- Home
- छत्तीसगढ़
-
धमतरी. जिले के एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए नौ आईईडी जब्त किए हैं। धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को खल्लारी पुलिस थाने के अंतर्गत चामेंडा और साल्हेभाट गांवों के जंगल में छिपाकर रखे गए आईईडी का पता लगाया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने जंगल की घेराबंदी करते हुए इसे देखा और तीन कुकर बम, मिल्क पाउडर बॉक्स में रखे तीन आईईडी, दो पाइप बम और एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी, दवाइयां, बर्तन, राशन और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की। उन्होंने बताया कि सामग्री को दो प्लास्टिक के ड्रम में भरकर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया था। माओवादी अक्सर गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में सड़कों और कच्चे रास्तों के किनारे आईईडी लगाते हैं।
-
अब 30 दिन में मिलेगी जरूरी सेवाएं
रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह नियम के तहत लिफ्ट और एस्केलेटर का संचालन उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और व्यवसायों को कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर से जुड़ी सभी सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट में शामिल कर दिया है। अब इन सेवाओं को अधिकतम 30 दिन के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय में काम नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इससे उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को समय पर सेवा मिलेगी ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं हमारी सरकार की प्राथमिकता है। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इसलिए हमने इस सेवा को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया है, ताकि हर लोगों को समय पर सेवा मिले और उनका भरोसा बना रहे।
मुख्य विद्युत निरीक्षणालय ने सभी बिल्डरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और लिफ्ट संचालकों से अपील की है कि वे नए नियमों का कड़ाई पालन करें और सुरक्षित रूप से लिफ्ट और एक्सलेटर की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इससे बीमा का खर्च भी घटेगा और कारोबार का जोखिम कम होगा।
- - बाल विवाह की जानकारी तुरंत दें- डॉ .दिनेश मिश्ररायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है । शिक्षा का प्रचार प्रसार न होने जागरूकता की कमी , पुरानी परम्पराओ को पालन करने के नाम पर होने वाले बाल विवाहों को रोकना सभी जागरूक नागरिकों का कर्तव्य है,वैसे तो बाल विवाह भी साल भर होते है पर रामनवमी से अक्षय तृतीया के बीच में अधिकाधिक संख्या में बल विवाह संपन्न होते है ,जिनमे कई बार तो वर वधु बने बच्चे अंगूठा चूसते हुए माँ की गोद में बैठे रहते है तो अनेक मामलों में दस ग्यारह वर्ष की उम्र में ही शादी कर जाती है ,इस आयु में बच्चे न तो शारीरिक तथा मानसिक रूप से विवाह जैसी गंभीर जिम्मेदारी निभाने के लायक होते है। बाल विवाह से बालिकाओ की पढाई लिखाई बंद हो जाती है बल्कि उन्हें कम उम्र से ही मातृत्व का बोझ उठाना पड़ता है जिसके लिए वे शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार नहीं होती। बाल विवाह की प्रथा न ही धार्मिक रूप से सही है और न ही सामाजिक रूप से पुरातन भारतीय व्यवस्था में भी व्यक्ति के शिक्षा पूर्ण करने के बाद युवावस्था में ही विवाह कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश को उचित बताया गया है किसी भी धर्मं ने नन्हे बच्चों की शादी को उचित नहीं ठहराया है बल्कि अल्पव्यस्क बालिकाओ की मृत्यु भी प्रसूति के समय हो जाती है।डॉ. मिश्र ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आसपास अगर कोई भी नाबालिग बच्चे की शादी होते देखें तो तुरंत पुलिस प्रशासन एवं समिति को सूचित करें ताकि उस पर समय रहते समझाईश एवं कार्यवाही हो सके।डॉ. दिनेश मिश्र अध्यक्ष अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति
- -विधायक, कलेक्टर,एसएसपी डीआरएम एवं अधिकारियो ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षणरायपुर, । विधायक श्री राजेश मूणत कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, डीआरएम श्री दयानंद एवं नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने आज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 तथा उसके आस पास क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म-7 की ओर सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके पश्चात सभी ने शुक्रवारी बाजार से पहाड़ी चौक तक प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी के सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच सड़क के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।विधायक श्री मूणत सहित कलेक्टर, एसएसपी, डीआरएम और निगम आयुक्त ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।निरीक्षण के दौरान रायपुर की आगामी वर्षों की ट्रैफिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इस योजना का उद्देश्य प्लेटफॉर्म-7 को गुढ़ियारी, रामनगर, कबीरनगर, कोटा समेत रायपुर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों से सीधा जोड़ना है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो सकेगा और ट्रैफिक जाम की समस्याओं का स्थायी समाधान भी संभव होगा। साथ ही, पश्चिम रायपुर और गुढ़ियारी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नए विकास के अवसर भी पैदा होंगे।विधायक श्री मूणत ने कहा कि इस परियोजना से लाखों नागरिकों को लाभ मिलेगा, जो वर्तमान में एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने के लिए फाफाडीह और तेलघानी मार्ग का लंबा रास्ता तय करते हैं। गुढ़ियारी क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान भी इस योजना से संभव होगा।
