- Home
- छत्तीसगढ़
-
वित्त मंत्री श्री चौधरी के अधिकारियों को निर्देश, बारिश के पहले निर्माण कार्यों में दिखनी चाहिए अपेक्षित प्रगति, गुणवत्ता का भी रखा जाए पूरा ख्याल
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर की विकास कार्यों की समीक्षा
रायपुर/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें बारिश शुरू होने से पहले गर्मियों में पूरी तेजी के साथ करवाएं, काम में गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाए। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने यह बात आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने विभागों में चल रहे प्रोजेक्ट व निर्माण कार्यों के साथ बजट में प्रस्तावित नए कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि गुड गवर्नेंस स्थापित करना है इसके लिए सभी फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता के साथ निर्वहन करें, पॉजिटिव रिजल्ट देने के लिए काम करें। समीक्षा बैठक में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे।
बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में क्वालिटी सबसे जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के दौरान टैक्टर के केजव्हील से सड़क को होने वाले नुकसान के रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत भवनों के निर्माण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नगर निगम द्वारा शहर में बीटी सड़क निर्माण के साथ ही अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भवन निर्माण के ड्राइंग डिजाइन तैयार करते वक्त उपलब्ध भूमि का सही तरह से उपयोग करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में यदि उस प्रोजेक्ट के विस्तार की आवश्यकता हो तो वहां किया जा सके। इसके लिए लेटरल स्पेस के स्थान पर हाइ राइस बिल्डिंग का निर्माण विकल्प हो सकता है। उन्होंने नवीन स्वीकृत किए गए प्रोजेक्ट्स के लिए भूमि का चिन्हांकन कर प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सड़क व भवनों के साथ पुल-पुलिया तथा निर्माण के प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मेडिकल कॉलेज के कार्यों की भी समीक्षा की। रायगढ़ कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को दी गई भूमि के सीमांकन और बाउंड्री निर्माण का काम किया जाना है। इसके लिए राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्यों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में नियमित रूप से ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए। जिससे ब्लड यूनिट की पर्याप्त उपलब्धता हो। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने केलो परियोजना के तहत स्वीकृत चल रहे कामों और नवीन कार्यों के निविदा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम तेजी से पूरा करें। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से महतारी सदन निर्माण के संबंध में जानकारी ली और सभी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में पटवारी और आर.आई. के कार्यशैली की नियमित मॉनिटरिंग करें। उनके काम में कसावट लाने की आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। उन्होंने नक्शा बटांकन और फॉर्मर रजिस्ट्री में जिले में हुए कार्यों की सराहना की। कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि जिले में अपार आईडी निर्माण और आयुष्मान तथा वय वंदना योजना के तहत हितग्राहियों के कार्ड निर्माण में रायगढ़ जिला अव्वल है। इसी प्रकार पीएम आवास के निर्माण में भी रायगढ़ प्रदेश में पहले पायदान में है। मंत्री श्री चौधरी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने काम को पूरी गंभीरता से पूर्ण करें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर उसका समाधान निकालें। उन्होंने स्कूलों के उन्नयन और स्वास्थ्य विभाग के भवनों के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की।
नगरीय निकायों में पेयजल आपूर्ति की हो स्थायी व्यवस्था
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य पूर्णता की ओर हैं उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को नियमित रूप से कार्य की प्रगति का अपडेट देने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर शहर में जल आपूर्ति के स्थायी व्यवस्था तैयार करने हेतु कार्ययोजना बना कर उस पर जल्द अमल करने के लिए निर्देशित। जिससे लोगों को पानी के लिए मशक्कत न करना पड़े। इसके साथ हो उन्होंने सभी नगरीय निकायों में पेयजल आपूर्ति के लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। -
कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही पारदर्शिता के साथ होगा मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी सोसायटी में काम
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय अंतर्गत सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में अलग-अलग समय पर एवं अलग-अलग नियमावली से गठित स्वशासी सोसायटी का एकीकरण किया गया है तथा उसमें व्यापक सुधार किया गया है । जिसके अंतर्गत स्वशासी सोसायटी को पहले से अधिक वित्तीय एवं प्रशासकीय अधिकार दिये गये तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति, वित्त समिति के गठन का प्रावधान कर सभी को वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया है।
स्वशासी सोसायटी के कार्यों के बेहतर संपादन के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्यवाही हो सके। साथ ही यह सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मॉनिटरिंग का कार्य भी कर सके।
ई-पोर्टल "स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल" के द्वारा स्वशासी पोर्टल ऑनलाईन ही अपने एजेंडा बना सकेंगे तथा बैठक की सूचना भी दे सकेंगे। बैठक होने के उपरांत लिये गये निर्णय की एन्ट्री कर कार्यवाही विवरण भी बना सकेंगे। स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल एजेंडा निर्माण, कार्यवाही विवरण बनाये जाने के साथ ही सारे एजेंडा को एक यूनिक आई.डी. प्रदान करेगा । यह आई.डी. उस एजेंडा के भुगतान से जुड़ा रहेगा जिससे उसमें होने वाले वित्तीय भार अथवा भुगतान में दोहराव नहीं होगा तथा भुगतान में भी पारदर्शिता रहेगी।
सी.एस.आर. मद अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा यह पोर्टल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वशासी सोसायटी में लिये गये निर्णय / खरीदी के दस्तावेज एवं फोटोग्राफ भी इसमें अपलोड किये जायेंगे। जिसमें डाटालॉक के बाद परिवर्तन किया जाना संभव नहीं रहेगा। डाटालॉक उपरांत भुगतान भी इसी पोर्टल के माध्यम से किये जायेगा जो बैंक के पेमेंट गेटवे से जुड़ा रहेगा।
