- Home
- छत्तीसगढ़
- भिलाई । भिलाई नगर निगम भिलाई में खुले में मांस मछली बेचा जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके लिए नगर निगम भिलाई के सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि उनके क्षेत्र में जहां कहीं पर भी खुले, सार्वजनिक स्थल पर मांस मछली बेची जा रही है। वहां पर कार्रवाई करें। आदेश प्राप्त होते ही सभी जोन में कार्रवाई शुरू हो गई है। देखने में आ रहा है कि रविवार एवं बुधवार को अधिकांश जगहों पर खुले में मांस मछली की दुकान खुल जाती हैं। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें प्रश्रय दिया जाता है। यदि स्थानीय लोग ऐसी दुकानों का विरोध करेंगे, वहां पर खरीदने नहीं जाएंगे यह दुकान नहीं लगेगी। छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उक्त व्यवसाय के लिए निर्धारित बेंडिंग जोन प्रदान करके दिया जाना है। जिससे वे व्यापारी वहीं पर व्यवसाय कर सके। जोन के सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र के सहायक राजस्व अधिकारी से समन्वय बनाकर के बेंडिंग जोन का प्रस्ताव बना करके नजरी नक्शे सहित मंगलवार को शाम 4:00 बजे तक प्रस्तुत करेंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा की जहां पर वेंडिंग जोन बनाई जाए वहां पर किसी प्रकार का धार्मिक स्थल ना हो, आसपास के लोगों को किसी प्रकार का आपत्ति भी ना हो। कहीं पर भी खुले में मांस मछली विक्रय करने वालों वालों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कुछ जगहों पर निर्धारित स्थल बनाया गया है। इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों की इच्छा के अनुसार दुकान खुल जा रही हैं। सभी जोन में कार्रवाई शुरू हो गई है। इस कार्य में जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, वी के सैमुअल, अपने क्षेत्र के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शरद दुबे, बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू के साथ समन्वय बना कार्य कर रहे हैं।
-
रायपुर - पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद आकाश तिवारी के साथ जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव स्वास्थ अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर ने अरमान नाला का निरीक्षण किया. पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि विगत कई वर्षों से नई बस्ती में बारिश में जलभराव होता है, तो उसके लिए जो उचित प्रयास किए जाने चाहिए उस ओर क़दम बढ़ाया जा रहा है आने वाले सालों में इस परेशानी से निजात दिलाना प्रथम प्राथमिकता है इसी कार्य प्लानिंग के तहत कार्य किए जा रहे हैं, जिसमे नाला सफाई नाला निर्माण किया जाएगा. अरमान नाला ऑक्सीजोन रविनगर नूरानी चौक नई बस्ती पंडरी शंकर नगर होते हुए छोकरा नाला में मिलता है तो इस नाले की सफाई होने से यहां के चार वार्डो को जल भराव से निजात मिलेगी. यदि अरमान नाले की अच्छे से सफाई की जाती है तो आसपास के चार वार्डो में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी. पार्षद आकाश तिवारी ने नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों से अपील की है कि अरमान नाले की पूरे तल्ले से लद्दी निकाल कर सफाई की जाए जिससे आने वाली बारिश में जनता को जलभराव की परेशानी ना हो और इस समस्या का पूरी तरह निदान करने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाये.
-
खरोरा के पास बड़ा हादसा, पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण
रायपुर। रायपुर जिले में खरोरा के पास सड़क हादसे में 14 ग्रामीणों की मौत हो गई। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्यमार्ग पर रविवार की देर रात करीब 12.30 के आसपास हुए एक सड़क हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्राम चटौद (थाना विधानसभा क्षेत्र) के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से लौट रहे थे। मृतकों में 10 महिलाएं, दो बालिकाएं, एक बालक और एक छह माह की बच्ची शामिल है।सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले माजदा की टक्कर हाईवा से हुई थी, जिसके बाद वह ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय माजदा वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में फंसे रह गए, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
- रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने समस्त नगरवासियों को बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 के अवसर पर अग्रिम शुभकामनायें देते हुए बौद्ध धर्म के सभी अनुयायियों सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान बुद्ध के दिव्य श्री चरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हैँ.नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है.