- -प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की फिक्र कर रहे : मुख्यमंत्री-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने रायपुर ग्रामीण में सुनी मन की बात-क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने रायपुर उत्तर में सुनी मन की बात-संगठन महामंत्री पवन साय ने गुढ़ियारी मंडल में सुनी मन की बात-नान अध्यक्ष संजय ने शंकरनगर में प्रसारण सुना-बिल्हा में भी सुनी गई मन की बातरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देश के हर नागरिक को गहरा दु:ख पहुंचाया है। श्री मोदी ने कहा कि कश्मीर में शांति की वापसी हो रही थी, जिसे जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों ने अपनी साजिश से बाधित करने का प्रयास किया।'मन की बात' में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा, 'मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दु:ख पहुँचाया है। पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है। भले वह किसी भी राज्य का हो, वह कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वह उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है। मुझे अहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है।'प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगे जम्मू-कश्मीर की प्रगति के बारे में बात करते हुए कहा, 'पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, उनकी कायरता को दिखाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक रौनक थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, तब देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को, यह रास नहीं आया।'प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आतंकी और उनके आकाओं का मकसद कश्मीर को फिर से अशांत करना है, जिसके लिए वे बड़ी साजिशें रचते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है।देश के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, 'हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प और मजबूत करना होगा। हमें एक राष्ट्र के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देना होगा। आज दुनिया देख रही है, इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।'श्री मोदी ने कहा कि पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कई देशों ने देश के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा, 'दुनियाभर से संवेदनाएं आ रही हैं, वैश्विक नेताओं ने मुझे फोन किया है, पत्र लिखे हैं और संदेश भेजे हैं। सभी ने इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।' श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा और हमले के दोषियों को सख्त से सख्त जवाब दिया जाएगा।प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की फिक्र कर रहे : मुख्यमंत्रीछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मन की बात का श्रवण करने के बाद कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121 वाँ एपिसोड का प्रसारण हुआ। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि वे छत्तीसगढ़ की फिक्र कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा में विज्ञान केंद्र बने की बात चल रही है, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए श्री साय ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को श्री मोदी करते हैं। नई-नई बातें सीखने और सुनने को हमें मिलती है। नए-नए नवाचार करते हैं जिसकी जानकारी होती है और प्रेरणा भी मिलती है और इसका लाभ समस्त देशवासियों को हो रहा है। श्री साय ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है जब लगातार छत्तीसगढ़ के बारे में प्रधानमंत्री जी कहते हैं। पिछले तीन चार मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ का लगातार जिक्र किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने रायपुर ग्रामीण में सुनी मन की बातभाजपा प्रदेश श्री किरण सिंह देव ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायक मोतीलाल साहू,पूर्व विधायक नंदे साहू,csidc के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,प्रवक्ता अमित साहू,निशिकांत पांडे सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देश से लेकर विदेश तक की घटनाओं का जिक्र होता है। इसके कई अच्छे पहलू हैं, जिसको कई लोग देख नहीं पाए हैं, उसके बारे में जानते नहीं है, उससे देशवासियों को श्री मोदी अवगत कराते हैं। हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा के बच्चों के लिए विज्ञान केंद्र के बारे में कहा है। पहले वहां पर अशांति, असुरक्षा और भय का वातावरण रहता था, अब वहां से पढ़ने वाले अध्यनरत शिक्षार्थी हैं। उन लोगों की रुचि विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे अनेक विषयों को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज उठाया है। श्री देव ने कहा कि जो हृदय विदारक घटना कश्मीर के पहलगाम में हुई है, उसको लेकर पूरे देश के लोग उद्वेलित हैं। आतंकवाद से निपटने के लिए ठोस उपाय देशवासियों की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री कर रहे हैं।जम्वाल ने रायपुर उत्तर में सुनी मन की बातक्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक–60 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा, बूथ अध्यक्ष किरण सागर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गंडेचा, वार्ड पार्षद कृतिका जैन सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।संगठन महामंत्री साय ने गुढ़ियारी मंडल में सुनी मन की बातप्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वें संस्करण को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बूथ क्रमांक-121, वीर शिवाजी वार्ड, गुढ़ियारी मंडल, रायपुर पश्चिम विधानसभा में श्रवण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा सहित पदाधिकारी गण मौजूद रहे।नान अध्यक्ष संजय ने शंकरनगर में प्रसारण सुनाभाजपा प्रदेश महामंत्री और नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने शंकरनगर (रायपुर उत्तर वि.स. क्षेत्र) में प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान पार्षद कैलाश बेहरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।बिल्हा में भी सुनी गई मन की बातबिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बोदरी के वार्ड क्रमांक एक एवं विधानसभा बूथ क्रमांक 200 पंडित रामकुमार अवस्थी जी के निवास स्थान में नगर पालिका बोदरी के समस्त मंडल अध्यक्ष पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
-