स्वशासी सोसायटी के ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी को होने वाले आय-व्यय की भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही किस मद में कितनी राशि व्यय की गयी है, की भी जानकारी तुरंत प्राप्त हो सकेगी। पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों में कितने में कार्यवाही की गयी है की भी जानकारी रहेगी।
स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी के कार्यों एवं भुगतान में पारदर्शिता आयेगी। जिससे जनहित के कार्यों में तीव्रता से निर्णय लिये जा सकेंगे। -
बिहार, पश्चिम बंगाल और असम से बीएलओ का पहला बैच आईआईआईडीईएम में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहा है
जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे निर्वाचन पदधारियों के लिए सतत, व्यावहारिक, परिदृश्य-आधारित प्रशिक्षण
देश भर में बीएलओ के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सुप्रशिक्षित बीएलओ को विधान सभा स्तर पर मास्टर प्रशिक्षक बनाया जाएगा
रायपुर/मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी के साथ नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में बीएलओ के पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अगले कुछ वर्षों में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में औसतन 10 मतदान केंद्रों पर एक बीएलओ को शामिल करते हुए 1 लाख से अधिक बीएलओ को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये सुप्रशिक्षित बीएलओ जो 100 करोड़ निर्वाचकों और आयोग के बीच पहले और सबसे महत्वपूर्ण इंटरफेस होते हैं, विधान सभा स्तर पर मास्टर प्रशिक्षकों (एएलएमटी) के एक ऐसे कोर (corps) का निर्माण करेंगे जिससे देश भर में बीएलओ का संपूर्ण नेटवर्क मजबूत बनेगा।
यह अद्वितीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम चरणबद्ध रूप में जारी रहेगा, जिसमें पहले चरण में चुनाव होने वाले राज्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस समय, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के 24 ईआरओ और 13 डीईओ सहित बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के 109 बीएलओ इस 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण की यह योजना बीएलओ को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी अनुदेशों के अनुसार उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से परिचित कराने और निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि-मुक्त करके अपडेट करने के लिए संगत फॉर्मों को भरने की अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराने के लिए बनाई गई है। उन्हें उन आईटी अनुप्रयोगों से भी परिचित कराया जाएगा जो उनके कार्य में सहायता देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
बीएलओ राज्य सरकार के पदधारी होते हैं जो जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के अनुमोदन के बाद निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। निर्वाचक नामावलियों को त्रुटि मुक्त तरीके से अपडेट करने में ईआरओ और बीएलओ की महत्वपूर्ण
भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकारों को एसडीएम स्तर या उनके समकक्ष अधिकारियों को ईआरओ के रूप में नामित करना चाहिए, जो बीएलओ की वरिष्ठता पर सम्यक विचार करते हुए उन अधिकारियों को बीएलओ के रूप में नियुक्ति करने पर विचार करें जो उनके कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदान केंद्र के सामान्य निवासी हों।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान के अनुच्छेद 326 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20 के अनुसार भारत के ऐसे नागरिक ही निर्वाचक बन सकते हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हों और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी हों। उन्होंने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने-अपने स्तरों पर सर्वदलीय बैठकें आयोजित करने और निर्वाचक नामावलियों को सही तरीके से अपडेट करने सहित अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित मामलों को सुलझाने के संबंध में अपने दिए गए निदेशों को दोहराया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय ने इस बात के लिए भी सचेत किया कि ईआरओ या बीएलओ के खिलाफ किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बीएलओ को निर्वाचक नामावली को अपडेट करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन करने के दौरान निर्वाचकों के साथ बातचीत में विनम्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग हमेशा से लगभग 100 करोड़ मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा। -
इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली/ बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं।
आईईएसए अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को लेकर रुचि जताई और इस क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया।
बैठक में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, स्किल डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
यह बैठक छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। -
रायपुर। आसन्न आगामी आबकारी सत्र से प्रदेश में नयी शराब दूकान खोलने के निर्णय व इसमें से एक दूकान आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में खोले जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । बीते कल 25 मार्च को आहूत बैठक में ग्रामीण सभा ने जहां एकमतेन शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया वहीं पंचायत ने भी ऐहतियात बतौर प्रस्ताव पारित कर शासन - प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया है ।क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सभी नगर पंचायत व पंचायतों को ताकीद किया है कि वे शासन - प्रशासन के दबाव में व अन्यथा अपने पंचायती क्षेत्र में शराब दूकान खोलने की अनुमति न दें क्योंकि बिना प्रस्ताव के शराब दूकान खोलना अवैधानिक होगा ।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम खौली संसदीय क्षेत्र रायपुर व विधानसभा क्षेत्र आरंग के अधीन खरोरा थाना के अंतर्गत आता है । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार एक अधिकारी द्वारा मौखिक रूप से पंचायत पर शराब दूकान खोलने प्रस्ताव देने लगातार दबाव बनाया जा रहा है । इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है । आनन - फानन में बीते 25 मार्च को ग्रामीणों की बैठक आहूत की गयी जिसमें कथित अधिकारी का फरमान की जानकारी दी गयी । ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री बंद कराने में शासन - प्रशासन की असफलता पर जमकर भड़ास निकालते हुये ग्राम व क्षेत्र के व्यापक हित में ग्राम में किसी भी हालत में शराब दूकान न खुलने देने का निर्णय लिया व मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन करते हुये इस संबंध में अविलंब प्रस्ताव पारित कर शासन - प्रशासन को जनभावना से अवगत कराने का निर्णय लिया । खौली के ग्रामीणों ने आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों से भी आवश्यकता पड़ने पर सक्रिय सहयोग का आग्रह करते हुये ग्राम के कथित अवैध शराब विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से अपने इस असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फरमान सुनाया। - रायपुर/ छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।यह परीक्षा जुलाई 2025 में रायपुर में आयोजित की जाएगी। रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों के आवेदक कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर से कार्यालय अवधि में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में ओम शांति ओम चौंक से लेकर हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौंक तक सड़क सीमेंटीकरण का कार्य सांसद निधि से किया जा रहा है। एक अच्छी व्यवस्थित सड़क की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा अपने सांसद मद से सड़क सीमेंटीकरण हेतु 40 लाख रूपये, सड़क पर विद्युतीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख रूपयें की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके गुणवत्ता एवं कार्य की शीध्रता का अवलोकन करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं अभियंतागणों के साथ मौके पर पहुंचे। निर्माणाधीन एजेंसी को भी बुलाया गया था, एजेंसी के कर्मचारियो को चल रहे कार्य को समय अवधि में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर पूर्ण करने का निर्देश दिए। यह भी चेताया कि निर्माणाधीन सीमेंट की सड़क तभी मजबूत रहेगी, जब उसमें बराबर पानी की तराई की जावें। तराई नहीं होने के कारण सड़क बीच से फट जाता है, मजबूती भी कम हो जाती है। इसके साथ ही सड़क का धार-कोर को भी जांच किया गया। यह भी सही नहीं होने पर जब गाड़ी का पहिया उस पर पड़ता है, तो टूट जाता है।वार्ड क्रं. 23 घांसीदास नगर में अधोसरंचना मद के 44 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। वार्ड क्रं. 23 में कुछ निवासियों द्वारा सड़क के ऊपर मलवा डालकर सड़क बाधित किया गया था, उसे जोन राजस्व सहायक अधिकारी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए। उसके बाद निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय, एस.एल.आर.एम. सेंटर आदि का भी अवलोकन किए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, उपअभियंता अर्पित बंजारे, जोन के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सुपरवाइजर अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन कर शहर के प्रतिष्ठित मानव मंदिर होटल में अचानक दबिश दी गई। जांच दल द्वारा संचालक को मौके पर भंडारित खाद्य सामग्री के उचित व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए एवं नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय करने कहा गया। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री डोमेन्द्र ध्रुव द्वारा विक्रय हेतु भंडारित आलू बड़ा, कचौड़ी, बेसन, तेल अन्य खाद्य सामग्री का नमुना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। जांच रिपोर्ट आने पर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालन को आवश्यक सुधार हेतु नोटिस भी जारी किया गया है। संयुक्त जांच टीम में भूषण प्रताप, जितेन्द्र साहू, लक्ष्मी नारायण एवं पुलिस के जवान शामिल थे।
-
- मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं एवं उपचार के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बसंतपुर राजनांदगांव स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. यूके चंद्रवंशी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष, पुरूष वार्ड, हमर लैब, प्रसुति वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाले भोजन, मेडिकल स्टाफ सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों से बातचीत की और यहां उपलब्ध किए जा रहे चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। नंदई चौक निवासी मीहिर हरिहारनों ने बताया कि उन्हें कल रात से तेज बुखार है, जिसके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए। नंदई चौक निवासी नंद कुमार जांगड़े ने बताया कि बुखार के कारण चार दिन से भर्ती है। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज के कमजोरी को देखते हुए, उनका अच्छे से उपचार करने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर से बेहतर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पाल में भर्ती बालोद जिले के मरीज सुरीत निषाद से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीज के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को सीकल सेल जांच कराने के निर्देश दिए। बसंतपुर निवासी टीकम सिंह ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं उपचार की प्रशंसा की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ मरीज टीकम ने सेल्फी लेने का आग्रह किया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने प्रसन्नता के साथ टीकम के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, श्री कोमल सिंह राजपूत, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित थे। - -नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ-ग्रामीणों की आशाओं के अनुरूप करें काम - श्री तोखन साहू-जिला पंचायत की नई टीम गांवों में लाएगी फिर से सुराज - श्री अरुण सावरायपुर । केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में शामिल हुए। श्री साहू और श्री साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने शपथ ली। बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मिलन में विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला भी शामिल हुए। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप और सदस्यों ने इस गरिमामय समारोह में शपथ ग्रहण किया।केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगण गांवों के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप आप सभी काम करें। आपकी सक्रियता से ही गांव का संपूर्ण विकास होगा।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ, जिस उम्मीद के साथ आपको अपना आशीर्वाद दिया है, उसका आदर करते हुए जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करें। ग्राम विकास के बड़े उद्देश्यों को लेकर पंचायतीराज व्यवस्था बनाई गई है। संविधान में संशोधन करके पंचायत को सशक्त बनाया गया है। उसको आज मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। श्री साव ने उम्मीद जताई कि हमारे बिलासपुर की जिला पंचायत की यह नई टीम गांव में सुराज लाएगी।बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।