- रायपुर ।नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) दिनांक 12 मई 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे और महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी।
- -बालोद जिले में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का किया सराहना--जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, संभाग आयुक्त, कलेक्टर, एसपी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि-4714 आवेदनों का किया गया निराकरण, ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को मिली सौगातबालोद। संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त प्रत्येक आवेदनों का गुणवत्तायुक्त एवं समुचित निराकरण किया जाएगा। श्री राठौर आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जुंगेरा में सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण सुनिश्चित करने हेतु राज्य शासन का अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं अभिनव कार्य है। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के समुचित निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई की भी भूरी-भूरी सराहना की। बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर के अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित राकेश यादव छोटू, पे्रम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री राठौर ने शिविर स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों एवं इसके निराकरण हेतु की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संभाग आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग के स्टाॅल में ग्राम तरौद के दिव्यांग बुजुर्ग श्री दिलीप कुमार को बैसाखी एवं श्रवणबाधित श्री सम्पत लाल को श्रवण यंत्र प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने मछली पालन विभाग के स्टाॅल में ग्राम खैरतराई के दो मत्स्य पालक कृषक श्री मुकेश ढीमर एवं श्री राकेश ढीमर को मछली जाल प्रदान किया। इसके अलावा शिविर में आज अतिथियों के द्वारा ग्राम पाररास के कृषक श्रीमती चंद्रिका बाई को किसान क्रेडीट कार्ड एवं नैनो युरिया लिक्विड खाद, ग्राम जंुगेरा की बिमला बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र एवं श्रीमती महेश्वरी को नया राशन कार्ड, मनीषा, नूतन बाई एवं गंगेश्वरी को को मनरेगा जाॅब कार्ड प्रदान किया गया। इसी तरह राजस्व विभाग के अंतर्गत ग्र्राम अमलीडीह के शत्रुघन को जाति प्रमाण पत्र एवं दैहान के पुनुराम को किसान किताब प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रीमती रेखा शर्मा, गोपी चंद, रेखा बाई सहित 10 हितग्राहियों को किसान क्रेडीट कार्ड के अलावा खाद वितरण सहित हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को शासन के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुंगेरा सहित जुंगेरा कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायत जुंगेरा के अलावा ग्राम परसदा, सांकरा (ज), दरबारी नवागांव, जगन्नाथपुर, घुमका, कोहंगाटोला, तरौद, मनौद, खेरथाडीह, भोथली, ओरमा, बघमरा, डेंगरापार, खैरतराई सहित कुल 16 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 4714 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभागों के द्वारा सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकार उनका अन्नप्राशन कराने के साथ-साथ गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंट कर उनके गोदभराई रस्म को पूरा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुमधुर प्रस्तुति के माध्यम से सुशासन तिहार एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री राठौर ने राज्य में सुशासन तिहार के आयोजन की सराहना करते हुए इसे आम जनता के वाजिब मांगों एवं समस्याओं के पड़ताल करने का अत्यंत कारगर माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति एवं जरूरतमंद लोगों तक शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी। श्री राठौर ने जिले में चलाए जा रहे जल संरक्षण के अभियान की सराहना करते हुए जिले वासियों से इस कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने राज्य शासन के सुशासन तिहार के इस आयोजन को अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं लोक हितैषी बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सही मायने में प्रशासन को जनता तक ले जाने का एक अभिनव प्रयास है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सुशासन तिहार में उपस्थित संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रीमती मिश्रा ने सुशासन तिहार को शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं समयबद्ध तरीके से आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने का अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 01 लाख 33 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित परीक्षण कर गुणवत्तायुक्त निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पूरे देश और दुनिया की तरह बालोद जिले में भी जल संकट एवं लगातार घटते भूजल स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आने वाले समय में पानी की इस भीषण संकट से निपटने हेतु समय रहते जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बालोद जिले के सभी नागरिकों से जल संरक्षण के कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर उनकी देखभाल की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने सुशासन तिहार के आयोजन को राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी, जनहितैषी एवं दूरगामी कार्य बताते हुए इसकी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों को साईबर फ्राॅड से बचाव के उपाय के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने शिविर में उपस्थित आम नागरिकों को आश्वास्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव आम जनता के सेवा एवं सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री पटेल ने सुशासन तिहार के अंतर्गत पुलिस विभाग को प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने की भी बात कही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू सुशासन तिहार के आयोजन को आम जनता के समस्याओं को सरल कर निर्धारित समयावधि में उनका निराकरण सुनिश्चित करने का राज्य शासन का महत्वपूर्ण अभियान बताया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने सुशासन तिहार के आयोजन की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन वाचन करते हुए एसडीएम श्री सुरेश साहू ने सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के अभियान में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।शिविर में आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान जुंगेरा कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों के आवेदकों के द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदनों एवं निराकरण के संबंध में बारी-बारी से जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जुंगेरा कलस्टर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 3041, राजस्व विभाग को 253, महिला एवं बाल विकास विभाग को 221, विद्युत विभाग को 130, श्रम विभाग को 48, शिक्षा विभाग को 88, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 40, परिवहन विभाग को 20, लोक निर्माण विभाग को 26, जल संसाधन विभाग को 26, पशुपालन विभाग को 12, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र 07 सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त 4714 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर विधायक, संभाग आयुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों द्वारा स्थल में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया।