कोरबा. जिले में जंगली सुअर के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरबा वन मंडल के फुलसरी गांव के बंधु राम कंवर (56) की जंगली सुअर के हमले में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कंवर शुक्रवार निकटवर्ती जोगिन गांव के जंगल में गया था तब एक जंगली सुअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुअर ने कंवर को घायल कर दूर तक घसीटा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल सहायता राशि 25 हजार रुपए दी गई है तथा शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है और आज उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित ही, इस नई भूमिका के माध्यम से श्री मिर्धा रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपेक्षा जताई कि श्री मिर्धा बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में योगदान देंगे।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज परंपरागत कार्यों से जुड़े समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के माध्यम से इन चुनौतियों को दूर कर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और तरक्की के पथ पर अग्रसर करने का कार्य किया जाएगा।इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- भिलाई,। आज सुबह 7 बजे नगर निगम भिलाई का का अमला सुपेला संडे बाजार में सड़क के ऊपर बैठकर के व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की। एक दिन पहले ही सभी को चेता दिया गया था, कि कोई भी सड़क के ऊपर बैठकर सामानों का बिक्री नहीं करेगा। फिर भी फुटकर व्यापारी पसारा लगाने वाले, फेरी वाले, कपड़ा बेचने, फल बेचने, जूता चप्पल, सामान बेचने वाले सभी ने सड़क के ऊपर फैला करके बिक्री कर रहे थे। नगर निगम की वहां पहुंची कुछ लोग भाग गए। जो पकड़ में आए उनसे 5600 का चालान काटा गया। उन्हें समझाइस दी गई की सभी लोग अपने हद में रहे। जितना उनको मार्किंग करके दिया गया है उतने में ही व्यापार करें ।नगर निगम भिलाई लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए जन जन प्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं। वहां की हालत ऐसी हो जाती है कि अगर दिन में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड लेकर के जाना पड़ जाए तो नहीं गुजार सकता है। प्रमुख रूप से व्यापारियों पर कार्रवाई की गई मोनू आहता सेंटर, सीताराम आहता सेंटर, जानकी साहू किराना स्टोर, नमाज कपड़ा, साजिद भाई गारमेंट, किस फल ठेला, अब्दुल, दुर्गा फल ठेला, सरस्वती दोसा सेंटर, मामा भांजा, सूर्यास्त दोसा सेंटर, देवराज नाश्ता होटल, सुमित कुमार, फल सेंटर, सोनू चौहान फल सेंटर, से सिंगल युज प्लास्टिक प्लास्टिक का उपयोग करना एवं सड़क बाधाशूल ले करके रसीद दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, गवकरण कुर्रे, संजय गायकवाड, राजेंद्र सिंह, दिनेश, पिंटू, दीपक सम्मिलित हुए।
-
- विधायक श्री मूणत ने सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण, रेनोवेशन उद्यान हेतु विधायक निधि से 25 लाख रूपये देने की घोषणा की
सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य, जोन 8 अध्यक्ष,पार्षद भी उपस्थित थे। .
- सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण, रेनोवेशन, उद्यान हेतु 25 लाख की घोषणा
रायपुर । आज प्रदेश के पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत आने वाले पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के अंतर्गत मीडिया सिटी में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद में 20 लाख 35 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड नम्बर 2 के पार्षद श्री भगतराम हरवंश, मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम पाठक, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, मीडिया सिटी के रहवासी रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजेश चौबे, वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री संजय शुक्ला, सुशील अग्रवाल, दान सिंह देवांगन,संजीव वर्मा, चन्दन साहू, भोलाराम सिन्हा, अजित परमार, विजय मिश्रा, कौशल तिवारी, सुश्री सगुप्ता सीरीन, वरिष्ठ छायाकार श्री संतोष साहू, मीडिया सिटी के रहवासी वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों सहित नगर निगम जोन 8 कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और बड़ी संख्या में नगर के सामाजिक कार्यकत्र्ताओं की उपस्थिति के मध्य शानदार सौगात दी है. पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण, रेनोवेशन उद्यान हेतु विधायक निधि से 25 लाख रूपये देने की मंच से घोषणा की है. पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित करने के कार्यों में मीडिया प्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की मंच से विनम्र अपील की है. मंच में मीडिया सिटी के रहवासी वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चंदूलाल चंद्राकर हिन्दी प्रिंट मीडिया पत्रकारिता अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित दैनिक नवभारत रायपुर के श्री भोलाराम सिंहा को श्रीफल और शाल प्रदत्त कर पूर्व मन्त्री एवं पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सम्मानित किया. मीडिया सिटी रहवासी संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम पाठक सहित संघ के सभी संचालकगणों, , मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासीगणों ने मीडिया सिटी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने हेतु मीडिया सिटी में पहुंचने पर पूर्व मन्त्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरवंश का बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया. प्रदेश के पूर्व मन्त्री और रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने मीडिया सिटी में नवीन सामुदायिक भवन का पूर्ण सदुपयोग करने और इसके अच्छे संचालन हेतु सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील सभी रहवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों, उनके परिवारजनों से की है, ताकि सबके सहयोग से नया सामुदायिक भवन सभी रहवासियों के लिए लम्बे समय तक उपयोगी बना रह सके.पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड पार्षद श्री भगतराम हरवंश ने नगर निगम जोन 8 के अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में रायपुर पश्चिम विधायक निधि मद से नवीन सामुदायिक भवन मीडिया सिटी में बनवाये जाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, जोन 8 अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर सहित मीडिया सिटी रहवासी संघ अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम पाठक, रहवासी संघ के संचालक गणों, मीडिया प्रतिनिधियों, रहवासियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है.