- -कार्यों के बेहतर संपादन के साथ ही पारदर्शिता के साथ होगा मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी सोसायटी में कामरायपुर।, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से चिकित्सा शिक्षा संचालनालय अंतर्गत सभी 10 चिकित्सा महाविद्यालयों में अलग-अलग समय पर एवं अलग-अलग नियमावली से गठित स्वशासी सोसायटी का एकीकरण किया गया है तथा उसमें व्यापक सुधार किया गया है । जिसके अंतर्गत स्वशासी सोसायटी को पहले से अधिक वित्तीय एवं प्रशासकीय अधिकार दिये गये तथा प्रबंध कार्यकारिणी समिति, वित्त समिति के गठन का प्रावधान कर सभी को वित्तीय अधिकार प्रदान किया गया है।स्वशासी सोसायटी के कार्यों के बेहतर संपादन के लिए एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्यवाही हो सके। साथ ही यह सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मॉनिटरिंग का कार्य भी कर सके।ई-पोर्टल "स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल" के द्वारा स्वशासी पोर्टल ऑनलाईन ही अपने एजेंडा बना सकेंगे तथा बैठक की सूचना भी दे सकेंगे। बैठक होने के उपरांत लिये गये निर्णय की एन्ट्री कर कार्यवाही विवरण भी बना सकेंगे। स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल एजेंडा निर्माण, कार्यवाही विवरण बनाये जाने के साथ ही सारे एजेंडा को एक यूनिक आई.डी. प्रदान करेगा । यह आई.डी. उस एजेंडा के भुगतान से जुड़ा रहेगा जिससे उसमें होने वाले वित्तीय भार अथवा भुगतान में दोहराव नहीं होगा तथा भुगतान में भी पारदर्शिता रहेगी।सी.एस.आर. मद अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा यह पोर्टल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।स्वशासी सोसायटी में लिये गये निर्णय / खरीदी के दस्तावेज एवं फोटोग्राफ भी इसमें अपलोड किये जायेंगे। जिसमें डाटालॉक के बाद परिवर्तन किया जाना संभव नहीं रहेगा। डाटालॉक उपरांत भुगतान भी इसी पोर्टल के माध्यम से किये जायेगा जो बैंक के पेमेंट गेटवे से जुड़ा रहेगा।स्वशासी सोसायटी के ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी को होने वाले आय-व्यय की भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही किस मद में कितनी राशि व्यय की गयी है, की भी जानकारी तुरंत प्राप्त हो सकेगी। पूर्वकी बैठकों में लिये गये निर्णयों में कितने में कार्यवाही की गयी है की भी जानकारी रहेगी। स्वशासी सोसायटी ई-संपादन पोर्टल द्वारा स्वशासी सोसायटी के कार्यों एवं भुगतान में पारदर्शिता आयेगी। जिससे जनहित के कार्यों में तीव्रता से निर्णय लिये जा सकेंगे।
- -शासन की ओर से हर संभव सहायता मिलेगी- स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल-मेडिकल कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम एवं अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार-परिसर में पुलिस सहायता केंद्र एवं मानव संसाधन की व्यवस्था के दिए निर्देशरायपुर /स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय की स्वशासी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की स्थापना के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को त्वरित एवं उन्नत उपचार मिल सके। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बोर खनन कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों के लिए स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं मरीजों की सुविधाओं के विस्तार हेतु एप्रोच रोड, हाई मॉस्क लाइट, सीसीटीवी कैमरा तथा सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने सुनिश्चित करने कहा। अस्पताल में खेल उपकरण, ऑडिटोरियम और जिम निर्माण की योजना पर भी सहमति प्रदान की।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा शासन स्तर पर अनुमति प्राप्त होने के उपरांत प्रबंधन कार्यों में किसी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था हेतु जल्द से जल्द संविदा भर्ती किए जाने के निर्देश दिए और शासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।बैठक में महाविद्यालय की सप्तम बैठक में किये गये निर्णय के पालन प्रतिवेदन, महाविद्यालय की स्वशासी समिति के वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में समिति द्वारा अनुमोदित महाविद्यालय हेतु आवश्यक कार्यों तथा सामग्री/उपकरणों के क्रय पर किये गये व्यय की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वशासी समिति के बजट, सेमीनार देयकों के भुगतान, वार्षिक उत्सव कार्यक्रम, स्वशासी समिति के ऑडिट के देयकों का कार्याेत्तर स्वीकृति, संचालक मण्डल की द्वितीय एवं तृतीय बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई।
- - टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव । विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, सभापति स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री शैंकी बग्गा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि टीबी रोग उन्मूलन एवं शासन द्वारा टीबी रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के सहयोग से अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, जिससे जरूरतमंद तक मरीजों तक सुविधाओं का लाभ पहुंचे और देश को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय निक्षय निरामय जांच एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक करने कहा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिले में टीबी रोग के जांच, उपचार एवं रोकथाम के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध मेे विस्तृत जानकारी दी तथा टीबी उन्मूलन हेतु जनसामान्य से सहभागिता के लिए अपील की। इस दौरान टीबी मुक्त राजनांदगांव की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलिराम एवं संस द्वारा 5, कमल सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5, दवा विक्रेता संघ राजनांदगांव द्वारा 25, पैरामेडिकल एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा 13, संतोष बिनवार के द्वारा 5 कुल 53 टीबी के मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण आहार प्रदाय किया गया। साथ ही विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नर्सिंग महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा टीबी रोग के जनजागरूकता हेतु शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर टीबी रोग के उन्मूलन का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 8 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सीवाय-टीबी जांच करते हुए विश्व क्षय दिवस का शुभारम्भ किया गया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. यू.के. चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री संदीप ताम्रकार सहित स्वास्थ्य व जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं, निक्षय मित्र, टीबी मरीज एवं स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- -स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाईरायपुर /विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को "टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान" में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सर्वाधिक अनुपात हेतु प्रदान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने की। समारोह में देशभर के स्वास्थ्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक, राज्य क्षय अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विजय दयाराम के. ने प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने "टीबी मुक्त पंचायत" के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है।उल्लखेनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2023 में "टीबी मुक्त ग्राम पंचायत" की परिकल्पना की गई थी। पहले ही वर्ष छत्तीसगढ़ की 2260 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 4102 पंचायतों तक पहुँच गई, जो देश में सर्वाधिक अनुपात दर्शाता है।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ को मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को बधाई दी। स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने निर्देश दिए कि 100 दिवसीय अभियान के दौरान चिन्हित सभी संभावित मरीजों की X-Ray और नाट परीक्षण प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएँ, उनका तत्काल पंजीकरण और उपचार प्रारंभ कर निक्षय पोषण योजना व मित्रों से सहायता सुनिश्चित की जाए।"निक्षय निरामय छत्तीसगढ़" बना जन-आंदोलनछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 7 दिसंबर 2024 से शुरू किए गए 100 दिवसीय 'निक्षय निरामय छत्तीसगढ़' अभियान ने ग्रामीण स्तर पर व्यापक पहचान, उपचार और सहभागिता को गति दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों – उद्योगों, कॉरपोरेट्स, NGO व आम जनता – से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की गई थी। इस अपील के बाद प्रदेश में निक्षय मित्रों की संख्या बढ़कर 13,422 हो गई, जिन्होंने अब तक 26,039 टीबी मरीजों को पोषण आहार व अन्य सहयोग प्रदान किया है।
-
- प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी
बेमेतरा। जिला शिक्षा अधिकारी ने आज शासकीय प्राथमिक विद्यालय भद्राली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों और शिक्षकों को स्कूल के बाहर घूमते देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा स्कूल में कई प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने संकुल समन्वयक बलीराम ध्रुव को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में हटाने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
- -आईसीयू, ब्लड बैंक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का किया अवलोकन-प्रबंधन दुरूस्त करने एवं चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति के दिए निर्देश-डायलिसिस यूनिट सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तारदुर्ग, / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, डिलीवरी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष सहित सभी वार्डों का विस्तृत निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मरीजों एवं उनके परिजनों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं के अनुभवों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एनआरसी, एसएनसीयू, डीईआईसी और प्रसव विभाग का भी निरीक्षण किया और चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने इसे मॉडल ओटी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक आधुनिक उपकरणों की पूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही, मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस यूनिट की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के अंत में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्टोर रूम का अवलोकन किया और इसे अधिक व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। अस्पताल की मौजूदा सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 5 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति के निर्देश दिए। साथ ही, प्रसूति विभाग में डॉक्टर एवं विशेषज्ञों की आवश्यकता की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध दवाइयों की गुणवत्ता की समीक्षा की।इस अवसर पर वैशालीनगर विधायक श्री रिकेश सेन, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक दुर्ग श्री ललित चन्द्राकर और गजेन्द्र यादव, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, स्वास्थ्य संचालक श्रीमती पदमिनी भोई, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन एवं सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग श्री हेमन्त साहू, डॉ. ओपी वर्मा तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -लंबी कतार में समय व्यर्थ ना गँवाएँ, मोबाइल ऐप से घर बैठे जनरल, प्लेटफार्म एवं मंथली सीजन टिकट बुक कराएं ।बिलासपुर |अनारक्षित टिकटिंग की प्रक्रिया को यात्रियों के सुविधा अनुकूल बनाने, यात्रियों को चिल्हर की परेशानी से राहत दिलाने के साथ ही डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। इस ऐप के द्वारा कितनी भी दूरी से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट सरलता से प्राप्त किया जा सकता है ।