुर के 21 मेरिटोरियस छात्र- छात्राओं को भी उनके माता- पिता के साथ बुलाया गया था। इनमें उपस्थित 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थी राजभवन में गवर्नर डेका के हाथों सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त रायपुर की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को जीवन की इस सबसे बड़ी शैक्षणिक सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सुनिश्चित कर उसे हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें और परीक्षा की सर्वोत्तम तैयारी करें। इसके लिए गुरुजनों का हरसंभव मार्गदर्शन लें। डेका ने मदर्स डे और एक बच्ची की संघषपूर्ण जीवन की कहानी सुनाते हुए कहा कि भावी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही आपके पास एक और विषय अथवा संकाय का विकल्प भी तैयार रहना चाहिए। कहीं आप परीक्षा की तैयारी करते हुए फंस गए, आत्मविश्वास लड़खड़ाने लगे, तो आपके पास का वैकल्पिक विषय आपकी बड़ी सहायता करेगा। इस अवसर पर रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा और जिला शिक्षा कार्यालय व राजभवन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। - रायपुर -रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही व्यापक रूप से जारी है।आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में निगम जोन 6 क्षेत्र के तहत पचपेड़ीनाका चौक मुख्य मार्ग में सड़क पर अतिक्रमण और अवैध कब्जोँ को हटाने अभियानपूर्वक कार्यवाही करते हुए ठेलों, गुमटियों को सड़क से हटाया गया और विज्ञापन बोर्ड, एंगल्स को सड़क से हटा दिया गया।नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता एवं जोन 6 के नगर निवेश विभाग की टीम ने यातायात पुलिस बल सहित पचपेड़ीनाका मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हटाने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करवाकर नागरिकों को सुगम और सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाकर नागरिकों को त्वरित राहत दिलवाई । अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -अंडर 7 में मास्टर युवान और संस्कृति विजेता-अंडर 11 में सावी और प्रांजल विजेता- अंडर 15 में तनीषा व विवान चैंपियन बनेरायपुर । राजधानी रायपुर में रिवर डेल वल्र्ड स्कूल में रायपुर जिला शतरंज संघ व चेस शाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रायपुर जिला शतरंज चयन स्पर्धा 2025 में अंडर 7 बालक वर्ग का खिताब युवान कश्यप ने अपने नाम किया इस नन्हे बालक ने बिना कोई मैच गवाए पूरे 6 अंक अर्जित किया फाइनल में उन्होंने अक्ष बंसल को पराजित किया ,वही बालिका वर्ग में संस्कृति नथानी विजेता बनी ।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि अंडर 11 वर्ग के बालक वर्ग के विजेता प्रांजल अहिरवार 5 अंकों के साथ बने। उन्होंने फाइनल मैच में राजवीर अजवानी को पराजित किया इसी प्रकार बालिका वर्ग में सावी गौरी 4अंकों के साथ चैंपियन बनी फाइनल मैच में अनिका गुप्ता के खिलाफ हार के बाद भी बेहतर टाईब्रेक के कारण विजेता रही।अंडर 15 में बालक वर्ग के विजेता का खिताब विवान रॉय ने हासिल किया तथा बालिका वर्ग में तनीषा ड्रोलिया अविजित रहते हुए विजेता रही ।यह प्रतियोगिता बालक वर्ग में 6 चक्र व बालिका वर्ग में 5 चक्रों में स्विस लीग पद्धति से संपन्न हुई,वही अंडर 7 बालिका वर्ग में राउंड रॉबिन पद्धति का उपयोग किया गया।विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार हैबालक वर्ग अंडर 7प्रथम - युवान कश्यप (6 अंक)द्वितीय - रिदान गुप्ता (5अंक )तृतीय - अक्ष बंसल (4अंक)चतुर्थ - ए सुहास कुमार( 4अंक)बालिका वर्ग अंडर 7प्रथम - संस्कृति नथानी (4 अंक)द्वितीय - वल्लरी टावरी (3अंक)तृतीय - प्रिशा सैनी (2अंक)चतुर्थ - आन्या खाटूजा (1अंक)बालक वर्ग अंडर 11प्रथम - प्रांजल अहिरवार (5अंक)द्वितीय- भव्यम झवर (5अंक)तृतीय- राजवीर अजवानी (4.5अंक)चतुर्थ- प्रीतेश खटूजा (4.5अंक)बालिका अंडर 11प्रथम- सावी गौरी (4अंक)द्वितीय - अनिका गुप्ता(4अंक)तृतीय- रावी शेयके (3.5 अंक)चतुर्थ- धानवी मिश्रा (3.5अंक)बालक अंडर 15प्रथम- विवान रॉय (5.5अंक)द्वितीय- अद्वैत पांडे (4.5 अंक)तृतीय- दीपांशु वर्मा(4.5 अंक)चतुर्थ- अभिनव वर्मा (4.5 अंक)बालिका अंडर 15प्रथम - तनीषा ड्रोलिया ( 5अंक)द्वितीय- प्रतिष्ठा अहिरवार(4अंक)तृतीय- आराध्या तिवारी (3अंक)चतुर्थ- अदिति आदित्य (3अंक)यंगेस्ट प्लेयरआर्यव लोहियाअर्थेश लोहियाबालिका वर्गआन्वी अग्रवालइसके अलावा भी स्पेशल प्राइज के रूप में बच्चों को पुरस्कृत किया गयासचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि स्पर्धा में कुछ 100 बच्चों ने हिस्सा लिया था,उनमें से 14 बच्चों को अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त थीइस स्पर्धा के अंडर 7 व 11आयु समूह के बालक बालिका वर्ग के प्रथम दो स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा जो बेमेतरा में 15 मई से आयोजित है में तथा अंडर 15 में चयनित 4/4 खिलाड़ी जो कि दुर्ग जिले में 17 जुलाई से आयोजित है , रायपुर जिले का चयनित खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे,पुरस्कार वितरण समारोह में रिवर डेल स्कूल के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल जी,श्री आशुतोष शर्मा ( अध्यक्ष ,रायपुर जिला शतरंज संघ),श्रीमती निवेदिता बनर्जी(क्कङ्घक्क कॉर्डिनेटर रिवर डेल वल्र्ड स्कूल,रायपुर ), श्री अनूप यदु जी (डिस्ट्रिक्ट नेटबॉल संघ सचिव) तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे , सभी अतिथियों ने ट्रॉफी एवं मैडल से बच्चों को पुरस्कृत किया ,उक्त स्पर्धा के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर अनूप झा व सहयोगी के रूप में हेमा नागेश्वर,प्राची यादव, तुषार गुप्ता, अक्षत महोबिया व उत्कर्ष यादव थे। स्पर्धा का संचालन रोहित यादव ने किया।
- -अब ग्राम पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूलीरायपुर / छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं।रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणजन घर बैठे ही अपने टैक्स भर पा रहे हैं।इस प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा दिया, बल्कि इससे पंचायतों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तत्कालीन कलेक्टर श्री गोयल ने 12 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इस नवाचार मॉडल की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यूपीआई प्रणाली से टैक्स कलेक्शन में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कई पंचायतों में टैक्स वसूली दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।पहले जहां ग्रामीणों को मैनुअल भुगतान में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे मोबाइल से सरलता से भुगतान कर पा रहे हैं।रायगढ़ जिले के 07 में से 05 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं और यहां भी यह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है। खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यूपीआई प्रणाली लागू होने के बाद ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। तीन पंचायतों में किए गए विश्लेषण से पता चला है कि ग्राम सभाओं में लोगों की उपस्थिति में 57 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इससे साफ है कि ग्रामीण अब पंचायत व्यवस्था में अधिक रुचि ले रहे हैं।महिला स्व-सहायता समूहों, बीसी सखियों द्वारा किए गए लेन-देन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में जहां 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 4236.50 लाख और वर्ष 2025 में फरवरी माह के अंत तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया।इस पहल से ग्राम पंचायतों में खाता रखरखाव, ऑडिट प्रक्रिया और नकद बहीखाता मिलान में भी काफी सुविधा हो गई है। हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होने से वित्तीय प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुचारू हो गयी है। रायगढ़ जिले की यह पहल अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है। डिजिटल इंडिया की सोच को सफलता पूर्वक अमल में लाते हुए रायगढ़ जिला आज डिजिटल पंचायत शासन का प्रतीक बन गया है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी व तत्कालीन कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में डिजिटल पेमेंट कलेक्शन की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई। लोगों को जागरूक किया गया। पंचायतों के अकाउंट को यूपीआई से लिंक कर क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है। अभी कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के शत प्रतिशत पंचायतों में डिजिटल टैक्स कलेक्शन के लिए काम किया जा रहा है।