- बालोद,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल मैदान सुरेगांव तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल मैदान ओडारसकरी में 13 मई 2025 को ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल मैदान सुरेगांव में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बीजाभांठा, हथौद, डेंगरापार, रानीतराई (कि), किसना, सिंगारपुर, भालूकोन्हा हड़गहन, भुरकाभाट, मनकी (क), केवट नवागांव, सुरेगांव, झिटिया, परसाडीह (सु), फरदफोड़, भण्डेरा पसौद, परसुली, मुढ़िया, भेड़ी (सु) अहि. नवागांव के निवासी शामिल होंगे। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल ओडारसकरी में गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहूद (अ), डुड़िया, मटिया (अ), देवगहन, ओड़ारसकरी, चीचा, भिलाई, तिलखैरी, गुरेदा, भरदाखुर्द, डंगनिया, नाहंदा, देवरी (ख) के निवासी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।
- - रामनगर कबीर चौक में आवश्यक सुधार मरम्मत कराने दिए निर्देश-रामनगर मुख्य मार्ग नाली पर से मुर्गी दुकान तत्काल हटाने कहा- निगम ने मुर्गी दुकान तत्काल हटाकर किया 5000 रूपये सडक़ बाधा जुर्मानारायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल और संत रामदास वार्ड में 1 करोड़ 18 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से 6 विविध नवीन विकास कार्यों को शीघ्र कराये जाने नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्री भोलाराम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, निगम अपर आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ श्री यू. एस. अग्रवाल , प्रभारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, श्री अतुल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं,महिलाओं, नवयुवकों,आमजनों की उपस्थिति में श्रीफल फोडक़र और कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर कार्यारम्भ किया. सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 के क्षेत्र में अधोसंरचना मद से 40 लाख रूपये की लागत से वार्ड के विभिन्न स्थानों में जीआई पाईप लाईन विस्तार कार्य, 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड के शीतला माता मन्दिर के समीप शेड निर्माण कार्य,3 लाख रूपये की लागत से वार्ड के गोकुल नगर लक्ष्मी चौक में कक्ष निर्माण कार्य शीघ्र कराया जायेगा. इसी प्रकार संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के क्षेत्र में 35 लाख रूपये की लागत से कर्मा चौक में सौंदर्यीकरण कार्य,10 लाख रूपये की लागत से वार्ड में रामनगर पुलिस चौकी के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 10 लाख रूपये की लागत से वार्ड के भवानी नगर भरत नगर में जय माँ भवानी दुर्गा भैंसासुर मन्दिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शीघ्र कराये जायेंगे.प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कबीर चौक रामनगर में आवश्यक सुधार मरम्मत कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ को दिए.प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री और रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रामनगर मुख्य मार्ग में नाली पर कब्जा जमाकर लगाई गयी मुर्गी दुकान को हटाने के निर्देश स्थल पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर को दिए और सडक़ पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत बिरयानी दुकान संचालक को दुकान तत्काल दुकान की सीमा में सडक़ के किनारे लगाने की तत्काल कड़ी हिदायत देने कहा, अन्यथा की स्थिति में बिरयानी दुकान सडक़ से हटाने के निर्देश नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर को दिए. नगर निगम जोन 7 की टीम द्वारा रामनगर मुख्य मार्ग में नाली पर से मुर्गी दुकान को तत्काल हटाया गया और सम्बंधित दुकानदार से तत्काल 5000 रूपये सडक़ बाधा जुर्माना वसूला.
-
भिलाई नगर। समाज सेविका और लेखिका सरस्वती धानेश्वर का प्रथम काव्य संग्रह 'लम्हों का आईना' का शनिवार को सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर विमोचन किया। सरस्वती धानेश्वर पिछले एक दशक से अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ जुड़कर शांति एवं मानवता के लिए सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मेंअपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, साथ ही वे लेखिका और कवियत्री भी हैं। विदित हो कि सम सामयिक विषयों पर उनके लेख और कविताएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। श्री नर्मदा प्रकाशन, लखनऊ के सौजन्य से प्रकाशित उनके पहले काव्य संग्रह 'लम्हों का आईना' में जीवन के अलग-अलग भावों और विषयों को समेटा गया है।
इनकी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उम्मीद की किरण भी दिखाती हैं। इसके अलावा ये कविताएं व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए एक सही दिशा भी देती हैं। अब तक वे 13 बार सम्मानित हो चुकी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से दुर्गा सम्मान, आदर्श कवि, अतुल्य नारी शक्ति, शक्ति स्वरूपा, नारी सम्मान, बेटी दिवस सम्मान, नारी शक्ति सम्मान तथा तेजस्विनी एवार्ड शामिल हैं। पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर रजनी बघेल, आदर्श एकता मंच के अध्यक्ष संतोष किचलू, सुनील सन्नी पसीने, जयश्री पवार, शेखर सिंह पवार, कल्पना सिंह, रविन्द्र कुमार धानेश्वर और अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
-
बालोद/ सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद द्वारा विभाग की मासिक पत्रिका ’जनमन’ का वितरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अतिथियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को जनमन पत्रिका का वितरण किया। जुंगेरा समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टाॅल में जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, सोशल मीडिया समन्वयक श्री तनवीर खान सहित श्री राजेन्द्र कुंजाम, श्री कृष्णशरण साहू, श्री घनश्याम चन्द्राकर, श्री हुलेश रजक, श्री सुरेन्द्र साहू सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को जनमन पत्रिका का वितरण कर शासन के योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