- भिलाई। पूर्व विधायक स्वर्गी विद्यारत्न मशीन के विधायक निधि से निर्मित सायन सदन वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर कैंप 1 में लोकार्पण दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया। इससे इस क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों में बहुत खुशी है। 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रामकुमार वर्मा एवं राजकुमार साहू ने बताया कि हम लोगों की बड़ी अभिलाषा थी कि यहा पर सयान सदन बने जहां पर हम लोग बैठकर अपना दुख तकलीफ आपस में साझा करें। आज हम सबको बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। यह मांग जब हम लोग स्वर्गीय भसीन जी से किए थे उन्होंने कहा था हम पूरा करेंगे। वहां उपस्थित 35 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान शाल श्रीफल के साथ किया गया। सांसद विजय बघेल ने कहा स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन के विधायक निधि से निर्मित तीसरा सयान सदन का उद्घाटन कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी होती है जब कोई उनका नाम लेता है। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, वार्ड पार्षद सत्या देवी जयसवाल, संतोष मौर्या, स्वर्गीय विद्या रत्न मशीन की पुत्री दिव्या भसीन, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स से अजय भसीन, भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नगर निगम अभियंता संजय अग्रवाल, नितेश मेश्राम, अर्पित बंजारे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे, जनप्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल, प्रभु नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र दिवाकर, धनराजू, भोला साहू, अशोक कुमार, पप्पू यादव, राजमणि दुबे, टाट पट्टी सेवा संघ के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिकगण अच्युतानंद पांडे, राकेश अग्रवाल, मुन्ना मौर्या, अभिषेक मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।
- - दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का छठा दिनभिलाई। जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवीजी के 13 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला के छठें दिन भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ प्रवचन स्थल पहुंची।आज सुश्री श्रीश्वरी देवी जी ने संसार के स्वरूप बताते हुए कहा कि संसार में कोई भी जीव किसी अन्य जीव के मुआफिख (अनुकूल) एक सेकंड को भी नहीं रह सकता क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर माया के तीन गुण प्रतिक्षण बदल रहे हैं। सत्वगुण, रजोगुण और तमोगुण यदि दो व्यक्तियों के गुण एक से हुए तो आपस में दोस्ती हो जाएगी और गुण अगर अलग-अलग हुए तो बनी बनाई दोस्ती भी समाप्त हो जाएगी। वेद इत्यादि से प्रमाण प्रस्तुत करते हुए देवी जी ने कहा कि संसार में कोई किसी के सुख के लिए कुछ नहीं कर सकता। जब तक मनुष्य स्वयं आनंद मय नहीं हो जाता अर्थात ईश्वर प्राप्ति नहीं कर लेता तब तक वो जो भी कार्य करता है स्वयं के आनंद के लिए ही करता है।संसार में ना ही कहीं सुख है ना ही कहीं दु:ख हैं। यदि संसार में किसी भी व्यक्ति या वस्तु से सबको एक समान सुख मिलता और सदा सुख मिलता परन्तु ऐसा तो नहीं होता। हम जहाँ सुख मान लेते हैं वो अपना ही माना हुआ सुख हमको संसार से प्राप्त होता है और जब वही वस्तु या व्यक्ति हमसे छिन जाता है तो उतनी ही मात्रा का दु:ख होता है जितना हमने उससे सुख की आशा की थी। यदि संसार में हम कहीं भी सुख ना माने किसी भी व्यक्ति या वस्तु में तो हमे संसार छिनने पर दु:ख भी नहीं होगा और इस प्रकार से हम संसार से राग और द्वेष से रहित हो जायेंगे ।गीता के आंठवे अध्याय का सोलहवां श्लोक में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं ब्रम्हलोक तक माया का राज्य है अतएव ब्रह्मलोक तक जाकर पुन: मृत्युलोक में लौटना पड़ेगा, क्योंकि हमारी दिव्य आत्मा का विषय दिव्य वस्तु ही हो सकती है, प्राकृत जगत दिव्य आत्मा का विषय नहीं हो सकता। अतएव हमारी तृप्ति ब्रम्हलोक तक जाकर भी नहीं हो सकती है दिव्य आत्मा का विषय दिव्य भगवान ही हो सकते हैं , अतएव भगवान को प्राप्त करके ही आत्मा सदा -सदा के लिए आनंदमय हो सकती है।गौरतलब है कि सुश्री श्रीश्वरी देवीजी द्वारा 13 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन दिनांक 22 से 5 मई तक शाम 6 से रात 8 बजे तक उमरपोटी श्रीजी पैलेस के सामने में किया जा रहा है।
- -आवेदनों की गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर ध्यान देवे अधिकारी- कलेक्टर श्री सिंह-निराकृत आवेदनों की हुई रेंडम जांच-आवेदनों के निराकरण के प्रति उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों को जारी होगी नोटिसदुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभाग वार समीक्षा आज से प्रारम्भ हुई। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई और रिसाली के अंतर्गत मांग एवं शिकायत संबंधी प्राप्त आवेदनों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान निगमों द्वारा आवेदनों के निराकरण की रेंडम जांच भी की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने रेंडम जांच के दौरान आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निगमों में प्राप्त मांग संबंधी आवेदनों पर औचित्य पूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देवे। राशनकार्ड एवं पेंशन के प्रकरणों पर आवश्यक दस्तावेज के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करें। अतिक्रमण हटाने के पूर्व और बाद की स्थिति का निराकरण पत्रक में फोटो अपलोड जरूर करें। इसी प्रकार शासन को प्रस्तावित कार्यों में यह सुनिश्चित करें कि उक्त कार्य से कितनी आबादी लाभान्वित हो रही है, इसका उल्लेख होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कम लागत में अधिक से अधिक लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है, अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आवेदनों के निराकरण आवेदक के लिए संतोषप्रद होना चाहिए। उन्होंने निगम अंतर्गत आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता की जांच स्वयं निगम कमिश्नर को करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निगमवार शिकायत के निराकरण के संबंध में संक्षिप्त समरी भी तैयार करने कहा। ज्ञात हो कि निगमों में अतिक्रमण, आवास योजना, पेय जल की शिकायत, पोषण आहार गुणवत्ता की शिकायत, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशनकार्ड, रोजगार उपलब्ध कराने की मांग, रोड एवं बिल्डिंग निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत, विद्युत बिल संबंधी शिकायत, रोड निर्माण, वृद्धावस्था सहायता, सड़क-भवन-पुलिया की मांग, संपत्ति कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट लाईट, स्वच्छता, हैंडपंपों की सुधार एवं नल कनेक्शन संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है। नगर निगम रिसाली में मांग एवं शिकायत संबंधी 995 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें 705 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। नगर निगम भिलाई में प्राप्त 1678 आवेदनों में से 1034 आवेदन निराकृत कर लिए गए है। इसी प्रकार नगर निगम दुर्ग में मांग व शिकायत संबंधी 2375 आवेदन में से 1019 आवेदनों का निराकरण हो चुका है। बैठक में सुशासन तिहार के जिला नोडल अधिकारी एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री बबन अभिजीत पठारे, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहित तीनों निगमों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- - राज्य भर के 79 गाइडर ने लिया भागबिलासपुर / भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य संघ के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए-नए आयाम को छू रहा है । इसी कड़ी में ग्राम जलकी ,सिरपुर महासमुंद में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 राज्य प्रभारियों सहित छत्तीसगढ़ राज्य भर के विभिन्न जिलों के 79 गाइडरों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने ग्राम जलकी के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में न केवल विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का अध्ययन किया बल्कि विभिन्न रोमांचक साहसिक कार्यो जैसे जिप लाइन ,जॉइंट स्विंग ,रोपब्रिज ,मंकी ब्रिज, टायर वॉल क्लाइंबिंग आदि उत्साह पूर्वक में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का भी विकास किया।हाईक में इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ (दक्षिण कौशल ) की प्राचीन राजधानी सिरपुर (श्रीपुर) के पुरातात्विक एवं इतिहास स्थलों जैसे लक्ष्मण मंदिर ,गंधेश्वर मंदिर सुरंग टीला सहित विभिन्न प्राचीन स्थलों का अवलोकन भी करने का अवसर प्राप्त हुआ । जिला संघ बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं पदेन जिला आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार तिवारी एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । साथ ही जिला संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर में हर्ष व्याप्त है। जिला संघ बिलासपुर की 18 गाइडर के रूप में कल्पना सिंह,अपर्णा सारखेल, रागिनी चौधरी , रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह, संध्या तिवारी, रेवती साहू,आरती राय, ममता यादव,निधि कश्यप, निशा साहू,रश्मि गुप्ता, कौशल्या साहू, चेतना सिंह,उषा रानी नेताम, शकुन चौहान, अनीता दान, संगीता सिंह भाग लिया।
-
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल में अभिभावकों से की बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील
रायपुर। अभिभावक अपने बच्चों को चाहे जितनी भी शिक्षा दें... संस्कार दें, बच्चों पर उसका खास प्रभाव नहीं पडता, बल्कि बच्चे अपने माता-पिता का अनुसरण करते हैं। अभिभावक यदि चाहते हैं कि उनके बच्चे सुबह जल्दी उठें, तो उन्हें स्वयं जल्दी उठना होगा। यदि वे मोबाइल से दूरी बनाकर रखेंगे, तो बच्चे भी मोबाइल फोन के उपयोग में मितव्ययी होंगे। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के पेरेंट्स मिटिंग में इस आशय के विचार मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने व्यक्त किए।काले ने अभिभावकों को महाराष्ट्र मंडल के गौरवशाली 90 साल का इतिहास बताते हुए उसके क्रमबद्ध विकास की संघर्षपूर्ण यात्रा का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को दान, त्याग, अनुशासन के संस्कार देना चाहिए। यह तभी संभव हो पाएगा, जब स्वयं अभिभावकों में ये सारे सद्गुण उनके बच्चे देखेंगे। काले ने कहा कि बच्चे स्कूल में सिर्फ छह घंटे रहते हैं, जबकि बाकी ये समय वे घर पर परिजनों के बीच होते हैं। ऐसे में बच्चों के लालन- पालन से लेकर शिक्षा व संस्कार की बुनियादी जिम्मेदारी उनकी होती है। हर बात को लेकर स्कूल या वहां के शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।अध्यक्ष काले ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल जितनी गौरवशाली संस्था है, उतनी ही विश्वसनीय और प्रसिद्ध संत ज्ञानेश्वर स्कूल भी है। यहां से निकले बच्चे इसरो से लेकर सरकार के विभिन्न विभागों में देशभर की जानी- मानी संस्थाओं में स्कूल, प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में हम अपने बच्चों को पढ़ाई व कॅरियर को लेकर कैसे प्रेरित कर सकते हैं। इस पर परिजनों व शिक्षकों की भूमिका पर हमें विचार करना चाहिए। इस मौके पर अनेक पालकों ने स्कूल में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिन पर अमल करने का भरोसा स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर व प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने दिया। सह प्रभारी नवीन देशमुख के आभार प्रदर्शन करने के साथ ही पेरेंट्स मिटिंग का समापन हुआ। - -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुँचती है, जिससे पूरे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक परिवर्तन को भी प्रोत्साहित करता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बार ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इलाके, जो कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे, अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ कभी हिंसा और अशांति का साया था, वहाँ आज बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जहाँ बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के युवाओं में बढ़ता आकर्षण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केन्द्र बन रहा है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'मन की बात' कार्यकम में दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सराहना से प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"— मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगातरायपुर,। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। निवेशकों को विभिन्न आवश्यक स्वीकृतियां और सेवाएं अब तय समय-सीमा में प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, कई नई सेवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत अधिसूचित भी कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को निवेशकों के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है। औद्योगिक विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित होंगे। हमारी सरकार निवेशकों को त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खतरनाक तथा अन्य अपशिष्ट प्रबंधन के तहत अनुमति प्रदान करने के लिए 60 दिन, बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अनुमति के लिए 60 दिन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्वीकृति के लिए 30 दिन और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अनुमति के लिए भी 30 दिन की समय-सीमा तय की गई है। इसी तरह नदी या सार्वजनिक जलाशयों से जल दोहन हेतु अनुमति 300 दिनों में प्रदान की जाएगी, जबकि जल आपूर्ति एजेंसी से जल की अनुपलब्धता का प्रमाण पत्र 90 दिनों के भीतर जारी किया जाएगा।