- -श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सेज को किया सम्मानितरायपुर.। श्री सत्य साईं बाबा ने सबसे प्रेम और सबकी सेवा करने का संदेश दिया है। बाबा के बताए मार्ग पर चलकर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा अब तक 36 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की जा चुकी है। बच्चों की निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर संस्थान ने सेवा परमो धर्म: के आदर्श को प्रस्तुत किया है। अस्पताल ने हजारों बच्चों को नया जीवन दिया है। किसी को जीवनदान देना पुण्य का काम है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आज आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल में केवल भारत के ही नहीं, बल्कि 15 अन्य देशों के लोग भी निःशुल्क उपचार कराने आते हैं। अब तक अन्य देशों के एक हजार से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी हो चुकी है। यहां तीन लाख से अधिक बच्चों के हृदय की निःशुल्क जांच भी की गई है।श्री साव ने कहा कि बाबा श्री सत्य साईं का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर हुआ है। इससे रायपुर की एक अलग पहचान बनी है। किसी अनजान से प्रेम और सेवा करना सहज काम नहीं है। यहां बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरे देखकर लग रहा है कि उन्हें दुनिया की बड़ी खुशी मिल गई है। यह अमूल्य खुशी देने वाला श्री सत्य साईं अस्पताल है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल में उपचार करा चुके बच्चों एवं उनकी माताओं से मुलाकात की एवं उन्हें फल व मिठाई वितरित की। परिजनों ने मंच पर अस्पताल में इलाज के अपने अनुभव साझा किए। श्री साव ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित किया।श्री सत्य साईं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि आज गौतम बुद्ध का निर्वाण दिवस है। काशी के सारनाथ में गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था। उसी काशी में एक और सेवा केंद्र शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन श्री सत्य साईं बाबा ने विश्व को सब से प्रेम और सबकी सेवा करने का मूल मंत्र दिया था। यहां निःशुल्क उपचार के बाद अब निःशुल्क नर्सिंग की शिक्षा दी जा रही है। यहां देश और समाज के सेवक तैयार किए जा रहे हैं। हम लोगों के दिलों में सेवा का भाव जोड़ रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
-
रायपुर - आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के तहत शहीद ब्रिगेडयर उस्मान वार्ड नम्बर 63 के क्षेत्र में दो भिन्न स्थानों सुदामा नगर क्रांति चौक और काली माता मन्दिर के समीप क्रमशः 10 लाख और 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से दो नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु नगर निगम जोन 6 के जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पूर्व पार्षद श्री चंद्रपाल धनगर, श्री रामकृष्ण धीवर, राज्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री मोहन एंटी, आदिवासी गोंडवाना समाज के श्री जग्गू सिंह ठाकुर, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर कार्य का भूमिपूजन किया. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने तत्काल स्वीकृति अनुसार नए सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त कार्य करवाने के निर्देश स्थल पर उपस्थिति नगर निगम जोन 6 के सम्बंधित अभियंताओं को दिए. वार्ड पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू ने वार्डवासियों की ओर से वार्ड में दो स्थानों पर नए सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारम्भ करवाने पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया.
- भिलाई ।, नगर निगम भिलाई क्षेत्र के खुर्सीपार में जहां पर स्थानीय निवासियों के मांग के अनुसार सीवर लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है। कुछ लोगों द्वारा बीएसपी के समय का बने सीवर लाइन के ऊपर अतिक्रमण करके मकान बना लिया गया है। पूर्व में कुछ लोगों को नोटिस देकर के मकान खाली कराया गया था। आगे का काम जारी रखने के लिए अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बार-बार नोटिस देने के बाद भी अपना अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे 86 लोगों को आखिरी नोटिस दिया गया है। समय अवधि के अंदर अपना निर्माण स्वयं खाली कर ले, अन्यथा नगर निगम भिलाई की टीम द्वारा उसे जेसीबी से खाली कराया जाएगा। जिसमें अधिक नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि समय अवधि के अंदर अतिक्रमण क्षेत्र को खाली कर दें। जिनके मकान पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फॉर्म भरकर के नियमानुसार मकान प्राप्त कर सकते हैं। अभी वर्तमान में बरसात आने से पहले सीवरेज नाली का निर्माण किया जाना आवश्यक है। नहीं तो बारिश में जो नाली खोदी गई गई है उसमें पानी भरने संभावना बन जाएगी। निर्माण कार्य प्रभावित हो जाएगा। इसीलिए सभी लोगों से अपील है कि शीघ्रता से सहयोग करते हुए अतिक्रमण वाला क्षेत्र खाली कर देवे ।