-
नगर पंचायत चिखलाकसा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए सांसद, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी
698 आवेदनों का किया गया निराकरण, हितग्राहियों को मिली सौगात
बालोद/कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार शासन-प्रशासन के आम जनता के द्वार तक ले जाने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अभिनव कार्य है। श्री नाग जिले के डौण्डी विकासखण्ड के नगर पंचायत चिखलाकसा में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आयोजित समाधान शिविर के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सुशासन तिहार के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। समाधान शिविर में नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद नाथ योगी सहित अन्य अधिकारियों के अलावा पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा के निवासियों के द्वारा विभिन्न कार्यों से संबंधित प्राप्त कुल 698 आवेदनों का गहन परीक्षण के उपरांत सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों के द्वारा 11 हितग्राहियों को आधार कार्ड एवं आयुष्माना कार्ड, 05 हितग्राहियों का श्रम पंजीयन, 02 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं 04 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा हितग्राहियों को शासन के अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा नन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकार उनका अन्नप्राशन कराने के साथ-साथ गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंट कर उनके गोदभराई रस्म को पूरा किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। समारोह में सांसद श्री नाग ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन ने सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने राज्य में सुशासन तिहार के महत्वपूर्ण आयोजन की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसे लोक हितैषी एवं जनकल्याणकारी कदम बताया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर ने सुशासन तिहार को आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण करने का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय कार्यालयों के अलावा जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय तथा अन्य स्थानों के चक्कर लगाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा में परिवहन विभाग से 07, आबकारी 01, स्वास्थ्य विभाग से 08, खाद्य विभाग से 07, राजस्व विभाग से 11 एवं नगरीय प्रशासन से 11 सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 698 आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। -
बालोद/सुशासन तिहार 2025 बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा की श्रीमती गनेश्वरी बाई और नूतन बाई के जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आया है। क्योंकि आज उनकी एक समस्या का त्वरित समाधान हो चुका है। गनेश्वरी और नूतन ने सुशासन तिहार के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत जुंगेरा में मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके इस आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका मनरेगा जाॅब कार्ड बना दिया। जिसे आज ग्र्राम जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में उन्हें प्रदान कर दिया है।
उन्होंने बताया कि वे गृहिणी है और अब तक वह अपने घर के कामकाज तथा खेती कार्य में मजदूरी करती थी। लेकिन मनरेगा जॉब कार्ड मिलने के बाद अब उसके पास बाहर काम करने का अवसर होगा। इस जॉब कार्ड के जरिए वे मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में हिस्सा ले सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह आय का एक नया स्रोत उसके परिवार को मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है, जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इस योजना ने उनके परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद की है, और अब मनरेगा जॉब कार्ड के साथ वह अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रही हैं। अपने आवेदन का त्वरित समाधान होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। -
सुशासन तिहार में शीघ्रता से काम होने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बालोद/सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में किसान किताब की द्वितीय प्रति मिलने पर किसान श्री पुनुराम ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में पहुंचे ग्राम दैहान के किसान श्री पुनुराम ने बताया कि उनका पहले जो किसान किताब था, वह बहुत पुराना होने के कारण उसे उपयोग में नहीं ला पा रहे थे, जिससे बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। नया किसान किताब बनाने के लिए काफी समय से सोंच रहे थे, लेकिन नहीं बनवा पा रहा था। श्री पुनुराम ने बताया कि सुशासन तिहार की जानकारी गांव में मुनादी द्वारा मिलने पर उन्होने पंचायत में जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए आवेदन किया और आज उन्हें समाधान शिविर में निःशुल्क नया किसान किताब मिल गया। नया किसान किताब के लिए किसी प्रकार की राशि भी नहीं लगा है। श्री पुनुराम ने कहा कि सुशासन तिहार बहुत मददगार साबित हुआ है। उन्होंने सुशासन तिहार आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसान श्री पुनुराम ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर सभी किसानों के लिए बहुत अच्छा है। उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से बहुत सारी योजनाओं की जानकारी मिली है। - *विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को किया गया लाभान्वित**बुजुर्गो को मिला आयुष्मान कार्ड, मिली सेहत की सुरक्षा*बिलासपुर / जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत शिवतराई में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 10 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों से प्राप्त सभी मांगों एवं शिकायत के आवेदनों का निराकरण किया गया। 1944 आवेदन मिले थे जिनमें से 1808 का निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। समाधान शिविर में श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कोटा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम श्री नितिन तिवारी, सीईओ श्री युवराज सिंहा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास आवास की चाबी, कृषि विभाग द्वारा स्प्रेयर और लपेटा पाइप, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, एनआरएलएम के तहत समूह की दीदियों को बैंक लिंकेज का चेक से लाभान्वित किया गया।विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।*बुजुर्गो को मिला आयुष्मान कार्ड, मिली सेहत की सुरक्षा*समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। श्रीमती आस बाई, श्रीमती गंगा बाई, कौशल्या बाई जगत और नेम सिंह जगत को आयुष्मान कार्ड मिला है। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत उन्हें यह कार्ड दिया गया। कार्ड मिलते ही 77 वर्षीय शिवतराई निवासी श्रीमती आस बाई की बूढ़ी आंखों में चमक आ गई। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में यह कार्ड हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हम बुजुर्गो की सुध ली है। उनका आभार जताते हुए कहा कि किसी बड़ी बीमारी में यह आयुष्मान कार्ड हमारे बहुत काम आएगा। हम जैसे गरीबों के लिए महंगा इलाज करा पाना संभव नहीं होता है।