भवन निर्माण से संबंधित पांच चरणों जैसे भवन योजना स्वीकृति, परिवर्तन या पुनरीक्षण की अनुमति, ध्वस्तीकरण एवं पुनर्निर्माण की अनुमति, प्लिंथ स्तर स्वीकृति तथा अधिभोग/पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 45 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार लिफ्ट और एस्केलेटर की स्थापना हेतु पंजीकरण, नवीनीकरण और निरीक्षण के लिए 45 दिन का समय तय किया गया है। स्टार्टअप इकाइयों के पंजीकरण के लिए भी 45 दिन की समय-सीमा तय की गई है।इसके अलावा, निवेशकों की सुविधा केंद्र और निवेश प्रोत्साहन एजेंसी द्वारा प्रश्नों का प्रत्युत्तर 7 दिनों में तथा प्रश्नों और शिकायतों का निराकरण 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। सेवा क्षेत्र की इकाइयों के प्रश्नों का समाधान भी 7 दिनों में और शिकायतों का निराकरण 15 दिनों में किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि निवेशकों की सुविधा के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण और सेवाओं का समयबद्ध निपटारा छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। हमें विश्वास है कि इससे छत्तीसगढ़ देश के औद्योगिक नक्शे पर और अधिक तेजी से अपना स्थान बनाने में सफल होगा।गौरतलब है कि अब तक जिन सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित नहीं किया गया था, उन्हें इस आदेश के माध्यम से अधिसूचित माना जाएगा। यह आदेश राज्य में लागू हो चुका है। छत्तीसगढ़ शासन का यह प्रयास औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा मे मददगार साबित होगा।
- - पहले दिन अर्णव, अनिका, प्रणव , अद्विक, देवांश व सावि 3 अंकों के साथ बढ़त पररायपुर। रायपुर जिला शतरंज संघ व चेस शाला द्वारा ,रिवर डेल वल्र्ड स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा में 3चक्रों के बाद अंडर 9 बालक वर्ग में अर्णव गोयल व बालिका वर्ग में अनिका गुप्ता 3अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे है ,वहीं अंडर 13 बालक वर्ग में देवांश ,प्रणव,अद्विक व बालिका वर्ग में सावी 3अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए है ,स्पर्धा में 27 अप्रैल को बालक वर्ग में 3 व बालिका वर्ग में 2 राउंड खेला जाएगा , तत्पश्चात विजेता का फैसला किया जाएगा ।रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि आज स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर कोलंबिया स्कूल के डायरेक्टर हरजीत सिंह, अंतराष्ट्रीय बॉक्सर आकांक्षा मिश्रा, रिवर डेल वल्र्ड स्कूल की डायरेक्टर आकांक्षा गोयल एम पॉवर के डायरेक्टर वी के गोविंद मुदलियार व सौरभ अग्रवाल पस्थित थे।इस स्पर्धा में 15 अंतराष्ट्रीय रेटेड खिलाडियों सहित कुल 86 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है,ं जिनमें से विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा।स्पर्धा के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल ऑर्बिटर अनूप झा है। हेमा नागेश्वर,प्राची यादव व उत्कर्ष सहयोगी के रूप में है। स्पर्धा के संचालक फि डे इंस्ट्रक्टर रोहित यादव हैं।
- रायपुर । देशभर के 47 स्थानों पर आज, रोजगार मेला के माध्यम से लगभग 51 हजार से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए ।इसी श्रृंखला में रायपुर के पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भी केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, रायपुर के सौजन्य में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया । इस दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त होने वाले 63 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि भारत सरकार का रोजगार मेला प्रधानमंत्री जी की अत्यंत अभिनव पहल है ।उन्होंने बताया कि यह 15 वां रोजगार मेला है । पिछले रोजगार मेले में लगभग 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे और इस बार 51000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहे हैं।श्री तोखन साहू ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके ईमानदार प्रयासों के कारण उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है और उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को पूरा किया है।श्री साहू ने कहा कि जब किसी को रोजगार मिलता है तो परिवार सशक्त होता है और परिवार सशक्त होता है तो समाज विकसित और सशक्त होता है और उसके बाद राज्य और राष्ट्र सशक्त और विकसित होता है, यह अत्यंत गौरव का क्षण है ।श्री साहू ने कहा कि वर्ष 2027 के अंत तक भारत को पांच ट्रिलियन इकोनामी बनाना है । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करना है । अंत में उन्होंने पुनः सभी अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।इसके पूर्व छत्तीसगढ़ की मुख्य आयकर आयुक्त, श्रीमती अपर्णा करण ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आयकर विभाग के लिए इस प्रकार के रोजगार मेला का आयोजन का उत्तरदायित्व मिलना एक गौरव का अवसर है । उन्होंने कहा कि रोजगार मेला के जरिए अब तक 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के पहले अनेक रिक्तियां भारत सरकार के विभिन्न विभागों में थी जिन्हें भरने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया था । लेकिन वर्ष 2014 के पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरने के लिए मिशन मोड में प्रयास किया गया है और यह प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक कि अधिकांश विभागों की रिक्तियों पर भर्ती ना हो जाए ।उन्होंने कहा कि राष्ट्र के युवाओं को और इस देश के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार प्रदान कर, आत्मनिर्भरता की ओर देश को आगे बढ़ाना है।अंत में श्रीमती अपर्णा करण मुख्य आयकर आयुक्त ने सभी नए अभ्यर्थियों का अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की कि देश के विकास के लिए यह अभ्यर्थी अत्यंत महती भूमिका अदा करेंगे ।कार्यक्रम के प्रारंभ में इस आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों से मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