- भिलाई । नेहरू नगर पश्चिम के वार्ड क्रमांक 4 स्थित में स्थित समता उद्यान का सौंदर्य करण किया जाएगा। स्थानीय निवासी रामकुमार गुप्ता के साथ अन्य लोगों द्वारा पूर्व में निर्मित समता उद्यान का सौंदर्यकरण, पाथवे का निर्माण, बच्चों को खेलने के लिए झूला, योग करने के लिए मंच, एक्सरसाइज करने के लिए जिम आदि का मांग हेतु पत्र दिया गया था । उसी को देखने के लिए आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत उद्यान अधिकारी तुलेश्वर साहू को लेकर के समता उद्यान निरीक्षण करने पहुंचे। वहां के स्थानीय निवासियों के साथ समता उद्यान के चारों तरफ भ्रमण करते हुए सबके साथ मिलकर के योजना बनाई गई। किस प्रकार से उद्यान को और व्यवस्थित बना दिया जाए। जिससे लोगों के लिए टहलने, बैठने, घूमने एवं अन्य सामाजिक गतिविधियां करने के लिए सुगम हो जाए। उसके लिए प्रस्ताव बनाने के लिए जोन आयुक्त को निर्देशित किये। उद्यान अधिकारी को तत्काल रूप से उद्यान की साफ सफाई एवं जो झूले या खेल के उपकरण लगे हैं उसे साफ सुथरा व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किये। स्थानीय निवासियों ने आयुक्त से वादा किया कि एक बार नगर निगम भिलाई द्वारा बना करके दे दिया जाएगा तो हम लोग इसके रखरखाव देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं करेंगे। शासन का पब्लिक भागीदारी से उद्यानों का रखरखाव एवं देख-देख करने की योजना चल रही है।
- - कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देशबिलासपुर /जिले के सभी 486 ग्राम पंचायतो में मोर गांव मोर पानी महाअभियान के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके तहत जल के समुचित उपयोग एवं जल संकट की जानकारी देते हुए कम से कम भूजल के उपयोग एवं फसल चक्र तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण आगामी मानसून में करने हेतु जानकारी गांवों में दी जा रही है इसके लिए सभी ग्राम पंचायत में विशेष संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से सामूहिक स्थान पर जल जागरुकता व्यापक पैमाने पर लाने का प्रयास कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश में किया जा रहा है।जिले में बड़े पैमाने में बारहमासी नालों पर बोरी बंधान के कार्य कराए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं जिसके परिपालन में बोरी बंधान का कार्य व्यापक रूप जन भागीदारी और श्रमदान के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है, इसमें ग्रामीणों का विशेष सहयोग मिल रहा है। इसके लिए ग्रामीण जनों में जागरूकता के साथ-साथ जल के समुचित उपयोग के लिए समझ पैदा की जा रही है इसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण जन अपने से ही आगे आकर बोरी के कार्य को परिणित कर रहे हैं।इसके साथ-साथ जिले में फेल हो चुके बोरवेल को सैंड फिल्टर रिचार्ज स्पीड के माध्यम से फिर से प्रारंभ किए जाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही भूजल स्तर पर रिचार्ज के लिए पर्कोलेशन टैंक एवं मनरेगा की डबरियों में इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल को रिचार्ज करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा सभी जिला और जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिए गए है।केंद्रीय ग्राउंडवाटर बोर्ड के रिपोर्ट के अनुसार जिले की बिल्हा और तखतपुर विकासखंड सेमी क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं जिनके ग्राम पंचायत में जल संकट की संभावना है जल संकट से बचने के लिए ग्राम पंचायत में विशेष अभियान चलाकर जन जागरूकता और जल के समुचित उपयोग तथा भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य लिए जा रहे हैं ताकि भूजल स्तर में वृद्धि हो सके lजलदूत मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भूजल स्तर की जानकारी प्रत्येक मानसून के पूर्व और मानसून के पश्चात रिकॉर्ड की जाती है इसकी जानकारी भी ग्राम पंचायत भवन अथवा सार्वजनिक स्थलों पर लिखकर ग्रामीण जनों को ग्राम के भूजल स्तर की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि ग्रामीण जनों में भूजल संवर्धन और संरक्षण के लिए जागरूकता लाई सके। इसके तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ भी ग्रामीण जनों द्वारा ली जा रही है।