- महासमुंद / जिले में सुशासन तिहार का तीसरा और अंतिम चरण 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 49 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 5 मई से अब तक जिले में 12 समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।आगामी समाधान शिविर 12 मई को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोडार ग्राम पंचायत कौवाझर में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 13 मई को 4 स्थानों पर शिविर आयोजित है। जिसमें पिथौरा विकासखंड अंतर्गत पिरदा हाई स्कूल भवन में, बसना अंतर्गत ग्राम बरोली पूर्व माध्यमिक शाला में, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरीपठारीमुडा में तथा सरायपाली विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल सिंघोड़ा में समाधान शिविर का आयोजन होगा।
- मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में "ऑपरेशन बाज" अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए एक और सफलता हासिल की है।थाना लालपुर क्षेत्र में पुलिस ने 42.5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सत्यप्रकाश टोण्डे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम इंदलपुर थाना लालपुर का रहने वाला है। आरोपी से 4250 रुपये मूल्य की शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 60,000 रुपये) को भी जब्त किया गया है।इस कार्रवाई के संबंध में अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस को यह कार्रवाई 09 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सांवतपुर नहर रोड में घेराबंदी कर सफलता पूर्वक अंजाम दी गई।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी लालपुर), सउनि दिलीप प्रभाकर, प्रआर रामशंकर साहू, आरक्षक मनीष गेंदले, तोरण सोनवानी, अशोक जोशी, देवेन्द्र नागरे, गुलाब रात्रे एवं सैनिक दूजराम का सराहनीय योगदान रहा। मुंगेली पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-
बिलासपुर/ यह कहानी तखतपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुण्डा के आश्रित ग्राम भौवाकापा की है। भौवाकापा एक छोटा सा ग्राम है जिसमें 151 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पहले गांव के लोगों को पेय जल सम्बंधित समस्या बनी रहती थी। भौवाकापा के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था, तब गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेयजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। अब जल जीवन मिशन के तहत भौवाकापा में एकल ग्राम योजना अंतर्गत 44.16 लाख रूपये की लागत से पूरे गांव में 151 टेपनल कनेक्शन दिए जाने के लिए 40,000 लीटर का उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया एवं 1894 मीटर यू.पी.वी.सी. पाइप लाइन ग्राम में बिछाया गया है।भौवाकापा में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है, अब भौवाकापा के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गई है।
जल जीवन मिशन के तहत हितग्राही कुमारी सुरूज लहरे का कहना है कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हें पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था जिससे वे अपने घरेलु कार्यों को करने में पिछड़ जाती थी और कई महत्वपुर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। कुछ साल पहले हैण्डपंप पर पावर पंप लगाया गया जिससे पानी निकालने में लगने वाला श्रम का बचत तो हुआ परंतु शुद्ध पेयजल के लिए घर से बाहर दूर ही जाना पढ़ता था और पंप खराब होने कि स्थिति में पानी की गंभीर समस्या होती थी, जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु बाहर दूर जाना नहीं पड़ता, अब घर का सारा काम सही समय पर हो जाता है।
हितग्राही श्री हरप्रसाद चतुर्वेदी का कहना है कि इस योजना से पहले पानी भरने के लिए उन्हे दुसरे मोहल्ले जाना पड़ता था वहां लोगों की भारी भीड़ हुआ करता था जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ता था कई बार इनही लोगों से लड़ाई हो जाया करती थी परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल पाप्त हो रहा है जिससे मैं बहुत खुश हूं।
भौवाकापा के ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने भौवाकापा के लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है, जहां लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्य कार्य भी छोड़ देते थे परंतु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार संभव हुआ। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद दिया। - -तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राईव में विद्युत तारों में लटकते फ्लैक्स हटाए, रामनगर बाजार, जीई मार्ग, एम्स हॉस्पिटल, समता कॉलोनी मुख्य मार्ग, तेलीबाँधा एक्सप्रेसवे को कब्जामुक्त करवायारायपुर -रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और रायपुर जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनो के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही व्यापक रूप से निरन्तर जारी है।टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राईव में विद्युत तारों पर लटकते फ्लैक्स को हटाने की अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी. वहीं रामनगर बाजार मार्ग, जीईमार्ग, एम्स हॉस्पिटल टाटीबंध मुख्य मार्ग, समता कॉलोनी मुख्य मार्ग, तेलीबाँधा एक्सप्रेस वे के नीचे, सहित राजधानी शहर रायपुर के अन्य विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों को अतिक्रमण और अवैध कब्जोँ से ठेले गुमतियाँ सड़क बाधा, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स को हटाकर नागरिकों को जनहित में सुगम और सुव्यवस्थित यातायात दिलवाकर त्वरित राहत दिलवाने का कार्य यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में किया ।