- रायपुर । राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 26 अप्रैल को जनसामान्य में जागरूकता हेतु एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उदघाटन श्री अल्ताफ़ हुसैन हाजी, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, रायपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रायपुर शहर) श्री लखन पाटले द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री पटले ने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के योगदान एवं महत्व पर प्रकाश डाला एवं विश्वास व्यक्त किया कि जनजागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उप महानिदेशक श्री अल्ताफ हुसैन हाजी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के द्वारा किए गए सर्वेक्षणों से विगत 75 वर्षों में योजना एवं नीति निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई जिससे देश के नीति निर्माताओं को भविष्य की योजनाएँ बनाने हेतु महत्वपूर्ण आधार प्राप्त हुआ। उन्होनें विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की भूमिका के बारे में प्रकाश डालते हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित किया। बाइक रैली भक्त माता कर्मा परिसर, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर स्थित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय से प्रारम्भ होकर कटोरा तालाब, श्याम नगर, रायपुर में समाप्त हुई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पोस्टर, बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से जनजागरण का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सुयश अस्पताल, कोटा एवं ए एस जी नेत्र अस्पताल, शंकर नगर, रायपुर के सहयोग से भक्त माता कर्मा परिसर स्थित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन श्री अल्ताफ हुसैन हाजी, उप महानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, रायपुर ने किया। स्वास्थ्य परीक्षण के इस कार्यक्रम में सुयश अस्पताल के डॉ सुमित बोकाड़े ने कार्यालय के उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया एवं विभिन्न प्रकार के जीवन शैली आधारित बीमारियों से बचाव के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुयश अस्पताल की टीम (डॉ. रमेश वर्मा एवं श्री हर्ष पटेल, सहायक प्रबंधक व अन्य स्टाफ) ने अधिकारियों/कर्मचारियों के विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किए यथा रक्त शर्करा, रक्त चाप, ईसीजी आदि। शिविर के दौरान ए एस जी नेत्र अस्पताल की टीम (श्री एस आर पटेल, श्री विकास यादव, सुश्री नीतू यादव) द्वारा रिफ्रक्टोमीटर के माध्यम से अधिकारियों/कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण किया गया।कार्यक्रम में श्री ऋषभ सिंह श्याम, सहायक निदेशक, बिलासपुर एवं श्री आर. के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं कार्यालयध्यक्ष, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, रायपुर के साथ कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागेदारी की।
- -देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर-कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज, खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिलेगा वैश्विक आयाम-मुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ को वरीयता देंगे, जिससे प्रदेश की शैक्षणिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देशित किया कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में, जहां पर्याप्त डीएमएफ (जिला खनिज निधि) की राशि उपलब्ध है, वहां कुछ महाविद्यालयों को चिन्हित कर, विषय विशेष के राष्ट्रीय स्तर के मॉडल महाविद्यालयों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय न केवल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए, बल्कि देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन का केंद्र बन सकते हैं।श्री साय ने नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' की नीति को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध विषय विशेषज्ञों को शिक्षण से जोड़ने से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और समसामयिक जानकारियों का सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को और अधिक उन्नत बनाने हेतु विशेष रणनीति और प्रयास किए जाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना (बहु विषयक शिक्षा एवं शोध विश्वविद्यालय) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने अवगत कराया कि शिक्षा सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय तथा 17 निजी विश्वविद्यालयों, 335 शासकीय और 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर दिया गया है। उन्होंने इस नीति के विभिन्न प्रावधानों तथा चल रही प्रमुख गतिविधियों की भी जानकारी दी। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने रुसा 1.0 और 2.0 के तहत हुए कार्यों की प्रगति, प्राध्यापकों की विभागीय पदोन्नति, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं व्यापमं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। आगामी कार्ययोजनाओं में 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस', कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रमुख हैं।इस बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस., उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार भ्रमण कर एवं जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता की खुद कर रहे निगरानी-नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना के विधायकों के प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही के लिए प्रमुख अभियंता को दिए हैं निर्देश-विभागीय अधिकारियों को भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित विकासखंडों के सभी स्रोतों पर सतत निगरानी रखने और वैकल्पिक व्यवस्था के भी निर्देशरायपुर.। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने भीषण गर्मी को देखते हुए विधायकों से प्राप्त नलकूप खनन और हैंडपंप स्थापना के प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को खासतौर पर निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री साव के निर्देश के बाद पीएचई ने विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों पर प्राथमिकता तय करते हुए प्रदेशभर में 500 नलकूपों के खनन और हैंडपंप स्थापना के लिए त्वरित कार्यवाही भी शुरू कर दी है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित विकासखंडों के सभी स्रोतों पर सतत निगरानी रखने और वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-233-0008 पर प्राप्त पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।ग्रीष्म काल में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव द्वारा इसकी सक्रिय और सतत निगरानी की जा रही है। वे ग्रामीण इलाकों का लगातार भ्रमण कर एवं जनसंपर्क के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता की वर्तमान स्थिति की खुद निगरानी कर रहे हैं। अभी भीषण गर्मी से कई गांवों में जलस्तर गिरने के कारण जल संकट की स्थिति बन रही है। ऐसे गांवों में स्थापित पेयजल व्यवस्था में कठिनाई परिलक्षित हो रही है। इसे देखते हुए उन्होंने भू-जल स्तर गिरने से प्रभावित विकासखंडों के सभी स्रोतों की सतत निगरानी रखने और पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