- - प्रकरणों में कुल 07 आरोपियों के कब्जे से 06 वाहन जप्त कर आरोपियों भेजा जेलदुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी श्री जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में विगत 03 दिवसों में अलग-अलग स्थानों से कुल 07 प्रकरण कायम किये गये हैं। प्रकरणों के क्रम में 10 मई 2025 को गश्त के दौरान महमरा एनीकट मार्ग पर जिला दुर्ग में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन कुंभकार पिता बलराम कुंभकार उम्र 21 वर्ष, निवासी बोरई थाना पुलगांव जिला दुर्ग के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 31 नग पाव देशी मदिरा मसाला, कुल मात्रा 5.58 बल्क लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य 3100 रूपये है एवं एक काले रंग की दुपहिया वाहन हीरो स्पेंडर क्रमांक सीजी 07 सीएम 4908 को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक गीताजंली तारम द्वारा विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।11 मई 2025 को आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अलग-अलग 05 प्रकरण कायम किये गए हैं-प्रथम प्रकरण में भोर गश्त के दौरान वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही करते हुए ग्राम जामगांव-अमलीडीह मार्ग पर 34 पाव देशी मसाला, मात्रा 6.12 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 3400 रूपये है, परिवहन करते हुए आदतन अपराधी राजकुमार सोनकर निवासी जमराव को उसके दोपहिया वाहन टीवीएस एक्सएल 100 सीजी 07 बीजे 3804 के साथ पकड़े, उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर अरविन्द साहू आबकारी उप निरीक्षक द्वारा प्रकरण विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया है।द्वितीय प्रकरण में गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा ग्राम घिंकुड़िया थाना नन्दिनी नगर जिला दुर्ग में अवैध शराब के धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आरोपी सूरज बंजारे पिता हेमचंद बंजारे उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोकड़ी थाना नन्दिनी नगर जिला दुर्ग के कब्जे से एक नीले रंग की प्लास्टिक बोरी में 56 नग पाव देशी मदिरा मसाला, कुल मात्रा 10.08 बल्क लीटर, जिसका बाजार मूल्य 5600 रूपये है एवं एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो सीजी 04 डीवी 3928 जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जेल दाखिल किया गया।तृतीय प्रकरण में कुरूद रोड कोहका जिला दुर्ग में एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बीयू 2503 से कुल 45 नग विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल पाव, मात्रा 8.1 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 5400 रूपये है, जप्त कर आरोपी कृष्णा सिन्हा पिता सावतराम उम्र 50 वर्ष, निवासी नवागांव थाना बोरी जिला दुर्ग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त भिलाई 02 सुप्रिया तिवारी द्वारा प्रकरण विवेचना में लिया गया है।चौथे प्रकरण में कुम्हारी कूकदा रोड जिला दुर्ग में एक हीरो एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीटी 3811 से कुल 50 नग देशी मसाला मदिरा शोले पाव मात्रा 9 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 5000 रूपये है, जप्त कर आरोपी भरत जगत पिता इंद्रो जगत, निवासी रूप नगर महामाया रोड कुम्हारी जिला दुर्ग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2)के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त भिलाई 04 भोजराम रत्नाकर द्वारा प्रकरण विवेचना में लिया गया है।पाँचवे प्रकरण में कुम्हारी में आरोपी पुरुषोत्तम सोनी पिता लक्ष्मीनाथ, निवासी शांतिनगर कुम्हारी से कुल 25 नग पाव देशी मसाला मदिरा शोले, मात्रा 4.5 बल्क लीटर, जिसका कुल बाजार मूल्य 2500 रूपये है, बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ख का मामला पंजीबद्ध कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त भिलाई 01 पंकज कुजूर द्वारा प्रकरण में विवेचना की जा रही है। साथ ही 12 मई 2025 को एक अन्य प्रकरण में गश्त के दौरान ग्राम नवागांव थाना बोरी जिला दुर्ग में अवैध शराब के परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी सनतन देशलहरे पिता गुर्गा प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी नवागांव थाना बोरी जिला दुर्ग के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैले में 30 नग पाव देशी मदिरा मसाला कुल मात्रा 5.40 बल्क लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य 3000 रूपये है एवं एक काले रंग की “दुपहिया वाहन हीरो स्पेंडर प्लस” सीजी 07 सीडब्ल्यू 5976 को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल द्वारा विवेचना में लिया गया।इसी प्रकार आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा विगत 03 दिवसों में 07 प्रकरण कायम कर कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर 40.68 बल्क लीटर देशी मदिरा, 8.1 बल्क लीटर विदेशी मदिरा एवं 06 नग दुपहिया वाहन जप्त किया गया है। उक्त प्रकरणों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, खुलदीप, वाहन चालक दीपक राजू, दुर्गेश कुर्रे, धनराज खरे, नोहर साहू का विशेष योगदान रहा।