इस प्रकार नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग एवं जोनो के नगर निवेश विभाग की टीमो ने यातायात पुलिस बल सहित मिलकर विभिन्न जोनो में अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की एवं मार्गो के यातायात को सुगम बनाकर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी। अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- -कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण में पायी थी अव्यवस्था और अनुशासनहीनता, अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को लगाई थी फटकार-प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई थी असंतुष्टि, सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी थे नाखुशरायपुर. ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण, कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पाए जाने के बाद आज राज्य शासन ने कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के औचक निरीक्षण के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमओ श्री नेतराम चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के 9 मई को कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी एवं निष्ठा एप में उपस्थिति नहीं पायी गयी। नगर पालिका लेखा के निरीक्षण में कैशबुक पंजी एवं लेखा पंजी अपूर्ण पाया गया। निकाय में पेयजल संकट की स्थिति, अमृत मिशन और अटल परिसर के निर्माण की प्रगति अत्यंत धीमी पायी गई। निकाय में राजस्व वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य निर्माण कार्यो के साथ ही सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की प्रगति भी अत्यधिक धीमी पायी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा औचक निरीक्षण और कार्यों की समीक्षा में सीएमओ श्री नेतराम चन्द्राकर संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये। इस दौरान उनकी भाषा-शैली भी अशोभनीय थी।राज्य शासन ने कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नेतराम चन्द्राकर के इस कृत्य को गंभीर कदाचार मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 9 मई को कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण में गंभीर अव्यवस्था और अनुशासनहीनता पायी थी। उन्होंने अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ को फटकार लगाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर असंतुष्टि जताई थी। श्री साव वहां सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति से भी नाखुश थे। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
- -खाद -बीज के अग्रिम उठाव पर दिया जोर-शिविर लगाकर किसानों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाएं-मार्केट की मांग के अनुरूप फसल लेने किसानों को दें सलाहबिलासपुर / कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रार्थना सभाकक्ष में कृषि और इनसे जुड़े विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने खाद, बीज की जानकारी लेते हुए इनके अग्रिम उठाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान अब खरीफ फसलों की तैयारी शुरू कर दिए हैं। समितियों और बैंकों में खाद बीज और लोन उठाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने चाहिए। उन्होंने समिति स्तर पर शिविर आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काफी सोच समझकर किसानों को सलाह दें। आपकी सलाह उनके लिए नुकसान का सौदा नहीं होने चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, उप संचालक कृषि पीडी हथेस्वर सहित फील्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने कहा की 10 साल से ज्यादा अवधि के धान बीजों के किस्मों को रिप्लेस करना है। स्वर्णा, महामाया, राजेश्वरी, एमटीयू 1010, एमटीयू 1001 इस कैटेगरी में आते हैं। इनकी जगह दस साल से कम अवधि की किस्मों को प्राथमिकता देना हैं। जिनमें एमटीयू 1156, 1153,1318, विक्रम टीसीआर शामिल हैं। इनकी पर्याप्त मात्रा में बीज सभी विकासखंडों में उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने सभी आरएईओ से गांव - गांव में गोष्ठी कर किसानों को समझाइश देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को तुलनात्मक रूप से समझाएं कि उनके लिए क्या फायदा है। प्रयास करें कि उतने ही लागत में धान से ज्यादा फायदा अन्य फसलों में हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि पहले किसानों की दिक्कतें सुने और समझें उनके अनुरूप उन्हें निदान बताएं। उन्होंने कहा कि किसानों को समूह बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए। एक-एक दो-दो किसानों को लाभ दिलाने से इसके प्रबंधन में दिक्कत आती है। हॉर्टिकल्चर विभाग की समीक्षा करते हुए फसल विविधता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर क्रॉप में रिस्क अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। इसलिए केवल एक ही फसल पर निर्भर न होकर कई फसल एक साथ लगाएं। श्री अग्रवाल ने कहा कि एक बार जो हॉर्टिकल्चर क्रॉप का लाभ ले लेता है वह वापस धान फसल की ओर नहीं आएगा ।कलेक्टर ने कहा कि किसानों का व्यवहार परिवर्तन थोड़ा कठिन जरूर है, इसमें समय लगता है, हमें थकना नहीं है और ना ही हार मानना है। उन्होंने कहा कि हर किसान का केसीसी कार्ड होना चाहिए । उन्होंने कहा कि केसीसी योजना से जो किसान छूट गए हैं, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर इसका लाभ दिलाए। न केवल फसल बल्कि मछलीपालन, डेयरी, पोल्ट्री वालों को भी केसीसी कार्ड इशू होना चाहिए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत एक विस्तृत कार्य योजना बनाने की निर्देश दिए। आपने कहा कि जिले में कई पुराने खदान हैं जिनमें वर्ष भर पानी भरा होता है । इन खदानों में मछली पालन किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग 10000 किसान आज की तारीख में छुटे हुए हैं। इन सभी को एक-दो महीने में सम्मान निधि योजना से जोड़कर लाभ दिलाए। उन्हें एल साल में तीन किस्तों में ₹6000 कृषि कार्य में मदद के लिए दिया जाता है।