इस ऐप का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना, कतार व चिल्हर की परेशानियों से यात्रियों को मुक्त कराना है । भीड़भाड़ के दौरान सुगम तरीके से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने का यह सबसे आसान व अच्छा विकल्प है, जिससे यात्रियों को स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी | साथ ही टिकट का भुगतान R- Wallet के माध्यम से करने से 03 प्रतिशत की अतिरिक्त बोनस राशि भी प्राप्त होती है | बिलासपुर मंडल के सभी स्थानों पर यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से यात्रियों को कैशलेस टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है जिससे डिजिटल लेन-देन को भी बढ़ावा मिल रहा है | इस ऐप के जरिए यात्री जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक सीज़न टिकट (MST) भी आसानी से बुक कर रहे हैं । मंडल के बिलासपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में हेल्प-डेस्क के माध्यम से टिकट चेकिंग व बुकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है | साथ ही यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट के प्रावधानों, इससे होने वाली लाभों एवं इसके प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है | जिससे यात्रीगण इसका सरलतापूर्वक प्रयोग कर इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठा सकें |कैसे करें यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का इस्तेमालगूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर या विंडोज स्टोर से “UTS” ऐप डाउनलोड करें. साइन अप करके मोबाइल नंबर पंजीकृत करें. इस सुविधा में आर-वॉलेट का उपयोग करके टिकट बुक करें. आर-वॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या यूटीएस काउंटर के माध्यम से रिचार्ज करें. ऐप पर अनारक्षित टिकट बुकिंग, सीजन टिकट जारी, नवीनीकरण और पेपरलेस टिकट का विकल्प मौजूद है। बुक किए गए टिकट का विवरण भी इस ऐप में प्रदर्शित होता है । इसके अलावा ऑफलाइन की स्थिति में भी टिकट दिखाने की सुविधा इस ऐप में उपलब्ध है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अनुराग कुमार सिंह ने यात्रियों से आग्रह किया की यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें और इसके माध्यम से डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठायें । यह ऐप न केवल टिकट खरीदने को आसान बनाता है, बल्कि यात्रियों के समय और ऊर्जा की भी बचत करता है ।
- बिलासपुर । रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है । य ह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा दिनांक 28 मार्च, 2025 तक चल रही है, जिसके परिचालन में 26 फेरो का विस्तार दिनांक 27 जून, 2025 तक किया गया है ।08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 1 अप्रैल से 26 जून, 2025 तक विस्तार किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 02 अप्रैल से 27 जून, 2025 तक विस्तार किया गया है ।
- रायपुर। एनआईटी रायपुर के सेंटर ऑफ स्पेस एंड इंटरप्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन (कोसाइन) को नासा इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज के लोकल लीडर के रूप में चयन किया गया है | यह सम्मान उनके नेतृत्व, सफल आयोजन क्षमता, सामुदायिक सहयोग और नवाचार के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया है। नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज, जो 2012 से आयोजित किया जा रहा है, दुनिया भर के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, छात्रों, क्रिएटर्स और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करता है, जहाँ वे नासा के ओपन डेटा का उपयोग करके इनोवेटिव समाधान विकसित कर सकते हैं।इस वर्ष यह वैश्विक हैकाथॉन 4-5 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष, इस कार्यक्रम में 163 देशों से 93,520 लोगों ने भाग लिया था, जिसमें 15,444 टीमें बनाई गईं और 9,996 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए थे। इस प्रतियोगिता के रायपुर एडिशन की जिम्मेदारी इस वर्ष एनआईटी रायपुर के सेंटर ऑफ स्पेस एंड इंटरप्लेनेटरी एक्सप्लोरेशन (कोसाइन) को मिली है | इस प्रतिष्ठित चैलेंज का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सहयोग, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देना है, जिससे भविष्य के वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों, डिजाइनरों और कहानीकारों को प्रोत्साहित किया जा सके। लोकल लीड के रूप में, कॉसाइन एनआईटी रायपुर को नासा स्पेस ऐप्स ग्लोबल ऑर्गेनाइजिंग टीम के साथ काम करने, वैश्विक नवाचार और तकनीकी समुदाय का हिस्सा बनने, विज्ञान और नासा मिशनों को गहराई से समझने, तथा आयोजन प्रबंधन और समुदाय-निर्माण की नई क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा। लोकल लीड की जिम्मेदारियों में एक वर्चुअल या इन-पर्सन लोकल इवेंट का आयोजन करना, प्रतिभागियों, स्थानीय भागीदारों, स्थानीय जजों और एक स्थानीय आयोजन टीम बनाने, हैकाथॉन के दौरान या पहले नए कौशल सिखाने और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वर्कशॉप आयोजित करना शामिल है। इसके अलावा, शीर्ष परियोजनाओं को वैश्विक स्तर की जजिंग के लिए नामांकित करना और नासा स्पेस ऐप्स की सभी शर्तों, संदर्भ दिशानिर्देशों, प्रशिक्षण और संसाधनों का पालन करना भी इसकी जिम्मेदारियों का हिस्सा है।कॉसाइन एनआईटी रायपुर इस प्रतिष्ठित भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और रायपुर में इस वर्ष के नासा स्पेस ऐप्स चैलेंज को एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम बनाने के लिए उत्साहित है।
- - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन बनी बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेसबिलासपुर। भारतीय रेलवे की प्रगतिशील और आधुनिक ट्रेन सेवा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो उच्चतम गुणवत्ता मानकों, उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल इस ट्रेन की विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि भारतीय रेलवे की नवाचार और सेवा सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।क्या है ISO 9001:2015 प्रमाणन –ISO 9001:2015 एक वैश्विक मानक है, जिसे गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (Quality Management System - QMS) के लिए लागू किया जाता है। यह प्रमाणन तभी प्रदान किया जाता है जब कोई संगठन या सेवा निम्नलिखित मानकों पर खरा उतरता है:- निरंतर गुणवत्ता सुधार और उच्च ग्राहक संतुष्टि- बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रिया-समयबद्धता, स्वच्छता और विश्वसनीयता-यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करनामंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने बताया कि यह प्रमाणन रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्चतम सेवा मानकों को लागू करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होने मंडल रेल परिवार के सभी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनायें दी |इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो, बिलासपुर में किया जा रहा है। कोचिंग डिपो बिलासपुर के अधिकारियों , सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक से युक्त इस वंदे भारत रेक के संचालन में अपने कौशल, ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए इसे पूरी दक्षता के साथ संचालित किया है।
- - साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणाराजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू सदन बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज पूरी दृढ़ता, ईमानदारी, परिश्रम एवं मजबूती के साथ खड़ा है। साहू समाज मेहनतकस होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति वाला है। यह एक ऐसा समाज है जो नशे से दूर रहकर राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने भक्त माता कर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भक्ति बल पर बालक श्रीकृष्ण का आव्हान किया था। साहू समाज के लोग वर्तमान में कृषि, प्रशासन, व्यवसाय, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में में आगे बढ़ रहे हैं और विकास में अपना योगदान कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद श्री दीपक बैज, विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्री भोलाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ को पलायन करने वाला और पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब देश में विकास के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ देश का 18 प्रतिशत लोहा, 20 प्रतिशत सीमेंट, 30 हजार मेगावाट से अधिक का विद्युत का उत्पादन करता है, वहीं यहां के किसानों के अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है और उनके खाते में राशि अंतरित की जाती है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए यह कहा कि 2047 से पहले छत्तीसगढ़ देश के पहले तीन राज्यों में विकास के मामले में अपना स्थान बना लेने में सफल होगा। उन्होंने बताया कि भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर में डाक टिकट जारी किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को विशेष रूप से बधाई दी।पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने साहू समाज को विशेष रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता भक्त कर्मा का जीवन हम सभी को मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस अवसर पर समाज की वर्ष भर की संपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा की जानी चाहिए और जिन क्षेत्रों में समाज एवं समाज के लोग आगे बढ़े हैं, उन्हें रेखांकित किया जाना चाहिए। इसके अलावा समाज अच्छाईयों को अपनाए, बुराईयों का परित्याग करें, समाज में व्याप्त रूढि़वादी विचारों और परंपराओं का परित्याग कर आगे बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर समाज आगे बढऩे का प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित माताओं-बहनों का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के बच्चों और सदस्यों को संस्कारवान बनाएं तथा समाज को आगे बढऩे में मदद करें। पूर्व सांसद श्री दीपक बैज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री भागवत साहू ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, श्री खेदूराम साहू, श्रीमती गीताघासी साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री पदम कोठारी सहित साहू समाज के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
- -पीएम प्रवास के तैयारियों की समीक्षा कीबिलासपुर, /अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने मंथन सभाकक्ष में आज अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला प्रशासन के साथ एनटीपीसी, रेल्वे, दूरसंचार निगम के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री जी का मोहभठ्ठा में 30 मार्च को लगभग एक घण्टे तक कार्यक्रम होगा। इस दौरान विकास कार्यो के लोकार्पण के साथ आमसभा को सम्बोधित करेंगे। एनटीपीसी की नई यूनिट का शिलान्यास के साथ अभनपुर से रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी की जानकारी ली गई। स्वागत के साथ कार्यक्रमों के क्रम के बारे में मंथन किया गया। चूकि स्थल से रेलवे लाईन नजदीक है। इसलिए रेलवे लाईन को दोनों तरफ से सुरक्षित बैरिकेडिंग किया जायेगा और रेलवे की तरफ से जवाब भी तैनात किये जाएंगे। बैठक में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, रेलवे सुरक्षा बल के आईजी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह सहित एनटीपीसी, रेलवे एवं दूरसंचार निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पूर्व श्री पिंगुआ ने सभास्थल की तैयारियों का मौका मुआयना भी किया और दिशा-निर्देश दिए।
- -छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देने तीन दिवसीय मेला सह प्रदर्शनी 26 मार्च से-कृषि विश्वविद्यालय में लगेगा एफ.पी.ओ. मेला-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे शुभांरभरायपुर । कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कल से आयोजित तीन दिवसीय कृषि उत्पादक संगठन मेला सह प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित प्रसंस्कृत एवं जैविक खाद्य उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे इनमें सुगंधित जैविक चावल ब्लैक राईस, रेड साईस, ग्रीन राईस, ब्राउन राईस,, दालें, तिलहन, मसाले, मिलेट्स, मल्टीग्रेन आटा, विभिन्न फलों एवं सब्जियों के अचार, जैम, जैली, कैचप, चटनी, पापड़, कच्ची घानी का तेल, मखाना एवं जैविक गुड़ आदि प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा लघु कृषक कृषि व्यापार संघ, भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 से 28 मार्च, 2025 तक तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि मंडपम् में आयोजित इस तीन दिवसीय एफ.पी.ओ. मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 26 मार्च, 2025 को प्रातः 11 बजे कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक, श्री अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, महापौर रायपुर नगर निगम, श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे।उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला सह प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 45 कृषक उत्पादक संगठन शामिल होंगे। मेले में शामिल कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा। इस दौरान एफ.पी.