- -मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृतरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
- -नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबीरायपुर / केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित "मोर आवास मोर अधिकार" कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मामले श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
- *13 मई को नीलामी का दूसरा चरण*बिलासपुर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने मिल मालिकों को बचे हुए धान की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश दिए। प्रथम चरण के बाद लगभग 700 स्टैक धान नीलामी के लिए संग्रहण केंद्रों में बचा है।राज्य शासन द्वारा बचे हुए धान का विक्रय दर निर्धारित कर नीलामी किया जा रहा है। नीलामी का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। दूसरा चरण कल 13 मई को निर्धारित है। गौरतलब है कि नान और एफसीआई को देने के बाद जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण की नीलामी में 400 स्टैक धान उठ चुका है। अब लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में बचा हुआ हैं। इन स्टैकों की प्राइस मैचिंग करते हुए उठाव के निर्देश कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दिए। राज्य शासन ने मोटा धान पुराने बारदाना के लिए 1900 और नए बारदाना के लिए 1950 रुपए प्रति क्विंटल विक्रय दर निर्धारित किया है। पतला धान पुराना बोरा के लिए 2050 रुपए और नया बोरा के 2100 रुपया तय किया गया है। जिले में 176 राइस मिलें हैं। इनमें 155 अरवा मिल और 21 उसना राइस मिल शामिल हैं। संग्रहण केंद्रों में धान के उठाव में हमाल की समस्या बताई गई। डीएमओ को इसका समाधान के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राइस मिलर्स द्वारा बताई गई अन्य समस्याएं भी नोट किए और उचित समाधान के लिए राज्य शासन से पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आवंटित स्टैक को 15 दिन में अनिवार्य रूप से उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ शंभूनाथ गुप्ता, नान के प्रबंधक संजय तिवारी, सभी फूड इंस्पेक्टर सहित राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
- जोन 3 के तहत 13 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बीटीआई. ग्राउंड शंकर नगर के सामने सिंधु भवन में शिविररायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण के अंतर्गत विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से मांगों और शिकायतों से सम्बंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में लगाए जाकर प्राप्त किये गए. द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्रथम चरण में प्राप्त आम जनता की मांगों और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समाधान करने का कार्य अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन किया गया. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित अधिकारीगण आवेदकगणों को उनके आवेदन पर की गयी समाधान की कार्यवाही की जानकारी देंगे और विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों को जानकारी देंगे, ताकि पात्र हितग्राहीगण शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं से सहजता और सरलता से पूर्ण लाभान्वित हो सकें. इसके अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों के अंतर्गत विभिन्न 10 सार्वजनिक स्थानों पर समाधान जोनवार शिविर आयोजित किये जा रहे हैँ. इसके अंतर्गत विगत दिनांक 7 मई को नगर निगम जोन 2 के अंतर्गत शहीद स्मारक भवन जीईमार्ग और विगत दिनांक 10 मई को जोन 1 के अंतर्गत दही हांडी मैदान गुढ़ियारी में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर लगाया जा चुका है. इसी क्रम में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 के अंतर्गत दिनांक 13 मई को बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के सामने सिंधु भवन, जोन 4 के तहत 15 मई को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, जोन 5 के तहत 19 मई को डीडी नगर सामुदायिक भवन सेक्टर -2, जोन 6 के तहत 20 मई को शहीद संजय यादव उच्चतर माध्यमिक शाला टिकरापारा,जोन 7 के तहत 23 मई को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई मार्ग, जोन 8 के तहत 27 मई को सामुदायिक भवन भारत माता स्कूल के सामने टाटीबंध, जोन 9 के तहत 28 मई को इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय कम्युनिटी हाल जोरा रायपुर, जोन 10 के तहत 30 मई को सामुदायिक भवन गुरुद्वारा देवपुरी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक समाधान शिविर लगाया जायेगा.