- -भूजल खतरे के निशान पर, रिचार्ज करने सभी को करना होगा योगदान-अंधाधुंध भूजल के उपयोग पर जताई चिंता-सभी एसडीएम को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देशबिलासपुर, /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभाकक्ष में बोर खनन करने वाले ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने जल संरक्षण की महत्ता बताते हुए इसमें सहयोग करने का आग्रह किया। जिले भर के करीब 50 ठेकेदार उपस्थित थे। खनन पर लागू प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। सभी लोग जल को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और पीएचई विभाग के ईई हर्ष कबीर भी उपस्थित थे।कलेक्टर ने जिले में पंजीकृत सभी बोर मशीनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए ताकि उनकी ट्रैकिंग किया जा सके। पीएचई यांत्रिकी विभाग इसे सुनिश्चित करेगा। उनका पंजीयन इसी कार्यालय में होता है। प्रतिबंध के बावजूद चोरी - छिपे बोर खनन की शिकायत यदा कदा मिलते रहती है। उन्होंने सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को भी इन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पेयजल संकट को देखते हुए एक माह पहले नलकूप खनन पर बंदिश लगा दी है।उन्होंने कहा कि भूमिगत जल को बचाने की हम सभी को चिंतित होना चाहिए। जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हमें कठोर कदम उठाने होंगे। जल का दुरुपयोग और अंधाधुंध इस्तेमाल आगे स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधनों पर केवल एक या दो पीढ़ी का अधिकार नहीं है। हमें आगे आने वाली पीढ़ी के लिए भी पानी को बचाकर रखना होगा। और यह काम अकेले सरकार का नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज की जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने केंद्रीय ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोर्ट का जिक्र किया और इसकी भयावहता के प्रति सचेत किया। भूजल का केवल 2 प्रतिशत पेयजल में उपयोग होता है। 13 प्रतिशत उद्योग में और 85 फीसदी फसल उत्पादन में। गरमी में धान की फसल उत्पादन भूजल स्तर के गिरने का बड़ा कारण है।कलेक्टर ने कहा की भूगर्भ का जल असीमित नहीं है । नीचे बहुत सीमित मात्रा में जल बचा है । उन्होंने कहा कि पानी गिरने का पैटर्न में पिछले कुछ वर्षों में बदलाव आया है। अपनी एक साथ गिरकर बह जा रहा है, रुक नहीं रहा है। पहले जब झड़ी स्वरूप में पानी गिरता था तो जल स्तर रिचार्ज हो जाता था। पानी को पेड़ भी रोक कर रखता था। पेड़ भी अब कम हो गए। हम जितना पानी उपयोग कर रहे, उससे ज्यादा जमीन में पहुंचने की जरूरत है, तभी संतुलन बन पाएगा। 80- 90 के दशक में जहां 90 फीट की गहराई के आसपास पानी मिल जाता था, आज वही जलस्तर नीचे गिरकर 300 फीट तक में भी पानी मिलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगले 200 पीढ़ी तक उपयोग करने लायक पानी को केवल दो-तीन पीढ़ी ने अभी उपयोग कर लिया है। अब समय आ गया है कि हम भूजल का उपयोग कम करें और रिचार्ज पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने सूखे पड़े ट्यूबवेल के माध्यम से जल नीचे पहुंचा ने की व्यवस्था करने को कहा है। पानी दबाव के साथ नीचे पहुंचने को रिवर्स ट्यूबवेल कहा जाता है। अब बरसात के पानी को जमीन में डालने का समय आ गया है। राजनांदगांव जिले के कुछ गांव में इसके सफल प्रयोग किए गए हैं।
- -प्रथम चरण में नगर निगम को प्राप्त 14798 आवेदनो, 12666 मांगो, 2132 शिकायतों में लगभग 90 प्रतिशत आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित समाधान किया गया,-7 वर्षीय दिव्यांग बालक चिराग राउत को शिविर में आवेदन देते ही तत्काल व्हीलचेयर प्रदत्त-अधिकारीगण अपात्रों को कारण सहित लिखित जानकारी दें - रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल-जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर जनता को तत्काल राहत दिलवाएँ - विधायक राजेश मूणत-तय समयसीमा में सभी आवेदनों का निराकरण करें - महापौर मीनल चौबेरायपुर ।आज सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 1 के 7 वार्डों के लिए दही हांडी मैदान गुढ़ियारी में सुशासन तिहार समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, ए. डी. एम. श्री उमाशंकर बन्दे रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्रीमती प्रमिला बल्लाराम साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, डॉक्टर मनमोहन मनहरे, श्री सोहन साहू,पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू, श्री ओंकार बैस, श्री मोहन उपारकर,पूर्व एल्डरमैन श्री योगेश शेंडे, मंडल अध्यक्ष श्री विनय जैन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री नवीन अग्रवाल की मंच पर उपस्थिति में नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नागरिको को सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों ओर निगम मुख्यालय में कुल भिन्न 71 स्थानों पर शिविर में आम जनता से प्राप्त रायपुर नगर निगम से सम्बंधित कुल 14798 आवेदनो, 12666 मांगो, 2132 शिकायतो में से लगभग 90 प्रतिशत गुणवत्ता पूर्ण त्वरित गुणवत्तापूर्ण समाधान द्वितीय चरण में 12 अप्रैल से 4 मई के मध्य करने की प्रकरणवार विस्तृत समाधान की जानकारी मंच से दी गई।सुशासन तिहार समाधान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत,महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, वार्ड पार्षदों ने किया। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में चुनाभट्ठी निवासी 7 वर्षीय 80 प्रतिशत दिव्यांग बालक चिराग राउत को आवेदन देते ही तत्काल व्हीलचेयर ससम्मान प्रदत्त की गयी । जिसे उन्हें रायपुर लोकसभा सांसद पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक, महापौर, सभापति, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि, वार्ड पार्षदों ने मंच से उतरकर ससम्मान प्रदत्त दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसबीआईएफ जीवनम टीबी केयर परियोजना के अंतर्गत जोन 1 क्षेत्र के नेताजी कन्हैयलाल बाजारी वार्ड क्षेत्र की रहवासी 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला श्रीमती भागवती सोनवानी को 4 माह हेतु पूर्ण पौष्टीक आहार मंच पर बुलवाकर ससम्मान गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदत्त किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गणमान्य अतिथियों ने नवजात शिशुओं का अन्न प्रासन्न किया, गर्भवती माताओं को पूर्ण पौष्टीक आहार ससम्मान प्रदत्त किया।रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से निर्देशित किया कि अधिकारीगण सुशासन तिहार 2025 में विभिन्न योजनाओं में नियमानुसार अपात्र पाए गए सभी आवेदकों को अपात्रता की कारण सहित लिखित जानकारी देना तत्काल सुनिश्चित करें साथ ही रायपुर नगर निगम आयुक्त प्राप्त सभी आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा करेंऔर नगर निगम के स्तर के आवेदनों का त्वरित समाधान अधिकारियों से करवाएं और राज्य शासन के स्तर के आवेदनों को राज्य शासन को प्रेषित कर उसकी जानकारी उन्हें ( सांसद ) और रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत को देवें, ताकि राज्य शासन के स्तर के आवेदनों का शीघ्र निदान करवाने वे और रायपुर पश्चिम विधायक मिलकर जनहित में शीघ्र आवश्यक पहल कर सकें. रायपुर सांसद ने कहा कि यह विष्णु देव का सुशासन है कि पहले आम जनता से उनकी मांगों और शिकायतों के आवेदन लेकर उनका निदान करके समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित आवेदकों को उनके आवेदन के निदान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. लोकसभा सांसद ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना को रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मंच से आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता हेतु सराहना करते हुए हार्दिक बधाई