ओ. के संचालन के विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस एफ.पी.ओ. मेला सह प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक एवं कृषि से संबंधित एफ.पी.ओ. के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर जन-सामान्य हेतु मेला सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें एफ.पी.ओ. के उत्पादों को क्रय भी कर सकेंगे।एफ.पी.ओ. मेले में विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे सुगंधित चावल - विष्णुभोग चावल, देवभोग चावल, जीराफूल चावल, तुलसी मंजरी चावल, ब्लैक राईस, रेड साईस, ग्रीन राईस, ब्राउन राईस, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मशरूम बड़ी, मशरूम पापड़, मशरूम पाउडर, मशरूम अचार, महुआ लड्डू, शहद, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, कच्ची घानी का तेल (सरसों का तेल, शीशम तेल और मूंगफली का तेल), मल्टीग्रेन आटा, रागी का आटा, चावल का आटा, कॉन्सेंट्रेट, हनी बी वैक्स, लिप बाम, फुट क्रीम, हर्बल साबुन, मोरिंगा पाउडर, फिनाइल, अरहर दाल, उड़द दाल, मसूर दाल, लाखड़ी दाल, पोहा, ज्वार, बाजरा, सफेद तिल के बीज का आटा, कुमकुम, हल्दी रोली, बेरी बिस्कुट, आम का अचार, कटहल का अचार, आंवला अचार, बांस का अचार, नींबू अचार, मिर्च अचार, हल्दी अचार, मिक्स अचार, सरसों, काजू, इमली, अमचूर लड्डू, गुड़, चीनी, गुड़ कैंडी आदि आम जनता हेतु प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।गौरतलब है क भारत सरकार द्वारा किसानां को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए उन्हें फसलों के प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कृषक उत्पादक संगठनों के गठन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन कृषक उत्पादक संगठनों की गतिविधियों एवं उत्पादों को आम जनता हेतु प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए देश भर में एफ.पी.ओ. मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य हेतु तीन दिवसीय एफ.पी.ओ. मेला कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
- -श्री शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने से कृषि विश्वविद्यालय भी हुआ गौरवांवित : डॉॅ. चंदेल-कृषि महाविद्यालय रायपुर में श्री शुक्ल ने प्राध्यापक के रूप में तीस वर्ष सेवाएं दींरायपुर । भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल का आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की ओर से अभिनंदन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों एवं अपने सहयोगियों के साथ ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री विनोद कुमार शुक्ल के निवास पर जाकर उनको शॉल और श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलना छत्तीसगढ़ के साथ-साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे अध्यापक के रूप में उन्हें एवं कृषि महाविद्यालय, रायपुर के समस्त विद्यार्थियों को श्री शुक्ल से स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने छात्र जीवन के दौरान श्री शुक्ल के साथ जुड़ी यादें ताज़ा कीं। मुलाकात के दौरान श्री शुक्ल ने कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चंदेल तथा उनके सहयोगियों से कुशल-क्षेम पूछा। उल्लेखनीय है कि श्री विनोद कुमार शुक्ल कृषि महाविद्यालय रायपुर में कृषि विस्तार विभाग में प्राध्यापक के रूप में लगभग 30 वर्ष तक कार्यरत रहे। श्री विनोक कुमार शुक्ल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में विश्वविद्यालय को नई पहचान एवं उचाईयां प्रदान की। श्री शुक्ल उस दौरान तथा यहां से सेवानिवृत्ति के पश्चात भी निरंतर साहित्य साधना में रत रहे। इस अवसर पर निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर डॉ. विनय कुमार पाण्डेय, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर डॉ. ए.के. दवे, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा भी उपास्थित थे।
- -कृषि विश्वविद्यालय में लगेगा एफ.पी.ओ. मेला-कृषि उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित उत्पाद प्रदर्शन और विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे शुभांरभरायपुर । छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा लघु कृषक कृषि व्यापार संघ, भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 से 28 मार्च, 2025 तक तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि मंडपम् में आयोजित इस तीन दिवसीय एफ.पी.ओ. मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 26 मार्च, 2025 को प्रातः 11 बजे कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक, श्री अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोती लाल साहू, महापौर रायपुर नगर निगम, श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे।उल्लेखनी है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला सह प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 45 कृषक उत्पादक संगठन शामिल होंगे। मेले में शामिल कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा। इस दौरान एफ.पी.ओ. के संचालन के विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस एफ.पी.ओ. मेला सह प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक एवं कृषि से संबंधित एफ.पी.ओ. के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर जन-सामान्य हेतु मेला सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें एफ.पी.ओ. के उत्पादों को क्रय भी कर सकेंगे।एफ.पी.ओ. मेले में विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे सुगंधित चावल - विष्णुभोग चावल, देवभोग चावल, जीराफूल चावल, तुलसी मंजरी चावल, ब्लैक राईस, रेड साईस, ग्रीन राईस, ब्राउन राईस, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, मशरूम बड़ी, मशरूम पापड़, मशरूम पाउडर, मशरूम अचार, महुआ लड्डू, शहद, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, कच्ची घानी का तेल (सरसों का तेल, शीशम तेल और मूंगफली का तेल), मल्टीग्रेन आटा, रागी का आटा, चावल का आटा, कॉन्सेंट्रेट, हनी बी वैक्स, लिप बाम, फुट क्रीम, हर्बल साबुन, मोरिंगा पाउडर, फिनाइल, अरहर दाल, उड़द दाल, मसूर दाल, लाखड़ी दाल, पोहा, ज्वार, बाजरा, सफेद तिल के बीज का आटा, कुमकुम, हल्दी रोली, बेरी बिस्कुट, आम का अचार, कटहल का अचार, आंवला अचार, बांस का अचार, नींबू अचार, मिर्च अचार, हल्दी अचार, मिक्स अचार, चना दाल, सरसों, काजू, इमली, अमचूर लड्डू, गुड़, चीनी, गुड़ कैंडी आदि आम जनता हेतु प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।







.jpg)










.jpg)








.jpg)