- -नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कलेक्टरों को निर्देश जारी-रायपुर, भिलाई समेत आठ निकायों में बीपीसीएल और गेल कंपनी लगाएगी प्लांटरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए बायो-सीएनजी प्लांट लगाए जाएंगे। रायपुर, भिलाई समेत आठ निकायों में जमीन का चिन्हांकन किया जा चुका है। इन स्थानों पर बीपीसीएल और गेल 800 करोड़ का प्लांट लगाएंगे।उल्लेखनीय है कि पिछले 17 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में बायो- सीएनजी संयंत्रों के लिए सार्वजानिक उपक्रमों को एक रुपये प्रति वर्गमीटर की रियायती दर पर भूमि आबंटित किए जाने का निर्णय लिया गया था। कैबिनेट के निर्णय के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को जमीन आबंटन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।बीपीसीएल और गेल कंपनी को एक रुपए वर्गमीटर में 10 एकड़ जमीन 25 साल की लीज पर दी जाएगी। जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट का प्रसंस्करण इन संयंत्रों में किया जाएगा।भारत में उपयोग होने वाले सीएनजी का लगभग 46 फीसदी वर्तमान में आयात किया जाता है और सरकार का लक्ष्य बायो-सीएनजी के उत्पादन और खपत के माध्यम से इस निर्भरता को कम करना है। बायो सीएनजी, जिसे बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस भी कहा जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से वाहनों के ईंधन आऔर घरेलू ऊर्जा के रूप में किया जाता है। साथ ही सीएनजी वाहनों को ईंधन देने के लिए, एलपीजी के विकल्प के रूप में खाना पकाने और हीटिंग के लिए, बिजली उत्पादन के लिए, कुछ उद्योगों में हीटिंग और अन्य प्रक्रियाओं के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का अनुमान है कि भारत में बायो-सीएनजी उत्पादन की क्षमता लगभग 70 मिलियन मीट्रिक टन है। इसका उत्पादन बाजार की मांग के अनुरूप है, जिससे यह आर्थिक रूप से पूरी तरह व्यवहारिक है।क्या है बायोसीएनजी?बायोसीएनजी का उत्पादन जैविक अपशिष्ट पदार्थों जैसे पशु अपशिष्ट, खाद्य अपशिष्ट और औद्योगिक कीचड़ को बायोगैस और डाइजेस्टेट में तोड़कर किया जाता है। यह प्रक्रिया एक सीलबंद, ऑक्सीजन रहित टैंक में होती है, जिसे एनारोबिक डाइजेस्टर भी कहा जाता है। फिर बायोगैस को संसाधित किया जाता है, जिससे 95 फीसदी शुद्ध मीथेन गैस प्राप्त होती है। इस प्रक्रिया से उच्च गुणवत्ता वाला सांद्रित तरल उर्वरक प्राप्त होता है।महीनेभर के भीतर टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी शुरूनगरीय प्रशासन विभाग के अनुसार प्रदेश के आठ स्थानों पर जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक महीने के भीतर ही इसका टेंडर फाइनल करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।(प्रतीकात्मक फोटो)
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति सभी नर्सों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि स्वास्थ्य सेवा में नर्सों का हमेशा से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। हमारी नर्स बहनें भी देवी स्वरूप होती हैं, जो निःस्वार्थ भाव से मानवता की सच्ची सेवा कर दूसरों के जीवन को खुशियों से भर देती हैं।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।
- -सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में बनेगा भव्य स्वागत द्वाररायपुर।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार को महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में समाज के 28 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 1975 में इस आयोजन की नींव रखने वाले वरिष्ठ दंपत्तियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकजुटता और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण है। पिछले 50 वर्षों से निरंतर इस परंपरा को निभाना अनुकरणीय है। समाज में एकजुटता और सहयोग का यह स्वरूप हमें भविष्य के लिए नई प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में घोयनबहारा में सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण की भी घोषणा की। यह द्वार क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में शुरू किया गया यह सामूहिक विवाह आयोजन आज एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। यह केवल विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सह-अस्तित्व और समानता का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए समाज की इस सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष श्री धरमदास साहू, जिला स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू, सूरमाल साहू समाज के संरक्षक श्री नारायण लाल साहू, श्री भेखलाल साहू और श्री देवेश साहू सहित समाज के सैकड़ों गणमान्यजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में समारोह में उपस्थित थे।