दी. पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर की जनता को शहर में परिवर्तन दिखना चाहिये और नगर पालिक निगम रायपुर का काम शहर में दिखना चाहिए. नगर निगम रायपुर अच्छा कार्य कर रहा है जनप्रतिनिधियों को भी जागरूकता से कार्य करना चाहिए शिविर में अधिकारीगण आम जनता के सभी आवेदनों का शत - प्रतिशत निराकरण करें. जनअपेक्षाओं को पूरा करना आम जनता को तत्काल राहत दिलवाना समाधान शिविर का उद्देश्य है रायपुर पश्चिम विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने निरन्तर कार्य करने वे पूरी तरह कृत संकल्पित हैँ नगर निगम रायपुर को आम जनों के आवेदनों का त्वरित निदान करने ठोस निर्णय लेना चाहिए और यह कार्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे अच्छी तरह कर रही हैँ सभी जोन कमिश्नरों को वार्ड पार्षदों से समन्वय रखकर सभी वार्डों में विकास शुल्क की राशि से आम जनों के लिए आवश्यक कार्यों को महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अनुशंसा पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप से आदेश लेकर समयबद्ध तरीके से अवश्य करवाना चाहिए.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का लाभ आमजनों को देने लगाये गये सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों से कहा कि आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का शत- प्रतिशत समाधान तय समय सीमा के भीतर अवश्य करवाना चाहिए विष्णु देव साय सरकार के सभी जनप्रतिनिधि आमजनों के कार्य समय पर करवाने पूरी तरह जागरूक होकर कार्य कर रहे हैँ महापौर ने मंच से अधिकारियों को सुझाव दिया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सुशासन तिहार समाधान शिविरों का आयोजन जबरदस्त तपिश के मध्य जनसुविधा को दृष्टिगत रखकर सार्वजनिक मैदान के स्थान पर बड़े सामुदायिक भवन में रखा जाना चाहिए।रायपुर लोकसभा सांसद ने प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक, महापौर, सभापति रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि, निगम आयुक्त, एमआईसी सदस्य, जोन 1 जोन अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों सहित सुशासन तिहार समाधान शिविर स्थल पर आमजनों की सुविधा हेतु लगाए गए रायपुर नगर निगम, राज्य लोक निर्माण विभाग, छग राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, कृषि विभाग, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्व विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, श्रम विभाग, अन्य शासकीय विभागों के स्टाल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सम्बंधित शासकीय अधिकारियों को जनहित में आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने किया।
-
दुर्ग । जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दो वर्षीय बालिका दीप्ती को 01 अप्रैल 2025 को विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेवा भारती मातृ छाया दुर्ग में अस्थायी संरक्षण हेतु रखा गया है।
दीप्ती, जिसकी उम्र दो वर्ष दो माह है, गोरे रंग की है और वर्तमान में बम्बलेश्वरी कालोनी नरनारायण मंदिर के पास धनोरा रोड बोरसी दुर्ग (छ.ग.) स्थित सेवा भारती मातृ छाया में निवासरत है। समस्त संबंधित व्यक्तियों से, जो स्वयं को बालिका के वैधानिक पालक या अभिभावक मानते हैं, वे इस विज्ञप्ति के प्रकाशन तिथि से 30 दिवस के भीतर अपना दावा या आपत्ति जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला दुर्ग अथवा सेवा भारती मातृ छाया दुर्ग में दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावे-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। - दुर्ग / श्री अभिजीत सिंह कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक विगत 09 मई 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक में संचालक सदस्य श्री अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग, श्री विकास साहू सहायक संचालक कृषि जिला दुर्ग एवं सचिव के रुप में श्री एस. के. जोशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग उपस्थित थे।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार बैठक में कुल 322 ऋण प्रकरणों का राशि 389.20 करोड़ ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 से 2027-28 कुल 33 समितियों के लिए राशि 38227.41 लाख, गन्ना फसल ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 से 2027-28 के अंतर्गत 49 प्रकरणों में राशि 81.93 लाख, उद्यानिकी फसल केला ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के 2 प्रकरणों में राशि 7.28 लाख, उद्यानिकी फसल टमाटर ऋण केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 अंतर्गत 08 प्रकरणों में राशि 4.34 लाख स्वीकृत की गई है।गौपालन हेतु केसीसी साख सीसा वर्ष 2025-26 के लिए नवीन के 54 प्रकरणों में राशि 97.70 लाख एवं नवीनीकरण के 129 प्रकरणों में 209.94 लाख, मत्स्य पालन हेतु केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के 03 प्रकरणों में 5.10 लाख, बकरीपालन हेतु नवीन केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के 02 प्रकरणों में राशि 3.00 लाख तथा नवीनीकरण के 01 प्रकरण में 2.20 लाख, कुक्कुट पालन हेतु केसीसी साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण के 02 प्रकरणों में राशि 4.40 लाख एवं नवीन कुक्कुट पालन हेतु 01 प्रकरण में 3.00 लाख रुपए मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण के 7 प्रकरण में राशि 55.50 लाख, कर्मचारी आवास ऋण अंतर्गत 01 प्रकरण में राशि 19.00 लाख, कुक्कुट पालन नगद साख सीमा वर्ष 2025-26 के लिए नवीनीकरण अंतर्गत 02 प्रकरण में राशि 20.00 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा नवीन के 2 प्रकरणों में राशि 10.00 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा पुनः स्वीकृति 08 प्रकरणों में राशि 40.00 लाख, गोल्डन क्रेडिट कार्ड अंतर्गत नगद साख सीमा नवीनीकरण के 20 प्रकरणों में राशि 100.00 लाख, स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति पश्चात पुष्टि हेतु 4 प्रकरणों में राशि 3.70 लाख, स्वयं सहायता समूह ऋण स्वीकृति हेतु 8 प्रकरणों में राशि 19.50 लाख, स्वयं सहायता समूह एन.आर.एल.एम. अंतर्गत 1 प्रकरण में राशि 2.50 लाख, दीर्घावधि ट्रेक्टर ऋण अंतर्गत 01 प्रकरण में राशि 4.00 लाख की स्वीकृति दिया गया है। बैठक में बैंक अधिकारी सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक एवं श्री एस.पी. वाहने शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।
- -महासमुंद में बोर्ड परीक्षा परिणामों पर सख़्त रुख: मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य श्री एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य श्री विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं श्री भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)



















.jpg)