- -अस्पताल के ओपीडी एवं वार्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारीरायपुर। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी, कीमोथेरेपी कक्ष सहित प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तरों वाले अस्पताल स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल के किचन का निरीक्षण कर किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियनों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरे एवं रिक्त पदों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय के ऐसे विभाग, जहां मानव संसाधन की तत्काल आवश्यकता है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्ति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कहा कि चिकित्सा एक अत्यंत आवश्यक सेवा है, और अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहना चाहिए।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -13 सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे मेंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण सुधार लागू किया है। राज्य के प्रमुख विभागों की 13 सेवाओं को पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाया गया है, ताकि नागरिकों और व्यवसायियों को समय पर सेवाएं मिलें। इन विभागों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, सीईसीबी, वाणिज्य और उद्योग, विधिक माप विज्ञान, नगर तथा ग्राम निवेश और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। इस कदम से मंजूरी और अनुमति की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी होगी, जिससे पारदर्शिता, कार्यक्षमता और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।नई व्यवस्था के तहत, इन 13 सेवाओं के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन अनिवार्य होगा। यदि कोई विभाग समय पर सेवा प्रदान करने में विफल रहता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह प्रणाली न केवल सरकारी कामकाज को गति देगी, बल्कि नागरिकों और व्यवसायियों के बीच सरकार के प्रति विश्वास को भी मजबूत करेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में हर नागरिक और व्यवसायी को सरकारी सेवाएं तेजी से और पारदर्शी तरीके से मिलें। पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत 13 महत्वपूर्ण सेवाओं को शामिल करना इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सुधार न केवल जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, बल्कि राज्य में निवेश और विकास को भी नई गति देगा।किन सेवाओं को मिलेगा लाभइस नई व्यवस्था में पर्यावरण मंजूरी, औद्योगिक लाइसेंस, माप-तौल प्रमाणन, टाउन प्लानिंग अनुमोदन और जल संसाधन से संबंधित अनुमतियां जैसी सेवाएं शामिल हैं। पहले इन सेवाओं में देरी के कारण व्यवसायियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब तय समयसीमा के साथ यह सुनिश्चित होगा कि आवेदनों का निपटारा जल्द से जल्द हो।रायपुर अवन्ति बाई चौक के युवा व्यवसायी श्री नान्हू अग्रवाल ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा, पहले मंजूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब समयसीमा तय होने से हमारे कारोबार को गति मिलेगी। यह व्यवसायियों के लिए बहुत बड़ी राहत है।पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के तहत लाई गई यह व्यवस्था सरकारी कामकाज में जवाबदेही को बढ़ावा देगी। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाएं सुगम होंगी, बल्कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा। यह कदम छोटे और मझोले उद्यमों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो समयबद्ध सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।छत्तीसगढ़ सरकार का यह सुधार डिजिटलीकरण और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक और मील का पत्थर है। सरकार की योजना है कि भविष्य में और सेवाओं को इस एक्ट के दायरे में लाया जाए, ताकि राज्य में हर क्षेत्र में विकास को गति मिले। इस पहल से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ नए भारत के निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभाएगा।
-
-महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रहीं मुख्य अतिथि
रायपुर, / रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कहा, बच्चों के अधिकारों की रक्षा छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बाल संरक्षण से जुड़े प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है। संबंधित विभाग समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी मामलों को गंभीरता से लें ताकि जो बच्चे बाल सुधार गृह तथा अन्य स्थानों पर हैं वह पुनः अपराध न करें। श्रीमती राजवाड़े ने सभी को बाल विवाह रोकने शपथ भी दिलाई और बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार बाल विवाह में गिरावट आ रही है जिसे सबके सहयोग से हमें शून्य तक ले जाना है।कार्यशाला की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की। डॉ. शर्मा ने कहा कि हर बच्चा एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण का हकदार है। हम सबकी साझा जिम्मेदारी है कि हम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को बाल संरक्षण कानूनों, नियमों एवं संवेदनशील मामलों के कुशल प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी देना और उन्हें बाल अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना था। तकनीकी सत्रों में प्रशिक्षकों श्री विपीन ठाकुर एवं श्री शरवत हुसैन नकवी ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी और संयुक्त संचालक श्री नंदलाल चौधरी ने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण संस्थाओं के कार्यों की जानकारी साझा की।कार्यशाला में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सामाजिक कार्यकर्ता, विभागीय कर्मचारी तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 170 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत विधि से संघर्षरत बच्चों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास और उनके सर्वाेत्तम हितों की रक्षा संबंधी प्रावधानों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत बालकों के प्रति अपराधों की रोकथाम और दोषियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बाल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने तथा कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। - रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और सांसद श्री मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।सांसद श्री मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।



.jpg)























.jpg)