- -मंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा कीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार को महासमुंद के बसना विकासखंड के बोहारपार में कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां नवनिर्मित कर्मा माता मंदिर में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बोहारपार में बहुत ही सुंदर एवं भव्य कर्मा माता मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर के निर्माण से सनातन की परंपरा और सनातन का विचार अवश्य ही फलीभूत होगा। उन्होंने भक्त माता कर्मा की महिमा बताए हुए कहा कि इस मंदिर का निर्माण केवल पूजा-अर्चना के लिए ही नहीं हुआ है। इस मंदिर से सनातनी संस्कार को मजबूती भी मिलेगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंदिर परिसर में अहाता निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की की घोषणा की। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री संपत अग्रवाल और श्री संदीप साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।विधायक श्री संपत अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए योगदान देने वाले सभी लोगों को मैं आज प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू ने मंदिर निर्माण के लिए शुभकामना देते कहा कि आज के समय में घर में संस्कार बचाना जरूरी है, तब जाकर एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। तभी माता कर्मा मंदिर का लक्ष्य सही मायनों में पूर्ण होगा। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री मालकराम साहू और जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री धरम दास साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- - विज्ञान की ओर एक नई उड़ानरायपुर / कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें विद्यार्थियों ने केवल वैज्ञानिक तथ्यों को सुना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से अनुभव भी किया। टेलीस्कोप की सहायता से चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं था। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ब्रह्मांडीय घटनाओं का प्रदर्शन भी बेहद आकर्षक और शिक्षाप्रद रहा।कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन कोरिया, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी तथा ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करना, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना तथा खगोल विज्ञान जैसे विषयों में रुचि उत्पन्न करना था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी रहीं, जिनके साथ जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने बच्चों की उत्सुकता और सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना और सोच को मजबूती मिलती है।कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक प्रतिनिधियों श्री पतित पावन कुइला, श्री विजय कुमार, सुश्री पूजा शर्मा और श्री कमल डडसेना ने ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्यों को सरल भाषा में विद्यार्थियों के समक्ष रखा। टेलीस्कोप विशेषज्ञ जीवन साहू और नीरज कुमार ने तकनीकी व्याख्यान के साथ-साथ उपकरणों की व्यवहारिक जानकारी भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता की उपस्थिति से शिक्षा जगत की सहभागिता और अधिक सशक्त हुई।कार्यक्रम में जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रमुख, शिक्षकगण और अभिभावकों की भी भागीदारी रही। शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने खगोल विज्ञान की इस अनोखी यात्रा का आनंद लिया।इस विशेष पहल ने विद्यार्थियों को न केवल आकाशगंगा और सौरमंडल से जोड़ा, बल्कि उनके भीतर विज्ञान के प्रति एक नई ऊर्जा और जिज्ञासा का संचार भी किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ।कार्यक्रम का मूलमंत्र मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान को न केवल समझा गया, बल्कि उसे जिया भी गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं से अधिकतम विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी रंग लाई, जिससे विज्ञान एक जटिल विषय नहीं, बल्कि अनुभव करने योग्य जीवंत विषय बनकर सामने आया।इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मंच और अवसर मिले, तो वे विज्ञान की दुनिया में भी आकाश की ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।
- - शौर्य,तनीषा,भव्यम,रिदान, विराज ,युवान, धानवी, प्रांजल , सावि 3 अंकों के साथ बढ़त पर-स्पर्धा में 14 अंतराष्ट्रीय रेटेड खिलाडिय़ों सहित कुल 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैंरायपुर। रायपुर जिला शतरंज संघ व चेस शाला द्वारा ,रिवर डेल वल्र्ड स्कूल में आयोजित शतरंज चयन स्पर्धा में 3 चक्रों के बाद आयु वर्ग 7 से वल्लरी, व संस्कृति आगे चल रहे हैं ,वहीं बालक वर्ग में युवान रिदान व विराज 3 अंकों पर हैं।अंडर 11 बालक वर्ग में प्रांजल भव्यम,व बालिका वर्ग में सावी धानवी 3अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं ।वहीं अंडर 15 बालक वर्ग में विवान व बालिका वर्ग में तनीषा ड्रोलिया 3अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए है ।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि स्पर्धा में आज 12 मई को बालक वर्ग में 3 व बालिका वर्ग में 2 राउंड खेला जाएगा , तत्पश्चात विजेता का फैसला किया जाएगा ।स्पर्धा आयु वर्ग 7 ओपन,11 ओपन और बालिका, आयु वर्ग 15 ओपन व बालिका स्विस लीग पद्धति खेली जा रही है, वही आयु 7 बालिका वर्ग में राउंड रॉबिन पद्धति से क्लासिकल फॉर्मेट में आयोजित है।रविवार को स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर रिवर डेल वल्र्ड स्कूल की डायरेक्टर आकांक्षा गोयल और सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि स्पर्धा में 14 अंतराष्ट्रीय रेटेड खिलाडिय़ों सहित कुल 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हंै, जिनमें से विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा ।स्पर्धा के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर अनूप झा है,हेमा नागेश्वर,प्राची यादव ,तुषार गुप्ता, अक्षत महोबिया व उत्कर्ष यादव सहयोगी के रूप में है,स्पर्धा के संचालक फिडे इंस्ट्रक्टर रोहित यादव हैं ।



















.jpg)







.jpg)